Back
आयुष्मान भारत संकट: गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज बंद, भुगतान देरी से परेशानी
DBDevender Bhardwaj
Mar 27, 2026 08:38:41
Gurugram, Haryana
आयुष्मान भारत योजना पर संकट
भुगतान में देरी से गुरुग्राम में इलाज ठप
देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना अब सवालों के घेरे में है। गुरुग्राम के सिविल अस्पताल स्थित मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में पिछले कई महीनों से आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज बंद पड़ा है। वजह—भुगतान में भारी देरी और प्रशासनिक सुस्ती। इसका सीधा असर गरीब मरीजों पर पड़ रहा है, जो इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
गुरुग्राम के मेडिट्रिना हार्ट सेंटर में आयुष्मान योजना के तहत इलाज पिछले साल अगस्त से बंद है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि करोड़ों रुपये का भुगतान अभी तक बकाया है।
अस्पताल के अनुसार, 2023 के मरीजों की फाइलों पर 2026 में आपत्तियाँ उठाई जा रही हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया और धीमी हो गई है। हार्ट सेंटर चला रही कंपनी का दावा है कि "हमें हर महीने वेंडर्स को भुगतान करना होता है, लेकिन आयुष्मान विभाग से पैसा नहीं मिल रहा। जब तक बकाया क्लियर नहीं होगा, हम इलाज शुरू नहीं कर सकते।"
बाइट (मंदीप कुमार, प्रबंधक मेडिट्रीना हार्ट सेंटर)
भागदौड़ भरी जिंदगी में यहां हर दिन 4 से 5 मरीज आयुष्मान कार्ड लेकर इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी दूसरे राज्यों से आने वाले गरीब मरीजों को हो रही है, जिनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ये सेंटर अगस्त 2025 से बंद है जिसके चलते हर महीने करीब 125-150 मरीज यहां इलाज से वंचित रह जाते है।अस्पताल के मुताबिक, हर महीने करीब 120 से 150 गंभीर हृदय रोगी बिना इलाज लौट रहे हैं।
प्रबंधन का कहना है कि जब तक भुगतान नहीं होगा और प्रक्रिया पारदर्शी नहीं बनेगी, तब तक सेवाएं बहाल करना मुश्किल है।
बाइट (मंदीप कुमार, प्रबंधक मेडिट्रीना हार्ट सेंटर)
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या हरियाणा स्वास्थ्य विभाग और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जल्द कोई ठोस कदम उठाएगी?
क्योंकि जिस योजना को गरीबों के लिए जीवनदायिनी कहा गया था, वही अब उनके लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:37:570
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 27, 2026 12:37:420
Report
G1GULSHAN 1
FollowMar 27, 2026 12:37:220
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 27, 2026 12:37:000
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 27, 2026 12:36:380
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:36:190
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 27, 2026 12:35:540
Report
AMALI MUKTA
FollowMar 27, 2026 12:35:350
Report
MSManish Shanker
FollowMar 27, 2026 12:35:12Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:मोहाली के गांव चप्पल चिड़िया में पल ग्रुप की कई एकड़ जमीन है लेकिन इसका स्थाई पता नहीं लग पा रहा क्योंकि यहां पर किसी भी प्रकार का साइन बोर्ड नहीं लगा हुआ। बाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार चप्पड़ चिड़ी गांव में जमीन की कीमत 7 से 8 करोड रुपए प्रति एकड़ है。
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 27, 2026 12:32:590
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 27, 2026 12:32:160
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 27, 2026 12:31:390
Report
AKAtul Kumar
FollowMar 27, 2026 12:31:140
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 12:30:410
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 27, 2026 12:30:200
Report