icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरथल तिजारा विधानसभा में चुनाव से पहले बड़ा बवाल, कांग्रेस का प्रदर्शन

Jaipur, Rajasthan:खैरथल के तिजारा में चुनाव से पहले हुआ बड़ा बवाल, कांग्रेस नेताओं ने किया तिजारा थाने के सामने प्रदर्शन, बाड़ेबंदी से वापस आते समय हरियाणा में कांग्रेस पक्ष के पार्षदों के अपहरण करने के आरोप, हरियाणा के पंचकुला में पार्षदों की बस को बीजेपी के द्वारा रोके जाने का आरोप, पूर्व विधायक संदीप यादव सहित कई कांग्रेस नेता थाने के सामने मौजूद, मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जब तक सभी पार्षद नहीं आते तब तक वोटिंग नहीं होने पर दे रहे है जोर, मौके पर भारी जाप्ता मौजूद, 35 पार्षद करेंगे सभापति का चयन。
0
0
Report

गोंडा में विवादित पोस्टर से अखिलेश-समाजवादी पार्टी के माफिया लिंक पर हलचल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में एक बार फिर से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की पूर्व सरकार को लेकर की विवादित पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टरों को आज सोमवार तड़के सुबह 4 बजे करीब गोंडा लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर के पास लगाया गया है। विवादित पोस्टर के बाद सपा कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस विवादित पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की फोटो के साथ-साथ अखिलेश यादव की फोटो भी लगी हुई है और पोस्ट में लिखा हुआ है आजम,अतीक और मुख्तार यही चलाते थे सरकार, अखिलेश के माफिया माफिया के अखिलेश इसके साथ ही साथ इस पोस्टर में अतीक अहमद, आजम खान और मुख्तार अंसारी की अलग-अलग एक-एक खबरों की कटिंग बीच में लगी हुई है। एक तरीके से इस पोस्टर को लगा करके यह संदेश देने का काम किया गया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का संबंध माफियाओं से है और माफियाओं का संबंध समाजवादी पार्टी और अखिलेश से है। इस पोस्टर के लगे होने की सूचना मिलने के बाद समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लाल चंद्र गौतम जो लखनऊ जा रहे थे, उन्होंने आज सोमवार सुबह 8:00 बजे के करीब अपनी गाड़ी को रोका और स्थानीय लोगों को बुलाकर के किसी तरीके से लगे इन विवादित दोनों पोस्टर को फाड़ दिया है।
0
0
Report
Advertisement

अवध से पश्चिमी यूपी तक माफियाओं के पोस्टर जारी; अतीक आजम समेत कई नाम शामिल

Lucknow, Uttar Pradesh:क्षेत्रवार पोस्टरों में सपा काल के कथित माफियाओं की सूची जारी अवध से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टरों में कई चर्चित नाम लखनऊ, आजमगढ़, मेरठ, मथुरा समेत 50 जिलों में लगे है पोस्टर पोस्टरों में अतीक, मुख्तार, आजम, याकूब कुरैशी, अनिल दुजाना समेत कई नामों का जिक्र लैंड क्रूजर में बैठकर अपहरण करता था अतीक सियासी पोस्टर वॉर में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के नामी चेहरे शामिल अवध, रुहेलखंड, ब्रज, बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी माफियाओं के पोस्टर जारी अवध के पोस्टर में अतीक, आजम, मुख्तार, गुलशन यादव, मित्रसेन यादव और रिजवान जहीर का जिक्र सपा काल में भैंसों की चोरी करता था आजम खान अखिलेश का करीबी था नवाब सिंह, रेप का लगा था आरोप दीपनारायण यादव ने अपराधी को भगाने की रची थी साजिश आगजनी मामले में दोषी इरफान सोलंकी का पोस्टर में जिक्र कैराना से पलायान मामले में मुकीम काला गिरोह का था हाथ संजील जीवा ने की थी 1997 में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या आजमगढ़ जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव का था जिक्र रूहेलखंड के सपा माफियाओ में वीरपाल सिंह यादव, आजम और सर्वेश यादव
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव घमासान: डोटासरा बोले पुलिस-प्रशासन से मतदान पर दबाव

Jaipur, Rajasthan:Jaipur निकाय चुनाव का घमासान राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आरोप पार्षदों को मतदान से रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग किया जा रहा हरियाणा बॉर्डर पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षदों और पूर्व विधायक संदीप यादव को हिरासत में लेने पर जताई नाराजगी DGP से हस्तक्षेप की मांग, बोले पार्षदों को बिना भय और दबाव के मतदान का मिले अवसर BJP पर चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का आरोप बोले वोट की लूट नहीं चलेगी, पार्षदों पर दबाव नहीं चलेगा बाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ, राजस्थान
0
0
Report
Advertisement

बागपत: डबल मर्डर के मुख्य आरोपी मंदिर पुजारी नरेश नाथ गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में डबल हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मंदिर का पुजारी नरेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बागपत पुलिस ने नरेश नाथ को पश्चिम बंगाल के बागूयटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एसपी बागपत ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव स्थित श्री गणेश मंदिर परिसर का है, जहां पुलिस ने अंकित और उसका दोस्त इसरार के शव बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या के बाद शवों को मंदिर परिसर में दफन किया गया था। 13 अगस्त 2026 को पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा किया था। पुलिस के अनुसार, नरेश नाथ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दोनों युवकों को पहले नशीला पदार्थ पिलाया और बाद में जहरीला इंजेक्शन देकर उनकी हत्या की। इसके बाद दोनों को दफना दिया गया। पुलिस ने पहले ही नरेश नाथ के बेटे और उसके एक चेले को गिरफ्तार कर लिया था। डबल मर्डर की वजह अंकित की बहन से नरेश नाथ के कथित अवैध संबंध बताए गए थे, हालांकि घटना के बाद परिवार ने इन आरोपों से इनकार किया था। स्वाट, सर्विलांस और चांदीनगर थाना पुलिस की टीमें करीब एक महीना से आरोपी की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी नरेश नाथ गिरफ्तार हो गया। दोनों मृतक सिंगोली तगा गांव के रहने वाले थे।
0
0
Report

श्रावस्ती में गाय की बछिया को बेटी मानकर बराही संस्कार के साथ जश्न

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में अनोखी बराही, बछिया को बेटी मानकर मनाया जश्न यूपी के श्रावस्ती जिले में कई साल से घर में बेटी न होने पर एक परिवार ने अनोखे अंदाज में खुशी मनाई। परिवार ने गाय की बछिया को बेटी का दर्जा देते हुए उसके जन्म के 12 दिन बाद बाकायदा बरही संस्कार का आयोजन किया। इस दौरान गांव के लोगों को भोज कराया गया और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। तस्वीरें श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के महजीदिया कोरी पुरवा गांव की हैं। जहां एक परिवार में गाय की बछिया के जन्म पर ऐसा जश्न मनाया गया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। कई साल से घर में बेटी का जन्म नहीं होने पर परिवार ने गाय की बछिया को ही बेटी मान लिया। बछिया के जन्म के 12 दिन पूरे होने पर परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक बरही संस्कार का आयोजन किया। इस मौके पर गांव के लोगों को बाकायदा भोज कराया गया। वहीं जश्न के दौरान डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर डांस किया। परिवार के इस अनोखे आयोजन की गांव में खूब चर्चा हो रही है। बाइट - नंगू, परिवार का मुखिया बाइट - ग्रामीण बाइट - ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

जमानत के बहाने लूट: अधिवक्ता समेत आरोपियों को गिरफ्तार, 41 लाख बरामद

Jaunpur, Uttar Pradesh:जमानत के बहाने अधिवक्ता ने जीता भरोसा, फिर 41 लाख रुपये की लूट का आरोप मुख्य आरोपी गिरफ्तार जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में जमानत की कार्रवाई के सिलसिले में आए राजस्थान निवासी व्यक्ति से कथित तौर पर 41 लाख रुपये लूटे जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार वारदात में एक अधिवक्ता और उसका साथी शामिल थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद, घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार और अन्य सामान बरामद किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है。 पुलिस के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर निवासी जयपाल शर्मा अपने भाई की जमानत कराने के लिए वाराणसी आए थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अधिवक्ता अभिनव सिंह उर्फ चंदन से हुई। आरोप है कि जमानत की प्रक्रिया में मदद करने के दौरान अधिवक्ता ने वादी का विश्वास हासिल कर लिया। बताया गया कि 5 सितंबर 2026 को जमानत संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अभिनव सिंह वादी को अपने साथ जौनपुर ले गया। पुलिस के अनुसार यहाँ दो अलग-अलग जौहरी कारोबारियों से वादी को क्रमश 22 लाख और 19 लाख रुपये, यानी कुल 41 लाख रुपये नकद दिलाए गए। आरोप है कि रुपये लेकर वापस लौटते समय कार को अचानक यू-टर्न लिया गया। इसके बाद वादी का मोबाइल फोन छीन लिया गया और उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने करीब 20 से 30 किलोमीटर तक वाहन में घुमाने के बाद टोल प्लाजा के पास रुपये से भरा बैग छीन लिया और वादी को धक्का देकर वहां से भगा दिया。 डीआईजी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित ने 16 सितंबर 2026 को डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण के समक्ष लिखित शिकायत दी। शिकायत में कथित घटना से जुड़ी बातचीत की रिकॉर्डिंग का भी उल्लेख किया गया। डीआईजी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए 20 सितंबर को बक्शा थाने में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले में धारा 309(6) के तहत कार्रवाई की है。 कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में एसएसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के गठित पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी अभिनव सिंह उर्फ चंदन, निवासी जमऊपट्टी, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अधिवक्ता है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार , 35 लाख रुपये नकद और अन्य लूटा गया सामान बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि शेष 6 लाख रुपये व्यक्तिगत खर्च में इस्तेमाल कर दिए गए। पुलिस इस रकम और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है。 दूसरा आरोपी फरार, तलाश जारी पुलिस के अनुसार घटना में शामिल बताया जा रहा सह-अभियुक्त उपदेश पाठक, निवासी सुल्तानपुर, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है。 पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मामले का त्वरित खुलासा और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के लिए 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसके अलावा एसएसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी जौनपुर गोल्डी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र दिए जाने की जानकारी पुलिस की ओर से दी गई है।
0
0
Report

तीन डिसमिल जमीन के लिए सचिवालय के बाहर भीड़, बिहार सरकार का बसेरा-2 अभियान

Patna, Bihar:बिहार सरकार की अभियान बसेरा-2 योजना के तहत भूमिहीन गरीबों को तीन डिसमिल जमीन दिए जाने की घोषणा के बाद, आवेदन जमा करने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर हजारों महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सचिवालय के बाहर लंबी कतारें लगी हैं, जिससे पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया होनी है। सरकारी नियमों के मुताबिक, अभियान बसेरा-2 के तहत पात्र लाभार्थियों की पहचान, वेरिफिकेशन और आवेदन की प्रक्रिया स्थानीय अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन के स्तर पर की जानी है, न कि सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय में। लेकिन चूंकि लोगों के आवेदन यहां लिये जा रहे हैं तो भीड़ और बढ़ती ही जा रही है। अभियान बसेरा पोर्टल के अनुसार, जमीन का लाभ केवल उन्हीं को मिलेगा जो इन शर्तों को पूरा करते हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय के पास कल शाम से ही लोग लाइन में लगे हुए हैं ताकि उनका काम पहले हो सके हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ की वजह से लगभग 1 किलोमीटर लंबी कतार लग चुकी है.... फुटपाथ पर लोगों ने अपना डेरा जमाया है और कल देर शाम से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंच कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं...
0
0
Report

PM आवास योजना विवाद में परिवार पर हमला, जिंदा जलाने की कोशिश CCTV से कैद

Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में PM आवास योजना से जुड़े विवाद में एक परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट कर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. यह पूरी वारदात रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के अटारी गांव की है. घटना को लेकर पीड़ित परिवार पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा है कि पीड़ित विकास झा के चाच द्वारा वर्ष 1996 में पैतृक मकान को दिखाकर पीएम आवास योजना की करीब 1 लाख 30 हजार रुपये की राशि अपने नाम करवा लिया था जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी. इसी शिकायत के आलोक में 18 सितंबर 2026 को जांच टीम जांच के लिए उनके घर पहुंचे थे. जांच टीम के जाने के बाद पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया गया और बुरी तरह मारपीट कर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया. इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है. बाइट - विकास कुमार झा पीड़ित बाइट - श्वेता पांडे पीड़ित
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top