Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kupwara-Handwara बाजार निरीक्षण: ₹15,000 जुर्माना, एक दुकान सील; बेकरी के लिए CCTV अनिवार्य
WMWaqar Manzoor
Feb 23, 2026 12:05:04
Acting on the directions of the District Administration Kupwara, the Additional Deputy Commissioner (ADC) Handwara, Nazir Ahmad, along with officials from the Revenue Department, Food Department, Municipal Committee, and members of the Traders Federation Handwara, conducted a special market checking drive across the subdivision today. During the inspection, several violations of market regulations and hygiene standards were found. A total fine of approximately ₹15,000 was imposed on erring shopkeepers, while one shop was seized for serious violations. Speaking on the occasion, ADC Handwara Nazir Ahmad said that such inspection drives will continue regularly to ensure compliance with rules and to safeguard public health. He also directed bakery unit owners to install CCTV cameras in their processing units within two days. Meanwhile, the General Secretary of the Traders Federation Handwara, Malik Abdul Rasheed, appreciated the administration’s initiative and appealed to all shopkeepers to maintain proper hygiene and strictly follow regulations. The drive aims to improve sanitation standards and ensure fair trade practices in the market.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Feb 23, 2026 13:35:43
Masanganj, Chhattisgarh:बिलासपुर के तिफरा इलाके में स्थित police कॉलोनी में रहने वाले मासूम बच्चों के साथ विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य और कुछ छात्रों द्वारा बर्बरता के आरोप सामने आ रहे हैं। खेल-खेल में स्कूल परिसर में गई गेंद को वापस लेने पहुंचे इन बच्चों को चोर समझा गया, और तीन घंटे तक बंधक बनाकर यातनाएं दी गईं। एक बच्चे का सिर फट गया है, तो किसी का गला दबाया गया। बच्चे लहुलुहान हालत में अपने घर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, स्कूल के भीतर प्रवेश करते समय बच्चों को पुरानी चोरी के शक में पकड़ लिया गया और बिना जांच-परख के तंबाकुल दंड दिया गया। प्राचार्य ने शिक्षा के गरिमा को ताक पर रखते हुए बच्चों को अपराधी मान लिया। पीड़ित बच्चों ने जो आपबीती सुनाई है, वह रूह कंपा देने वाली है। बच्चों के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल और कुछ छात्रों ने मिलकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया, उनके हाथ बांध दिए गए और चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए उनके मुंह में कपड़े ठूंस दिए गए। लगभग तीन घंटे की प्रताड़ना में एक बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई और एक अन्य बच्चे का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की गई। स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि परिसर में कुछ माह पूर्व हुई चोरी की घटना में ये बच्चे शामिल हो सकते हैं, लेकिन शक के आधार पर मासूमों को इस तरह लहूलुहान करना जायज है, यह सवाल बना हुआ है। यह मामला तूल पकड़ रहा है और पुलिस कॉलोनी के परिजनों में भारी आक्रोश है। इसके अलावा प्राचार्य से संपर्क की कोशिश करने पर उनका कहना था कि बातचीत नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 23, 2026 13:35:25
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में वर्षों पुराने आम रास्ते को तारबंदी कर बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्राम पंचायत पाली के अंतर्गत मीनाखेड़ी से टापरा तक जाने वाले मार्ग को गांव के दबंगों द्वारा अवरुद्ध करने के विरोध में ग्रामीणों ने खंडार उपखंड कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग वर्षों से किसानों और आमजन के आवागमन का प्रमुख साधन रहा है, जिसमें किसानों को सीधा खेतों तक संपर्क बना रहता है। रास्ता बंद होने से किसानों को लंबा चक्कर लगाकर समय और श्रम की हानि हो रही है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि अतिक्रमण हटवाकर आम रास्ता पुनः चालू कराया जाएगा।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 23, 2026 13:34:56
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना से जुड़े हुए किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पकाव की स्थिति में है। अनूपगढ़ क्षेत्र में तापमान बढ़ने के कारण जहां एक ओर गेहूं की फसल को इस समय सिंचाई पानी की अत्यंत आवश्यकता है वहीं दूसरी ओर सिंचाई विभाग ने 7 मार्च से इंदिरा गांधी नहर परियोजना को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की सूचना जारी की है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसान सभा के द्वारा कल मंगलवार सुबह 11 बजे को घडसाना में प्रथम चरण के किसानों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया है। किसान नेता और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील गोदारा ने बताया कि सिंचाई विभाग डैम में 1345 क्यूसेक पानी होने के बावजूद भी जानबूझकर आईजीएनपी के किसानो को समय पर सिंचाई पानी नही देना चाहता है। उन्होंने सिंचाई विभाग पर अनूपगढ़ क्षेत्र के किसानों को उजाड़ने का भी आरोप लगाया है। मंगलवार को आयोजित होने वाली बैठक को लेकर किसान नेताओं के द्वारा रावला, घडसाना और अनूपगढ़ के इंदिरा गांधी नहर परियोजना के किसानों से जनसंपर्क किया जा रहा है। किसान सभा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर कल तक सिंचाई विभाग के द्वारा इंदिरा गांधी नहर परियोजना में सिंचाई पानी देने की घोषणा नहीं की गई तो कल बैठक के दौरान बड़े आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। आज हनुमानगढ़ के सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर रस्तोगी से फोन पर बात की तो उन्होंने सिंचाई पानी देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं की फसल की पैदावार बम्पर होने की संभावना है अगर सही समय पर किसानों को सिंचाई पानी नहीं मिला तो गेहूं की फसल चौपट हो जाएगी जिससे यहां के किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिंचाई पानी की मांग को लेकर कल मंगलवार को घडसाना के शहीद चौक पर किसानों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में प्रथम चरण के किसान शामिल होंगे।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 23, 2026 13:34:39
Karauli, Rajasthan:यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग, एससी एसटी और ओबीसी समाज के लोगों ने निकाली रैली, जिला करौली. एंकर इंट्रो - करौली जिला मुख्यालय पर एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोगों ने रैली निकालते हुए यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग की. रैली से पहले अंबेडकर पार्क पर एक सभा आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने अत्याचार रोकने, दमनकारी नीतियों पर रोक लगाने और समाज को न्याय दिलाने की मांग रखी. सभा के बाद रैली अंबेडकर सर्किल से प्रारंभ होकर गणेश गेट, हटवाड़ा बाजार, फूटा कोट, सदर बाजार और वजीरपुर दरवाजा होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची. रैली के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और यूजीसी एक्ट को शीघ्र लागू करने की मांग दोहराई. रैली में संघर्ष समिति के भानु प्रताप सिंह, केएल मीना, उदय सिंह जाटव, जमुनालाल जाटव सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. नेताओं और वक्ताओं ने मंच से एकजुटता का आह्वान करते हुए यूजीसी एक्ट को शीघ्र लागू करने, अत्याचारों पर रोक लगाने और एससी-एसटी-ओबीसी समाज को न्याय दिलाने की मांग दोहराई. रैली के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतज़ाम रहे. मौके पर करौली डीएसपी अनुज शुभम, कैला देवी डीएसपी मीना मीणा, करौली थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम सहित विभिन्न थानों का पुलिस जाब्ता तैनात रहा.
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Feb 23, 2026 13:32:43
CHANDI, Harnaut, Bihar:नालंदा जिले में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। बीते पांच दिनों में रहूई थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में तीन पुरुष और एक महिला के साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से सभी को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। सोमवार को रघुनाथपुर गांव में भी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को ग्रामीणों ने अफवाह के आधार पर पकड़कर पीट दिया, जिसे थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से बचाया गया। लगातार फैल बच्चा चोर के अफवाह को लेकर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि कई बार अफवाह के चक्कर मे मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती हैं। बच्चा चोरी की किसी भी सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। ऐसे मामलों में अफवाह फैलाने वालों की नजदीकी थाने या पुलिस सूचना दें.
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 23, 2026 13:32:08
Latehar, Jharkhand:एंकर से पहले अन्य रुके हुए जानकारी हटाकर पाठ को स्पष्ट किया गया है। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मैट्रिक छात्रा और एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। पहली घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के बरनी ग्राम के समीप घटी, जहां 60 वर्षीय चिमो देवी, पति माते उरांव, ग्राम कोमर निवासी, सड़क किनारे बालूमाथ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। शव पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजे गए। मृतका झामुमो के प्रखंड सचिव की मां बताई गईं। दूसरी घटना पुराने अंग्रेजी शराब दुकान के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से मैट्रिक प्रैक्टिकल परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा सुमन कुमारी (16), ग्राम बसिया निवासी, की मौत हो गई। वह अपने भाई कुलदीप उरांव के साथ बाइक से घर लौट रही थी। ट्रैक्टर संख्या JH08H-9900 अनियंत्रित होकर बाइक से टकराया और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर थाना ले आ गया है। ट्रैक्टर पंडरिया सीरम निवासी बीरेंद्र यादव का बताया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव के साथ बालूमाथ के शहीद चौक तीनमुहान के समीप सड़क जाम कर दिया, जिससे बालूमाथ-रांची और बालूमाथ-खलारी मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं और पीड़ित परिवार के मुआवजे की मांग उठी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 23, 2026 13:31:23
Patna, Bihar:उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान हताश और निराश है विपक्ष के नेता,दुर्भाग्य से देश का नेता विपक्ष और बिहार का नेता प्रतिपक्ष दोनों की अपरिपक्वता इस पद की गरिमा को गिरा रहा है बिहार का विकास नेता प्रतिपक्ष को नहीं दिखाई दे रहा है,वे बिहार का दौरा करें संवैधानिक पद पर बैठे हैं अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें नेता प्रतिपक्ष यदि विधि व्यवस्था बिहार में खराब है तोनेता प्रतिपक्ष कही आंसु पोछने गए हैं क्या ? विधि व्यवस्था खराब है तो उसपर कार्रवाई हो रही है उसे भी संज्ञान में लें नेता प्रतिपक्ष खुद गायब रहते हैं उन्हें क्या पता है कि कानून का राज स्थापित हो रहा है शराबबंदी की समीक्षा तो कई बार हुई है जब हम प्रतिपक्ष ने थे तब भी हुईं है शराबबंदी की समीक्षा समीक्षा के बाद कई बार कानून में भी संशोधन हुआ है पहले तो घर भी जप्त होता था,उसमें भी संशोधन हुआ,पीने वाले से ज्यादा पिलाने वाले पर कार्रवाई का संशोधन हुआ समय समय पर सरकार संशोधन करती है,शराबबंदी लागू रहेगा मुख्यमंत्री जी के निर्णय के साथ सरकार खड़ी है विपक्ष शराबबंदी को सफल करने के।लिए कहा कोई सलाह देती है? शराबबंदी को विपक्ष असफल करने में लगी है तो सरकार उसे सफल करेगी मणिशंकर अय्यर द्वारा ममता बनर्जी को विपक्ष का नेता बताने के मामले पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हताश और निराश विपक्ष के लोग केंद्र के विपक्ष के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष दोनों की अपरिपक्वता इस पद की गरिमा को गिरा रहा है नगर विकास से मांस को खुले में बेचने का रोक नगर पर लागू होता है शहरी क्षेत्र सार्वजनिक जगह पर मंदिर,स्कूल के पास यह उचित है क्या? ग्रामीण क्षेत्र में तो दिखाई नहीं देता है शहर के अंदर शिकायत आई तो सरकार ने किया ग्रामीण क्षेत्र से शिकायत आएगी तो सरकार विचार करेगी बाइट 1 विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बिहार
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top