दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। लाडो सराय गांव में यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई जिसे युवा कांग्रेस नेता दुष्यंत सेजवाल ने बुलाया। बैठक में दिल्ली कांग्रेस और जिला स्तर के कई नेता शामिल हुए। बैठक में युवाओं की निर्णायक भूमिका पर चर्चा की गई। सभी दल अपने संगठन को मजबूत करने और जनता को लुभाने में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जहां संगठनात्मक बैठकों और संवाद में व्यस्त हैं।

लाडो सराय में यूथ कांग्रेस की बैठक, विधानसभा चुनाव पर चर्चा
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा की सड़कों पर नियमों की धज्जियां उड़ाते एक बाइक सवार युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक ट्रैफिक पुलिस की बैरिकेडिंग को लात मारकर हटाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और युवक पर 40 हजार रुपये का भारी भरकम चालान काट दिया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सड़क पर कानून तोड़ने की कोशिश अब महंगी पड़ सकती है।
ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਜੇਲ ਵਿੱਚੋਂ ਅਪਰਾਧੀਆਂ ਤੋਂ ਫੋਨ ਅਤੇ ਨਸ਼ਾ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਉਸਦੀ ਅੱਗੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਰ ਵੱਡਾ ਮਾਮਲਾ ਆਇਆ ਸਾਹਮਣੇ, ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡੀਐਸਪੀ ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਉੱਪਰ ਵੀ ਹੋਈ ਕਾਰਵਾਈ, ਸਮਗਲਿੰਗ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਡੀਐਸਪੀ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ। Vo ਯੁੱਧ ਨਸ਼ੇ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਚਲਦੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਜ਼ਿਲ੍ਾ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਕੀ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸੰਗਰੂਰ ਜੇਲ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਕੋਲੋਂ ਹੀਰੋਇਨ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਆਦ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ ਸਨ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਪੂਰੀ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਿੱਚ ਡੀਐਸਪੀ ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਹਨ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ
प्रयागराज के राधाकृष्ण मंदिर में 14 मई 2025 को रात 8 बजे व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की गई। सभी छोटे-बड़े व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और सामाजिक लोग भी बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने की। प्रमुख रूप से श्याम बाबू केसरवानी, पार्षद श्याम बाबू गुप्ता, अशोक अग्रवाल, शशि अग्रवाल, कमल कुमार केसरी, प्रेम बहादुर सिंह, विजय दीक्षित, मोहित केसरवानी, जय प्रकाश सोनी, निर्दोष सिंह गोलू, सुजीत जायसवाल, शक्ति कुमार, सतबीर यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रयागराज हंडिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। कोखराज हंडिया एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड और क्यूब रूट फाउंडेशन ने यह पहल की है। संस्था ने हंडिया तहसील के 50 आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों को गोद लिया है। इन मरीजों को छह महीने तक नियमित रूप से खाद्य सामग्री दी जाएगी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए उठाया गया है। कोखराज हंडिया एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट हेड अविनाश कुमार ने कहा कि टीबी से लड़ने में उचित पोषण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुरेश यादव मौजूद थे।
उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के बैगांव गांव में 27 वर्षीय मोनी नाम की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोनी के परिवारवालों ने उसके पति अजय और सास राधा पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मोनी की शादी दो साल तीन महीने पहले अजय से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही मोनी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसका भाई बताता है कि विदेश से लौटने के बाद अजय का व्यवहार और भी खराब हो गया था। मोनी ने कई बार फोन पर बताया था कि उसे दहेज के लिए धमकाया जा रहा है। बुधवार रात मोनी की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली लेकिन जब परिवार ससुराल पहुंचा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के तिवारीपुर टोले में मनरेगा से बनी कच्ची सड़क को कुछ लोगों ने काटकर नुकसान पहुंचाया। शेर अली, पीर मोहम्मद समेत कई लोगों पर सड़क काटने का आरोप है। इस मामले में ग्राम प्रधान सिद्धु पासवान ने गुलरिहा थाने में शिकायत पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।