Back
चौटाला परिवार एक नहीं, चैप्टर क्लोज; अजय चौटाला ने जांच और 2029 चुनाव एलान
PKPushpender Kumar
Oct 09, 2025 11:23:38
Charkhi Dadri, Haryana
चौटाला परिवार नहीं होगा एक, चैप्टर क्लोज कर दिया : अजय चौटाला
: आईजी वाई पूर्ण कुमार सुसाइड मामले की जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय चौटाला ने उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
: अजय चौटाला के साथ दुष्यंत चौटाला ने भी कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर किसान व जनहित के साथ बेरुखी के आरोप लगाए
चरखी दादरी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने स्पष्ट किया कि चौटाला परिवार एक नहीं होगा, चैप्टर ही क्लोज हो गया है। वहीं उन्होंने आईजी वाई पूर्ण कुमार के सुसाइड मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। अजय चौटाला ने 2029 का हरियाणा से विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया। वे कहां से चुनाव लड़ेंगे, इस बारे पार्टी पर ही छोड़ दिया।
डा. अजय चौटाला चरखी दादरी की जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे। सम्मेलन में अजय चौटाला के अलावा पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कटाक्ष किए। कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई काम धरातल पर नहीं किया और सीएम विदेशी दौरों में लिप्त होते हैं। आज प्रदेश का किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों के चक्कर काट रहा है तो आमजन पोर्टल के चक्कर में धक्के खा रहा है। मीडिया से बात करते हुए अजय चौटाला ने चौटाला परिवार एक होने पर कहा कि, नहीं होंगे एक और चैप्टर क्लोज है। दो भाई आपस में अलग होते हैं तो फिर से एकजुट नहीं होते। अजय चौटाला ने कहा कि 2029 का वे लोकसभा या विस का चुनाव लड़ेंगे। जहां से पार्टी बोलेगी वहीं से चुनाव जरूर लडूंगा। जजपा 2029 के चुनाव को लेकर फील्ड में उतरी है और टारगेट लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन मजबूत कर रहे हैं। कांग्रेस संगठन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष एक्सपायरी डेट की दवा समान हैं। कांग्रेस में एक-दूसरे की टांग खींच रहे है और इनके तो जूतियों में खीर बंट रही है। भाजपा सरकार के पास एक साल में करवाए कामों का लिस्ट पांच तक नहीं है और आने वाले समय में जजप मजबूत होकर सरकार बनाने में कामयाब होगी।
इनपुट : कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे अजय व दुष्यंत, उपस्थित भीड़ और संबोधन के शाटस
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 07, 2025 14:31:52Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: सनातन धर्म की रक्षा के लिए साधु-संतों ने शीतलकालीन चार धाम यात्रा 2025 के लिए अयोध्या से यात्रा शुरू की।
0
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 07, 2025 14:31:240
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 07, 2025 14:30:520
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 07, 2025 14:30:300
Report
48
Report
SPSatya Prakash
FollowDec 07, 2025 14:17:4929
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 07, 2025 14:17:3720
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowDec 07, 2025 14:17:2379
Report
85
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowDec 07, 2025 14:17:07114
Report
VTVinit Tyagi
FollowDec 07, 2025 14:16:4279
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 07, 2025 14:16:3043
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 07, 2025 14:16:1693
Report
VMVimlesh Mishra
FollowDec 07, 2025 14:16:0332
Report