110043
साउथ वेस्ट एंटी स्नैचिंग सेल ने 3 कुख्यात सेंधमारों को किया गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:साउथ वेस्ट एंटी स्नैचिंग सेल ने 3 कुख्यात सेंधमारों को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान साहिल निवासी निहाल विहार ,रवि कुमार निवासी नांगलोई और राजन निवासी मथुरा यूपी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया एक टेम्पो, एक बाइक और घरो के ताले तोड़ने के औजार बरामद किये है। इनके ऊपर पहले से ही चोरी के 57 मामले दर्ज है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने तीन मामलो को सुलझाने का दावा किया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सलूम्बर के लसाडिया में दो मंजिला मकान ढहा; तीन सदस्य बाहर बच गए
Udaipur, Rajasthan:सलूम्बर सलूम्बर के लसाडिया से खबर, दो मंजिला मकान अचानक हुआ धराशायी, समय रहते परिवार के तीन सदस्य मकान से निकले बाहर, दुकान के ऊपर बना हुआ था दो मंजिला मकान, घटना के बाद बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौके पर हुए जमा, सूचना पर लसाडिया थाना पुलिस पहुंची मौके पर, बड़ा हादसा होने से टला0
0
Report
खेतड़ी पोलो ग्राउंड में गांधी–शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ विधायक सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने चलाया स्वच्छता अभियान विधायक ने पोलो ग्राउंड की स्वच्छता के लिए 10 लाख रुपए बजट की घोषणा पोलो ग्राउंड को बेहतर स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर विधायक ने आमजन से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद विधायक ने उपस्थित महिला-पुरुषों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक सहित जनप्रतिनिधियों और आमजन ने पोलो ग्राउंड में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।इस दौरान विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे लेकर लगातार जागरूकता और प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने आमजन से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति यदि स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाए तो देश को स्वच्छ बनाने के अभियान को और गति मिलेगी।विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पोलो ग्राउंड की स्वच्छता के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पोलो ग्राउंड वर्तमान में खराब स्थिति में है और इसे बेहतर स्थल के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कार्य करवाए जाएंगे।कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष गीता सैनी, डीएसपी राजेंद्र बुरडक, लीलाधर सैनी, विजेश शाह, Jyoti भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे。0
0
Report
झारखंड: एमएमडीआर नियम के बावजूद सेस वसूली जारी, केंद्र-राज्य टकराव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार खनिज पर सेस वसूली जारी रखेगी, एमएमडीР को राज्य सरकार नहीं मानेगी। सेस की वसूली पर राज्य संवर्धन समिति ने भी मुहर लगाई है। केंद्र सरकार ने 18 अगस्त से देश भर में संशोधित अधिनियम को लागू कर राज्यों के सेस लगाने पर रोक लगा दी है, पर झारखंड सरकार राज्य हित में इसे मानने को तैयार नहीं है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि देश संविधान से चलता है, कानून लागू हो गया तो खनिज की चोरी नहीं होने देंगे। झामुमो के सांसद महुआ माजी ने कहा केंद्र सरकार नए नियम थोप रही है, राज्य के पास चारा क्या है, सेस से राज्य में योजनाएं चल रही हैं, जीएसटी का भी हाल क्या है, MGMMDR के जरिए राज्यों का अधिकार छीन रहा है। कांग्रेस ने कहा संविधान में केंद्र और राज्यों का अधिकार निहित है, सड़क से कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। झारखंड राजद ने कहा एमएमडीआर झारखंड के विकास में बाधक है, निर्णय के साथ राजद भी है। बीजेपी के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा देश संविधान से चलता है, कानून बन गया है, अवैधMining नहीं होने देंगे, पीएम का संकल्प है एक केजी भी खनिज लूटने नहीं देंगे।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं की तुलस्यान बावड़ी का संरक्षण, स्वच्छता व जल संरक्षण से पर्यटन संवर्धन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं की ऐतिहासिक तुलस्यान बावड़ी के संरक्षण की पहल गांधी जयंती पर श्रमदान से शुरू हुआ स्वच्छता अभियान कचरे से भरी बावड़ी को मूल स्वरूप में लौटाने का संकल्प जल संरक्षण और ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने पर जोर झुंझुनूं-मंडावा-नवलगढ़ को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कवायद अगले साल 2 अक्टूबर तक बावड़ी के जीर्णोद्धार का लक्ष्य गांधी जयंती के अवसर पर ''स्वच्छता ही सेवा'' अभियान के तहत झुंझुनूं की ऐतिहासिक तुलस्यान बावड़ी के संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत की गई। लंबे समय से कचरे से भरी बावड़ी को श्रमदान के जरिए साफ कर उसके मूल स्वरूप में लौटाने का संकल्प लिया गया। अभियान का उद्देश्य केवल बावड़ी की सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों को श्रमदान, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। प्रशासन और आमजन के सहयोग से ऐतिहासिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिला कलेक्टर डॉ.न अरुण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं और शेखावाटी क्षेत्र में तुलस्यान बावड़ी के अलावा मेड़तणी बावड़ी, खेतान बावड़ी, जीतिया का जोहड़ा, बादलगढ़ किला और पुरानी हवेलियां जैसी कई ऐतिहासिक धरोहरें मौजूद हैं। इन्हें संरक्षित कर पर्यटन से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में झुंझुनूं आने वाले कई पर्यटक रानी सती मंदिर के दर्शन के बाद लौट जाते हैं। यदि झुंझुनूं, मंडावा और नवलगढ़ को जोड़कर एक से दो दिन का पर्यटन सर्किट तैयार किया जाए तो पर्यटकों का ठहराव बढ़ सकता है। इससे होटल, स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प सहित स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल सकता है।भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने बताया की आजादी से पहले राजा-महाराजाओं के समय बारिश के पानी को सहेजने और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए बावड़ियों, जोहड़ों और कुओं की वैज्ञानिक व्यवस्था विकसित की गई थी। आधुनिक समय में नलों के जरिए पानी उपलब्ध होने के कारण लोग इन पारंपरिक जल स्रोतों की उपयोगिता को भूलते जा रहे हैं।''बावड़ी बाईसा'' के नाम से पहचान रखने वाली आकांक्षा मोदी ने बताया कि वह लंबे समय से जिला प्रशासन और कलेक्टर के समक्ष झुंझुनूं की बावड़ियों के संरक्षण का मुद्दा उठा रही थीं। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की खासियत है कि यहां बावड़ियों के साथ-साथ जोहड़ और कुएं भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं।उन्होंने कहा कि बावड़ियां केवल ऐतिहासिक इमारतें नहीं हैं, बल्कि भूजल स्तर बनाए रखने और वर्षा जल संचयन की पारंपरिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। इसलिए इनका संरक्षण जरूरी है।इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर परिषद, आमजन और तकनीकी मार्गदर्शन देने वाली आकांक्षा मोदी का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान से जुड़े लोगों का लक्ष्य है कि अगले वर्ष 2 अक्टूबर तक तुलस्यान बावड़ी के अंदर तक पहुंचकर इसके जीर्णोद्धार का उत्सव मनाया जा सके।अभियान के दौरान आमजन से ऐतिहासिक धरोहरों को स्वच्छ रखने और शहर की बावड़ियों के संरक्षण में सामूहिक भागीदारी निभाने की अपील की गई।0
0
Report
चैयरमैन दवे ने स्कूटी से शहर का निरीक्षण कर सफाई सुधार के दिए निर्देश
Jaipur, Rajasthan:जिला-जालोरविधानसभा-सांचौर इनफॉर्मर--भजनलाल गोदारा सांचौर(जालोर)-चेयरमैन पुरुषोत्तम दवे ने स्कूटी पर किया सांचौर शहर का औचक निरीक्षण,सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश,अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के भी दिए निर्देश सांचौर नगर को स्वच्छ,सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ नगर पालिका चेयरमैन पुरुषोत्तम दवे एक्शन मोड में नजर आए। चेयरमैन दवे रात में स्कूटी लेकर शहर के बड़सम बाईपास रोड,रानीवाड़ा रोड और गोपाल नगर पहुंचे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों और स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर सफाई व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। आमजन की शिकायतों और सुझावों के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों,ठेकेदार और सफाई कर्मचारियों को नियमित और बेहतर सफाई के निर्देश दिए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सड़कों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकानदारों और थड़ी-ठेला संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।इस दौरान ईओ दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष लूणकरण खत्री, सफाई निरीक्षक विजय पुरोहित, पार्षद हीरालाल सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
परबतसर नगरपालिका ने गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की—शांति भाईचारे का संदेश
Didwana, Rajasthan:एंकर खबर डीडवाना के परबतसर से है नगरपालिका परबतसर के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं के माध्यम से शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यालय एवं रॉयल सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं नगरपालिका के पार्षद व कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ गांधी चौराहे पर गांधी-शास्त्री जयंती में सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा की याद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गांधी चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, जिला कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसजनों और गांधी विचारकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस दौरान गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया गया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को भी स्मरण किया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के जिला सह संयोजक एवं कांग्रेस जिला सचिव मोहित भावसार ने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सामाजिक समरसता के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा ने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम में गांधी विचारक, कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कांग्रेसजन मौजूद रहे।0
0
Report
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन,‘नो यूपीआई डे’ का दिया संदेश
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने पूरे बरेली में ‘नो यूपीआई डे’ का संदेश दिया। हाथों में विरोध की तख्तियां और बैनर लेकर व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला और एमडीआर के विरोध में नारेबाजी की। पैदल मार्च का नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने किया।राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न करों का भार झेल रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपीआई आम व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सुविधाजनक लेनदेन का माध्यम बन चुका है। नगद लेनदेन कम होने से अपराध की घटनाओं में भी कमी आई है।उन्होंने कहा कि यूपीआई से प्राप्त भुगतान की राशि का व्यापारी बाकायदा बिल काटता है और उस पर जीएसटी का भुगतान करता है। इसके बावजूद एमडीआर के रूप में अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्त मंत्री से व्यापारियों की मांग पर ध्यान देने की अपील की।जसोरिया ने कहा कि यदि 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किया जाता है तो व्यापार मंडल बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर भारत बंद का आह्वान भी किया जाएगा।वहीं, श्यामगंज चौराहे पर महानगर उपाध्यक्ष श्याम मिठवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने यूपीआई स्कैनर प्रतीकात्मक रूप से जलाकर विरोध जताया। व्यापारियों ने सरकार से एमडीआर लागू नहीं करने की मांग की।प्रदर्शन में महानगर युवा महामंत्री ईशन गुप्ता, मंडल युवा अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मुकुल मित्तल, स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अजय गुप्ता व अंकित अग्रवाल, सुभाष नगर व्यापार मंडल के रवि अरोड़ा व सौरभ श्रीवास्तव, केमिस्ट एसोसिएशन के अविनाश मित्तल, नमकीन संगठन के अनिल गुप्ता, निरंजन, कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के गिरधारी देवनानी, किराना कमेटी के त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मुकेश खटवानी, अंजनी गुप्ता, मनमोहन सब्बरवाल, दर्शन लाल भाटिया, राजेश कटिहा, संदीप सक्सेना, गीता पैलेस व्यापार समिति के अजय मुखिया, रजत गुप्ता और ओंकार सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।0
0
Report
आगरा में गांधी जयंती पर गोडसे तर्पण को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे के तर्पण कार्यक्रम को लेकर गहमागहमी, यमुना किनारे बेलनगंज स्थित यमुना आरती स्थल पर कार्यक्रम प्रस्तावित हिंदू महासभा के कार्यकर्ता तर्पण, हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के लिए पहुंचे पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति न देते हुए मौके पर कार्यकर्ताओं को रोका पुलिस और हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने कार्यक्रम से जुड़ा सामान कब्जे में लेकर कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया हिंदू महासभा बोली- गांधी जयंती का विरोध नहीं, पितृपक्ष में गोडसे का तर्पण था घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, सियासी बयानबाजी भी तेज0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में घर लूट: 1 लाख नकद और 9 लाख के आभूषण चोरों के हाथ
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर चोरों ने बंद घर में किय हाथ साफ बीती देर रात चोरों ने घर को बनाया निशाना 1 लाख नगद और करीब 9 लाख के आभूषण की चोरी परिवार के लोग नए घर का लिंटर कराने में थे व्यस्त वारदात के बाद चोर मौके से फरार पीड़ित पवन जायसवाल ने खड्डा थाने में दी तहरीर पुलिस मामले की जांच में जुटी खड्डा थाना क्षेत्रवके सोहरौना गांव का मामला।0
0
Report
बस्ती में नाबालिग से दुष्कर्म: 24 घंटे में आरोपी अब्दुल रहीम गिरफ्तार
Basti, Uttar Pradesh:लोकेशन, बस्ती एक तरफ नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला दूसरी तरफ पुलिस का एक्शन, बस्ती में पॉक्सो और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 24 साल के आरोपी को 24 घंटे के भीतर उसके घर से गिरफ्तार किया है। गौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम के रूप में हुई है, जो गौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस ने नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर दुषकर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से जुड़े मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार मामले में धारा 65(1), 352, 351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।इसी मुकदमे में पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, आरोपी घर पर ही मौजूद मिला, जिसे हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। फिलहाल पॉक्सो मामले में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी。0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: नितेश सिवाच ने ग्रीको-रोमन में ऐतिहासिक सिल्वर जीता
Noida, Uttar Pradesh:भारत के नितेश सिवाच ने एशियन गेम्स 2026 में ग्रीको-रोमन कुश्ती में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।आखिरकार उनकी यह मेहनत रंग लाई और गुरुवार को उन्होंने एशियाई खेलों में ग्रीको-रोमन कुश्ती में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 23 साल के नितेश गुरुवार को 97 किग्रा वर्ग के फ़ाइनल में जापान के यूरी नाकाज़ातो से हार गए और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा, लेकिन इस मेडल की चमक अब भी बरकरार है.0
0
Report
Advertisement
काली मंदिर से सोने की नथिया चोरी, ग्रामीणों में उबाल और पुलिस जांच शुरू
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली.. . - काली मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप - मां काली की प्रतिमा से सोने की नथिया चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश - बीती रात करीब 12:30 बजे मंदिर में घुसे चोर - ताला तोड़कर नथिया चोरी करने का आरोप, मोटरसाइकिल से फरार हुए चोर - आसपास सो रहे ग्रामीण के जागने पर हुई चोरी की जानकारी - 112 पुलिस के बाद बलुआ थाना पुलिस भी पहुंची, जांच पड़ताल शुरू - ग्रामीणों के मुताबिक नथिया की कीमत करीब 7 हजार रुपये से अधिक - जल्द खुलासा और नथिया बरामदगी की ग्रामीणों ने उठाई मांग - खुलासा न होने पर बड़े आंदोलन की ग्रामीणों ने दी चेतावनी - बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की घटना.0
0
Report
गंगा नदी में डूबे तीन बच्चों में से एक की डेडबॉडी मिली, दो सुरक्षित
Barh, Bihar:मोकामा प्रखंड के ओंटा गांव में नहाने के दौरान तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से दो को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया, जबकि एक बच्चा गंगा नदी की तेज धारा में बहकर दूर चला गया, जिसकी डेडबॉडी को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। करण दरियापुर का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। उसने अपने घर में भी किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। सभी बच्चे बाढ़ में डूबे प्ले ग्राउंड के बाउंड्रीवाल पर चढ़कर गंगा नदी में छलांग लगा रहे थे। तभी तीनों बच्चे अचानक तैरते हुए गंगा की तेज धारा में बह गए। गंगा में बच्चों को डूबता देख लोग मदद के लिए नदी में कूद गए। एक बच्चे को गमछा फेंककर बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे को प्लास्टिक का गैलन फेंककर बचा लिया गया। वहीं तब तक करण पानी में बहकर दूर चला गया, जिसकी डेडबॉडी को बाहर निकाल लिया गया है।0
0
Report
मंच पर गांधी जयंती के अवसर पर दमोह में स्वच्छता अभियान: सांसद और मंत्री ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान
Damoh, Madhya Pradesh:मंत्री सांसद के साथ अलग अलग चले स्वक्षता अभियान, सफाई कामगारों का हुआ सम्मान.. आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर देश भर में हो रहे आयोजनों के बीच दमोह जिले में भी सेवा कार्यों के कई आयोजन हुए। जिला मुख्यालय पर तिमूर्ती पार्क के सामने सांसद राहुल सिंह के नेतृत्व में विशेष स्वक्षता अभियान चला जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संगठन के लोगों ने सफाई की। इस मौके पर सांसद ने स्वक्षता दूत यानी सफाई कामगारों का शाल श्री फल से सम्मान किया वहीं जिले के किशुनगंज में प्रदेश के आनंद विभाग के मंत्री लखन पटेल के नेतृत्व में स्वक्षता अभियान चलाया गया जिसने मंत्री पटेल के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि महात्मा गांधी के सद्कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने जो स्वक्षता का सपना देखा आज देश भर में जमीन पर दिखाई दे रहा है और आने वाला कल और बेहतर होगा इसकी उम्मीद अब की जा सकती है。0
0
Report
Advertisement
