127308
सरकारी स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर भड़के ग्रामीण, स्कूल बंद किया
Charkhi Dadri, Haryana:गांव मोड़ी के शहीद राजबीर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ग्रामीणों ने सरपंच की अगुवाई में हंगामा किया और स्कूल बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में अव्यवस्थाएं हैं और वे तब तक स्कूल नहीं खोलेंगे जब तक हालात में सुधार नहीं होता। पुलिस ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागपत के बड़ौत में अखंड भारत यात्रा ने दिखा विशाल जनसैलाब
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के बड़ौत में निकली अखंड भारत संकल्प यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर राष्ट्रभक्ति के जयकारों के बीच लोगों ने अखंड भारत का संकल्प दोहराया। यात्रा में शामिल स्वामी दीपांकर जी ने समाज की एकता को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना करने वाला व्यक्ति खुद खंडित नहीं होना चाहिए। स्वामी दीपांकर जी ने कहा कि बागपत और बड़ौत के युवाओं की श्रद्धा और उत्साह अपने आप में समाज के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की परिकल्पना करने वाला व्यक्ति कम से कम खुद खंडित न रहे। समाज के सभी लोगों को एक माला के मोतियों की तरह एक साथ जोड़ने की जरूरत है।स्वामी दीपांकर जी ने आगे कहा कि अगर समाज संगठित रहेगा तो शक्ति बनेगा, लेकिन बिखरने पर कमजोरी आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संदेश जातियों और संख्या के आधार पर समाज के बिखराव को लेकर है।उन्होंने कहा कि अगर व्यक्ति केवल जाति तक सीमित हो जाता है तो वह बूंद की तरह रह जाता है, लेकिन जब सभी एकजुट होते हैं तो समंदर की तरह बड़ी शक्ति बन जाते हैं। बाइट स्वामी दीपांकर महाराज0
0
Report
फतेहपुर-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर जाम, मनीष दुबे की हत्या
Fatehpur, Uttar Pradesh:परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम आग्रोपों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज है परिजन वर्चस्व की टशन में हुआ विवाद, एक की गोली मारकर हत्या परिजनों ने सड़क पर रखा शव, लखनऊ-फतेहपुर हाईवे को किया जाम देशी शराब ठेके के सामने हुआ खूनी संघर्ष गोली मारकर मनीष दुबे की थी हत्या हुसैनगंज थाने के असनी गांव की घटना0
0
Report
चंदौली में सत्ता-युद्ध: दयालु के पलटवार पर अखिलेश-योगी सरकार गर्म
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर किया पलटवार - अखिलेश यादव ने अपने X हैंडल पर कानून व्यवस्था को लेकर और ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला, पलटवार करते हुए राज्य मंत्री दयालु ने कहा - अपराधियों को पाताल से भी खोजकर लाएगी योगी सरकार - अपराधियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी रूह कांप जाएगी - अखिलेश यादव को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए - राज्य मंत्री ने कहा, उनके दौर में अपराध और माफियाराज की पहचान थी - योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में कानून का राज - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के साथ हल्द्वानी में हुए घटना को लेकर राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को दलित विरोधी कहे जाने को लेकर राज्य मंत्री दयाल ने पलटवार करते हुए कहा - दलित समाज के लोग हमारे भाई है, उनका पूरा सम्मान - राहुल गांधी पर बोले- हर बात को तूल देना उनका विषय बन गया है - जाति के नाम पर समाज को भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए - किसी भी वर्ग के साथ अपराध पर होगी कड़ी कार्रवाई - बहन-बेटियां अब रात में भी सुरक्षित घर लौटती हैं - अपहरण, लूट और रंगदारी पर सरकार ने लगाया अंकुश - दया शंकर सिंह दयाल धानापुर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल - सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने रक्षाबंधन पर मातृशक्ति का किया सम्मान - बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र, सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया - बोले- आज का दिन चंदौली के लिए ऐतिहासिक है - राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह का बयान - विधायक सुशील सिंह जी ने रक्षाबन्धन का जो कार्यक्रम कराया है, उसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आकर रक्षासूत्र बाँधने का काम किया है - भाई-बहन का यह त्योहार है, बहनों ने आशीर्वाद दिया और भाई ने उनके सुरक्षा और उनके सुखी-संपन्न होने का संकल्प लिया है - सैयदराजा विधानसभा के धानापुर स्थित एक इंटर कालेज के मैदान में 7 हजार से अधिक महिलाओं ने विधायक सुशील सिंह ने बांधा रक्षा सूत्र.0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में बाढ़ पीड़ितों के लिए पंचायत भवन में आश्रय, राहत सामग्री वितरित
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर जिले में विरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से मुस्करा विकास खंड क्षेत्र की शिवनी ग्राम पंचायत के निचले इलाकों में बसे मजरे नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कुछ मजरों में बाढ़ का पानी घुसने से या आवागमन बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बाढ़ से अलग-अलग डेरों में बसे गांव के आधा सैकड़ा से अधिक परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बाढ़ से प्रभावित हुए इन पीड़ितों ने प्रशासन द्वारा गांव के पंचायत भवन में बनाए गए आश्रय स्थल में शरण ली है, जहां प्रशासन द्वारा उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। वही नदी के निचले इलाकों के डेरों और मजरों में बसे लोगों के बाढ़ से प्रभावित होने पर एडीएम राकेश कुमार और एसडीएम कर्णवीर ने बाढ़ से प्रभावित बगिया डेरा, राजवा डेरा, नत्तूपाल का डेरा, ढूंका डेरा का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को आश्रय स्थल पर भोजन, पेयजल, दवाइयों और प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य टीम को लगातार अलर्ट मोड पर रहने और बाढ़ उतरने के बाद बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई और राहत सामग्री मिलने के साथ ही जलस्तर में कमी आने से आपदा की इस घड़ी में प्रभावित हुए परिवारों को बड़ी राहत मिली है।0
0
Report
बागपत में हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र किरठल की 3.5 करोड़ रु कृषि भूमि कुर्क
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में पश्चिमी यूपी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और शासन स्तर से चिन्हित माफिया धर्मेंद्र किरठल के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने धर्मेंद्र किरठल की करीब 3.50 करोड़ रुपये की कृषि भूमि कुर्क कर ली। आरोप है कि यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई थी। सीओ बड़ौत अंशु जैन और प्रशासनिक कर्मचारियों की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। किरठल गांव निवासी धर्मेंद्र किरठल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात अपराधी के तौर पर चिन्हित है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ करीब 49 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह फिलहाल जेल में बंद है। शासन स्तर से चिन्हित माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन ने उसकी करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की कृषि भूमि को कुर्क किया है। सीओ बड़ौत अंशु जैन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला किरठल गांव पहुंचा और नियमानुसार संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की। बागपत एसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को पुलिस का बड़ा एक्शन माना जा रहा है।0
0
Report
ललितपुर में एंबुलेंस से बकरियाँ चोरी, CCTV में कैद चोर
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चोरों का अजब गजब कारनामा सामने आया है , यहां चोरों ने मरीजों को लाने ले जाने वाली एम्बुलेंस का सहारा लेकर चोरी की बकरियों को एंबुलेंस में भरकर मौके से फरार हो गये । आरोपी चोरों की एंबुलेंस CCTV कैमरे में भी कैद हुई है , पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई तहसील के पीछे का है । पीड़ित फार्म हाउस मालिक तोसिफ रजा का आरोप है कि चोरों द्वारा कल देर रात नई तहसील के पीछे स्थित उसके बकरी फार्म हाउस से एक दर्जन से अधिक बकरियों को चोरों ने चोरी कर लिया । इस दौरान चोरों ने चोरी में एक प्राईवेट एंबुलेंस का सहारा लिया , इस एम्बुलेंस में चोरों ने चोरी की बकरियों को भरकर इत्मीनान से मौके से फरार हो गये। जब पीड़ित फार्महाउस मालिक ने सुबह देखा तो उसके फार्म हाउस का ताला टूटा हुआ था और अंदर से 15 नग बकरियां भी गायब थी । जिसके बाद उसने आस पास लगे CCTV कैमरे चैक किये तो चोरों द्वारा जिस एम्बुलेंस का उपयोग किया वह CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है , जिस पर सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
कोटामोइ खेत पर करंट से युवती मृत्यु, परिवार ने मालिक से कार्रवाई की मांग
Mahova, Uttar Pradesh:મહુવા 브ેકિંગ મહુવાના કોટામોઇ ગામે એક યુવતી ને કરંટ લાગતા मौत મનિષા બેન કવાડ ને મહુવા તાલુકા ના કોટામોઇ ગામે વાડી વિસ્તારમાં ખેડૂત દ્વારા સેઢા પર ઇલેક્ટ્રીક પાવરનો કરંટ મુકતા મહીલાનુ મૃત્યુ રાત્રિના સમયે જાજરૂ ગયેલ યુવતી ને વાડી વિસ્તારના ખેતરના સેઢે મુકેલ કરંટ અડી જતા આખી રાત તેમનો ಮೃತદેહ ધટના સ્થળે પડ્યો રહ્યો વહેલી સવારે પરીવાર ને જાણ થતા પરિવાર ઘટના સ્થળ પર દોડી ગયા હતા અને તેમના મૃતદેહને મહુવા જનરલ સરકારી હોસ્પિટલ ખાતે પીએમ અર્થે ખસેડવામાં આવ્યો પરિવારના આક્ષેપો કરી રહ્યા છે રમુભાઈ ભીમજી ભાઈ વाडी માલિકની બેદરકારીના કારણે અમારી દીકરીને કરંટ લાગ્યો છે જેને લઈને વાડી માલિકને સખ્ત માં સખ્ત સજા થાય ત્યારે મોટા ખુટવડા પોલીસ દ્વારા તપાસનો ધમધમાટ શરૂ કરવામાં આવ્યો છે0
0
Report
आगरा कमला नगर लूटकांड: तीन गिरफ्तार, लूट की रकम और बाइक बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के कमला नगर सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कारोबारी का रावतपाड़ा से पीछा कर घर की गली में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के सहारे पुलिस आगरा से मथुरा तक आरोपियों के पीछे पहुंची और लूट की रकम, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। तस्वीरें आगरा के कमला नगर की हैं, जहां कारोबारी को निशाना बनाकर लूट की वारदात की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो बदमाशों के भागने का रास्ता सामने आया। इसके बाद सर्विलांस और तकनीकी जांच ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रावतपाड़ा से ही कारोबारी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही घर की गली में उसे घेरकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस टीम आगरा से मथुरा तक आरोपियों की तलाश में पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट की रकम में से 1 लाख 2 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में कर्ज के बोझ के चलते लूट की साजिश रचने की बात सामने आई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना कमला नगर पुलिस के साथ सर्विलांस सेल और एसओजी टीम नगर जोन की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और वारदात में किसी और की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी से शुरू हुई जांच तकनीकी सुरागों तक पहुंची और फिर आगरा से मथुरा तक चली पुलिस की पड़ताल ने लूट कांड का पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली है।0
0
Report
नेपाल त्रासदी में जारी ऑपरेशन जिंदगी: ग्राउंड रिपोर्ट शाम 8:26 बजे
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल त्राशदी में जारी है 'ऑपरेशन जिंदगी'ग्राउंड रिपोर्टर शाम- 8.26 बजे0
0
Report
Advertisement
विधायक बाजीगर ने तीज पर महिलाओं के साथ गिद्दा डाला, पंजाब में उत्साह
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग। स्टोरी। विधायक बाजीगर की अगुवाई में महिलाओं ने मनाया तीज पर्व, विधायक ने खुद डाला गिद्दा हलका शुतराना में तीज का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर की अगुवाई में आयोजित तीज समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर सहित उनके परिवार के सदस्य भी समारोह में शामिल हुए और महिलाओं को तीज पर्व की बधाई दी। समारोह के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक पंजाबी गीतों पर गिद्दा डालकर तीज पर्व की खुशी मनाई। कार्यक्रम में विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने भी महिलाओं के साथ गिद्दा डालकर समारोह की रौनक बढ़ाई। इस मौके पर तीज समारोह में शामिल सखियों को विधायक की ओर से सम्मानित भी किया गया। विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि तीज पंजाब की समृद्ध संस्कृति और महिलाओं के आपसी प्रेम एवं भाईचारे से जुड़ा पारंपरिक त्योहार है। ऐसे आयोजनों से हमारी विरासत और संस्कृति को जीवंत रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत मावा-धीया सम्मान योजना के अंतर्गत किए गए वादे के अनुसार लाभार्थियों के खातों में राशि डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है। समारोह के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और पारंपरिक पंजाबी बोलियों व गिद्दे के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।0
0
Report
दीया कुमारी ने पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम से महिला सशक्तिकरण और विरासत संरक्षण को प्रेरणादायक बताया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम के नवीन संस्करण को लाइव सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से देशवासियों के साथ साझा किए गए विविध महत्वपूर्ण विषयों और विचारों को सुना। महिला सशक्तिकरण और विरासत संरक्षण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, देश के गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इन क्षेत्रों में समाज एवं देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सकारात्मक प्रयासों का उल्लेख भी किया। राष्ट्र निर्माण से सम्बंधित क्षणों में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ने और जनभागीदारी की शक्ति को नई दिशा देने वाला सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे लोगों और समाज के सकारात्मक प्रयासों को सामने लाता है। जनभागीदारी से विकास को गति मिलती है। दिया कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण, नवाचार और जनभागीदारी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री इन विषयों को जन-जन तक पहुंचाकर नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद समाज में सकारात्मक बदलाव और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।0
0
Report
मनोरपुर जयपुर शाहपुरा परिवहन उड़नदस्ता गाड़ी व मिनी ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, इंस्पेक्टर घायल
Jaipur, Rajasthan:मनोरपुर जयपुर शाहपुरा परिवहन उड़नदस्ता गाड़ी व मिनी ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हादसे में परिवहन विभाग का इंस्पेक्टर घायल, घायल को इलाज के लिए भेजा अस्पताल परिवहन विभाग की गाड़ी गलत दिशा में आने की बात आई सामने दिल्ली जयपुर हाइवे धर्म कांटे के पास सर्विस रोड पर हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
घाड़ में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए 4 जेसीबी तैनात
Tonk, Rajasthan:घाड में हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने हटाया आज अतिक्रमण घाड़ कस्बे के नगरफोर्ट रोड पर 4 जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, देवली एसडीएम रूबी अंसार दूनी तहसीलदार अजय कुमार देवली उपाधीक्षक सहित चार थानों ओर पुलिस लाइन से भारी जाप्ता रहा मौजूद को दूनी तहसीलदार अजय कुमार, गिरदावर राधेश्याम मीणा और स्थानीय पटवारी सहित अन्य पटवारी मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए देवली उपाधीक्षक घाड़ थाना प्रभारी हरीराम वर्मा नासिरदा, देवली, दूनी थाने ओर टोंक लाइन से विशेष पुलिस बल मौके पर तैनात था。 प्रशासनिक टीम ने 4 जेसीबी की मदद से नगरफोर्ट रोड पर स्थित कुछ कच्ची झुग्गी-झोपड़ियों बाड़े पक्के मकान और टिन शेड को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।0
0
Report
सूरजपुर नगर पालिका: सामान्य सभा न बुलाने से सियासी हंगामा
Surajpur, Chhattisgarh:एंकर -- सूरजपुर नगर पालिका में लंबे समय से परिषद की सामान्य सभा की बैठक न होने को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है, जहां विकास कार्यों के ठप होने का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षद दल ने उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, उपाध्यक्ष शैलू अग्रवाल ने आरोप लगाया कि पिछली परिषद बैठक के बाद से करीब साढ़े तीन माह का लंबा वक्त बीत चुका है और जुलाई माह में पीआईसी की बैठक होने के बावजूद सामान्य सभा की बैठक नहीं बुलाई जा रही है, उन्होंने कहा कि बैठक न होने के कारण शहर के तमाम महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे नजूल भूमि का नवीनीकरण, राज्य शासन की आदर्श शहर योजना के तहत होने वाले निर्माण कार्य, चौपाटी का व्यवस्थितीकरण, तालाब सौंदर्यीकरण और दुकानों की नीलामी से जुड़े अहम प्रस्ताव अटके पड़े हैं, जिससे सीधे तौर पर शहर का विकास प्रभावित हो रहा है, वहीं इन आरोपों पर नगर पालिका अध्यक्ष कुसुम लता रजवाड़े ने पलटवार करते हुए इसे विपक्ष का राजनीतिक स्टंट करार दिया है, उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक जानबूझकर नहीं रोकी गई है, बल्कि पूर्व निर्धारित तिथि पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की अनुपलब्धता के कारण बैठक स्थगित हुई थी, अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों का एजेंडा पूरी तरह तैयार है और सीएमओ की वापसी के उपरांत सभी पार्षदों से विचार विमर्श कर जल्द ही परिषद की बैठक की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी,, बाइट -- शैलू अग्रवाल,, उपाध्यक्ष नगर पालिका सूरजपुर बाइट -- कुसुम लता रजवाड़े,, अध्यक्ष नगर पालिका सूरजपुर0
0
Report
पंजाब मजदूर यूनियन का ऐलान: 8 सितम्बर पैडाउन, 21-22 अक्तूबर बंद, मंत्रियों के घर घेराव
Ludhiana, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਂਝਾ ਫਰੰਟ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬਚਤ ਭਵਨ ਵਿੱਚ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਿੱਥੇ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱੋਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਨ ਲਈ ਅਗਲੀ ਰਣਨੀਤੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਮੁਲాజਮਾ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਿੰਨਾ ਮੁਲਾਜਮਾ ਨੂੰ ਸੋ ਕਾਸ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਲਏ। 8 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਪੈਨਡਾਊਨ ਸਟ੍ਰਾਈਕ ਕਰਨ ਅਤੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰ ਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮੂਲੀਅਤ ਕਰਨ ਦੀ ਗੱਲ ਆਖੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਇੱਕ ਦਿਨ ਦੀ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਲੈ ਕੇ 21 ਅਤੇ 22 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਾਰੇ ਦਫਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਠੱਪ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 12 ਤੇ 13 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰ ਘੇਰੇ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਜੋ ਵੀ ਬੈਰੀਗੇਟ ਲਗਾਏ ਹੋਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੁੰ ਤੋੜ ਕੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। 12 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈਟੀਓ ਸਪੀਕਰ ਜੈ ਕਿਸ਼ਨ ਰੋੜੀ ਅਤੇ ਪਟਿਆਲੇ ਤੋਂ ਮੰਤਰੀ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਡਿਪਟੀ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ da ਘਰ ਘੇਰਿਆ ਜਾਵੇਗਾ 13 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂ ਚੱਕਦਾ ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ da ਅਤੇ ਅਮਨ ਅਰੋੜਾ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 18, 19 ਅਤੇ 20 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦੇ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰ ਘੇਰੇ ਜਾਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਸੰਗਰੂਰ ਵਿੱਚ ਮਹਾਰੈਲੀ ਕਰੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ 30 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਰੇ ਵਿਧਾਇਕਾਂ ਮੰਤਰੀਆਂ ਤੇ ਐਮ ਪੀ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਬਾਤ ਚਲਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਉਸ ਨੂੰ ਚਲਦਾ ਕਰਨਗੇ 6 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਐਕਸਨਾ ਪੂਰਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰ ਦੀਆਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਮੂਹਿਕ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਉਹ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਲਈ ਮੰਤਰੀਆਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦਾ ਘਿਰਾਓ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਤੋਜ ਭੇਜਣਗੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨੇ "ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਕੱਤਰੇਤ ਤੋਂ ਪਿੰਡ ਸਤੋਜ ਵਾਪਸੀ" ਨਾਮਕ ਇੱਕ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਵੀ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸੰਗਠਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਸਕੱਤਰੇਤ ਤੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਤੋਜ ਵਾਪਸ ਭੇਜਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮਨਵਾਉਣ ਤੱਕ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੱਕ ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ 7 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਸੰਯੁਕਤ ਕਿਸਾਨ ਮੋਰਚੇ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਹੈ ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਜਰੂਰ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਥੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਨ ਤੌਰ ਤੇ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣਗੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਿਊਮਨ ਚੇਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਈ ਵੱਡੇ ਐਕਸ਼ਨ ਲਿੱਕੇ ਜਾਣਗੇ ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨੀਆਂ0
0
Report
Advertisement
