Back
भिवानी के सुई गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम: शिकायतों का त्वरित निस्तारण
NSNAVEEN SHARMA
Dec 24, 2025 06:17:11
Bhiwani, Haryana
एसपी सुमित कुमार ,डीसी साहिल गुप्ता
भिवानी
-रात्रि ठहराव कार्यक्रम
भिवानी के गांव सुई में देर रात्रि प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों की समस्या ना केवल सुनी गई बल्कि मौके पर ही उसका निस्तारण भी किया गया। प्रशासन ने इस कार्यक्रम के साथ ही एक मेले का भी आयोजन किया, जिसमे सभी विभागों के कर्मचारियों को एक साथ बैठाया गया, ताकि ग्रामीणों की समस्या का निवारण हो सके।
वहीं भिवानी एसपी ने भी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने को कहा तथा कहा कि अगर कोई नशा करता है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे। उन्होंने कहा कि नशे का इलाज करवाने से ही वह छुट सकता है।
भिवानी का सुई गांव जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर इस गांव मे देर रात प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता, एसपी सुमित कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। पुलिस विभाग से संबंधित मात्र एक शिकायत ही मिली तो जिला प्रशासन की तरफ़ से 16 शिकायतें मिली। जिसमे अधिकतर रस्तों से जुड़ी हुई थी। डीसी ने तुरंत कार्यवाही की बात कही लेकिन कुछ शिकायत ग्रैप 4 के कारण अभी दूर नहीं की जा सकती थी।
एसपी सुमित कुमार ने लोगो से ना केवल नशे से दूर रहने को कहा बल्कि इस समय धुंध अधिक होने के कारण सड़क पर सही तरीके से वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया ताकि सड़क दुर्घटना ना हो। एसपी सुमित कुमार ने बताया कि उनकी गुप्त सूचना है कि सुई में 3 नशे के आदि व्यक्ति है उनका इलाज करवाने के लिए पुलिस की एक टीम को लगाया गया है ताकि नशा छुड़वाया जा सके।
भिवानी डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य यही है कि लोगो को समस्याओं के लिए भटकना ना पड़े समस्या का समाधान तुरंत मौके पर हो। उन्होंने बताया कि अधिकतर समस्या सड़को और गलियों को पक्का करने की थी जिस पर तुरंत आदेश दिए गए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowDec 24, 2025 09:51:590
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 24, 2025 09:51:270
Report
RVRajat Vohra
FollowDec 24, 2025 09:51:030
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 24, 2025 09:50:380
Report
PKPushpender Kumar
FollowDec 24, 2025 09:50:270
Report
STSharad Tak
FollowDec 24, 2025 09:49:570
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 24, 2025 09:49:380
Report
NTNagendra Tripathi
FollowDec 24, 2025 09:49:280
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 24, 2025 09:49:170
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 24, 2025 09:48:55Noida, Uttar Pradesh:ये वायरल वीडियो ट्विटर पर धूम मचा रहा है—क्या है मामला
0
Report
APAshwini Pandey
FollowDec 24, 2025 09:48:440
Report
VSVishnu Sharma
FollowDec 24, 2025 09:48:240
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowDec 24, 2025 09:48:110
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 24, 2025 09:47:580
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 24, 2025 09:47:330
Report
