Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ambala134003

होली पर अंबाला पुलिस की सख्त सुरक्षा, शराबी नशे के हुड़दंग पर कड़ी कार्रवाई

AKAMAN KAPOOR
Mar 02, 2026 07:50:45
Ambala, Haryana
होली का त्योहार रंगों और खुशियों का पर्व है, लेकिन इस उत्साह में खलल डालने वाले हुड़दंगियों की अब खैर नहीं। अंबाला पुलिस ने आगामी होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर की सड़कों पर पुलिस की टीमें मुस्तैद रहेंगी ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के त्योहार मना सकें। होली का पर्व आने वाला है और होली के अवसर पर रंग में भंग न डले इसके लिए अंबाला पुलिस पूरी तरह सख्ती बरतने के मूड में है। आप यह त्योहार अच्छे से मना सकें इसके लिए पुलिस तैनात रहेगी और हुड़दंग करने वालों से सख्ती के साथ निपटेगी। अंबाला पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद ले। एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने बताया होली के अवसर पर मुख्य स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस की विशेष नजर उन लोगों पर होगी जो शराब पीकर या अन्य नशा कर सड़कों पर हुड़दंग मचाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील है कि होली के त्योहार को जिम्मेदारी से मनाएं। सड़कों पर हुड़दंग मचाना या नशे की हालत में उपद्रव करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छोटी-छोटी बातें अक्सर बड़े विवाद का रूप ले लेती हैं, इसलिए शालीनता से खुशियां बांटें।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 02, 2026 09:22:37
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:जिले के गौरीबाजार क्षेत्र अंतर्गत हरीरामपुर–गौरीबुजुर्ग गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग संख्या 141-ए पर बन रहे अंडरपास निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है कि ठेकेदार द्वारा खुदाई की गई सरकारी मिट्टी को ट्रालियों के माध्यम से बाहर बेच दिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि अंडरपास के लिए की जा रही खुदाई से निकली मिट्टी की सैकड़ों ट्रालियां बेची गई हैं। उनका कहना है कि यह मिट्टी पास के खेतों अथवा वैकल्पिक मार्ग बनाने में उपयोग की जा सकती थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिलती। खुदाई के कारण पास में स्थित कई घरों का संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया गया, जबकि निकली मिट्टी से अस्थायी मार्ग तैयार किया जा सकता था। रास्ता बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी होने के बावजूद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। सरकारी संपत्ति की कथित बिक्री और जनसुविधा की अनदेखी को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, साथ ही तत्काल वैकल्पिक मार्ग बनाने की भी अपील की है ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 02, 2026 09:17:43
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur पुलिस रेंज जयपुर में एरिया डोमिनेशन अभियान 327 वांटेड और इनामी बदमाश गिरफ्तार गैंगस्टर्स, उनके सदस्यों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़े स्तर पर एरिया डोमिनेशन अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर रेंज के जिलों—जयपुर ग्रामीण, अलवर, दौसा, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, सीकर और झुंझुनूं—में एक साथ कार्रवाई आईजी राहुल प्रकाश की मॉनिटरिंग चला अभियान 1250 पुलिस अधिकारियों और जवानों की 297 टीमों ने 1422 स्थानों पर दबिश दी। कुल 327 वांटेड , फरार, इनामी और गैंग से जुड़े बदमाश गिरफ्तार करीब 200 चालानशुदा अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में 12 नए प्रकरण दर्ज कर 32 आरोपी को गिरफ्तार
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Mar 02, 2026 09:17:13
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर-- अमेरिका इजरायल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध में इजराइल में नौकरी करने गए युवक शिवा सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह लोटन कोतवाली के खीरीडिह का रहने वाला है और इसराइल के पीटर टिकवा में मौजूदा समय में रह रहा है। युद्ध शुरू होने के बाद उसने वहाँ से बंकर और साइरन बजने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। तीन दिन पूर्व शुरू हुए युद्ध के बीच इसराइल में रह रहे भारतीयों के परिवार वाले भी परेशान थे। शिवा के परिवार में उसकी माता और छोटा भाई है; पिता का निधन काफी साल पहले हो चुका है। शिवा के भाई रितिक सिंह और उसकी माता ने मीडिया से कहा कि लगभग 18 महीने पहले शिवा इजराइल गया था और वह वहाँ कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर के पद पर था। शुरू हुई युद्ध की जानकारी मिलने पर वे परेशान हो गए, लेकिन शिवा ने बताया कि वह ठीक है और भोजन-पानी की तकलीफ नहीं है। वहाँ की सरकार उनका ख्याल रख रही है।
0
comment0
Report
SKSANTOSH KUMAR
Mar 02, 2026 09:15:27
Shravasti, Uttar Pradesh:स्लग - बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवार दो लोगों को मारी गोली खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है, जहाँ बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। जमीनी विवाद को लेकर कार सवार हमलावरों ने बाइक सवार दो लोगों को गोली मारकर सनसनी फैला दी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामला श्रावस्ती जिले के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भयापुरवा गाँव के पास का है। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे दो लोगों पर कार सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे के पैर में गोली लगने की सूचना है। घायल दोनो शख्स दुर्गापुर गाँव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है。
0
comment0
Report
ADASHISH DWIVEDI
Mar 02, 2026 09:08:52
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दबंगई का नंगा नाच! रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक और सवारियों की पिटाई,VIDEO वायरल हरदोई में सड़क पर कानून को खुली चुनौती देते हुए दबंगों ने रोडवेज बस को रोककर चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ मारपीट कर दी। सांडी थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चौसार से हरदोई आ रही बस को बोलेरो सवार युवकों ने पहले लमकन पुल के पास ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन बस की ओर से साइड न मिलने पर मामला तूल पकड़ गया। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि ओवरटेक को लेकर शुरू हुआ विवाद दबंगई में बदल गया।आरोप है कि बोलेरो सवारों ने हुसेपुर के पास बस के आगे गाड़ी अड़ा दी और जबरन बस रुकवा ली। इसके बाद कई युवक बस में चढ़ आए और चालक-परिचालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।बीच-बचाव करने पहुंचे यात्रियों को भी धक्का-मुक्की और थप्पड़ों का सामना करना पड़ा। दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस घटना से बस में बैठे लोगों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। बस चालक शैलेंद्र सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों छोटेलाल और श्याम बहादुर को गिरफ्तार कर लिया।चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर सड़क पर मामूली बात पर इस तरह की गुंडई कब तक जारी रहेगी और आम जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Mar 02, 2026 09:08:27
0
comment0
Report
KSKashish Singh
Mar 02, 2026 09:08:12
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top