Back
हरियाणा मंत्री राजेश नागर का जन्मदिन: तलवार से केक काटा, हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए
JPJai Prakash
Feb 06, 2026 12:53:44
Faridabad, Haryana
हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री राजेश नागर का जन्मदिन इस बार खासा चर्चा में रहा। हाथ में तलवार लेकर हवा में लहराने और उसी तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके जन्मदिन के मौके पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश भी कराई गई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
46वां जन्मदिन मनाया
दरअसल, शुक्रवार को मंत्री राजेश नागर ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके निवास पर सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग केक और फूल लेकर उन्हें बधाई देने पहुंचे। जन्मदिन समारोह में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मंत्री गौरव गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
जन्मदिन के मौके पर हाथ में तलवार पकड़े हुए मंत्री राजेश नागर
हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मंत्री के समर्थकों की ओर से हेलीकॉप्टर के जरिए फूलों की बारिश कराई गई। हेलीकॉप्टर से फूल बरसते देख आसपास के इलाकों में भी लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई क्विंटल फूलों की बारिश की गई।
हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करते हुए
हवाई में तलवार लहराई
वहीं, जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों ने मंत्री राजेश नागर को तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंत्री ने तलवार को हवा में लहराया और उसी तलवार से केक काटा। समर्थकों ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तलवार लहराने और केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
मंत्री गोयल और गौतम पहुंचे
इस मौके पर मंत्री विपुल गोयल और गौरव गौतम ने भी राजेश नागर को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि जनता और समर्थकों ने जिस तरह प्यार और सम्मान दिया है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 06, 2026 14:24:330
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 06, 2026 14:24:210
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 06, 2026 14:23:350
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 06, 2026 14:23:280
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 06, 2026 14:23:150
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 06, 2026 14:22:580
Report
0
Report
PSPramod Sinha
FollowFeb 06, 2026 14:22:430
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 06, 2026 14:22:210
Report
0
Report
MVManish Vani
FollowFeb 06, 2026 14:22:020
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 06, 2026 14:21:410
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowFeb 06, 2026 14:21:260
Report