Back
नाबालिग से दुष्कर्म: जयहिंद को 20 साल की सश्रम कैद, 50% मुआवज़ा पीड़िता को
ATALOK TRIPATHI
Oct 15, 2025 16:57:53
Gazipur, Dhaka Division
गाज़ीपुर
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी जयहिंद को 20 साल की सश्रम कैद के साथ 40,000 के अर्थदंड से किया दंडित
अर्थदंड की 50% राशि पीड़िता को देने का आदेश, विशेष न्यायधीश रामावतार प्रसाद की अदालत ने सुनाया फैसला
विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने दी जानकारी
मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां 4 जून 2023 को हुई थी यह सनसनीखेज वारदात
चाकू की नोक पर सुनसान जगह पर किया गया था दुष्कर्म, पीड़िता ने होश आने पर सुनाई पूरी आपबीती
9 गवाहों की गवाही ने अभियोजन कथानक का समर्थन किया, जिसके बाद अदालत ने सुनाया फैसला
गाज़ीपुर के पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रामावतार प्रसाद ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी जयहिंद को 20 साल की सश्रम कारावास और 40 हज़ार रुपये के अर्थदंड की सज़ा सुनाई है। अदालत ने ये भी आदेश दिया है कि अर्थदंड की आधी राशि पीड़िता को मुआवजे के रूप में दी जाए। इस मामले की पुष्टि विशेष लोक अभियोजक रविकांत पांडेय ने बुधवार शाम करीब 5 बजे की। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला बहरियाबाद थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 4 जून 2023 को नाबालिग बच्ची शाम को बाज़ार जा रही थी। वापस लौटते वक्त आरोपी जयहिंद ने रास्ते में सुनसान जगह पर रोक लिया, और चाकू दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया。
पीड़िता बेहोश हो गई। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन घबराकर उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहरियाबाद ले गए। जहां से उसे आजमगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद जब लड़की ने पूरी आपबीती सुनाई। तो पिता ने थाने में तहरीर दी, और केस दर्ज हुआ। मामले की विवेचना के बाद 31 जुलाई 2023 को अदालत में चार्ज फ्रेम हुआ। विवेचना के दौरान कुल 9 गवाहों ने अदालत में बयान दिया,
जिन्होंने अभियोजन के पूरे कथानक को सच साबित किया। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया। जिसमें आरोपी जयहिंद को 20 साल की सश्रम कैद और ₹40,000 के जुर्माने की सज़ा दी गई। अदालत ने यह भी कहा कि जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि पीड़िता को दी जाए, ताकि उसे कुछ आर्थिक मदद मिल सके。
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHemang Barua
FollowOct 15, 2025 19:16:210
Report
HBHemang Barua
FollowOct 15, 2025 19:15:59Noida, Uttar Pradesh:ASI संदीप के घर विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुडा पहुंचे।
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowOct 15, 2025 19:15:430
Report
AKAshok Kumar1
FollowOct 15, 2025 19:15:10Noida, Uttar Pradesh:CMO Haryana
आज मुख्यमंत्री श्री NayabSainiBJP से मुख्यमंत्री आवास पर पंजाबी अभिनेता श्री हॉबी धालीवाल ने शिष्टाचार भेंट की।
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowOct 15, 2025 19:05:310
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 15, 2025 19:05:180
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowOct 15, 2025 19:05:010
Report
ADAbhijeet Dave
FollowOct 15, 2025 19:04:440
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 15, 2025 19:04:290
Report
RVRaunak Vyas
FollowOct 15, 2025 19:04:180
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 15, 2025 19:04:040
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 15, 2025 19:03:500
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 15, 2025 19:03:280
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 15, 2025 19:03:120
Report
NJNeeraj Jain
FollowOct 15, 2025 19:02:560
Report