Back
करवा चौथ पर तिलकनगर मार्किट में मेहंदी-चूड़ियों की भीड़, सुरक्षा के साथ उत्साह
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 09, 2025 09:48:06
Delhi, Delhi
देशभर में करवा चौथ का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। करवा चौथ से एक दिन पहले सुहागिन महिलाएं मार्केट जाती हैं और मेहंदी लगवाती है। पश्चिमी जिला की तिलकनगर मार्किट में आज मेहंदी लगाने के लिए सुहागिन महिलाएं मार्किट पहुंची और मेहंदी लगवाते हुए उन्होंने बताया कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं और इस व्रत में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को महिलाएँ सोलह श्रृंगार कर चाँद को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण करती हैं। मेहंदी लगवाने आई डॉक्टर विशाखा ने बताया कि उसकी शादी को छह महीने हुए है और उसका पहला करवा चौथ का त्यौहार है मेहंदी लगवाने आई है और बहुत ही उत्साहित है। महिलाओं के लिए मेहंदी चूड़ियाँ सुहाग का सामान जरूरी है। पश्चिमी इलाके में पंजाबी लोग हैं तो इस त्यौहार को बड़े धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। करवा चौथ पर पारंपरिक कथा सुनने और सुनाने की परंपरा भी है। कथा के अनुसार, साहूकार की बेटी ने अपने भाइयों के धोखे में आकर चाँद निकलने से पहले ही व्रत तोड़ दिया था, जिसके कारण उसके पति की मृत्यु हो गई। लेकिन बाद में उसने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत कर पति को पुनः जीवनदान दिलाया। तभी से यह व्रत पति की दीर्घायु से जुड़ा हुआ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत सच्ची आस्था और निष्ठा से रखने पर दांपत्य जीवन सुखमय होता है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KMKuldeep Malwar
FollowOct 09, 2025 13:20:120
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 09, 2025 13:19:580
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 09, 2025 13:19:440
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 09, 2025 13:19:280
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 09, 2025 13:19:090
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 09, 2025 13:18:530
Report
0
Report
AMAjay Mahajan
FollowOct 09, 2025 13:18:410
Report
SASARWAR ALI
FollowOct 09, 2025 13:18:160
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowOct 09, 2025 13:18:050
Report
VTVinit Tyagi
FollowOct 09, 2025 13:17:500
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 09, 2025 13:17:320
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 09, 2025 13:17:160
Report
AKAtul Kumar
FollowOct 09, 2025 13:16:540
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 09, 2025 13:16:360
Report