Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhiwani127021

अभय चौटाला ने बिहार चुनाव में कांग्रेस पर वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा

NSNAVEEN SHARMA
Nov 18, 2025 11:53:57
Bhiwani, Haryana
बाईट : इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला。 भिवानी इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला बोले : बिहार चुनाव में कांग्रेस का वोट चोरी का मुद्दा उन्हें ले बैठा यदि वोट चोरी की बात कांग्रेस नेता करते थे तो उन्हें चुनाव का भी बहिष्कार करना चाहिए था कांग्रेस का वोट चोरी का ब्यान देना इसके विपरीत चुनाव भी लडऩा दोनों बाते एक साथ नहीं चल सकती : अभय सिंह चौटाला आने वाले समय में कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी क्या क्षेत्रीय पार्टी का असतित्व भी नहीं रखेगी : अभय चौटाला तीसरे मोर्चे के गठन पर बोले अभय चौटाला : चुनाव अभी दूर समय आने पर किए जा सकते है तीसरे मोर्चे के गठन के प्रयास पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को अभय चौटाला ने कांग्रेस छोड़ इनेलो में किया शामिल एसवाईएल के मुद्दे पर बोले अभय चौटाला : भाजपा व कांग्रेस राष्ट्रीय दल, पंजाब के लोगों को नहीं कर सकते नाराज, इनेलो ही ला सकती है एसयूएल का पानी कानून व्यवस्था को लेकर बोले -अभय चौटाला : डीजीपी ओपी सिंह के आने के बाद हो रही धड़ाधड़ गिरफ्तारियां, ये बदमाश अब से पहले क्यो नहीं किए गए गिरफ्तार, 11 साल से बीजेपी की थी सरकार जेजेपी को लेकर दिया ब्यान, कहा : यदि जेजेपी नेता सही होते तो 10 सीटों से आगे बढक़र 20 से 30 सीटों पर पहुंचते, माईनस में नहीं जाते -जेजेपी नेताओं को सदबुद्धि आए, बोले अभय चौटाला भिवानी, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस नेता बिहार चुनाव में लोकल मुद्दों को भूलकर सिर्फ वोट चोरी का आरोप लगाते रहे। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस नेता बिहार चुनाव में वोट चोरी पर अडिग थे तो उन्हे चुनाव लडऩे की भला जरूरत थी। वे आरोप लगाने के साथ संघर्ष का रास्ता अपनाते तथा चुनाव का बहिष्कार करते। उन्होंने साफ किया कि एक तरफ तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते है, दूसरी तरफ वोट चोरी के विश्वास के विपरीत चुनाव भी लड़ते है। दोनों बातें चलने वाली नहीं। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को कांग्रेस पार्टी छोडक़र इनेलो में शामिल करने के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते करते हुए कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में राष्ट्रीय पार्टी तो क्या क्षेत्रीय दल नहीं रह पाएगी। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि एसवाईएल का पानी ना तो बीजेपी पार्टी तथा ना ही कांग्रेस पार्टी हरियाणा में ला सकती है, क्योंकि दोनों ही राष्ट्रीय दल है तथा पंजाब के लोगों को नाराज नहीं कर सकते। यह कार्य इनेलो की सरकार बनने पर किया जाएगा। उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन के प्रश्र के जवाब में कहा कि अभी चुनाव दूर है। समय आने पर तीसरे मोर्चे के गठन के लिए भी प्रयास किया जा सकता है। अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार से अब डीजीपी ओपी सिंह के निर्देशों पर धड़ाधड़ गिरफ्तारियां की जा रही है, यह कार्य पहले वाले डीजीपी ने क्यों नहीं किया। इससे पहले भी 11 साल प्रदेश में भाजपा की सरकार रही है। ऐसे बदमाशों को पहले क्यो नहीं पकड़ा गया। उन्होंने सवाल उठाया कि इन बदमाशों को ना पकड़े जाने के पीछे पुलिस पर आखिर क्या प्रेशर था। अभय सिंह चौटाला ने पत्रकार वार्ता के दौरान जननायक जनता पार्टी नेताओं तथा प्रदेश कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग बेवजह उन्हे बदनाम करने का कार्य करते है तथा जनता के बीच उनकी छवि को खराब करने के लिए ब्यानबाजियां देते है। उन्होंने जननायक जनता पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाया कि यदि जननायक जनता पार्टी में ताकत होती तो वे 10 सीटों से आगे बढक़र अगले चुनाव में 20 या 30 सीटों पर पहुंचते, परन्तु वे माईनस में चले गए है। उन्होंने जेजेपी नेताओं को सदबुद्धि आने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि चौ. संपत सिंह ने इनेलो पार्टी ज्वाईन करने के बाद इनेलो को ज्वाईन करवाने वालों की शुरूआत की है। जो इनेलो के लिए प्रभावी कदम है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बहुत से नेता विभिन्न पार्टियों से इनेलो में शामिल होंगे, जिसका समय आने पर पता चल जाएगा。
134
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 18, 2025 13:11:55
0
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Nov 18, 2025 13:11:10
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग पुलिस ने टाटीझरीया थाना क्षेत्र में 20 लाख रुपये फिरौती के लिए किए गए अपहरण कांड का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात ए.के. गैंगवार गिरोह के दो सक्रिय अपराधियों अरुण मंडल और रोहित महतो को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो देसी कारबाइन, जिंदा कारतूस, मोबाइल, पिट्ठू बैग, केमोफ्लाज वर्दी, दो मोटरसाइकिल और संगठन से संबंधित हस्तलिखित पर्चे बरामद किए गए। गौरतलब है कि 6/7 नवंबर की रात मायापुर स्थित एस.एम. पोल्ट्री फार्म के मुंशी गोपाल कुमार का उनके पैशन प्रो मोटरसाइकिल सहित अपहरण कर लिया गया था। अपराधियों ने मुंशी के परिजनों और फॉर्म मालिक से 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। इस मामले में टाटीझरीया थाने में कांड संख्या 47/25 दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। 18 नवंबर को चपरा जंगल के पास vehicle जांच के दौरान दोनों अपराधियों को हथियार सहित दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर एक अन्य बाइक भी बरामद हुई। मुख्य आरोपी अरुण मंडल पर हजारीबाग, गिरिडीह, झारखंड और बिहार में अपहरण, डकैती, हत्या और नक्सल गतिविधियों से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाले गिरोह पर बड़ा शिकंजा कसा है।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Nov 18, 2025 13:10:53
Saharsa, Bihar:सहरसा दौरे पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से देश बचाने की अपील करते हुए उनसे प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने की नसीहत दी है और बगैर कोई शर्त के बिहार में मुख्यमंत्री के बेटे निशांत के नेतृत्व में चिराग पासवान या तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी भी नहीं संभले तो आने वाले 6 माह तक भारतीय जनता पार्टी जदयू समेत सभी पार्टियों को तोड़ देगी. हम नीतीश जी को धन्यवाद देते हैं कि कल उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं सौंपा उन्होंने बीजेपी की चाल को अच्छे तरीके से समझ लिया है. समय रहते हुए नीतीश जी संभल गए नहीं तो उनके पार्टी की सीट भी गायब हो जाती.
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 18, 2025 13:10:39
Munger, Bihar:- महिला ने तीन बच्चियों को दिया जन्म , सभी स्वस्थ।परिजनों ने नाम रखा गंगा ,यमुना और सरस्वती。 मुंगेर के सदर अस्पताल से एक अनोखा मामला सामने आया है।यहां एक 25 वर्षीय महिला ने सदर अस्पताल में तीन बच्ची को जन्म दिया है। वहीं सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में मौजूद महिला चिकित्सक डॉ स्मृति सिंह सहित सदर अस्पताल के महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लगभग डेढ़ घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद तीनों बच्चों को सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। चिकित्सक के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। लेकिन फिलहाल उसे चिकित्सक की निगरानी में सदर अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं सदर अस्पताल में एक साथ तीन बच्ची को जन्म लेने के बाद उसकी नानी सहित अन्य मायके के परिजनों द्वारा तीनों बच्ची का नामकरण किया गया है जिसमें गंगा, जमुना और सरस्वती नाम रखा गया है। बता दें कि मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर प्रखंड के पाटम पूर्वी पंचायत के पनियालाचक गांव निवासी कैलाश यादव की पत्नी जूली देवी ने सदर अस्पताल में तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया है जिसके बाद बच्चों सहित प्रसूता को देखने के लिए सदर अस्पताल में लगातार लोग आ रहे हैं। सदर अस्पताल में जूली के माता शनिचरी देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि जूली की इलाज शुरू से ही सदर अस्पताल में महिला चिकित्सक की निगरानी में चल रहा था और एक माह पहले जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तभी चिकित्सक के द्वारा बताया गया कि जूली एक साथ तीन बच्चे की मां बनने वाली है। हम लोगों ने तीनों बच्चियों का नाम गंगा ,यमुना और सरस्वती रखा है। जूली को पहले एक पुत्र है। उसके बाद फिर जुली एक साथ 3 पुत्री को एक साथ जन्म देकर अब 4 बच्चों की मां बन गयी है।इधर इस घटना के बाद जूली के पति कैलाश यादव कुछ भी बताने से इनकार किया। जूली के मायके वाले काफी खुश नजर आए。 बाइट - शनिचरी देवी नानी
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 18, 2025 13:10:18
Munger, Bihar:मजदूरों की कमी से धान कटनी प्रभावित, उत्पादन में आई गिरावट मुंगेर जिले में धान की कटनी शुरू हो गई है, लेकिन मजदूरों की कमी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। किसानों ने बताया कि मजदूरों के अभाव के कारण उन्हें मशीनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। किसानों ने यह भी बताया कि इस वर्ष लगातार एक सप्ताह हुई बारिश ने धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इसकी वजह से उत्पादन में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। जहां पहले एक एकड़ खेत से लगभग 70 मन धान उपजता था, वहीं इस बार यह घटकर करीब 50 मन रह गया है। उत्पादन कम होने और लागत बढ़ने के बावजूद बाजार में धान का उचित मूल्य नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। किसान सरकार से राहत और समर्थन की मांग कर रहे हैं
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Nov 18, 2025 13:09:47
Jaipur, Rajasthan:राज्य को THIRD? Wait ensure Hindi content correctly. राज्य को तीसरी बार मिला जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री भजनलाला शर्मा ने दी बधाई, कहा - प्रदेश जल सरंक्षण और जल संचय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध राज्य ने देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में किया तीसरा स्थान प्राप्त जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने किया राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण राजस्थान को उत्कृष्ट जल प्रबंधन एवं सामुदायिक भागीदारी के लिए तीसरी बार ‘जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। राज्य ने देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है。 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी द्वारा मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश को यह सम्मान दिया गया। प्रदेश की ओर से जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य अभियंता श्री भुवन भास्कर ने राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण किया。 जल संचयन जन भागीदारी 1.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट जिलों की श्रेणी में बाड़मेर जिले को जल संरक्षण की दिशा में अतुलनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर प्रदेश के 8 अन्य जिलों भीलवाड़ा, जयपुर, उदयपुर, अलवर, बारां, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ तथा सीकर को भी जल सुरक्षित भारत के निर्माण हेतु अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान से व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित कर जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं。
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 18, 2025 13:08:48
Saharanpur, Uttar Pradesh:महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह युवा फ्रॉस्टेड है और यह फ्रस्ट्रेटेड ही उन्हें इस राह पर लेकर जा रहा है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इश्हाक गोरा का कहना है कि महबूबा मुफ्ती का बयान जो मैंने मीडिया और सोशल मीडिया पर सुना है मुझे भी यकीनन बहुत तकलीफ हुई कि एक लीडर एक पार्टी का लीडर इस तरह का बयान दे रहा है कि कहने का मकसद ये है कि यह नौजवानों की फ्रस्ट्रेशन है, उनके अल्फाज है यह। यह बहुत गलत अल्फाज है आप जो हैं नौजवानों को इस्लाह करने के बजाय उनका बिगड़ाने की बात कर रहे हैं। आप उनको कहां लेकर जाने की कोशिश करें मुझे लगता है महबूबा मुफ्ती को अपना बयान वापस ले लेना चाहिए और पूरे हिंदुस्तान की जनता से माफी मांगनी चाहिए बाइट...कारी इश्हाक गोरा संरक्षक जमीयत दावतुल मुस्लिमीन और देवबंदी उलेमा
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Nov 18, 2025 13:08:34
Saharanpur, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि उमर भटका हुआ आदमी है इस बारे में जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक कारी इश्हाक गोरा का कहना है कि देखिए इमरान मसूद की बात नहीं है कि सदाकत क्या है और सदाफत यानी सच्चाई यही है कि हां यह व्यक्ति जो है भटका हुआ है और कमाल की बात यह है पढ़ा लिखा लटका हुआ व्यक्ति है डॉक्टर। जिससे डॉक्टरी पढ़ने के लिए जद्दोजहद की होगी। उसके परिवार ने भी जद्दोजहद की होगी उसका दिमाग किस कदर भरा है और यह भरने वाले कौन है यह हमें जांच एजेंसियों को पता लगाने की जरूरत है और बहुत फिक्र करने वाली बात है कि नौजवान कहां जा रहा है जो यह बात कही गई है कि यह भटका हुआ व्यक्तिहै यकीनन लटका हुआ व्यक्ति है क्योंकि मजहब ए इस्लाम में गुंजाइश नहीं है कोई भी आतंकवाद की जगह या आत्महत्या करने की कोई गुंजाइश हो मजहब ए इस्लाम की तालीम नहीं है कुरान का मुतालबा कीजिए हदीस को पढ़िए आपने मजहब ए इस्लाम को समझा ही नहीं है आप कहां लेकर जा रहे हैं इस्लाम को
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 18, 2025 13:08:15
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शराब दुकान के परिसर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित व्यापार विहार शराब दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। व्यापार विहार स्थित शराब दुकान के बाहर शराब लेने पहुंचे दो पक्षों के बीच मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुई कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चखना दुकान संचालक के साथियों ने एक युवक को सड़क पर घेरकर लात-घूंसों और लाठी से बुरी तरह पीटा। युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताकर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर करीब आधे घंटे तक लगातार पिटाई करते रहे। मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन हमलावरों की संख्या और आक्रामकता के कारण कोई भी बीच-बचाव करने आगे नहीं आया। वीडियो बनाने की कोशिश करने वालों को भी दौड़ाकर पीटा गया। हमलावरों में से दो युवकों ने अपना चेहरा गमछे से ढँक रखा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्हें सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी का पहले से पता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी कई बार विवाद होते रहे हैं, लेकिन शराब दुकान के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन आधे घंटे तक खुलेआम सरेआम हिंसा होना कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न छोड़ गया है....?
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Nov 18, 2025 13:08:01
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। शराब दुकान के परिसर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित व्यापार विहार शराब दुकान के बाहर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक विवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। लाठी-डंडों से की गई इस बेरहम पिटाई ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापार विहार स्थित शराब दुकान के बाहर शराब लेने पहुंचे दो पक्षों के बीच मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुई कहासुनी अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि चखना दुकान संचालक के साथियों ने एक युवक को सड़क पर घेरकर लात-घूंसों और लाठी से बुरी तरह पीटा। युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताकर छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर करीब आधे घंटे तक लगातार पिटाई करते रहे। मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन हमलावरों की संख्या और आक्रामकता के कारण कोई भी बीच-बचाव करने आगे नहीं आया। वीडियो बनाने की कोशिश करने वालों को भी दौड़ाकर पीटा गया। हमलावरों में से दो युवकों ने अपना चेहरा गमछे से ढँक रखा था, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्हें सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी का पहले से पता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पहले भी कई बार विवाद होते रहे हैं, लेकिन शराब दुकान के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है, और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। लेकिन आधे घंटे तक खुलेआम सरेआम हिंसा होना कानून-व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न छोड़ गया है....?
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 18, 2025 13:07:45
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और प्राण घातक हमला, पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज की एफआईआर , पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाईं न्याय की गुहार मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट और प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है, मामला 11 नवंबर की सुबह का बताया जा रहा है, मामले में लगभग 6 दिन बाद पुलिस ने मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, वहीं पीड़ित पक्ष पिछले 8 दिन से अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है, मारपीट में पैरों में गंभीर चोट आई है, पीड़ित पक्ष ने बताया कि पुरानी रंजिश और राजीनामा करने को लेकर 11 नवंबर को सुबह में अपनी खेत पर फसल देखने जा रहा था तभी लगभग आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया, वहीं मामले में पुलिस ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित पक्ष के परिजनों ने आज जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक से मामले में उचित कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top