Back
हरियाणा के 74 केंद्रों में नकल मुक्त परीक्षा, कड़े सुरक्षा प्रबंध लागू
NSNAVEEN SHARMA
Feb 23, 2026 10:36:48
Bhiwani, Haryana
भिवानी
-board परीक्षाओं की सख्त तैयारियां
-govt बॉयज स्कूल से केंद्र अधीक्षकों को किए गोपनीय बैग वितरित,
-74 केंद्रों पर आज खुलेंगे सेंटर
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर इस बार प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। नकल पर रोक और पारदर्शी परीक्षा के दावे के साथ भिवानी के गवर्नमेंट बॉयज स्कूल से परीक्षा ड्यूटी पर तैनात केंद्र अधीक्षको को गोपनीय सामग्री से भरे बैग वितरित किए गए और कड़े निर्देशों के बीच उन्हें जिले के 74 परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया。
अधिकारियों ने साफ कहा कि इस बार किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्र अधीक्षक व ड्यूटी स्टाफ को बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार समय से केंद्र पर पहुंचने, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह नियमों के तहत संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। अध्यापक अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर आज केंद्रों को औपचारिक रूप से ओपन करेंगे और बैठने की व्यवस्था, रिकॉर्ड मिलान तथा गोपनीय सामग्री की जांच करेंगे。
परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं, वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी। नकल माफिया व बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के उद्देश्य से सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस दौरान अनधिकृत व्यक्तियों का जमावड़ा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा。
इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें लगातार छापेमारी कर व्यवस्थाओं की जांच करेंगी। किसी भी केंद्र पर अनियमितता मिलने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र निर्धारित समय से पहले खोलने, मोबाइल फोन रखने या नकल करवाने जैसी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रशासन का दावा है कि सख्त निगरानी, पुलिस बंदोबस्त और तकनीकी व्यवस्था के चलते इस बार जिले में परीक्षाएं पूरी तरह नकलमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में करवाई जाएंगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRajkumar Singh
FollowFeb 23, 2026 12:06:300
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 23, 2026 12:06:120
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 23, 2026 12:05:570
Report
RKRohit Kumar
FollowFeb 23, 2026 12:05:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 12:05:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 23, 2026 12:05:040
Report
SASARIFUDDIN AHMED
FollowFeb 23, 2026 12:04:560
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 23, 2026 12:04:400
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 23, 2026 12:04:220
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 23, 2026 12:04:110
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowFeb 23, 2026 12:03:360
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 12:03:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 23, 2026 12:03:040
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 23, 2026 12:02:560
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 23, 2026 12:02:490
Report