कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ के समर्थन मे आये हरियाणा के किसान
Charkhi Dadri, Haryana:चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा की नवनियुक्त सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ की महिला जवान के समर्थन मे हरियाणा के किसान भी उतर आए हैं। हरियाणा एमएसपी कानून मार्चा के संयोजक व किसान नेता जगबीर घसोला ने महिला जवान की कार्रवाई को सराहनीय बताया। साथ ही कहा कि महिला जवान ने जो कार्रवाई की है, पूरे देश को गर्व है। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर महिला जवान पर कोई कार्रवाई की गई तो देशभर के किसान एकजुट होकर बड़ा आंदोलन शुरू कर सकते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ईको कार पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौत।
हादसे में एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत की सूचना, तीन लोग घायल।
कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था एक ही परिवार, ईको वैन में सवार थे कुल 8 लोग।
मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्ची शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा।
