वलसाड में सड़क पर चलती कार में लगी आग
Valsad, Gujarat:गुजरात के वलसाड शहर के कल्याण बाग के पास एक चलती कार में आग लग गई है। इस घटना में ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन आग की लपटें निकलने से सड़क पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाने में कामयाब रही। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई और घटना के बाद सड़क सुरक्षित घोषित की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर के सेखाला गांव में लॉटरी मुद्दे के कारण मतदान घटा; प्रशासन जुटा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच जोधपुर जिले की पंचायत समिति सेखाला के एक गांव में ग्रामीणों की ओर से कम मतदान किए जाने की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लॉटरी से जुड़े किसी मुद्दे पर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करवाते हुए मतदान में कम भागीदारी की। सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय विधायक बाबूसिंह राठौड़ भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की जा रही है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की आपत्ति का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं。स्वच्छता अभियान 6.0: जोधपुर समेत 18 स्टेशनों पर जनसंवाद से यात्रियों की समस्याओं के समाधान
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ओर से गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन सहित मंडल के 18 प्रमुख स्टेशनों पर अमृत जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे आयोजित रेल जनसंवाद में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को दर्ज कर उनके समयबद्ध निस्तारण की दिशा में कार्रवाई करना और रेलवे की यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय और स्वच्छता व्यवस्था सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। यात्रियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सुविधाओं में सुधार और स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही यात्रियों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और स्वच्छ रेल वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जोधपुर मंडल के जोधपुर, भगत की कोठी, जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, मेड़ता रोड, नोखा, डेगाना, सुजानगढ़, मकराना, बालोतरा, जालोर, मारवाड़ भीनमाल, रामदेवरा, फलोदी, देशनोक, डीडवाना और रेन रेलवे स्टेशनों पर भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुए। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस पहल के जरिए रेलवे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने तथा यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार की दिशा में प्रयास किया गया। बाईट अनुराग त्रिपाठी DRMकारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे से पूछताछ, एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं तीनों आरोपी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले आया गया है। वहां उनसे हजरतगंज थाने में पूछताछ हो रही है। यूपी एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की टीम श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर से हजरतगंज थाने में पूछताछ कर रही है।
पिछले 5 घंटे से हो रही है श्रद्धा दुबे से पूछताछ।
सूत्रों का दावा- पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है श्रद्धा।
पुलिस ने श्रद्धा से पूछी 9 अक्टूबर की कहानी।
पुलिस ने घटना वाली शाम के बारे में तीनों आरोपियों से अलग- अलग पूछताछ की।
सूत्रों की माने तो तीनों एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं।
पुलिस का पूरा फ़ोकस 9 अक्टूबर की घटना को समझना है।
पुलिस ने श्रद्धा से पूछा कि शिवा ने आत्महत्या की तो फिर क्यों की।
जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहां थी?
आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे?
उस वक़्त आपके फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था?
आपने क्या उसे रोकने की कोशिश की थी?
आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नही दी?
अस्पताल छोड़कर क्यों भागी?
आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था?
लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं?
आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था?
नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी?
नागपुर क्यों गई थीं? वहां फ्लैट किसने दिलवाया था?
आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?
पुलिस अब इन सवालों के मिले जवाब को क्रॉस करेगी। इससे जुड़ी सबूतों को वेरीफाई करेगी।
(जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
