Back
रामबिलास शर्मा ने हरियाणा अध्यक्ष पद की दावेदारी जताई, महिला बयान से हंगामा
NSNAVEEN SHARMA
Nov 22, 2025 11:05:29
Bhiwani, Haryana
बाइट : रामबिलास शर्मा पूर्व मंत्री
महिला नेत्रियों पर अजीबोग़रीब बयान देकर प्रदेश अध्यक्ष या राज्यपाल बनने चले रामबिलास
बिहार में प्रचंड जीत पर बोले रामबिलास शर्मा
अब देश के किसी राज्य में इंडी गठबंधन नहीं चलेगा
राहुल गांधी कांग्रेस का समापन करके जाएगा
अटल बिहारी ने 24 दलों की सरकार चलाई
तब अटल सरकार में ये ब्याही व बिन ब्याही सभी नेत्री शामिल थी
अब राजनितिक ध्रुवीकरण से Modi का वोट बैंक अटल से भी बड़ा हो गया
दीपेन्द्र हुड्डा की पहचान उनके पिता से है, दीपेंद्र का खुद का कोई वजूद नहीं
प्रदेश अध्यक्ष बनने की चर्चाओं पर खिला चेहरा
बोले, मैं तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहा, अब भी उम्र आड़े नहीं, फ़ाइटिंग के लिए फिट हूँ
राज्यपाल बनने की चर्चाओं पर शायराना अंदाज में दिया जवाब
मनोहरलाल से खटास के सवाल को टीस के रूप में घुमा गए रामबिलास
बोले, मोदी के कहने पर मैंने मनोहर लाल का नाम CM पद के लिए अनाउन्स किया था
हमने फिर मिलकर अच्छी सरकार चलाई, बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी दी
नायब सैनी डमी नहीं, वरिष्ठ साथी के नाते मनोहरलाल की राय लेते हैं
मैं और मनोहरलाल आज भी अच्छे साथी हैं, बाक़ी किस्मत की बातें हैं
अंत में बोले, इतना पानी किसी जोहड़ में नहीं, जिसमें रामबिलास डूब जा
भिवानी पहुंचे हरियाणा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने महिला नेत्रियों पर अजीबोग़रीब बयान देकर खुद के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष या राज्यपाल बनने کی इच्छा जाहिर की और कहा कि इसको लेकर मैं फिट हूँ। उन्होंने राहुल गांधी व दीपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधा, पर मनोहरलाल सें खटास के सवाल को घुमा गए।
एक समय हरियाणा भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले नेता एवं पूर्व मंत्री रहे रामबिलास शर्मा काफ़ी अरसे बाद भिवानी पहुँचे। वो यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा व पीएम मोदी का गुणगान किया, तो वहीं राहुल गांधी व दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लिया। ख़ास बात ये रही कि इस बार उन्होंने खुलकर खुद को प्रदेश अध्यक्ष का दावेदार बता डाला। पर महिला नेत्रियों को लेकर अजीबोग़रीब बयान भी दे गए।
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने सबसे पहले बिहार में प्रचंड जीत पर कहा कि अब पश्चिम बंगाल हो या यूपी, देश के किसी राज्य में इंडी गठबंधन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का समापन करके जाएगा। शर्मा ने कहा कि अब मोदी का वोट बैंक वाजपेयी से भी ज़्यादा हो गया है। पर इसके बाद वो कह डाला जो विवाद खड़ा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी ने 24 दलों की सरकार चलाई, जिसमें जय ललिता, ममता, ब्याही व बिन ब्याही सारी थी, जिनको ज्योतिष ने कहा कि अटल के नेतृत्व में तुम सुखी रहोगी।
वहीं बिहार में भ्रष्टाचार के पैसे से चुनाव जीतने के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आरोपों पर रामबिलास ने कहा कि हरियाणा में दीपेन्द्र व रणदीप दो युवराज हैं। दीपेन्द्र की पहचान सिर्फ उनके पिता भूपेन्द्र हुड्डा से है। इसके बाद उन्होंने खुद को हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल बताया और कहा कि इसमें मेरी उम्र आड़े नहीं आएगी। मैं फिट फॉर फाइट हूँ। वहीं राज्यपाल बनने की चर्चाओं पर शायराना अंदाज में जवाब दिया।
इसके बाद रामबिलास शर्मा ने कहा कि मोदी के कहने पर मैंने ही मनोहरलाल का नाम सीएम पद के लिए अनाउन्स किया था। फिर हमने अच्छी सरकार चलाई। बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी दी। साथ ही कहा कि नायब सैनी डमी नहीं, अच्छे सीएम है। मनोहरलाल से तो वो साथी के नाते राय लेते हैं। शर्मा ने कहा कि मैं और मनोहरलाल आज भी अच्छे साथी हैं, बाक़ी तो क़िस्मत की बातें हैं। फिर अंत में अचानक से कहा कि किसी जोहड़ (तालाब) में इतना पानी नहीं कि रामबिलास उसमें डूब जाए।
बार बार रामायण का ज़िक्र कर रामबिलास बहुत कुछ कहना चाहते हैं। पर इस बार प्रदेश अध्यक्ष की इच्छा जता डाली। अब देखना होगा कि जिसने हरियाणा में भाजपा के पौधे को पार्टी बनाई, वो पार्टी उन्हें अध्यक्ष बनाती है या नहीं।
87
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowNov 22, 2025 11:54:390
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 22, 2025 11:54:260
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowNov 22, 2025 11:54:140
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 22, 2025 11:53:420
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 22, 2025 11:52:440
Report
MSManish Sharma
FollowNov 22, 2025 11:52:210
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 22, 2025 11:52:100
Report
HBHemang Barua
FollowNov 22, 2025 11:51:09Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025 के तहत वार्ड नंबर 198 विनोद नगर में केंद्रीय मंत्री HARSH MALHOTRA की सभा।
0
Report
0
Report
HBHemang Barua
FollowNov 22, 2025 11:50:130
Report
UCUmesh Chouhan
FollowNov 22, 2025 11:50:040
Report
NJNitish Jha
FollowNov 22, 2025 11:49:47Navi Mumbai, Maharashtra:टीएमसी सांसद हुमायूं कबीर के बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने वाले बयान को लेकर चौपाल की गई है जिसमें मुस्लिम हिंदू और क्रिश्चियन साथ में मौजूद है सारे धर्म के लोगों के साथ एक साथ इस मुद्दे पर चौपाल की गई है।
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 22, 2025 11:49:220
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 22, 2025 11:48:310
Report
SNShashi Nair
FollowNov 22, 2025 11:47:380
Report