Back
योगी आदित्यनाथ 12 बजे बाद गाजीपुर के हथियाराम-भुड़कुड़ा मठ पहुंचकर दुर्गा माई की पूजा करेंगे
ATALOK TRIPATHI
Oct 10, 2025 15:06:38
Gazipur, Dhaka Division
गाजीपुर
कल 12 बजे के बाद सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां पूरी।
गाजीपुर की जखनियां विधान सभा के प्राचीन हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में कार्यक्रम में आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
नौ सौ साल पुरानी सनातन आस्था की प्रतीक हथियाराम मठ में विराजमान है शक्ति स्वरूप दुर्गा जी के रूप में कच्ची मिट्टी की बुढ़िया माई।
हथियाराम मठ में देवी स्वरूपा प्राचीन बुढ़िया माई का दर्शन पूजन कर सनातन संगोष्ठी के बाद भुड़कुड़ा मठ जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
भुड़कुडा मठ में स्व. महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ। मठ में लगभग डेढ़ घंटे बिताएंगे सीएम।
जखनियां में बेसो नदी के दो किनारों पर बसे है दोनों मठ, शैव परंपरा की आस्था के प्रतीक हैं प्राचीन हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ।
डीएम गाजीपुर और एसपी ने लिया मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा, एसपी सिटी ने कहा तैयारियां पूरी।
एंकर : गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 12 बजे के बाद गाजीपुर के प्राचीन सिद्धपीठ हथियाराम मठ और भुड़कुड़ा मठ में आएंगे। इस दौरान वह बुढ़िया माई की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे।
हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति जी महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 12 बजे के बाद hettaाराम मठ में आएंगे। वह 900 साल पुरानी बुढ़िया माई (दुर्गा जी) की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रबुद्ध जनों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह लगभग डेढ़ घंटे तक मठ में रहेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भुड़कुड़ा मठ जाएंगे, जहाँ वह स्वर्गीय बाबा रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आज एमएलसी विशाल सिंह चंचल, स्थानीय जखनियां विधायक बेदीराम के साथ डीम अविनाश कुमार, एसपी इरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र के साथ राजस्व विभाग और भारी मात्रा में पुलिस कर्मी मौजूद रहे, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
तैयारियों के बारे में एसपी सिटी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यहां सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बाइट : भवानी नंदन यति (महा मंडलेश्वर, हथियाराम मठ, गाजीपुर)
बाइट : ज्ञानेंद्र, एसपी सिटी
7
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ACAshish Chaturvedi
FollowNov 16, 2025 13:08:130
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 16, 2025 13:08:000
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 16, 2025 13:07:370
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 16, 2025 13:07:200
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 16, 2025 13:07:080
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 16, 2025 13:06:580
Report
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowNov 16, 2025 13:06:480
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowNov 16, 2025 13:06:360
Report
0
Report
SSSwapnil Sonal
FollowNov 16, 2025 13:06:070
Report
IAImran Ajij
FollowNov 16, 2025 13:05:490
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowNov 16, 2025 13:05:130
Report