Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gurugram122001

गुरुग्राम में Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर तत्काल रोक; 36 स्टोर से सैंपल भेजे गए

DBDevender Bhardwaj
Oct 10, 2025 10:57:53
Gurugram, Haryana
गुरुग्राम- Coldrif Cough Syrup की बिक्री पर सीएमओ ने तुरंत लगाई रोक स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर से लिए सैंपल अभी तक 36 मेडिकल स्टोर से सैंपल ले जांच के लिए भेजें विभाग ने चार मेडिकल स्टोर को शोकॉस नोटिस भी जारी किये 4 साल से कम बच्चों को कफ सिरप देने से बचें- सीएमओ बिना पर्ची बिक्री करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर होगी सख्त कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की अपील खांसी की दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल न करें वी.ओ 1- राजस्थान और मध्यप्रदेश में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद तमाम राज्य सतर्क हो गए हैं और कफ सिरप को लेकर अब सख्ती बरतनी भी शुरू हो दी है। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने Coldrif Cough Syrup की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।वही (सीएमओ) के निर्देश पर विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स को एडवाइजरी जारी की है और सिरप के सैंपल एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाइट- डॉक्टर अल्का, सीएमओ, गुरुग्राम वी.ओ 2- गुरुग्राम की सीएमओ डॉक्टर अल्का की माने तो अब तक 36 मेडिकल स्टोर्स से Coldrif Syrup के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक सिरप की बिक्री और उपयोग पर रोक जारी रहेगी।यही नही स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार मेडिकल स्टोर्स को शो कॉज नोटिस भी जारी किये हैं, जिन पर बिना पर्ची दवा बेचने का आरोप है। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरप बेचने वाले मेडिकल स्टोरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट-शरद मेहरोत्रा,प्रेजिडेंट, गुरुग्राम केमिस्ट & ड्रगिस्ट एसोसिएशन बाइट- राजेश गोयल, मेडिकल स्टोर संचालक वी.ओ 3- वही सीएमओ ने लोगो से भी अपील की है कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को कोई भी खांसी की दवा न दें। वहीं दूसरी और मेडिकल स्टोर संचालको को भी निर्देश दे दिए गए हैं कि वह बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के किसी को भी दवाई देने का काम ना करें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 10, 2025 15:33:57
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗେରେ ନିଶାખୋରଙ୍କ ଉତ୍ପାତ। କୁଲମଖୁଳା ନିଶା ସେବନ କରି ଯାତ୍ରୀଙ୍କୁ କରୁଛନ୍ତି ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର। ଯାହାକୁ ନେଇ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ମଧ୍ୟରେ ଅସନ୍ତୋଷ ପ୍ରକାଶ ପାଇଛି। କିଭଳି ଜଣେ ଅଣ ସେବାୟତ ନିଶା ସେବନ କରି ଟଳମଳ ଅବସ୍ଥାରେ ଅଛନ୍ତି। ଏପରିକି ନିଜର ଭାରସାମ୍ୟ ରଖି ନପାରି ତଳେ ମଧ୍ୟ ପଡ଼ି ଯାଉଛନ୍ତି। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆସୁଥିବା ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କୁ ଅଶ୍ଳୀଳ ଭାଷାରେ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରୁଛନ୍ତି। ଯାହାକୁ ନେଇ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନେ ଭୟଭୀତ ହୋଇ ପଡିଛନ୍ତି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଉତ୍ତର ଦ୍ବାର ନିକଟରେ ଏହି ଘଟଣା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିବା ବେଳେ ଉପସ୍ଥିତ ପୋଲିସ କର୍ମଚାରୀ ମାନେ ଏନେଇ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ନେଇନଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗରେ ଏକ ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ବାତାବରଣ ରଖିବା ପାଇଁ ବ୍ୟାପକ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯାଇଥିବା ବେଳେ ଏଭଳି କିଛି ନିଶାଖୋର ବ୍ୟକ୍ତି ନିଶା ସେବନ କରି ଅନେକ ସମୟରେ ଉତ୍ପାତ କରୁଛନ୍ତି। ଫଳରେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରର ଆଧ୍ୟାତ୍ମିକ ପରିବେଶକୁ ଏଭଳି ବ୍ୟକ୍ତି ବିଶେଷ ମାନେ ନଷ୍ଟ କରୁଛନ୍ତି। ଏଣୁ ତୁରନ୍ତ ପୋଲିସ ପ୍ରଶାସନ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗରେ ସୁରକ୍ଷା ବ୍ୟବସ୍ଥାକୁ କଡାକଡି କରି ଏଭଳି ନିଶାଖୋରଙ୍କ ବିରୋଧରେ ଦୃଢ଼ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ନେବା ଆବଶ୍ୟକ ବୋଲି ଜଗନ୍ନାଥ ପ୍ରେମୀ ଦାବି କରିଛନ୍ତି। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପରିକ୍ରମା ମାର୍ଗରେ ଏଭଳି ଅଭାବନୀୟ ଦୃଶ୍ୟକୁ ନେଇ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଆସୁଥିବା ଭକ୍ତମାନେ ମଧ୍ୟ ଏକ ଖରାପ ଅନୁଭୂତି ନେଇ ଫେରୁଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 10, 2025 15:33:37
Delhi, Delhi:दिल्ली के चौखंडी एक्टेंशन में सुहागिन महिलाओं ने बड़े धूमधाम से मनाया करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं ने एक दूसरी महिलाओं से थाली बदलकर किया करवा चौथTyौहार का शुभारंभ पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन विधानसभा के चौखंडी एक्टेंशन में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और महिला एक दूसरी महिलाओं की थाली बदलकर इस व्रत का शुभारंभ किया और करवा चौथ के त्यौहार में आए पंडित जी ने मंत्रों के द्वारा उच्चारण कर इस करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ किया उसके बाद दीप प्रज्वलित कर महिलाओं ने इस करवा चौथ की व्रत की कथा सुनी और बड़े ही उत्साहित के साथ सुहागिन महिलाओं ने इस करवा चौथ का व्रत मनाया । सभी महिलाएं बड़े ही उत्साहित थी क्योंकि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए तो होता ही है साथ में घर में सुख समृद्धि और लक्ष्मी की प्राप्ति भी होती है वही पंडित जी ने इस व्रत की विधि और महत्व के बारे में भी बताया। इस व्रत में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है। शाम को महिलाएँ सोलह श्रृंगार कर चाँद को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करती हैं। करवा चौथ पर पारंपरिक कथा सुनने और सुनाने की परंपरा भी है। कथा के अनुसार, साहूकार की बेटी ने अपने भाइयों के धोखे में आकर चाँद निकलने से पहले ही व्रत तोड़ दिया था, जिसके कारण उसके पति की मृत्यु हो गई। लेकिन बाद में उसने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत कर पति को पुनः जीवनदान दिलाया। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु से जुड़ा हुआ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत सच्ची आस्था और निष्ठा से रखने पर दांपत्य जीवन सुखमय होता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। चौखंडी एक्टेंशन से सुहागिन महिलाओं के साथ वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Oct 10, 2025 15:33:13
Delhi, Delhi:यमुनापार के उत्तर पूर्वी दिल्ली थाना दयालपुर स्थित मुस्तफाबाद कब्रिस्तान के सामने आज दिन दहाड़े गोली चलने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। कब्रिस्तान के असलम के घर के सामने बनी पैड़ियों पर एक युवक बैठा था जिसे वहां से हटने को कहा गया जिसके बाद युवक आग बबूला हो गया और उनके बीच तीखी बहस के साथ हाथापाई हो गई। ममले को जैसे तैसे स्थानीय निवासियों ने रफा दफा कर दिया पर कुछ देर बाद वह युवक अपने कुछ साथियों के साथ आया और उसने जिस मकान की शीढ़ी पर बैठा था वहां पहुंचकर फायरिंग कर डाली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालाकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की धरपकड़ की तैयारी कर रही है।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 10, 2025 15:33:00
Delhi, Delhi:शाहदरा विधायक संजय गोयल ने कराया दूसरा शराब ठेका बंद, महिलाओं ने कहा – करवा चौथ पर मिला सबसे बड़ा तोहफा दिल्ली के शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में शराब बिक्री और ठेकों से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विधायक संजय गोयल की पहल पर बिहार कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर स्थित शराब का ठेका पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। इससे पहले उन्होंने फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ठेका भी बंद कराया था। विधायक संजय गोयल ने बताया कि चुनाव के दौरान भी उन्हें इलाके के लोगों से इस संबंध में शिकायतें मिली थीं। उन्होंने वादा किया था कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, और आज उन्होंने वह वादा पूरा किया है। स्थानीय निवासियों ने विधायक के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ठेके के कारण इलाके में आए दिन झगड़े, अवैध गतिविधियां और रात के समय जाम की समस्या बढ़ गई थी। बिहार कॉलोनी और भोलानाथ नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर भी लोगों को दिक्कतें होती थीं। महिलाओं ने इस फैसले को करवा चौथ के अवसर पर सरकार की ओर से "बड़ा तोहफा" बताया। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों से न केवल परिवारों में कलह बढ़ती है बल्कि महिलाओं के “सुहाग” पर भी असर पड़ता है। विधायक संजय गोयल ने कहा कि इस ठेके के बंद होने से न सिर्फ महिलाओं बल्कि बच्चों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि वे यहां भीड़ देखकर यह जानने को उत्सुक रहते थे कि आखिर क्या बिकता है। अब क्षेत्र में शांति और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Oct 10, 2025 15:32:39
Munger, Bihar:विधानसभा चुनाव से पूर्व उड़न दस्ते की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच में 4 लाख 70 हजार 900 रुपये बरामद मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासन द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को असरगंज प्रखंड के शाहकुंड मोड़ के पास फ्लाइंग दस्ता की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक युवक से 4 लाख 70 हजार 900 रुपये नगद बरामद किए। बरामद की गई राशि को राज्य कर संयुक्त आयुक्त कार्यालय में जमा करा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी उमेश शर्मा के नेतृत्व में फ्लाइंग दस्ता की टीम असरगंज–तारापुर मुख्य मार्ग पर जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 4 लाख 70 हजार 900 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो नेहाल बताया और कहा कि वह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित भगवती ट्रेडर्स से पैसे लेकर संग्रामपुर के एक राइस मिल जा रहा था। बरामद राशि और युवक को अंचलाधिकारी ने राज्य कर संयुक्त आयुक्त योगेंद्र शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। योगेंद्र शर्मा ने प्रारम्भिक पूछताछ के बाद राशि को जब्त कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा गठित उड़न दस्ते की टीम द्वारा की गई है। संयुक्त आयुक्त ने कहा कि जप्त की गई राशि को कोषागार में जमा करा दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति इस पैसे का स्वामी होने का दावा करता है, तो वह जिला शिकायत समिति के समक्ष अपील कर सकता है। प्रारम्भिक जांच में यह मामला व्यवसायिक लेन-देन से जुड़ा प्रतीत होता है, किंतु युवक द्वारा नकद राशि से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि संदेहास्पद नकद लेन-देन पर आदर्श आचार संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : योगेंद्र शर्मा राज्य कर संयुक्त आयुक्त मुंगेर
0
comment0
Report
DTDinesh Tiwari
Oct 10, 2025 15:31:53
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 10, 2025 15:31:41
Nagaur, Rajasthan:सेवा पखवाड़ा के तहत गोविंदी ग्राम पंचायत में लगा ग्रामीण सेवा शिविर मौके पर ही निस्तारित हुई जन समस्याएं जिले में नावां के गोविंदी ग्राम पंचायत में राज्य सरकार के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी भूमि, बिजली, पेयजल, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व व मनरेगा से जुड़ी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए अनेक शिकायतों का उसी समय समाधान किया, जिससे ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुसार इस शिविर का उद्देश्य यह था कि आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें और उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ग्रामीणों ने ऐसे शिविरों को जनता के लिए बेहद उपयोगी बताया और सरकार की पहल की सराहना की। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Oct 10, 2025 15:30:51
Bhilwara, Rajasthan:नाम- दिनेश पारीक जिला- भीलवाड़ा लोकेशन- कोटडी मो न- 9413150200 कोटड़ी भीलवाड़ा अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत पति की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए किया उपवास कोटड़ी। अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना को लेकर शुक्रवार को कोटड़ी कस्बे के हाजीवास गांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने दिनभर पूजा-पाठ और करवा माता की आराधना की। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर थाल सजाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शाम को चांद दिखने पर महिलाएं व्रत खोलेंगी और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 10, 2025 15:30:30
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Oct 10, 2025 15:17:44
Kushinagar, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर कुशीनगर के दुदही नगर में श्रद्धांजलि सभा एवं निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सपा नेता संतोष तिवारी द्वारा Organised श्रद्धांजलि सभा और मेडिकल कैंप में लोकसभा में सपा के उपनेता और जौनपुर से सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम अवध यादव , पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मेडिकल कैंप में मरीजों की जांच के बाद निःशुल्क दवाएं और चश्मा वितरित किया गया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बसपा और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “इस समय भाजपा के खिलाफ लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी लड़ रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी केवल सपा पर कटाक्ष करने में व्यस्त है। अन्य सभी पार्टियां एक हो गई हैं, लेकिन सपा जनता के हक के लिए डटी हुई है।” उन्होंने कहा कि आज़म खान के आने से संगठन और मजबूत होगा, और अखिलेश यादव ही विपक्षी मोर्चे का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।
3
comment0
Report
JSJitendra Soni
Oct 10, 2025 15:17:33
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन में एक ही परिवार में बिचित्र बीमारी के चलते दादा-पोती की मौत हो गई। वही इससे पहले दादी व पोते की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद प्रसाशनिक महकमे में हड़कम्प मच गया। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं डीएम-एसपी ने वही मौके का मुआयना कर पीड़ित परिवार का हाल जाना। वही जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनौरा गांव का है। जहां का निवासी दीपू दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। गांव में उसके पिता शिवकुमार , मां सुशीला देवी, पत्नी सुनीता देवी, बेटी मोना व बेटा तरुण गांव में रहते हैं। गुरुवार की रात बेटी मोना को उल्टी दस्त होने लगी। तो परिजनों ने उसका गांव के डॉक्टर से इलाज करवा दिया। सुबह जब वह शौचक्रिया के लिए गई थी तभी उसकी शौचालय में ही मौत हो गई। परिजनों ने उसे पड़ा देखा तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी पर कुछ देर बाद दादा शिवकुमार की भी मौत हो गई। बताया कि उन्हें भी उल्टी दस्त की समस्या थी। कुछ देर बाद दादी सुशीला देवी व पौत्र तरुण की भी हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजन नाती तरुण की गंभीर हालत देखते हुए से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहीं महिला को कालपी सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी पर डीएम राजेश कुमार पांडे एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और डॉक्टर से जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। बच्चे को उल्टी दस्त की समस्या है। फिलहाल गांव में स्वास्थ्य टीम को भेज दिया गया है जो जांच कर रही है। बाइट:- दशरथ--ग्रामीण बाइट:- सतेन्द्र--ग्रामीण बाइट:- ND शर्मा--सीएमओ जालौन
1
comment0
Report
ATALOK TRIPATHI
Oct 10, 2025 15:17:08
Gazipur, Dhaka Division:गाजीपुर कल 12 बजे के बाद सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारीयां पूरी। गाजीपुर की जखनियां विधान सभा के प्राचीन हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में कार्यक्रम में आएंगे मुख्यमंत्री। नौ सौ साल पुरानी सनातन आस्था की प्रतीक हथियाराम मठ में विराजमान है शक्ति स्वरूप दुर्गा जी के रूप में कच्ची मिट्टी की बुढ़िया माई। हथियाराम मठ में देवी स्वरूपा प्राचीन बुढ़िया माई का दर्शन पूजन कर सनातन संगोष्ठी के बाद भुड़कुड़ा मठ जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। भुड़कुडा मठ में स्व. महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ। मठ में लगभग डेढ़ घंटे बिताएंगे सीएम। जखनियां में बेसो नदी के दो किनारों पर बसे है दोनों मठ, शैव परंपरा की आस्था के प्रतीक हैं प्राचीन हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ। डीएम गाजीपुर और एसपी ने लिया मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा, एसपी सिटी ने कहा तैयारियां पूरी। एंकर : गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 12 बजे के बाद गाजीपुर के प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में आएंगे। इस दौरान वह बुढ़िया माई की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 12 बजे के बाद हथियाराम मठ में आएंगे। वह 900 साल पुरानी बुढ़िया माई (दुर्गा जी) की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह लगभग डेढ़ घंटे तक मठ में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भुड़कुड़ा मठ जाएंगे, जहां वह स्वर्गीय बाबा रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आज एमएलसी विशाल सिंह चंचल, स्थानीय जखनियां विधायक बेदीराम के साथ डीम अविनाश Kumar, एसपी इरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के साथ राजस्व विभाग और भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौजूद रहे, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तैयारियों के बारे में एसपी सिटी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बाइट : भवानी नंदन यति (महा मंडलेश्वर, हथियाराम मठ, गाजीपुर) बाइट : ज्ञानेंद्र, एसपी सिटी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top