icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

म Mandla में भारी बारिश से नदियां उफान, प्रशासन सतर्क

Mandla, Madhya Pradesh:नदियां उफान पर बीते करीब 24 घंटे हुई तेज बारिश के बाद जिले की प्रमुख नदियां और नदी-नाले उफान पर हैं। नर्मदा, बंजर और बुढनेर नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं मटियारी डेम के 4 गेट खोले जाने के बाद नर्मदा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। हालांकि फिलहाल बारिश थम गई है, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वीओ - बीते 24 घंटे की बारिश ने मंडला के नदी-नालों में उफान ला दिया है। नर्मदा के साथ बंजर और बुढनेर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। कई छोटे-बड़े नदी-नाले पूरे वेग के साथ बह रहे हैं। वहीं मटियारी डेम के 4 गेट खोले गए हैं, जिसके चलते नर्मदा नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। बारिश फिलहाल थम चुकी है, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की नजर नदी किनारे के इलाकों पर बनी हुई है। फिलहाल जिले में कहीं भी गंभीर जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति की सूचना नहीं है और बारिश या बाढ़ से किसी तरह के नुकसान की खबर भी सामने नहीं आई है। बावजूद इसके होमगार्ड, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
0
0
Report

मुरैना में कोतवाली के पास फरियादियों पर हमला; सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसकी तस्वीर सामने आई है। सिटी कोतवाली में रिपोर्ट लिखाकर बाहर निकले फरियादियों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। कोतवाली से महज 50 मीटर की दूरी पर पहले कार से टक्कर मारी गई और फिर कार से उतरकर लाठी-डंडों से सड़क पर ही बेरहमी से मारपीट की गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि सड़क पर कुछ लोग मौजूद हैं। इसी दौरान एक कार आती है और फरियादियों को टक्कर मार देती है। इसके बाद कार से हमलावर बाहर निकलते हैं और लाठी-डंडों से फरियादियों पर हमला शुरू कर देते हैं। सड़क पर ही काफी देर तक मारपीट होती रही। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट लिखाकर बाहर निकला था। थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। अब देखना होगा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल इस घटना ने मुरैना में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
0
Report
Advertisement

इमरान मसूद बोले- गठबंधन मांगने वाले नहीं, हमारे काम पर फोकस

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा सांसद इकरा हसन के बयान 'बिना गठबंधन कांग्रेस कुछ नहीं पाएगी' पर कहा, "ठीक है, न करें न गठबंधन, कौन कह रहा है? हम क्या किसी से भीख मांग रहे हैं? जिसको जो करना है, वह करे। मैंने कहा ना, जब बारात चढ़ती है, तो बहुत सारे ढोल बजाने वाले भी होते हैं, नाचने-गाने वाले भी होते हैं। इन नाचने-गाने वालों को नाचने-गाने दीजिए। हम अपने काम पर लगे हुए हैं." कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा विधायक शिवपाल यादव के बयान पर कहा, "यह उनकी सोच हो सकती है। यह उनकी सोच हो सकती है, कांग्रेस अपने काम पर लगी हुई है। शिवपाल यादव जो बात कह रहे हैं, वह पार्टी के अंदर ही अप्रासंगिक हो गए हैं। वह अपने नेता से यह बात अगर वह कहेंगे, तब तो उसके ऊपर कोई मायने होंगे, इसके अलावा कोई मायने नहीं हैं। बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें बोलते रहते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है। हमारे यहां भी बहुत सारे लोग इधर-उधर की बातें करते रहते हैं, तो जब बारात चढ़ती है ना, बहुत सारे ढोल बजाने वाले आते हैं, तो ढोल बजाने वालों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।"
0
0
Report
Advertisement

अधेड़ की बिजली करंट से दर्दनाक मौत; विजिलेंस टीम पर सवाल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी ज़िले के सैनी कोतवाली इलाके के अजुहा कस्बे में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। आरोप है कि सुबह बिजली का तार निकालते समय इंद्राज करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर विजिलेंस टीम के पहुंचने के बाद इंद्राज तार निकालने गया था। हादसे के बाद सफेद बोलेरो सवार वर्दीधारियों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि अधेड़ की मौत के बाद विजिलेंस टीम मौके से चली गई। वहीं हाईवे पर रॉन्ग साइड से भागती बोलेरो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

बागपत डबल मर्डर: रिमांड पर बाबा नरेशनाथ के साथ नदी से बाइक-कार बरामद

Baghpat, Uttar Pradesh:नाम :: कुलदीप चौहान लोकेशन :: बागपत एंकर :--- बागपत में डबल मर्डर के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। डबल मर्डर के आरोपी बाबा नरेशनाथ की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक इसरार की बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद चांदीनगर थाना पुलिस आरोपी को लेकर हिंडन नदी पहुंची, जहां नदी के अंदर से बाइक बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक बाबा नरेशनाथ ने अपने दो चेलों के साथ मिलकर इसरार और अंकित की हत्या की थी। अब पुलिस बरामद वाहनों को जांच का अहम हिस्सा मानकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। वीओ: बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के मामले में पुलिस ने आरोपी बाबा नरेशनाथ को कोर्ट से रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को लेकर हिंडन नदी पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने नदी के अंदर से मृतक इसरार की बाइक बरामद कर ली। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बाबा नरेशनाथ ने अपने दो चेलों के साथ मिलकर इसरार और अंकित की हत्या की थी। बरामद बाइक और कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब रिमांड के दौरान सामने आई जानकारी और बरामदगी के आधार पर डबल मर्डर की पूरी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

किशनगंज के दिघलबैंक में धर्म के नाम पर वायरल वीडियो, 5 आरोपी गिरफ्तार

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर कुछ युवकों के द्वारा एक युवती से धर्म पूछकर उसे और उसके एक हिन्दू मित्र को घेरकर मारपीट और डांटने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद किशनगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुऐ। पांच युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर अब तक दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें शहजाद और मिजान उर्फ सलमान को गिरफ्तार किया गया है। मामले पर किशनगंज पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के व्हाट्सएप पर 25 सितंबर की देर रात करीब 12:30 बजे वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। तकनीकी जांच में वीडियो करीब चार-पांच महीने पुराना और तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन का पाया गया। मामले में एसआईटी गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वीडियो में करीब आठ-नौ युवक युवती को घेरे नजर आ रहे हैं, जबकि चार-पांच युवक उसके साथ डांट-फटकार और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी संतोष कुमार 25 सितंबर की देर रात पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्य व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपितों की पहचान शुरू कराई।जांच के दौरान पुलिस ने पांच युवकों की पहचान अफसर उर्फ हती, जुबेर खान, मिजान उर्फ सलमान, कामिल और शहजाद के रूप में की है।जिनमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली है।पुलिस के अनुसार, इनमें अफसर गुजरात, जुबेर खान हरियाणा,और कामिल पंजाब में है। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।पुलिस ने पीड़िता की पहचान कर उसका बयान दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, वह अपने एक दोस्त से मिलने रेलवे स्टेशन गई थी। वहां आसपास के कुछ युवकों ने उसे देख लिया और उसके हिन्दू दोस्त को लेकर सवाल करते हुए उसके साथ डांट-फटकार और मारपीट की। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मुखिया की मौजूदगी में पंचायत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया था।पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर 25 सितंबर को दिघलबैंक थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।वही एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

48 घंटे की लगातार बारिश से रेउसा बेहाल, सीएचसी परिसर में भरा पानी सीतापुर जिले में पिछले 48 घंटे से

RKRamendr KumarFollow3m ago
Kharoha, Uttar Pradesh:48 घंटे की लगातार बारिश से रेउसा बेहाल, सीएचसी परिसर में भरा पानी सीतापुर जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रेउसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर और मरीजों के वार्डों में पानी भरने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के चलते दवाइयों के खराब होने की आशंका भी जताई जा रही है। सीएचसी परिसर में बने सरकारी आवास भी बारिश के पानी और छत से टपकते पानी से प्रभावित हैं। चिकित्सकों और कर्मचारियों को आवास छोड़कर अस्पताल परिसर के सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है।
0
0
Report
Advertisement

⚡ गनेशपुर में जमीन पर गिरा बिजली का तार, हादसे का खतरा

Basti, Uttar Pradesh:बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित ग्राम शेखपुरा में आंधी के चलते बिजली का तार जमीन पर गिर गया है। तार के जमीन पर पड़े होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली का तार रास्ते में गिरा होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित बिजली विभाग और स्थानीय अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर तार को हटवाने और विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जांच कराने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या का कितनी जल्दी संज्ञान लेते हैं।
0
0
Report

सुलताना में खेजड़ी लकड़ी तस्करी: वन विभाग ने दो पिकअप जब्त किए

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में वन विभाग की कार्रवाई सुलताना में वन विभाग की टीम ने दो पिकअप गाड़ियां जब्त की दोनों पिकअप में भरी थी प्रतिबंधित खेजड़ी की लकड़ियां लकड़ी हरियाणा ले जाने की थी तैयारी, अलसुबह हुई कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान पिकअप चालकों ने भागने का किया प्रयास विद्युत पोल को टक्कर मारकर भागे, वन विभाग ने पीछा कर गाड़ियां पकड़ी दोनों चालक मौके से फरार, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम झुंझुनूं जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अलसुबह गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए प्रतिबद्ध खेजड़ी की लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ियों जब्त की हैं। दोनों पिकअप में खेजड़ी की लकड़ियां भरकर हरियाणा ले जाने थीं। कार्रवाई के दौरान दोनों पिकअप चालक मौके से फरार हो गए। चिड़ावा वन विभाग की रेंजर सुमन कुमारी ने बताया कि वन विभाग की टीम रात्रि गश्त के दौरान चिड़ावा रेंज कार्यालय क्षेत्र में गश्त कर रही थी। अलसुबह सूचना मिली कि सुलताना कस्बे से प्रतिबंधित खेजड़ी की लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ियों के जरिए लकड़ी की तस्करी कर हरियाणा ले जाई जा रही है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने सुलताना बाइपास Road पर नाकाबंदी की। इसी दौरान किठाना मोड़ की ओर से आ रही पिकअप गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। पिकअप चालकों ने वाहन रोकने के बजाय सड़क किनारे पड़े विद्युत पोल को टक्कर मारते हुए गाड़ियां भगाने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम ने पीछा कर दोनों पिकअप गाड़ियाँ जब्त कर ली। जबकि दोनों चालक मौके से फरार हो गए। वन विभाग की ओर से दोनों वाहनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार लकड़ी तस्करों और पिकअप चालकों की तलाश में वन विभाग की टीम जुटी हुई है.
0
0
Report

भरतपुर में कलेक्टर ने इंजीनियरों को दी सख्त हिदायत, बारिश बहाना अब नहीं चलेगा

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी निकले सिटी राउंड पर, कलक्टर ने दी इंजीनियर्स को नसीहत, बारिश बंद हो गई अब बढ़ाओ काम की रफ्तार, लापरवाही बरतने पर इंजीनियर्स और संवेदको पर होगी कार्रवाही,अब नहीं चलेगा बारिश का बहाना, पीडब्ल्यूडी के कामों में देरी पर जताई नाराज़गी, वर्क स्पीड नहीं बढ़ी तो तय होगी जिम्मेदारी, ड्रेनेज के कामों को भी किया डीएम ने चैक, काली की बगीची,मुरवारा रोड़,आनन्द नगर,गोलपुरा रोड़, हीरादास सर्किल,आरबीएम के पीछे रीको रोड़,अछनेरा रोड़, सहित शहर की विभिन्न सड़को,फ्लाईओवर व आरओबी के कामो का किया निरीक्षण
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top