110008
सफदरजंग में गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
New Delhi, Delhi:गुरुनानक देव जी का 555वां जन्मदिन पूरे देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। दिल्ली के गुरुद्वारों को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है जहां शब्द संकीर्तन और लंगर का आयोजन किया जा रहा है। सफदरजंग ए-1 ब्लॉक में स्थानीय RWA ने भी इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया। सेंट्रल पार्क में गुरबानी और शब्द कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं को याद कर मत्था टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलवर के मदर मिल्क बैंक से 26,800 नवजातों को लाभ मिला, स्तनपान सप्ताह शुरू
Alwar, Rajasthan:अलवर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, 26,800 नवजातों को मिल चुका मदर मिल्क बैंक का लाभ अलवर के महिला चिकित्सालय स्थित मदर मिल्क बैंक एवं समग्र स्तनपान प्रबंधन केंद्र (सीएलएमसी) में शनिवार से विश्व स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक “जीवन की एक सतत शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” थीम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि जनाना अस्पताल में मदर मिल्क बैंक 9 सितंबर 2016 से संचालित है। अब तक यहां 20 हजार से अधिक माताओं ने 49,300 बार में करीब 64 लाख 18 हजार मिलीलीटर मातृ दुग्ध दान किया है, जिससे लगभग 26,800 नवजात शिशुओं को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि 45 हजार से अधिक माताओं को स्तनपान संबंधी परामर्श, प्रशिक्षण और सहायता प्रदान की गई है। साथ ही 13 लाख 50 हजार मिलीलीटर से अधिक मातृ दुग्ध उन माताओं को उपलब्ध कराया गया है, जिन्हें अपने शिशु को स्तनपान कराने में कठिनाई होती है। मदर मिल्क बैंक के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कमजोर एवं बीमार नवजातों के साथ-साथ अनाथ, गोद लिए गए और मातृ दुग्ध से वंचित शिशुओं को भी लाभ मिल रहा है। मदर मिल्क बैंक संयोजक डॉ. अमनदीप ने बताया कि सप्ताहभर कार्यशाला, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के जरिए प्रसूताओं, धात्री माताओं, उनके परिजनों तथा मेडिकल स्टाफ को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को सुबह 10 बजे महिला चिकित्सालय, अलवर में कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। बाइट: डॉक्टर प्रवीण शर्मा पीएमओ बाइट: डॉ अमनदीप कौर प्रभारी0
0
Report
CBN ने बेगूं में 73 किलो 150 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया; आरोपी खोज जारी
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी सीबीएन ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 73 किलो 150 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुप्त सूचना पर सीबीएन की टीम ने बर्नियास गांव में एक बाड़े के पास खड़ी वेन्यू कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद हुआ। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर अवैध मादक पदार्थ और वाहन को एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कर लिया गया। हालांकि मौके पर वाहन और बाड़े का मालिक नहीं मिला। फिलहाल सीबीएन पूरे तस्करी नेटवर्क और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
संयुक्त अभियान से अवैध जयपुर डेयरी बूथ हटाए जा रहे; केवल अधिकृत बूथ दूध दें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर डेयरी के नाम से चल रहे अवैध बूथों पर कार्रवाई जारी。 संयुक्त अभियान में अवैध बूथ हटाए जा रहे。 महेश नगर क्षेत्र से अवैध लोहे के केबिन हटाए。 जेडीए, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और जयपुर डेयरी की संयुक्त कार्रवाई。 उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले अवैध बूथों पर सख्ती。 अधिकृत सरस/जयपुर डेयरी बूथों को ही ब्रांड उपयोग की अनुमति。 टीसीबी की 96वीं बैठक के निर्णय के तहत चल रहा अभियान。 महेश नगर, मानसरोवर, सांगानेर, मालवीय नगर, वैशाली नगर समेत कई इलाकों में आगे भी कार्रवाई。 पूरे जयपुर से अवैध जयपुर डेयरी बूथ हटने तक अभियान रहेगा जारी。 जयपुर डेयरी की अपील。 केवल अधिकृत सरस-जयपुर डेयरी बूथों से ही खरीदें दूध व दुग्ध उत्पाद。0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर संसद-विरोध प्रदर्शन के बाद शिकायत दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:संसদ में प्रदर्शन-धरना को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज याचिकाकर्ता सूर्य मैथिल ने कहा, “… जिस तरह पप्पू यादव ने आज भगवा का अपमान किया और संसद के बाहर जो नाटक किया, उसमें राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और इंडिया गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन था। इसमें पप्पू यादव ने भगवान राम लला विराजमान की तस्वीर को अपने पैरों के नीचे भी रखा… इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं… इसके खिलाफ मैंने जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है… मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, डीसीपी नॉर्थ, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट, एसीपी जहांगीरपुरी और एसएचओ जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए इन सभी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।”0
0
Report
पप्पू यादव के संसद के प्रदर्शन पर शिकायत दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:संसद में प्रदर्शन-धरना को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज याचिकाकर्ता सूर्य मैथिल ने कहा, “… जिस तरह पप्पू यादव ने आज भगवा का अपमान किया और संसद के बाहर जो नाटक किया, उसमें राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश कुमार और इंडिया गठबंधन के अन्य सांसदों का समर्थन था। इसमें पप्पू यादव ने भगवान राम लला विराजमान की तस्वीर को अपने पैरों के नीचे भी रखा… इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं… इसके खिलाफ मैंने जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है… मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, डीसीपी नॉर्थ, डीसीपी नॉर्थ वेस्ट, एसीपी जहांगीरपुरी और एसएचओ जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए इन सभी के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।”0
0
Report
जालोर-भीनमाल में एक ही समुदाय के पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 10 घायल
Jaipur, Rajasthan:जालोर-भीनमाल में एक ही समुदाय के पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 10 घायल; तलवार से हमले का आरोप जालोर-भीनमाल शहर में आशापुरा मंदिर के पास शनिवार की रात एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 महिलाएं और 7 से 8 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में एक व्यक्ति के सिर और मुंह पर गंभीर वार हुए हैं, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना में घायल सभी लोग पाउआ समाज से जुड़े हैं और आपस में मामा-भांजे के रिश्ते में हैं। घायलों ने अपने भांजे पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए भीनमाल के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और समाज के लोग एकत्र हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। संघर्ष के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ANTF ने 300 दिनों में 700 करोड़ की ड्रग्स जप्ती, राजस्थान रिकॉर्ड बना रहा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स की बड़ी उपलब्धि ANTF ने 300 दिन में रचा कीर्तिमान 700 करोड़ की ड्रग्स जब्ती मणिपुर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से आ रही अफीम खेप पर कार्रवाई ANTF ने 10 महीनों में 34 एमडी फैक्ट्रियों के खिलाफ की कार्रवाई 84 बड़े और इनामी नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा आईजी ANTF विकास कुमार के नेतृत्व में चलाये गए ऑपरेशन राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गठन के महज 300 दिनों में अवैध मादक पदार्थों की जब्ती का 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले साल राजस्थान पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत करीब 850 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए थे। वहीं ANTF ने गठन के बाद केवल 10 महीनों में ही 700 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती कर नया रिकॉर्ड बनाया है। विभाग का दावा है कि मौजूदा गति जारी रही तो इस वर्ष राजस्थान पुलिस 1000 करोड़ रुपये की जब्ती का आंकड़ा भी पार कर सकती है। ANTF ने मणिपुर, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड से राजस्थान लाई जा रही अवैध अफीम के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 360 किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त की है। प्रमुख कार्रवाइयों में जालौर से 81 किलो, भीलवाड़ा से 50 किलो, सीकर से 20 किलो तथा हरियाणा के सिरसा से करीब 100 किलो अफीम की जब्ती शामिल है। राजस्थान में एमडी ड्रग्स निर्माण के खिलाफ ANTF ने व्यापक अभियान चलाया। गठन के बाद 10 महीनों में 34 एमडी फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि पिछले तीन वर्षों में यह संख्या 40 थी। इस वर्ष ही 27 मामलों का खुलासा हुआ, जिनमें 10 फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ ANTF ने किया। जोधपुर ग्रामीण के बालेसर क्षेत्र में फैक्ट्री पर कार्रवाई के दौरान 176 किलो एमडी बरामद हुई और पुलिस व तस्करों के बीच फायरिंग भी हुई। पिछले वर्ष पूरे राजस्थान में करीब 70 किलो एमडी पकड़ी गई थी, जबकि ANTF अकेले 185 किलो से अधिक एमडी जब्त कर चुकी है। ANTF ने राज्यभर में अवैध अफीम और गांजा की खेती के खिलाफ भी बड़ा अभियान चलाया। अब तक 18 बड़े मामलों का खुलासा किया गया। उदयपुर में 50 बीघा गांजा और 300 बीघा अफीम की खेती नष्ट की गई। इसके अलावा राजसमंद, झालावाड़, भीलवाड़ा, बीकानेर, भरतपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, करौली और जयपुर सहित कई जिलों में भी कार्रवाई की गई। नशे के अंतरराज्यीय नेटवर्क को तोड़ने के लिए ANTF ने पांच राज्यों और पांच केंद्रीय एजencies के साथ संयुक्त अभियान चलाया। एनसीबी, सीबीएन और मध्यप्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, हरियाणा और पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन किए गए. ANTF ने अब तक 84 बड़े और इनामी नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें कई ऐसे आरोपी शामिल हैं जिन पर 25 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था और जो कई वर्षों से फरार चल रहे थे. ANTF ने राजस्थान में नशे की आपूर्ति के विभिन्न मार्गों को भी निशाना बनाया। मणिपुर से आने वाली अफीम, झारखंड से डोडा-चूरा, सड़क और रेल मार्ग से आने वाले गांजे और पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी जाने वाली हेरोइन की तस्करी पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही स्थानीय स्तर पर संचालित अवैध ड्रग निर्माण और खेती के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया.0
0
Report
खाटूश्यामजी में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के दर्शन, देश की खुशहाली की प्रार्थना
Sikar, Rajasthan:भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता खाटूश्यामजी पहुंचे. बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा अर्चना की. देश के लिए खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान व मंत्री मानवेन्द्र सिंह ने पूजा अर्चना करवाई तथा बाबा श्याम का प्रतिक चिन्ह व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया. डिस्ट्रिक्ट जज रूपा गुप्ता, एसीजेएम जयराम जाट, रींगस उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार, डीवाईएसपी राजेश जांगिड़, थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया ने आगवानी की.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के बेगू में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति का आकलन
Begun, Rajasthan:बेगू, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू उपखंड में पेयजल योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मौके पर सहायक अभियंता आनंद टेलर, कनिष्ठ अभियंता बबीता बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में सभी प्रगतिरत कार्य गुणवत्ता पूर्ण पाए गए और योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
कुलगाम में दो मजदूरों की हत्या पर CM ओमेर अब्दुल्ला का दुख, राहत की घोषणा
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah has strongly condemned the dastardly killing of two labourers in Kulgam and expressed profound grief over the loss of innocent lives. He announced ex-gratia relief of ₹10 lakh each from the Chief Minister’s Relief Fund for the next of kin of the deceased. This will be in addition to the immediate assistance of ₹6 lakh each to be provided by the District Administration. The Chief Minister conveyed his heartfelt condolences to the bereaved families and reaffirmed that the Government stands firmly with them during this difficult time.0
0
Report
कुलगाम हमले की निंदा: सीएम ओमर 10 लाख एक्स-ग्रेशिया राहत की घोषणा
Srinagar, Uttarakhand:CM Omar Condemns Kulgam Attack, Announces 10 Lakh Ex-Gratia Relief for Families of Victims Condemns Killing of Two Labourers; Says Government Stands Firmly with Bereaved Families0
0
Report
झुंझुनूं कांग्रेस ने निकाय-पंचायती चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारी तेज कर दी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कांग्रेस ने निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियां तेज कीं झुंझुनूं में संगठनात्मक बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी बोलीं, मंडल और वार्ड स्तर तक चलेगा अभियान जन मुद्दों और बूथ प्रबंधन पर नेताओं ने किया विचार-विमर्श आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने पर संगठन ने बनाई रणनीति आगामी नगर निकाय, नगर निगम, नगरपालिका एवं पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को झुंझुनूं के विद्यार्थी भवन जाट बोर्डिंग में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडावा विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीटा चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। रीटा चौधरी ने बताया कि बैठक में जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व पार्षद, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्य, पूर्व सदस्य, प्रधान, पूर्व प्रधान सहित कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मंडल और वार्ड स्तर तक संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा सके। बैठक में इस बात पर भी मंथन किया गया कि कांग्रेस किन प्रमुख जन मुद्दों को चुनाव में लेकर जाएगी, किस प्रकार जनता के बीच पहुंचेगी और किस रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरकर जीत सुनिश्चित करेगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने तथा आगामी चुनावों को लेकर समन्वित कार्ययोजना बनाने पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया。 बाइट : रीटा चौधरी, विधायक एवं जिलाध्यक्ष, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
गंगरार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, अधिकारीयों पर सख्त निर्देश
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार उपखंड में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने 15 अगस्त समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां संबंधित विभागों को सौंपी। बैठक के दौरान समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताते हुए भविष्य में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी। इस वर्ष उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
बड़ीसादड़ी में 1.215 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 1 किलो 215 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी कार लेकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को रुकवाया। तलाशी में कार की डिग्गी में बने गुप्त खाने से अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार दो आरोपी अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में पैरोल से फरार चल रहे थे, जबकि तीसरे आरोपी पर भी एनडीपीएस और वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों से तस्करी नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
अरंगहाटा के जुगल किशोर मंदिर की सफाई अभियान विधायक असिम विश्वास ने शुरू किया
Ranaghat, West Bengal:নড়ীয়ার আরংঘাটা যুগলক kishor মন্দিরের রক্ষণাবেক্ষণের কাজে হাত দিলেন রানাঘাট উত্তর-পূর্ব বিধানসভা কেন্দ্রে বিধায়ক অসীম বিশ্বাস। ১৮ শতকের আশেপাশে এই মন্দির স্থাপিত হলেও দীর্ঘদিন ধরে নোংরা আবর্জনায় পরিপূর্ণ ছিল।সম্প্রতি শেষ হয়েছে মেলা। মেলা শেষ হয়ে যাওয়ার পর ওই চত্বর নোংরা আবর্জনায় পড়েছিল এবারে বিধায়কের উদ্যোগে মন্দির পরিষ্কার পরিচ্ছন্ন রাখবার কাজে হাত দিলেন বিধায়ক। সাধুবাদ জানিয়েছেন সকলের বিধায়কের উদ্যোগে。0
0
Report
Advertisement
