121004फरीदाबाद बल्लभगढ़ में फूलों के पौधे से सौंदर्य व पर्यटन को नया आयाम
ACAmit Chaudhary
Oct 18, 2025 13:00:24
Faridabad, Haryana
बल्लबगढ़ फरीदाबाद
नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में निगम की अनूठी पहल
निगम द्वारा 5 एकड़ भूमि में तैयार किए जाएंगे लगभग 17 करोड़ बीज से फूलों के पौधे
फूलों की पौध तैयार होने के बाद नवंबर में शहरवासियों को मुफ्त में दिए जायेगें फूलों के पौध
शहर में जगह जगह लगाए जाएंगे फूलों के पौधे
फूलों की सुगंध से महकेगा बल्लबगढ़ फरीदाबाद शहर
सड़क सुधार कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम जल्द ही दो “रोड रिपेयर एम्बולेंस” शुरू करेगा, जो शहर की सड़कों पर गड्ढों की प्रॉपर तरीके से मरम्मत तत्काल करेंगी।
घर-घर से कूड़ा उठान के लिए निगम की टेंडर प्रक्रिया शुरू
शहरवासियों से भी ली जा रहे हैं सुझाव
नगर निगम में शामिल 24 गांव के ऊपर लगभग 400 करोड़ किए जाएंगे खर्च - निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम फरीदाबाद शहरवासियों को स्वच्छ, हराभरा और सुंदर वातावरण देने के लिए अनेक नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर रहा है।
निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने आज अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नगर निगम 5 एकड़ भूमि पर फूलों की पौध तैयार करेगा, जिसमें लगभग 17 करोड़ बीजों की रोपाई की जाएगी। यहां 55 वैरायटी के फूलों को उगाया जाएगा, जो सभी मौसमों में खिलने वाले फूल होंगे।
पौध तैयार होने के बाद इन्हें फरीदाबाद वासियों को निशुल्क वितरित किया जाएगा।
निगम आयुक्त ने बताया कि बल्लभगढ़ फरीदाबाद में “फूल और फूड फेस्टिवल” आयोजित करने की योजना भी तैयार की जा रही है, जिससे शहर में पर्यटन और सौंदर्य दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
घर-घर से कूड़ा उठान के लिए उन्होंने जानकारी दी की स्थानीय शहर वासियों से घर-घर कूड़ा उठान के संबंध में उनकी राय अथवा सुझाव लिया जा रहा है और दिवाली के बाद यह टेंडर नगर निगम द्वारा लगा दिया जाएगा जो जल्द ही प्रक्रिया पूरी होने पर घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा ,
जिससे शहर वासियों को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि टेंडर लगाने से पूर्व शहर वासियों की निगम द्वारा जारी लिंक पर भेजी गई सलाह को भी ध्यान रखा जाएगा।
सड़क सुधार कार्यों को गति देने के लिए नगर निगम जल्द ही दो “रोड रिपेयर एम्बुलेंस” शुरू करेगा, जो शहर की सड़कों पर गड्ढों की प्रॉपर तरीके से मरम्मत तत्काल करेंगी। इससे लोगों को जल्द ही गड्ढामुक्त सड़कों का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि गांव मोटूका में चारकोल प्लांट की स्थापना और प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण साइट की जगह अन्य स्थान की तलाश की जा रही है।
वहीं, बल्लभगढ़ में नगर निगम कार्यालय भवन का टेंडर भी खुल चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
इसके साथ ही, लगभग 10 कम्यूनिटी सेंटरों का अपग्रेडेशन किया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं मिल सकें।
निगम सीमा में शामिल 24 गांवों पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी की फरीदाबाद में बनाए जा रहे नाहर सिंह स्टेडियम जिसका निर्माण कार्य काफी लंबी समय से अधूरा पड़ा है अब उसे जल्द ही नगर निगम पूरा करेगा, जिसके लिए प्रकिया चली हुई है अब तक इस कार्य को एफएमडी के द्वारा किया गया था जो बीच में ही रुका हुआ था।
0हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|