127308
हरियाणा में सफाई कर्मियों ने आंदोलन जो बने सरकार के लिए चुनौती
Charkhi Dadri, Haryana:हरियाणा में निकाय सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। आपको बता दें कि उल्टी झाड़ू के साथ प्रदर्शन कर उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है। साथ ही सफाई कर्मियों का कहना है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे। वहीं इस आंदोलन के कारण शहरों में गंदगी फैलने की आशंका है। सूचना के अनुसार 21 तारीख को रोहतक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सफाई कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजेंद्र पाल गौतम का देशद्रोह आरोपों पर जोरदार हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन जारी
Noida, Uttar Pradesh:INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन | दिल्ली | उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "ये बेहद शर्मनाक है क्योंकि हम कोई अवैध काम नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी के नेतृत्व में तमाम सांसद मिलकर केवल एक ही बात कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार ने देशद्रोह किया है। उन्होंने भाजपा के कहने पर जायज वोट काटे हैं और SIR के नाम पर फॉर्म-6 में जो बदलाव किया गया, वो देश और संविधान के साथ धोखा है। उन्हें अच्छी सलाह दी गई थी कि वे इस्तीफा दें, सरकारी गवाह बनें और षड्यंत्र का खुलासा करें। तब वे शायद देशद्रोह से बच जाएं लेकिन हमारी बात को उन्होंने नहीं माना... हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जंतर-मंतर जा रहे थे लेकिन हमें जिस तरह से रोका गया, उठाया गया, वो भाजपा के नेताओं की हताशा को दिखाता है। अमित शाह इसे संभाल नहीं पा रहे हैं... आज नहीं तो कल वो इम्युनिटी(कानूनी प्रतिरक्षा) भी हटेगी, वे(ज्ञानेश कुमार) जेल भी जाएंगे। कल वो षड्यंत्रकारी कौन थे, वह भी सामने आएगा... इनकी जान बचने वाली नहीं है। हमारी लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। हम लोग निश्चित तौर पर देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ेंगे। जो भी हमें करना पड़ा हम करेंगे..."0
0
Report
समस्तीपुर में बदमाशों ने युवक पर गोली चलाई, मिसफायर से विवाद उजागर
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने सब्जी मंडी से घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ की है। गोली युवक के बाएं पैर में लगी है, जबकि बदमाशों की दूसरी गोली मिसफायर हो गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान जोगिया मठ गांव के वार्ड संख्या-5 निवासी उमेश महतो के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। सोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी मंडी से लौटने के बाद मठ के समीप खड़ा था, तभी गांव के कुंदन और प्रशांत ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। एक गोली उनके बायें पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली मिसफायर हो गई। घायल ने दोनों आरोपितों से पुराना विवाद होने की बात कही। सोनू के मुताबिक, कुछ समय पहले भी आरोपितों ने उसके भाई पर पिस्टल तान दी थी और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसी पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने घटना के स्थान को घेर कर सुरक्षित कर दिया है। एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने की बात कह रही है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि दोनों पक्ष शराब के अवैध कारोबार से जुड़े थे और बकाया रुपये को लेकर विवाद था; पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है.0
0
Report
भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन से पूजा पर्व में राहत: यात्रा हुई आसान
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में पूजा पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने बड़ी राहत दी है। पूर्व रेलवे की ओर से भागलपुर-कटिहार-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। आज भागलपुर स्टेशन से जब यह स्पेशल ट्रेन रवाना हुई तो यात्रियों के चेहरे पर खुशी और संतुष्टि साफ नजर आई। यात्रियों ने अतिरिक्त ट्रेन शुरू होने को राहत भरा कदम बताया। ट्रेन संख्या 03409 भागलपुर-कटिहार स्पेशल प्रतिदिन शाम 5 बजकर 30 मिनट पर भागलपुर से रवाना होगी और रात 11 बजकर 10 मिनट पर कटिहार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 03410 कटिहार-भागलपुर स्पेशल सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर कटिहार से खुलेगी और दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से कटिहार के बीच चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है। ट्रेन सुल्तानगंज, कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर, मुंगेर, सबदलपुर जंक्शन, खगड़िया, मानसी, महेशखूंट, थाना बिहपुर, नवगछिया और कुरसेला होते हुए कटिहार पहुंचेगी। वहीं कटिहार से भागलपुर आने के दौरान भी यही ट्रेन इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार समेत आसपास के इलाकों से पूजा के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से यह स्पेशल ट्रेन पूजा पर्व को देखते हुए चलाई गई है। ट्रेन संख्या 03409 का परिचालन 7 अक्टूबर से 30 नवंबर तक और ट्रेन संख्या 03410 का परिचालन 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक किया जाएगा। दोनों ट्रेनों के कुल 55-55 फेरे निर्धारित किए गए हैं। पूजा के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों और अलग-अलग शहरों में खरीदारी या धार्मिक आयोजनों के लिए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प के तौर पर सामने आई है। आज भागलपुर स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के दौरान यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों का कहना था कि पूजा के समय अतिरिक्त ट्रेन मिलने से सफर में काफी सहूलियत होगी और भीड़ के बीच यात्रा करने में परेशानी भी कम होगी। रेलवे की इस पहल से खासकर भागलपुर और कटिहार के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। वहीं पूजा पर्व के दौरान बढ़ने वाली यात्री संख्या को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन से नियमित ट्रेनों पर भी दबाव कम होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर पूजा पर्व के बीच भागलपुर से कटिहार के बीच शुरू हुई यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत की खबर है। आज भागलपुर स्टेशन से इसके पहले सफर के दौरान यात्रियों की खुशी ने भी बता दिया कि त्योहार के मौसम में रेलवे की इस अतिरिक्त सुविधा की जरूरत कितनी थी。0
0
Report
Advertisement
घाटशिला मुसाबनी में छात्रा मौत: वार्डन पर लापरवाही के आरोप
Ghatshila, Jharkhand:LOCATION:- GHATSHILA घाटशिला के मुसाबनी प्रखण्ड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में 12 वर्षीय छात्रा की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण शव को लेकर सीधे विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने विद्यालय की वार्डन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, मामले में जिला शिक्षा विभाग की ओर से वार्डन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की जानकारी दी गई है। घाटशिला के मुसाबनी के बेनाशोल पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा छह की 12 वर्षीय छात्रा कुमकुम गोप की मंगलवार को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कुमकुम इसी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय में नामांकित हुई थी और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक 30 सितंबर को विद्यालय की ओर से कुमकुम की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। इसके बाद माता-पिता उसे घर लेकर आए। मुसाबनी में इलाज के बाद उसे घाटशिला के स्वर्णरेखा नर्सिंग होम ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर जमशेदपुर सदर अस्पताल और फिर एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। इसके बाद परिजन शव को एम्बुलेंस से सीधे कस्तूरबा विद्यालय लेकर पहुंचे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर में जुट गए। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में बच्ची की तबीयत पहले से खराब थी, लेकिन उन्हें समय पर इसकी जानकारी नहीं दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही आजसू नेता सह प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम और झामुमो नेता सौरव चक्रवर्ती भी समर्थकों के साथ विद्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने वार्डन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं झामुमो नेता सौरव चक्रवर्ती ने भी मामले की जांच और दोषी पर कार्रवाई की मांग की। आंदोलनकारियों का कहना था कि बच्ची की तबीयत लगातार खराब थी तो विद्यालय प्रबंधन ने समय रहते परिजनों को क्यों नहीं बताया। इधर, विद्यालय में मौजूद छात्राओं और ग्रामीणों ने भी वार्डन के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। आंदोलनकारियों का आरोप था कि बच्ची जब अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत करती थी, तो उसे डांट दिया जाता था। विरोध के दौरान बच्ची के शव को एंबुलेंस से विद्यालय के मुख्य गेट के सामने रखकर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। वार्डन को तत्काल निलंबित कर विद्यालय से हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने आंदोलनकारियों से फोन पर बातचीत की। आंदोलनकारियों के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी ने वार्डन संगीता पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद वार्डन विद्यालय से बाहर चली गईं। वार्डन के विद्यालय से बाहर जाने और विभाग की ओर से कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। परिजन अपनी अन्य बेटियों का सामान लेकर गांव लौट गए। मंगलवार को ही कुमकुम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, प्रखंड संसाधन केंद्र से विभागीय जांच टीम विद्यालय पहुँचि कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्रा की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर विद्यालय में बच्ची की तबीयत कब से खराब थी और परिजनों को इसकी सूचना समय पर दी गई या नहीं—इन सभी बिंदुओं पर विभागीय जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट: रणधीर कुमार सिंह, संवाददाता।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने NDA की बैठक बुलाई; सभी घटक दल मंत्री पहुंचे
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की बैठक। NDA घटक दल के नेता पहुंचे मुख्यमंत्री आवास。 हम पार्टी से मंत्री संतोष सुमन पहुंचे。 जेडीयू से जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे。 लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास से मंत्री संजय सिंह और संजय पासवान पहुंचे。 उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी RLM से मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे。 भाजपा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे0
0
Report
कुकदुर में पशु क्रूरता पर बड़ी कार्रवाई: 8 गिरफ्तार, 11 मवेशी बरामद, लाखों की संपत्ति जब्त
Kawardha, Chhattisgarh:कुकदुर में पशु क्रूरता पर बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार कबीरधाम के कुकदुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक वाहनों में भरकर ले जा रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम पोलमी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 4 वाहनों से 8 भैंस और 3 पाड़ा समेत 11 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित गौशाला भेजते हुए चारों वाहन जब्त कर लिए। कार्रवाई में कुल 31 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच जारी0
0
Report
Advertisement
बैतूल के अम्भोरी में धनिया की फसल चोरों ने रातों-रात काट दी
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल में अब खेतों में खड़ी फसल भी सुरक्षित नहीं, मुलताई के अंभोरी में चोर रातों-रात किसान के खेत से एक एकड़ में लगी धनिया की पूरी फसल काटकर ले गए। सुबह व्यापारी मजदूरों के साथ खेत पहुंचा तो फसल गायब मिली। किसान मोहित साहू को जब इसकी जानकारी मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बार अच्छे भाव की उम्मीद में किसान ने धनिया लगाया था, लेकिन फसल तैयार होने से पहले ही चोरों ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। बताया जा रहा है कि हरे धनिये के अच्छे भाव के चलते अब चोरों की नजर खेतों में खड़ी फसल पर पड़ रही है। किसान ने पुलिस से शिकायत कर चोरों का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमानगढ़ से विकसित भारत संकल्प सभा को वर्चुअल संबोधित किया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा हुई। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण और सेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा ने किया। सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। उन्होंने देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवाएं भारत को विकसित बनाने में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा होगा। डेलू ने कहा कि पिछले 25 सालों में गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं।0
0
Report
अजमेर में शिक्षा पोर्टल से 5.66 लाख छात्रवृत्ति घोटाला, 63 वर्षीय अलाउद्दीन गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में शिक्षा विभाग के सरकारी पोर्टल में सेंधमारी कर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति राशि में 5 लाख 66 हजार का गबन के आरोपी को क्लॉक टावर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है... आरोपी 63 वर्षीय अलाउद्दीन को पुलिस ने शिक्षा विभाग की शिकायत पर पश्चिम बंगाल से पकड़ा... मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि मामले की जांच में अब तक 27 संदिग्ध बैंक खातों का पता चला है... आरोपी ने PSP ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 5 लाख 66 हजार रुपए की छात्रवृत्ति राशि कथित रूप से अपात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए..0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में नेशनल हाईवे-48 पर अवैध शराब से भरी क्रेटा पकड़ी; 41 कार्टन बरामद
Udaipur, Rajasthan:नेशनल हाईवे-48 पर अवैध शराब से भरी क्रेटा कार जब्त, 41 कार्टन शराब-बीयर जब्त उदयपुर। ऋषभदेव थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेशनल हाईवे-48 पर नाकाबंदी के दौरान गुजरात नंबर की एक सफेद क्रेटा कार से 41 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की。 पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उदयपुर से गुजरात की ओर जा रही क्रैटा कार में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की। कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार के आगे स्टॉप स्टिक लगाई, जिससे कार का बायां टायर फट गया। इसके बावजूद चालक कुछ दूर तक कार भगाता रहा और बाद में कनुवाड़ा पुल के पास कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया。 कार की तलाशी में 15 कार्टन किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर, 4 कार्टन गॉडफादर बीयर, 11 कार्टन कार्लसबर्ग बीयर, 3 कार्टन रॉयल स्टैग पव्वे और 8 कार्टन रॉयल स्टैग अध्धे बरामद किए गए। इसके अलावा कार से अलग-अलग नंबरों की 14 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।0
0
Report
न्यू सीमापुरी में बड़ा हादसा, मलबे से 9 लोग रेस्क्यू
Noida, Uttar Pradesh:न्यू सीमापुरी में बड़ा हादसा, मलबे से 9 लोग रेस्क्यू सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया रेस्क्यू किए गए 9 लोगों में एक बच्चे की मौत शाहदरा DCP राजेंद्र कुमार मीणा ने दी जानकारी राहत और बचाव कार्य जारी0
0
Report
उत्तर-पश्चिम रेलवे का जल स्वच्छता अभियान: 23178 टैंकों की सफाई पूरी
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- उत्तर-पश्चिम रेलवे का विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छ पेयजल के लिए चलाया गया अभियान 23178 वाटर टैंकों की सफाई की गई चारों मंडलों में 100 प्रतिशत सफाई का लक्ष्य पूर्ण 17 अगस्त से शुरू किया गया था अभियान 972 जैविक परीक्षण भी किए गए एंकर उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। 17 अगस्त 2026 से सभी जल टैंकों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत सभी 23178 वाटर टैंकों की सफाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर मंडलों में 100% वाटर टैंकों की सफाई का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल की नियमित जांच भी की जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक 8682 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण परीक्षण किए गए हैं। 972 जैविक परीक्षण और 445 rासायनिक परीक्षण किए जा चुके हैं। इन परीक्षणों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बाइट- अमित सुदर्शन, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-पश्चिम रेलवे0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के कोटड़ा में 192 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त, आरोपी फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के कोटड़ा से खबर #Udaipur #कोटड़ा पुलिस थाना कोटड़ा की बड़ी कार्यवाही 192 किलोग्राम गांजा के हरे पौधे जब्त वाकल नदी किनारे खेत में अवैध रूप से उगाये गए थे गाजे के पौधे, आरोपी फरार पुलिस सघन तलाशी में जुटी कार्यवाही प्रभुलाल थानाधिकारी , दिनेश कुमार, रमेश कुमार एएसआई, बाबूलाल शिव सिंह, उत्पल, रमेश कुमार, पंकज सहित टीम ने कार्यवाही कर अनुसंधान में जुटी0
0
Report
मतदान चोरी के विरोध में मुस्लिम बोर्ड का आंदोलन तेज, जनता जागरूक
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, महाराष्ट्र के मौलाना महमूद दरयाबादी कहते हैं, "देखिए, यह मांग बहुत समय से चल रही है ऐसा तो शुरू से ही होना चाहिए था। जब से यह कथित वोट चोरी शुरू हुई, तब से ही कई लोग इस ओर इशारा कर रहे थे। कोई सुन नहीं रहा था और सरकार अब भी नहीं सुन रही है। लेकिन अब जनता जागरूक हो गई है। हमारे छात्र भी इस आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं—इसमें युवा लड़के और लड़कियां शामिल हैं—और राजनीतिक पार्टियां भी इसमें शामिल हो गई हैं। और हमारा मानना है कि उन्हें जाना ही होगा..."0
0
Report
फडणवीस ने INDIA विरोध पर कहा: संविधान के खिलाफ साजिश, अंबेडकर की याद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने CEC विवाद को लेकर INDIA गठबंधन के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "ये सारा प्रदर्शन एक प्रकार से अराजक माहौल का निर्माण करने के लिए किया जा रहा है। ये लोग हाथ में संविधान पकड़ते हैं लेकिन उनका षड्यंत्र अलग है। ये लोग भारत के संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं। डॉ. भीम राव अंबेडकर के द्वारा तैयार किए गए संविधान के तहत जितनी संस्थाएं तैयार की गई हैं, चाहें वो सुप्रीम कोर्ट हो, RBI हो या चुनाव आयोग हो, इन सभी संस्थाओं पर ये लोग प्रश्नचिन्ह लगाते हैं, इन संस्थाओं को खराब बताते हैं और 'ये सारी संस्थाएं न्याय नहीं दे सकती', ऐसा कहते हैं। इसका सीधा अर्थ ये हुआ कि संविधान हाथ में लेकर कहना कि 'संविधान आपको न्याय नहीं दे सकता'। दरअसल संविधान के खिलाफ जनता में एक भावना का निर्माण करने का काम चल रहा है... भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अंबेडकर ने इसी को लेकर हम आगाह किया था। उनके आखिरी भाषण में उन्होंने इसी मानसिकता को लेकर इंगित किया था... अब उसी षड्यंत्र का स्वरूप चाहें CJP हो या कांग्रेस, उनके माध्यम से हमें दिखाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
