icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रयागराज में काली फिल्म लगाने पर पुलिस ने चलाया कड़ा चेकिंग अभियान

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में पुलिस ने काली फिल्म लगी गाड़ियों के खिलाफ चलाया अभियान, शहर के सभी चौक चौराहों पर काली फिल्म लगी गाड़ियों की ली गई तलाशी, काली फिल्म उतारने के साथ ही गाड़ियों का चालान भी किया गया, एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा की अगुवाई में शहर भर में चलाया गया चेकिंग अभियान। संगम नगरी प्रयागराज में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस ने वाहनों को रोककर जांच की। खास तौर पर काली फिल्म लगी गाड़ियों की सघन तलाशी ली गई और गाड़ियों से काली फिल्म उतारे जाने के साथ चालान भी किया गया। तस्वीरें प्रयागराज के चौक-चौराहों की हैं... जहां अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ी नजर आई। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों को रोककर पुलिस ने सघन चेकिंग की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई और काली फिल्म लगी गाड़ियों से काली फिल्म निकाली गई। एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि शहर में अराजक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के उद्देश्य से यह सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात और अन्य जरूरी चीजों की भी जांच की जा रही है। अजय पाल शर्मा ने कहा की आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन है, ऐसे में आपराधिक गतिविधियों के साथ ही अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। खास बात ये रही कि चेकिंग अभियान में अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।
0
0
Report

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा मंत्री का दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा

Patna, Bihar:बैकुंठपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। बंजरिया, डुमरिया और गम्हारी में ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था भी देखी। फसल क्षति के मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत करने की जानकारी दी। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल क्षति समेत अनुमन्य मुआवजा जल्द मिले इसके लिए मुख्यमंत्री से बात की गई है वहीं, ग्रामीणों की ओर से बांध काटे जाने की शिकायत पर उन्होंने उच्चस्तरीय जांच का भरोसा दिया और कहा कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

रोहित सिंग का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, लालू परिवारवाद पर सवाल

Patna, Bihar:युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंग का बड़ा बयान रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला रोहित ने कहा है की राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को कार्यकर्ताओं को मैं हृदय से बधाई और शुभकामना देता हूँ। आपका जो नेतृत्व था जिसको लालू प्रसाद जी ने प्रस्तावित किया था, श्रीमान तेजस्वी प्रसाद यादव, आज उनका रिजेक्शन सर्टिफिकेट आदरणीय लालू प्रसाद जी ने स्वयं पटना के ऐतिहासिक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के हवाई अड्डे पर जाकर प्रमाणित कर दिया है, अटेस्ट कर दिया है अपनी छोटी सुपुत्री और राष्ट्रीय जनता दल की अभिषेकी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रोहिणी जी को रिसीव करके आदरणीय राबड़ी जी के साथ और हमसबों की बड़ी बहन आदरणीय डॉक्टर मीसा भारती जी के साथ प्रमाणित कर दिया, अटेस्ट कर दिया कि तेजस्वी यादव जी के लीडरशिप में अब राष्ट्रीय जनता दल आगे नहीं बढ़ेगा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी, जिन्होंने परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ हल्ला बोल किया, इंकलाब जिंदाबाद किया, इंदिरा गांधी की सरकार को चैलेंज किया, लालू प्रसाद यादव उस आंदोलन में एक विद्यार्थी के रूप में शामिल हुए। आज उनके नाम पर बने हवाई अड्डे पर अपने परिवार की नई विरासत को नए हाथ में सौंपने का प्रमाण उन्होंने दे दिया है। अभिनंदन है लालू प्रसाद यादव के इस परिवारवादी राजनीति का और मैं तेजस्वी यादव जी को कहना चाहता हूँ, तेजस्वी जी आपका तो वक्त भी मरता जा रहा है। अब आपके परिवार में एक नया व्यक्ति आपकी जिम्मेवारी के निर्वहन के लिए आगे आ चुका है। बिहार की जनता और बिहार में परिवारवादी राजनीति के विरुद्ध काम करने वाले नौजवानों से, विद्यार्थियों से मैं स्पष्ट रूप से यह आग्रह पूर्वक अपील करता हूँ। बिहार संघर्ष की धरती है, बिहार क्रांति की धरती है, बिहार शांति की धरती है, बिहार विश्व का पहला लोकतंत्र है। आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी के इस परिवारवादी राजनीति से बिहार ने मुक्ति का संकल्प लिया है, आगे भी इस मुक्ति के संकल्प को चरितार्थ करते रहना है। बिहार में जो आम नौजवान है, जो आम विद्यार्थी है, जो आम लोग हैं, वो पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में और मजबूती के साथ खड़े हैं बिहार की तरक्की के लिए, देश के प्रगति के लिए। तेजस्वी जी, क्या कहें अब आप के लिए。
0
0
Report
Advertisement

ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ पुलिस ने पार्कों में रात भर चेकिंग, PAIS से पहचान सत्यापित

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਾਰਕਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਚੈਕਿੰਗ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰਕੇ PAIS ਐਪ ਰਾਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਸਦੀਕ ਸ੍ਰੀ ਅਭਿਮਨਿਊ ਰਾਣਾ, ਆਈ.ਪੀ.ਐੱਸ., ਐੱਸ.ਐਸਪੀ. ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ’ਤੇ ਨਜ਼ਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਸ੍ਰੀ ਬਚਨ ਸਿੰਘ, ਡੀ.ਐੱਸ.ਪੀ. ਅਤੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਰਵਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਮੁੱਖ ਅਫ਼ਸਰ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਥਾਨਾਂ, ਖ਼ਾਸ ਕਰਕੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਪਾਰਕ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਭਾਗ ਕੌਰ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਰਾਤ ਸਮੇਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਚੈਕਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਪਾਰਕਾਂ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਮੌਜੂਦ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਅਤੇ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ, ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਰਿਕਾਰਡ ਦੀ ਤਸਦੀਕ ਕਰਨ ਲਈ PAIS ਐਪ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਤਾਂ ਜੋ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ੱਕੀ ਗਤੀਵਿਧੀ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਰੋਕਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਂਤੀ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

रायसिंहनगर की धान मंडी में गुरमत चेतन समागम का रात्रि में भव्य समापन

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर की धान मंडी में तीन दिवसीय गुरमत चेतन समागम का आयोजन किया जा रहा है। नई धान मंडी में इस भव्य आयोजन का आज रात्रि को समापन हो जाएगा। समागम में कथा और कीर्तन के जरिए संगत को आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में अच्छे आचरण का संदेश दिया गया है। इस धार्मिक आयोजन में पहुंचने वाली हजारों संगत के लंगर की व्यवस्था भी की गई है। समागम में पंजाब के पटियाला से पहुंचे भाई रणजीत सिंह ढडरियांवाले ने संगत को बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने सच बोलने, हर व्यक्ति में परमात्मा के दर्शन करने, अहंकार छोड़ने और छोटे से छोटे प्राणी का भी सम्मान करने की बात कही। साथ ही जरूरतमंदों और जीवों के प्रति दया का भाव रखने का संदेश दिया गया गया। तीन दिवसीय इस संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और कथा-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश ग्रहण कर रहे हैं。 बाइट 1 रणजीत सिंह ढडरियांवाले बाइट 2 सुनील सेवादार
0
0
Report

【हिंदी】EC ने SIR स्थिति के अनुसार निर्वाचक नामांकन प्रक्रिया में घोषणा-पत्र अनिवार्यता हटाई

Patna, Bihar:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिनांकः 01.10.2026 को सभी राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियो की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई बिहार की तरफ से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल बैठक में शामिल हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 29 सितम्बर, 2026 को निर्गत निदेश के आलोक में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे राज्यों जहाँ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सचालित है, वहाँ संबंधित व्यक्तियों को फॉर्म 6 के अलावा घोषणा-पत्र देने का प्रावधान किया गया है, जबकि वैसे राज्यों जहाँ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समाप्त हो चुका है, वहाँ प्रारूप-6 के साथ घोषणा-पत्र देने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है वैसे सभी पात्र नागरिक जिनका नाम निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है, और वह अपना नाम निर्वाचक सूची में शामिल कराना चाहते हैं, उन्हें अलग से घोषणा-पत्र देने आवश्यकता नहीं है। आयोग के उक्त निदेश से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है आम नागरिक जो निर्वाचक होने की अर्हता रखते है, उन्हें फॉर्म 6 के साथ घोषणा-पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है साथ ही छूटे हुए निर्वाचको तथा नए निर्वाचकों के नाम अभियान चलाकर निर्वाचक सूची में जोड़ने का निदेश प्राप्त हुआ है, जिसके आलोक में आवश्यक कार्रवाई हेतु सभी संबंधित को निदेश निर्गत किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

किशोर का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती,दो गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow26m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली नवाबगंज थाना पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने 17 वर्षीय किशोर के अपहरण और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत किशोर को झांसी से सकुशल बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।गुलशन नगर, नवाबगंज निवासी रीना कुमारी ने तीस सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके 17 वर्षीय बेटे देवेंद्र का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। आरोपियों ने देवेंद्र के मोबाइल से उसके पिता सुभाष को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने किशोर के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की,जो झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने गुरसराय पुलिस के साथ मिलकर संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी की।पुलिस के मुताबिक,आमली मार्ग पर संदिग्ध हालत में खड़ी कार से किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके से दो आरोपियों राकेश कुशवाहा निवासी मोहल्ला मातवाना, गुरसराय और नीरज कुशवाहा निवासी गांधीनगर, गुरसराय को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि किशोर सिम बेचने का काम करता था।उन्होंने सिम खरीदने के बहाने उसे बरेली से झांसी बुलाया और वहां पहुंचने के बाद उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसी के मोबाइल से परिजनों को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रुपये कमाने के लालच में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

विनायका अस्पताल में प्लास्टिक नली छोड़ने का आरोप, मरीज मांगीलाल ने न्याय की मांग

Jodhpur, Rajasthan:विनायका हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज के शरीर में प्लास्टिक की नली रह जाने का आरोप है। फालोदी के बावड़ी खुर्द निवासी मांगीलाल के प्रोस्टेट ऑपरेशन के बाद विनायका हॉस्पिटल की कथित लापरवाही का मामला सामने आया। ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर प्लास्टिक की नली छोड़ने का आरोप है। कई महीनों तक अस्पताल के चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिला। परेशान होकर महाराष्ट्र में कराया इलाज, सोनोग्राफी में अंदर प्लास्टिक का टुकड़ा होने का पता चला। मामले को लेकर RLP नेता थानसिंह डोली अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं। पीड़ित को न्याय और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग है.
0
0
Report

अलीगढ़ के खैर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार के दौरान पुलिस पर पथराव, दो कर्मी घायल

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के खैर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया अचानक हुए हमले में उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस की लेपर्ड बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है मामला खैर के शिवाला चौकी क्षेत्र के गांव अहरौला का है 30 सितंबर की शाम क्राइम इंस्पेक्टर इफ्तिखार अली के नेतृत्व में पुलिस टीम वारंटी महावीर को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी महावीर थाना स्तर का हिस्ट्रीशीटर है और एक मुकदमे में वारंटी था आरोप है कि गिरफ्तारी का विरोध करते हुए महावीर और उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया हमले में उपनिरीक्षक अंकुर कुशवाहा के हाथ और कांस्टेबल आकाश को चोट लगी पुलिस ने आकाश, पवन और बनी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तीन फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है
0
0
Report
Advertisement

फर्रुखाबाद में युवक की संदिग्ध मौत: पत्नी ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या का आरोप

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के करथिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी किरन देवी ने गांव के ही एक युवक पर दीवार फांदकर घर में घुसने और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके पति का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी के वहां से चले जाने की बात कही गई है. किरन देवी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ घर के आंगन में चारपाई पर लेटी थीं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह राजावत ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, आछेलाल लाल कृषि कार्य के साथ मजदूरी भी करते थे। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। परिवार में पत्नी किरन देवी के अलावा पांच बच्चे हैं। इनमें 19 वर्षीय बेटी अंशिका, 17 वर्षीय बेटा अर्जुन, 15 वर्षीय बेटी कुमकुम, 12 वर्षीय बेटा गौतम और 10 वर्षीय बेटी सुमन शामिल हैं। अंशिका की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चंदौली पुलिस ने अवकाश विवाद पर सिपाही चंदन सिंह को निलंबित कर दिया, जांच जारी

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी मांगना सिपाही चंदन सिंह को पड़ा भारी... - भदाहू चौकी पर तैनात सिपाही को अनुशासनहीनता के आरोप में किया गया निलंबित... - धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई... - वाराणसी के सर सुंदरलाल अस्पताल में पत्नी के इलाज के लिए मांगी थी दो दिन की छुट्टी... - छुट्टी मांगने के बाद थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को भेजी अनुशासनहीनता की रिपोर्ट... - निलंबन के बाद सिपाही को पुलिस लाइन से किया गया संबद्ध... - चौकी पर नियमित ड्यूटी को लेकर स्थानीय लोगों में सिपाही की बताई जा रही थी सक्रियता... - सिपाही के निलंबन के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में उठे सवाल... चंदौली पुलिस मीडिया सेल द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण.... जनपद में सभी कर्मियों को आवश्यकतानुसार अवकाश दिया जाता है एवं किसी का भी अवकाश अनावश्यक रोका नहीं जाता है। आपातकालीन स्थिति में फोन पर ही अनुमति प्राप्त कर भी अवकाश दिया जाता है ताकि एप्लीकेशन लेकर आवेदकों को भटकना न पड़े। उक्त आरक्षी जिस चौकी पर तैनात है वहां पर तैनात 3 पुलिस कर्मी पहले से अवकाश/स्थानांतरण पर होने के कारण इन्हें छुट्टी रोकने हेतु बताया गया जिस पर इनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। अगस्त माह में भी उक्त आरक्षक को इनकी मांग के अनुसार 13 दिवस का अवकाश दिया गया है। इन्हें अति आवश्यक स्थिति होने को दशा में क्षेत्राधिकारी स्तर पर वार्ता कर अवकाश प्राप्त करना चाहिए था पर इनके द्वारा विवाद कर अनुशासनहीनता की गई। अतः यह कहना कि अवकाश मांगने पर इन्हें निलंबित किया गया है, पूर्णतः असत्य है। इनके विवाद करने एवं अनुशासनहीनता के कारण इन्हें निलंबन किया गया है।
0
0
Report

किशनगढ़ में जानलेवा हमला: 7 आरोपी गिरफ्तार, शीर्ष वांछित भी शामिल

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में जानलेवा हमला मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार किशनगढ़ के आव वाले बालाजी के पास चाय की थड़ी पर विवाद के बाद घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें टॉप-10 में वांछित मनोज चौधरी, राहुल प्रजापत, रामावतार और दुर्गेश वैष्णव शामिल हैं। इसके अलावा 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अनिल चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब लंबे समय से फरार चल रहे 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपी राहुल सामरिया और आकाश नायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी घटना के बाद जयपुर, बगरू, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग ठिकानों पर फरारी काट रहे थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोचा। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top