Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
FaridabadFaridabad

फरीदाबाद में बिट्टू बजरंगी के शादी धोखा: बारात अलीगढ़ पहुँची लेकिन दुल्हन नहीं मिली

JPJai Prakash
Feb 20, 2026 07:19:12
Faridabad, Haryana
फरीदाबाद नूंह हिंसा के आरोपी बिट्‌टू बजरंगी को नहीं मिली दुल्हन:अलीगढ़ से ₹1.20 लाख में रिश्ता, बारात पहुंची तो कोई नहीं मिला; फरीदाबाद में 3 पर FIR हरियाणा के नूंह में 2023 में हुई हिंसा के आरोपी और खुद को गौरक्षक बताने वाले बिट्टू बजरंगी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला किसी सांप्रदायिक तनाव या संगठनात्मक गतिविधि से जुड़ा नहीं, बल्कि शादी के नाम पर उनके साथ ही धोखाधड़ी का है। उनके साथ यह धोखाधड़ी यूपी के अलीगढ़ में हुई है। इस शादी को लिए बजरंगी से 1.20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार वह बारात लेकर अलीगढ़ के बताए गए मंदिर में पहुंचा। परिवार और रिश्तेदार भी साथ थे। मगर, जब वे मंदिर पहुंचे तो वहां न तो लड़की मौजूद थी और न ही बिचौलिया बंटी या उसका कोई सहयोगी। यह देख बजरंगी और उनके नाते-रिश्तेदारों के होश उड़ गए। उन्होंने बिचौलिए और लड़की पक्ष को कॉल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिली। इसके बाद बारात बिन दुल्हन के ही फरीदाबाद लौट आई। अब बिट्‌टू बजरंगी ने इस मामले में फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, बिट्टू बजरंगी का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में वह पूजा नाम की एक युवती से शादी करने की गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। वह खुद को समाज का सम्मानित व्यक्ति बताते हुए कहता है कि घर पर रिश्तेदार बैठे हैं और उसे जवाब देना मुश्किल हो रहा है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शादी के नाम पर कैसे हुई ठगी, जानिए पूरा मामला… रिश्तेदार के माध्यम से बिचौलिए से हुआ संपर्क : जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी निवासी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार पंचाल ने शादी के लिए एक बिचौलिए से संपर्क किया था। बताया गया है कि उसके पड़ोसी के एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी पहचान बंटी नाम के व्यक्ति से हुई。 बिचौलिए ने अलीगढ़ की युवती रानी से मिलवाया : बिट्टू ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए बंटी से विवाह कराने की इच्छा जताई। इसके बाद बंटी ने उसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती रानी से मिलवाया। शुरुआती मुलाकात में बात आगे नहीं बढ़ी, लेकिन बाद में शादी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया। 1 लाख 20 हजार रुपये में तय हुई शादी : इसके बाद शादी कुल 1 लाख 20 हजार रुपये में तय हुई। पांच सितंबर 2025 को आरोपी बंटी ने तीन हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। उसी रात करीब नौ बजे लड़की पक्ष के छह लोग गाड़ियों में बैठकर फरीदाबाद स्थित बिट्टू के घर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, रस्मों और कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई और बारात लेकर अलीगढ़ आने को कहा गया। बारात अलीगढ़ पहुंची लेकिन दुल्हन नहीं मिली : बिट्टू बजरंगी का आरोप है कि शादी की प्रक्रिया पूरी कराने और अन्य खर्चों के नाम पर बंटी और उसके दोस्त प्रदीप ने उससे 30 हजार रुपये ले लिए। तय कार्यक्रम के अनुसार सात सितंबर को वह बारात लेकर अलीगढ़ के बताए गए मंदिर में पहुंचा। जब वे मंदिर पहुंचे तो वहां न तो लड़की मौजूद थी और न ही बिचौलिया बंटी या उसका कोई सहयोगी। बिना दुल्हन के लौटी बारात : बिट़्टू के मुताबिक, काफी देर तक इंतजार करने और कई बार फोन मिलाने के बावजूद आरोपियों ने कॉल रिसीव नहीं की। स्थिति स्पष्ट न होने और संपर्क न होने के कारण बिट्टू को मजबूरन बिना दुल्हन के ही बारात वापस लेकर फरीदाबाद लौटना पड़ा। इस घटना से वह मानसिक रूप से आहत और परेशान है। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया : मामले को लेकर बिट्टू बजरंगी ने पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने बंटी, प्रदीप और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है। कौन है बिट्टू बजरंगी, जिसके साथ शादी के नाम पर ठगी हुई… राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद की संजय एन्क्लेव पर्वतीय कॉलोनी का रहने वाला है। बिट्टू बजरंगी उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब 31 जुलाई 2023 को नूंह में बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इस हिंसा को भड़काने में बिट्टू बजरंगी का भी नाम सामने आया था। वह “गोरक्षा बजरंग फोर्स” नामक संगठन से जुड़ा बताया जाता है। इसके बाद नूंह के सदर थाने में धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस ने फरीदाबाद से बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया था। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बिट्टू बजरंगी ने फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बाद में उसने अपना नामांकन वापस ले लिया था। बिट्‌टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता... युवक के हाथ-पैर बांधकर डंडे बरसाए 1 अप्रैल 2024 को बिट्टू बजरंगी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हाथ-पैर बंधे युवक पर डंडे बरसा रहा था। वीडियो में एक पुलिस कर्मचारी भी उसके पास खड़ा दिखाई दिया, लेकिन उसने बिट्‌टू को नहीं रोका। पिटने वाला युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला शामू था。 वह फरीदाबाद शहर के सरूरपुर इलाके के किराये के मकान में रहता था। उस पर आरोप था कि वह पड़ोस में रहने वाली 2 मासूम बच्चियों को टॉफी का लालच देकर अपने कमरे में ले गया था। जैसे ही बिट्‌टू बजरंगी को इसकी सूचना मिली तो उसने शामू को पकड़ लिया था। सांसद सिर काटकर लाने वाले को इनाम की घोषणा की बिट्‌टू बजरंगी ने 24 मार्च 2025 को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था। इसमें उसने उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का सिर काटकर लाने पर इनाम की घोषणा की थी। इसके साथ सांसद को बाबर और औरंगजेब की औलाद कहा था। इसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने सारण थाना में उसके खिलाफ 2 समुदाय के बीच शांति भंग करने जैसी धाराएं में मामला दर्ज किया। लेकिन पुलिस आज कर उसको गिरफ्तार नही कर सकी है। ईद से पहले बिट्टू बजरंगी ने जारी किया वीडियो साल 2025 में ईद से पहले 6 जून को बिट्टू बजरंगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। इसमें उसने कहा था कि ईद पर जानवरों की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इस कृत्य को करने वाले का बकरे जैसा हाल कर दिया जाएगा। बिट्टू बजरंगी की इस वीडियो के बाद मेवात से एक युवक ने दूसरा वीडियो बनाकर बिट्‌टू बजरंगी का गला काटकर उसको जानवरों को खिलाने की बात कही थी। बिट्टू बजरंगी ने इस मामले की शिकायत सारन थाना पुलिस को दी थी.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KAKapil Agarwal
Feb 20, 2026 08:34:05
Agra, Uttar Pradesh:आगरा अपडेट ब्रेकिंग सिस्टम ने ताजनगरी में ली युवक की जान खुद पर्यटन मंत्री ने गड्ढा मुक्त सड़कें न होने पर जताई थी नाराजगी लेकिन कुंभकर्णी नींद सोए नगर निगम और खुद नगर आयुक्त ने खुद को मुख्यमंत्री से ऊपर मानते हुए नहीं ली गड्ढों की सुध नतीजा सिस्टम की घोर लापरवाही ने बुझा दिया एक घर का चिराग पूर्व में भी हुए कई हादसों से भी नहीं लिया सबक कालिंदी विहार में सड़क के नाम पर करीब दो किलोमीटर में बने है मौत के गड्ढे ग्राउंड जीरो पर स्थानीय दुकानदारों से जाना उनका दर्द आखिर कब तक सिस्टम यूंही लोगों की जिंदगी से करता रहेगा खिलबाड़,बड़ा सवाल दुकानदारों ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की घटना वाली जगह पास में बने स्कूल से सुबह और दोपहर निकलते है सैकड़ों बच्चे और उनके परिजन अगर अब भी नहीं जागा सिस्टम तो किसी दिन कोई मासूम भी चढ़ जाएगा इसी नाकारा सिस्टम की भेट आगरा के कालिंदी विहार के 100 फूटा का है पूरा मामला
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Feb 20, 2026 08:33:46
Dungarpur, Rajasthan:धम्बोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 कार्टन अवैध शराब के साथ गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले में एसपी के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम और धम्बोला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर कट्टों में भरकर गुजरात ले जाई जा रही 30 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बॉडी - पुलिस के अनुसार, DST टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धम्बोला के पीठ से सरथुना मार्ग होते हुए कुछ लोग मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लादकर गुजरात ले जाने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए धम्बोला थाना पुलिस और DST टीम ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की。 इस दौरान बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिल्स आती दिखाई दीं। पुलिस ने जब उन्हें रोककर तलाशी ली, तो उन पर रखे कट्टों में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर के 30 कार्टन बरामद हुए। शराब ले जाने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गुजरात निवासी दशरथ पंगी, हरेश उर्फ हरिश भाई और राजु उर्फ राजेश पंगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 20, 2026 08:32:36
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने नजरुल खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आरोपी द्वारा कथित रूप से हिंसक भाषण दिया गया था और पुराने मारपीट के वीडियो को एडिट कर उसमें जोड़ा गया था जिससे सामाजिक तनाव फैलने की आशंका थी. दरअसल शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि वीडियो में भगवा आतंकवाद जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की. तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई. वहीं भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वायरल वीडियो की जांच के दौरान उसमें आपत्तिजनक शब्दों और हिंसक भाषा का उपयोग पाया गया. इस मामले पर पुलिस प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. सीएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 20, 2026 08:30:57
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:मुस्लिम मोहल्ला में तराबी की नमाज के समय मंदिर में स्पीकर से आरती बर्दाश्त नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। शाकिर मकरानी के घर के पास रहने वाले लोगों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जी मीडिया के मुखातिब तक पहुंचाया। शाकिर मकरानी के घर की महिलाएं और मुस्लिम महिलाएं बोले हमारी तराबी की नमाज के समय मंदिर में स्पीकर से आरती नहीं होनी चाहिए। जिनके परिजन पत्थरबाजी में पकड़े गए उनके घर की महिलाएं बोलीं तराबी के समय स्पीकर से आरती नहीं करनी थी। मुस्लिम महिलाओं ने कहा हमने मंदिर वालों को समझाया पर नहीं माने। पहले मुस्लिम मोहल्ला पत्थरबाजी के आरोप लगा रहा था, बाद में मुस्लिमों में पलटवार हुआ।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 20, 2026 08:30:45
Durg, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग के आदर्श कन्या विद्यालय पहुंचे जहाँ परीक्षा व्यवस्थाओं کا जायजा लेते हुए उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तो वही अधिकारियों का परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए आपको बता दे की 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आज पहला दिन है जिसमे फिजिक्स और जियोग्राफी का पर्चा था जिसके लिए दुर्ग जिले मैं 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें दुर्ग में 68 पाटन में 36 और धमधा में 31 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें लगभग 13 420 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने खास गाइडलाइन भी जारी की है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ-साथ स्मार्ट वॉच कैलकुलेटर मोबाइल आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा इतना ही नहीं 04 विशेष उड़ान दस्ता की टीम भी बनाई गई है जो कि समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 20, 2026 08:30:26
Alwar, Rajasthan:खैरथल-शेखपुर सड़क पर खतरे में 11 केवी लाइन के खंभे, हादसे की आशंका के बावजूद बिजली विभाग बेपरवाह किशनगढ़बास। खैरथल-शेखपुर मार्ग पर नवनिर्माणाधीन सड़क के बीचों-बीच लगे बिजली के खंभों को लेकर बड़ा खतरा बना हुआ है। पहाड़वास सहित आसपास के गांवों के लोगों ने इस गंभीर समस्या से बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है。 ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पिछले करीब चार सप्ताह से चल रहा है। निर्माण के दौरान 11 हजार केवी की विद्युत लाइन के खंभे के चारों ओर से करीब 6 से 7 फीट तक मिट्टी हटा दी गई है। इससे खंभा कमजोर हो गया है और कभी भी गिर सकता है। यदि ऐसा हुआ तो बड़ा हादसा और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है。 स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी रास्ते से आसपास के गांवों के ग्रामीण रोजाना बाजार व अन्य जरूरी कामों के लिए आते-जाते हैं। ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद बिजली विभाग द्वारा खंभा हटाने या उसे सुरक्षित करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है。 ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली विभाग और संबंधित प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचकर खंभे को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराए, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके。
0
comment0
Report
Feb 20, 2026 08:23:49
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिला मुख्यालय के विकास भवन में चार दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले भर से सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए और हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की मेले का निरीक्षण करने पहुंचे CDO राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में हजारों स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं। इनके द्वारा तैयार किए गए उत्पाद शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण और किफायती हैं उन्होंने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न स्थानों पर हर माह सरस मेले का आयोजन किया जाता है वहीं मेले में आए उत्साह के साथ लोग खरीदारी कर रहे हैं मेले में काफी चहल-पहल दिखाई दे रही है बाइट--राजेश कुमार सिंह सीडीओ, देवरिया
1
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 20, 2026 08:21:12
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) बपावर कस्बे की सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे, सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था, बपावर कस्बे में सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से शर्म आ गई है। कस्बे के मुख्य चौराहों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के ढेर से उड़ती दुर्गंध जनता के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। कस्बे की सब्जी मंडी, तीन मूर्ति चौराहा के पास व स्कूल के पास गंदगी के अंबार लगे हैं। कस्बे के लोगों का कहना है कि जगह-जगह गंदगी फैलने से बीमारियों की आशंका दिनों दिन बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार से पूछते हैं तो हमेशा समय पर वेतन नहीं मिलने का बहाना बनाकर किनारा कर लेता है। यहां सफाई का आलम यह है कि एक वर्ष के अंदर सफाई कर्मचारी करीब चार बार से अधिक बार हड़ताल कर चुके हैं। यहां पर दोष किसका है वह किसका नहीं है यह तो अधिकारियों को जांच करना चाहिए। परंतु इनका खामियाजा आखिर जनता क्यों भुगते। कभी ठेकेदार समस्या को पंचायत के पाले में डाल देते है तो पंचायत ठेकेदार के पाले में। बपावर पंचायत प्रशासक रविंद्र गुप्ता का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी समस्या बताने के बाद भी नजर अंदाज कर रहा है। आज कस्बे की स्थिति यह हो चुकी है कि जिस गली से भी निकले दुर्गंध के मारे लोग परेशान होने लगे हैं। बाईट-1. रविन्द्र गुप्ता,सरपंच बपावर 2.ग्रामीण
0
comment0
Report
SRSANDEEP RATHORE
Feb 20, 2026 08:20:55
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 20, 2026 08:20:41
Alwar, Rajasthan:शादी में जा रहे परिवार से रोडवेज बस में 30 लाख के जेवर चोरी, दो महिलाओं पर शक अलवर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का जेवरात से भरा बैग रोडवेज बस में चोरी हो गया। पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही है। पीड़ित पंकज निवासी रेणी अपनी पत्नी और भाभी के साथ कोठी नारायणपुर से अलवर के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। परिवार के पास एक बड़ा बैग था, जिसके भीतर एक छोटा बैग रखा हुआ था। इसी छोटे बैग में पत्नी और भाभी के शादी के जेवरात रखे गए थे। बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण बड़ा बैग कंडक्टर की सीट के नीचे रख दिया गया, जबकि तीनों पास ही खड़े रहे। इसी दौरान बस में दो संदिग्ध महिलाएं चढ़ीं। आरोप है कि उन्होंने भीड़ का फायदा उठाकर बड़े बैग के अंदर से जेवरों से भरा छोटा बैग निकाल लिया और अलवर शहर के कालीमोरी क्षेत्र में उतरकर फरार हो गईं। जब परिवार अलवर बस स्टैंड पर उतरा और बच्चों के लिए सामान निकालने हेतु बैग खोला, तब जेवरों वाला छोटा बैग गायब मिला। कंडक्टर से पूछताछ की गई, लेकिन किसी को यह पता नहीं चल सका कि बैग कब और किसने निकाला। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बैग में चार सोने के हार, छह सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी पाजेब, लोंग और चुटकी सहित करीब 18 तोला सोना और लगभग 700 ग्राम चांदी रखी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित पहले कोठी नारायणपुर चौकी पहुंचा, जहां से उसे अलवर शहर के कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्ध महिलाओं की पहचान के प्रयास जारी हैं। बाइट: पंकज , पीड़ित
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 20, 2026 08:20:10
Jalore, Rajasthan:भीनमाल-जालोर भीनमाल, जिला जालोर आशा सहयोगिनी संघ द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर मानदेय एवं प्रोत्साहन राशि वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की गई। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों को नियमित सरकारी कर्मचारी घोषित करने, प्रत्येक माह की 7 तारीख तक भुगतान सुनिश्चित करने तथा अनुभव के आधार पर एएनएम पद पर पदोन्नति देने की मांग रखी गई। साथ ही नर्सिंग व पर्यवेक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई। संघ ने सेवानिवृत्ति या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 11 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता, मासिक पेंशन तथा आश्रित महिला को आशा सहयोगिनी नियुक्त करने की मांग की। आशा सॉफ्ट में दर्ज गतिविधियों की प्रोत्साहन राशि तीन गुना करने, ऑफलाइन कार्यों का भी पारिश्रमिक देने तथा निजी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव पर भी प्रोत्साहन राशि देने की मांग रखी गई। इसके अलावा ऑनलाइन कार्य के लिए नया टैबलेट/स्मार्टफोन उपलब्ध कराने, अवकाश संबंधी प्रावधान लागू करने, मानसिक दबाव बनाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा अन्य विभागों का कार्य नहीं लेने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। संघ ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है。
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Feb 20, 2026 08:19:50
Kishanganj, Bihar:किशनगंज ICDS विभाग के ठाकुरगंज CDPO व प्रभार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनिता कुमारी को पटना की विशेष निगरानी इकाई ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ICDS विभाग के CDPO नागेंद्र कुमार की शिकायत पर के कार्रवाई हुई है। CDPO नागेंद्र कुमार के द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के घर पर 50 हजार रुपये रिश्वत देते निगरानी विशेष टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर अपने साथ किशनगंज टाउन थाना साथ लाया है। निगरानी विशेष टीम के द्वारा गिरफ्तार अनिता कुमारी के घर मे छापेमारी कर लगभग 5 लाख रुपये भी बरामद किया है। शिकायकर्ता CDPO नागेंद्र को पोठिया कार्यालय से प्रभार वापस ले लिया गया था जिसे वापस प्रभार दिलवाने के नाम पर और उनके ऊपर गठित प्रपत्र क से मुक्ति दिलवाने और निलंबन की धमकी देकर डीपीओ अनिता कुमारी के द्वारा 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रही थी。
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 20, 2026 08:19:31
CHANDI, Harnaut, Bihar:बहुचर्चित बेंच डेस्क घोटाले को लेकर नालंदा जिले में कोई भी अधिकारी पदाधिकारी बोलने से परहेज करते हुए नजर आ रहे हैं जी मीडिया की टीम लगातार जिलाधिकारी एवं उप समाहर्ता से इस मामले को लेकर पक्ष लेना चाहा लेकिन कोई भी अधिकारी इस पर बोलने से बचते नजर आए. दरअसल बेंच डेस्क घोटाले मामले को लेकर आस्थावां विधानसभा के जेडीयु विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने इस मामले को लेकर सदन में आवाज उठाई, जिसकी गुंज अब नालंदा जिले में भी दिखाई दे रही है. अब सवाल यह उठता है कि कोई भी अधिकारी या पदाधिकारी या फिर स्थानीय नेता इस मामले से बचते हुए नजर क्यों आ रहे है. वही डॉक्टर जितेंद्र कुमार के द्वारा सदन में आवाज उठाए जाने के बाद अपनी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर पूरी तरह घिर चुकी है. हालांकि नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आये. उन्होंने यह कहा कि हमें इस घोटाले और कार्रवाई की कोई भी जानकारी नहीं है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top