Back
धर्मबीर सिंह: दीपावली पर स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करें
NSNAVEEN SHARMA
Oct 04, 2025 10:15:35
Bhiwani, Haryana
भिवानी
सांसद धर्मबीर सिंह ने की पत्रकार वार्ता
ब्रांडेंड उत्पाद को छोड़ स्वदेश निर्मित वस्तुएं अपनाएं देशवासी, दीपावली पर स्वदेशी अपनाने का ले प्रण : सांसद धर्मबीर सिंह
स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण व खरीद पर भारत सरकार ने दिया जोर, जनता भी करे सहयोग : भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह
देश की 142 करोड़ जनता देश में बनी रोजमर्रा की जरूरतों की छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी वस्तुओं को खरीदे तो देश की इक्रोमी करेगी बूस्ट, देश का पैसा रहेगा देश में : सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके, स्वदेशी का प्रयोग करे जनता विदेशी वस्तुओं के देश में आयात पर लगने वाला टैक्स का पैसा रहेगा देश में : सांसद
बाजरे की खरीद पर बोले सांसद : बरसात के कारण कुदरती तौर पर बदला बाजरे का रंग, सरकार पैमाना बदलकर करे बाजरे की खरीद : धर्मबीर सिंह
अध्यापक पात्रता परीक्षा व सीईटी के परिणाम जल्द घोषित करने को लेकर करेंगे शिक्षा बोर्ड चेयरमैन व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से करेंगे बात : सांसद धर्मबीर सिंह
कांग्रेस के नए सीएलपी लीडर व प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति पर बोले सांसद, कहा : यह कांग्रेस का निजी मामला, बगैर कप्तान के चल रही कांग्रेस को कप्तान तो मिला
वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी भिवानी से हो, इसको लेकर तकनीकी पहलुओं पर किया जा रहा है कार्य : सांसद धर्मबीर सिंह
भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भारत तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में देश की 142 करोड़ की जनता को चाहिए कि वह अपने जरूरत की छोटी से छोटी व बड़ी से बड़ी वस्तु को खरीदते समय यह ध्यान रखे कि वह देश में निर्मित हुई हो, इससे ना केवल देश का पैसा देश में रहेगा। बल्कि टैक्स के रूप में देश से बाहर जाने वाला पैसा भी देश में ही बना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को आगे बढ़ाने की बात कह चुके है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब यह जरूरी हो गया है कि अब देश में ही अधिकत्तर जरूरत की वस्तुओं का निर्माण करे तथा उनका प्रयोग करें, ताकि हमारी निर्भरता विदेशी वस्तुओं पर ना रहे तथा देश की इक्रोमी आगे बढ़े। सांसद धर्मबीर सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिन हथियारों का प्रयोग किया गया था, उनमें अधिकत्तर भारत देश में विकसित हुए हथियार थे, यह भारत की उच्च तकनीक को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कोविड के समय जो वैक्सीन बनी, वह भी भारत में ही बनी थी। इससे बहुत से लोगों की जान बची।
भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि दीपावली के अवसर पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे तथा देश में ही बनी हुई वस्तुओं को खरीदकर प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हमे इस त्यौहार पर इस बात का प्रण लेना चाहिए कि हमें ना केवल स्वदेशी वस्तुओं को खरीदना है, बल्कि इनका निर्माण भी देश में ही करना है, ताकि टैक्स के रूप में हमे विदेशी वस्तुओं के आयात की ऐवज में धन ना देना पड़े। भारतीय लोगों को ब्रांडेंड वस्तुओं के चक्कर में ना पडक़र स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का समय आ गया है। सांसद धर्मबीर सिंह ने यह भी कहा कि आने वाले समय में वंदे भारत ट्रेन का विस्तार भिवानी तक करने को लेकर तकनीकी पहलुओं को जांचा जा रहा है। भविष्य में भिवानी से भी वंदे भारत ट्रेन मैट्रो सिटीज तक जाएगी。
वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खादी को बढ़ावा देने की जो बात कही है, उससे रोजगार बढ़ेगा। भारत के खादी की वस्तुओं को तैयार करने वाले कारीगर दुनियाभर में अपने काम के कारण जाने जाते है। बाजरे की खरीद को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उनकी मुख्यमंत्री व चीफ सैकेटरी से बात हुइ है। उन्होंने कहा कि अत्याधिक बरसात के चलते बाजरे की फसल के रंग में बदलाव आया है। यह कुदरती है। ऐसे में फसल ना खरीदा जाना किसानों के लिए समस्या पैदा करता है। ऐसी स्थिति में फसल खरीद पैमाने को बदलकर बाजरा की खरीद हो, इस मुद्दे को लेकर उनकी उच्च स्तर पर बात हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अनियमित्ताओं को लेकर अधिकारियों से बात करेंगे। उन्हे सूचना मिली है कि कुछ बाहर के लोग इस पोर्टल पर गलत रजिस्टे्रशन करवा रहे है।
रोजगार के मुद्दे को लेकर जब सांसद धर्मबीर सिंह से अध्यापक पात्रता परीक्षा व सीईटी परीक्षा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इनके परिणामों में देरी हो रही है, इसको लेकर वे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन से परिणामों को जल्द जारी करने को लेकर बातचीत करेंगे। हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष व सीएलपी लीडर के मुद्दे पर उनसे पूछा गया तो सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यह उनकी पार्टी का व्यक्तिगत मामला है, फिर भी बगैर कप्तान के चल रही कांग्रेस पार्टी को अब कप्तान मिल गए है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASARUN SINGH
FollowOct 04, 2025 12:32:410
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 04, 2025 12:32:230
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowOct 04, 2025 12:32:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 04, 2025 12:31:470
Report
PSPritesh Sharda
FollowOct 04, 2025 12:31:190
Report
KSKamal Solanki
FollowOct 04, 2025 12:31:080
Report
SJSubhash Jha
FollowOct 04, 2025 12:30:550
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 04, 2025 12:30:320
Report
3
Report
0
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 12:18:301
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 04, 2025 12:18:060
Report
KSKULWANT SINGH
FollowOct 04, 2025 12:17:590
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 04, 2025 12:17:450
Report
DRDivya Rani
FollowOct 04, 2025 12:17:170
Report