Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

हरियाणा बोर्ड 12वीं-10वीं परीक्षाएं 25-26 फरवरी से शुरू, 325 उड़नदस्ते निगरानी

NSNAVEEN SHARMA
Feb 20, 2026 07:53:10
Bhiwani, Haryana
भिवानी -परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की तैयारी CBSE के बाद अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं होंगी शुरू 25 फरवरी से बारहवीं और 26 से दसवीं की परीक्षाएं शुरु D.el.ed प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी होंगी शुरू बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने दी जानकारी प्रदेश भर में कुल 1421 परीक्षा केंद्रों पर देंगे 571747 अभ्यर्थी परीक्षा दसवीं के 295721 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा बारहवीं के 270660 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा D.El.Ed के भी 5356 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी परीक्षा कुल 325 उड़नदस्ते करेंगे निगरानी बोर्ड अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव, उपसचिव के उड़नदस्तों के अलावा सभी 23 उपायुकों और उप मंडल अधिकारियों के साथ साथ जिला शिक्षा अधिकारियों के भी होंगे उड़नदस्ते परीक्षाओं में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई नकलचियों पर होगा एक्शन बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल करने वाले या नकल में सहायता करने वालों पर भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे ईमानदारी से परीक्षा दें और नियमों का पालन करें। शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि छात्र एडमिट कार्ड पहले ही जारी हो चुके हैं और वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा तनाव रहित होकर परीक्षाएं दें। हरियाणा बोर्ड की ये परीक्षाएं छात्रों के भविष्य के लिए अहम हैं। बाइट : बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKamal Kumar
Feb 20, 2026 09:06:59
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर के पुराना बाजार स्थित बस स्टैंड में नगर पंचायत द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया जल स्रोत वाटर एटीएम पिछले लंबे समय से बंद पड़ा है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है, जिससे दूर-दराज़ से आने वाले यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में रोजाना सैकड़ों यात्री आते-जाते हैं। ग्रामीण अंचलों से आने वाले महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा लाखों रुपये की लागत से लगवाया गया वाटर एटीएम शोपीस बनकर रह गया है। व्यापारियों और यात्रियों ने बताया कि पहले यहां ठंडा और शुद्ध पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब मशीन खराब होने के कारण पूरी तरह बंद है। कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद सुधार नहीं किया गया। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल वाटर एटीएम को चालू कराया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस गंभीर समस्या पर कब तक ध्यान देती है और आमजन को राहत मिल पाती है या नहीं।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Feb 20, 2026 09:04:42
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर मेले की तैयारी की समीक्षा बैठक करेंगे। हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग को लेकर तैयारी की जा रही है। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। शनिवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री की अधिकारियों और मेले के अन्य स्टेकहोल्डर के साथ मीटिंग होगी। मीटिंग के साथ मुख्यमंत्री कुंभ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक कुंभ मेला क्षेत्र में 25 से ज्यादा स्थाई निर्माण कार्य चल रहे हैं। जबकि अस्थाई कार्यों के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।
0
comment0
Report
ARAarti Rai
Feb 20, 2026 09:03:36
Noida, Uttar Pradesh:अहिल्यानगर के सावेदी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है... गुलमोहर रोड पर नवलेनगर इलाके में एक मां की उसके ही बेटे द्वारा बेरहमी से हत्या करने की घटना सामने आई है, और इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है... आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला का नाम बेबी गवारे है। सुहास गवारे उर्फ मामा ने घर के एक छोटे से मामले पर मां से बहस करने के बाद उसे पीटा... उसने उसे दीवार से मारा और कैंची से बेरहमी से हत्या कर दी... पहली नजर में ऐसा माना जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार था... सूचना मिलते ही तोपखाना पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची... सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर दिलीप टिपरसे और पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश बाम्बल ने मौके का मुआयना किया... फिलहाल, आरोपी सुहास गवारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच चल रही है, तोपखाना पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश बाम्बल ने कहा।
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 20, 2026 09:03:20
Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के हुर गाँव के प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों के द्वारा की गई चोरी ने बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर डाला है। 14 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने स्कूल की खिड़की काटकर पांच कंप्यूटर, बैटरी और स्मार्ट टीवी की चोरी कर ली। इस घटना के बाद विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं में निराशा का माहौल है और तकनिकी से दूर हो गए है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में गढ़वा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए पांच कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी विद्यालय में स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए उपयोग किए जाते थे। इन संसाधनों के माध्यम से बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कराई जाती थी। कंप्यूटर की चोरी के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय की छात्राओं ने भावुक अपील करते हुए कहा कि कंप्यूटर नहीं रहने से हमें पढ़ाई करने में बहुत परेशानी हो रही है। हम लोग चोर अंकल से आग्रह करते हैं कि हमारे स्कूल का कंप्यूटर वापस कर दें, ताकि हम पढ़ाई जारी रख सकें। विद्यालय मे घटित चोरी की घटना से विद्यालय प्रबंधन गहरी चिंता मे है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में कंप्यूटर और स्मार्ट टीवी लगाए गए थे। यह संसाधन बच्चों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण थे। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वंही मुखिया ने पुलिस से भी अपील किया है की पुलिस इसपर जल्द से जल्द कार्यवाई करें।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 20, 2026 09:02:21
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मुसहरी ओला निवासी बालेश्वर राय के रूप में की गई है. परिजनों के मुताबिक बालेश्वर राय घर के पास बैठे हुए थे, तभी तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल में पदस्थापित एक महिला डॉक्टर की गाड़ी का ड्राइवर वाहन चला रहा था और उसी वाहन से यह हादसा हुआ. हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है.
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Feb 20, 2026 09:01:40
Keonjhar, Odisha:ଆଙ୍କର : କେନ୍ଦୁଝର ରେ ବ୍ୟାପକ ଅଫିମ ଗଛ ନଷ୍ଟ କଲେ ପୋଲିସ, ଅବକାରୀ ବିଭାଗ ଓ ବନ ବିଭାଗ। ସଦର ଥାନା ପୋଲିସ, ଅବକାରୀ ବିଭାଗ ଓ ବନ ବିଭାଗର ମିଳିତ ଜୋରଦାର ଚଢ଼ାଉରେ ସଦର ମହକୁମା ବରଦାପାଳ ପଞ୍ଚାୟତ ତଳକମ୍ପଡ଼ିହି ଜହ୍ଲାସାହିରେ ବେଆଇନ୍ ଅଫିମ ଚାଷ ନଷ୍ଟ କରାଯାଇଛି। ତଳକମ୍ପଡିହି ମୁଣ୍ଡାସାହିର ଲୋକେ ଗାଁ ନିକଟରେ ପନିପରିବା ଚାଷ କରିଥିଲେ। ଏହା ନିକଟରେ କେହି ୧ଏକର ଜମିରେ ଅଫିମ ଚାଷ କରିଥିବା ଜାଣି ଆଜି ସଦର ଥାନାଧିକାରୀ, ଅବକାରୀ ବିଭାଗ ଓ ବନ ବିଭାଗ ସଦଳବଳେ ପହଞ୍ଚି ଚଢ଼ାଉ କରିଥିଲେ l ଏସବୁ ଗଛକୁ ମାଜିଷ୍ଟେଟ୍ ଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ନଷ୍ଟ କରାଯାଇଛି । ଏହା ଅଫିମ ଚାଷ ନୁହେଁ ବରଂ ଚାଇନା ଗଛ ବୋଲି ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ ଜାଣିଥିବା କହୁଛନ୍ତି । ଏହି ଚାଷ ସମ୍ପର୍କରେ କିଛି ଜାଣି ନଥିବା ସ୍ଥାନୀୟ ଲୋକେ କହୁଥିବା ବେଳେ, ଏହାର ଦେଖାରେଖା କରୁଥିବା ଜଣେ ଲୋକକୁ ଅଟକ ରଖି ପଚରା ଉଚୁରା କରୁଛି ପୋଲିସ । ଏହି ଅଫିମ ଗଛର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ ଲକ୍ଷାଧିକ ଟଙ୍କା ହେବ ବୋଲି ଆକଳନ କରାଯାଉଛି ।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 20, 2026 09:01:22
Patterson, Louisiana:पटना: राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लाख 5 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। यह रकम एक चार पहिया गाड़ी से जब्त की गई। जानकारी के अनुसार, अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में कैश मिला। मामल के जानकारी देते हुए एएसपी लॉ एंड ऑर्डर-2 दिव्यांजलि ने बताया कि गाड़ी में दो लोग सवार थे, जो सीतामढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान मोहम्मद सद्दाम और पंकज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने रुपए के स्रोत को लेकर अलग-अलग बयान दिए। पहले झारखंड से पैसा लाने की बात कही, फिर पटना में किसी परिचित का रुपया बताया और बाद में घर में शादी के लिए रकम ले जाने की बात कही। लगातार बदलते बयानों को देखते हुए पुलिस को हवाला लेनदेन की आशंका है। बरामद राशि को जब्त कर लिया गया है और आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। बाइट--दिव्यांजलि एएसपी लॉ एंड ऑर्डर-2
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top