icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर में ठेका कर्मी पर बदमाशों का धारदार हमला, हालत गंभीर

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले में एनटीपीसी सीपत के एक ठेका कर्मी पर बदमाशों ने बेरहमी से जानलेवा हमला कर दिया। नहर रोड पर लूटपाट की नीयत से पहले बदमाशों ने उसे घेरा, और जब उसने पैसे और मोबाइल देने से इनकार किया तो पीछे से उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया गया। घायल कर्मी का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी ہوئی है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है, जहां मूलरूप से बिहार निवासी 40 वर्षीय इरशाद अली एनटीपीसी सीपत में ठेकेदार के अधीन वेल्डर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वे जांजी बाजार से सब्जी और चिकन खरीदकर लौट रहे थे, तभी नहर रोड पर चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर धमकाया और पैसे व मोबाइल की मांग की। गनीमत रही कि उस समय वहां से गुजर रहे साइकिल सवार ग्रामीणों को देखकर बदमाश छिप गए, और इरशाद ने ग्रामीणों की मदद से जांजी चौक तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। हालांकि, जैसे ही वे चौक से अकेले अपने घर की तरफ जाने वाले सुनसान रास्ते पर पहुंचे, घात लगाकर बैठे उन बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। लूटपाट का फिर से विरोध करने पर एक हमलावर ने पीछे से उनकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया, जो सीधा पीठ में ही धंस गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में वे किसी तरह एक किराना दुकान तक पहुँचे, जहाँ से दुकानदार ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल और फिर बिलासपुर के सिम्स (CIMS) रेफर कराया। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश तेज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report

खरगोन के सिद्ध विनायक मंदिर में गणेश उत्सव की सजावट और भक्तों की भीड़

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर के कुंदा नदी तट स्थित प्राचीन प्रसिद्ध सिद्वविनायक गणेशजी के मंदिर को भी भव्यता से सजाया जा रहा है। बप्पा के गणेश उत्सव के दौरान यहां भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। प्रतिदिन सुबह काकड़ आरती ,दोपहर में भोग लगाकर आरती और रात्रि में महाआरती का आयोजन होते है। यहाँ भगवान गणेशजी आदम कद करीब छह फीट की बैठी हुई मूर्ति है। यहाँ भक्तों ,श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालु भगवान को पोशाक चढ़ाते है। श्रीफल चढ़ाते है। इस वर्ष 12 दिवसीय गणेश उत्सव को लेकर मंदिर को फूलों एवं आकर्षक शृंगार बेलों से खूबसूरत सजाया गया है। मंदिर की मूर्ति को लेकर भी बताया जाता है आज से 400 साल पूर्व हरिद्वार से कुछ साधु बैलगाड़ी से यह मूर्ति लेकर आगे जा रहे थे। विश्राम के लिए यहां रुके थे। कुछ दिन बाद वह मूर्ति लेकर आगे जाने के लिए रवाना हुए तो मूर्ति वाली गाड़ी आगे बढ़ने का नाम ही नहीं लिया। काफी दिनों तक कई प्रकार के जतन किए मगर मूर्ति वाली बैलगाड़ी आगे नहीं बढ़ी आखिर थक हार कर साधु मूर्ति कुंदा तट पर ही स्थापित कर चले गए। आज खरगोन जिले में यही सिद्ध विनायक गणेजी के रूप में काफी प्रसिद्ध है। उन्हें भक्त गणेश उत्सव के दौरान मुकुट भेट करते है तो मनोकामना पूरी होने पर पोशाक चढ़ाते है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय के शिव मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी कर ली, हलचल फैल गई

Begusarai, Bihar:बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली चौक स्थित भोला स्थान के शिव मंदिर में एक प्रेमी युगल ने विवाह रचा लिया. बताया जा रहा है कि युवती और युवक के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद घटनाक्रम ने नया मोड़ लिया. युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और साफ तौर पर कहा कि वह उसी से शादी करेगी. परिजनों ने समझाने और अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही. काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल का दौर चला. आखिरकार युवती के परिजनों को वापस लौटना पड़ा. इसके बाद युवती और युवक ने अपनी इच्छा से शादी करने का फैसला लिया. दोनों मेहदौली चौक स्थित भोला स्थान के शिव मंदिर पहुंचे, जहाँ भगवान भोलेनाथ को साक्षी मानकर विवाह की रस्में पूरी की गईं. युवती का कहना है कि वह भगवानपुर थाना क्षेत्र के लबटोलिया वार्ड संख्या-6 निवासी उदय चौधरी के पुत्र अविनाश कुमार से वर्षों से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती थी. युवती ने अपने परिजनों पर रिश्ते का विरोध करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. वहीं, दोनों के मंदिर में शादी करने के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही. प्रेमी युगल की शादी के बाद पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में चर्चा हो रही है. मैं अपनी मर्जी से अविनाश से शादी करना चाहती हूं और उसी के साथ रहना चाहती हूं. फिलहाल प्रेमी युगल की मंदिर में हुई शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, दोनों की उम्र और विवाह से जुड़ी कानूनी स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि किया जाना बाकी है.
0
0
Report

दिल्ली के गांधीनगर में भवन गिरने का खतरा, निगम ने मरम्मत के निर्देश दिए

New Delhi, Delhi:शाहदरा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सत्संग राजगढ़ रोड पर बिल्डिंग में दरार आ गई है, H.NO X-961 SATSANG MARG RAJGARH COLONY-DELHI- 110031 (Ward No 212, Gandhi Nagar) अब निगम ने नोटिस लगाया है कि दिल्ली नगर निगम की सम्मति में कथित भवन को गिरना/ चारों ओर मजबूत बाड़ लगाकर गहन मरम्मत करना आवश्यक है: इमारत एक तरफ झुक रही है और यह तुरंत खतरे की स्थिति में है। भवन खंडहर हालत में है। गिरने की संभावना है। पड़ोस में किसी अन्य भवन या जगह पर रहने वाले या उसका सहारा लेने वाले या वहां से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक है। हालाकि मकान मालिक का कहना है कि बार बार सड़क खुदने से मकान में दरार आई है इसकी शिकायत भी स्थानीय विधायक से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब मकान को खाली करा रहे है फिर मकान को तोड़ने का कार्य शुरू होगा。
0
0
Report

जालगाव में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 923 किलो साठा जप्त

Jalgaon, Maharashtra:सणासुदीच्या पार्श्वभूमीवर जळगाव जिल्ह्यात अन्न सुरक्षा विभागाची मोठी कारवाई! जळगाव शहरातील अग्रवाल वेफर्स व नमकीन येथे अन्न सुरक्षा विभागाची तपासणी खवा व बर्फीसदृश Proprietary Food चा ३७० किलो ९३ हजार २० रुपयांचा साठा जप्त दुधापासून पेढे-बर्फी तयार करून विक्री केल्याचा संशय पाचोरा येथे दोन ठिकाणी छاپे टाकून कारवाई : क्रीमपासून तूप तयार करण्याच्या संशयावरून क्रीम व तूप जप्त १७४.२ किलो १ लाख ३२ हजार ३९२ रुपये किमतीचे तूप आणि ३७९.२ किलो २ लाख ८ हजार ५६० रुपये किमतीची क्रीम जप्त दोन्ही ठिकाणच्या कारवाईत एकूण ९२३.४ किलो साठा जप्त करण्यात आला असून त्याची किंमत ४ लाख ३६ हजार २२२ रुपये एवढी आहे अन्न व औषध प्रशासन विभागाचे सहायक आयुक्त दिनानाथ शिंदे यांनी ही माहिती दिली आहे..
0
0
Report
Advertisement

केजरीवाल के पूर्व आवास पर विधानसभा कमेटी की मुलाकात; मीडिया साथ लेने पर विवाद

New Delhi, Delhi:दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर सोमवार को विधानसभा की कमेटी जाएगी , अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के सीएम थे तो यही उनका आधिकारिक आवास था। आम आदमी पार्टी बोली कमेटी से पहले रात में कुछ लोग मास्क पहने अंदर गए थे दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैग स्टाफ रोड पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक बंगला एक बार चर्चा में है। सोमवार को दिल्ली विधानसभा की कमेटी वहा पर विजिट करेगी। आम आदमी पार्टी का कहना है की कमेटी जब निरीक्षण करने जाए, तो वे मीडिया और कैमरों को भी साथ लेकर जाएं ताकि भाजपा द्वारा लगाए गए दावों (जैसे सोने-चांदी के कमोड, लक्जरी स्विमिंग पूल और बड़े शराब बार) की असलियत पूरी दिल्ली के सामने आ सके आप मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाए है कि कमेटी के जाने से पहले कुछ मास्क लगाकर पीडब्ल्यूडी के लोग रात में मकान के अंदर गए थे क्या इसकी जरूरत थी की चोरी छिपे अंदर जाए।
0
0
Report

भिण्ड के गांव में विशाल अजगर का खौफ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित हटाया

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में गांव के बीच ‘विशालकाय अजगर’ का खौफ! दो दिन से दहशत में थे ग्रामीण, अजगर की खबर मिलते ही गांव में मची हलचल, देखने के लिए उमड़ी भीड़, वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू। भिण्ड के रौन इलाके के काशीपुरा गांव में विशाल अजगर ने ग्रामीणों की सांसें अटका दीं। गांव में अजगर दिखाई देने की खबर जैसे ही फैली, पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो दिन से गांव के आसपास अजगर की मौजूदगी देखी जा रही थी। विशाल अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अजगर ने किसी जंगली जीव का शिकार भी किया था, जिसके बाद उसका शरीर और भी भारी नजर आ रहा था। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी में जुटी है। काशीपुरा गांव में दो दिन से बना अजगर का खौफ अब खत्म हो गया है। गांव में विशाल अजगर की मौजूदगी ने ग्रामीणों को इस कदर डरा दिया था कि लोग अकेले खेतों और सुनसान इलाकों की ओर जाने से भी बच रहे थे। लेकिन वन विभाग की टीम की मुस्तैदी से अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया और किसी भी तरह की अनहोनी होने से पहले खतरा टल गया।
0
0
Report

खाटू श्याम जागरण में घर में लाखों की चोरी, CCTV में चार युवक सामने

Hansi, Haryana:खाटू श्याम के जागरण में गया परिवार, पीछे से मकान में लाखों की चोरी 30 तोले के करीब सोने के आभूषण और करीब दो लाख रुपये की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में चार युवक दिखाई दिए खाटू श्याम के जागरण के दौरान हुड्डा सेक्टर 6 में रविवार तड़के एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई। मकान मालिक एवं श्याम श्यामा ग्रुप के उपप्रधान शिवम गर्ग अपने परिवार के साथ जागरण में गए हुए थे। गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोर मकान में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात रविवार सुबह लगभग ढाई बजे हुई। परिवार के सदस्य जब मकान पर पहुंचे तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और कमरों में रखा सामान अस्त-व्यस्त था। परिजनों के अनुसार चोर लगभग 30 तोले सोने के आभूषण और लगभग दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात के दौरान घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चार युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। police ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हुड्डा सेक्टर जैसे पॉश इलाके में हुई चोरी की इस बड़ी वारदात से आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। सीटी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव: पंडालों की झांकियां और बप्पा का आगमन

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में गणेश उत्सव की धूम अलग-अलग झाकियों से सज रहे पंडाल. धूम धाम से हो रहा बप्पा का आगमन गणेश उत्सव को हिंदू धर्म में एक विशेष महत्व दिया गया है 10 दिन तक श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते है और मनोकामना मांगते है. छिंदवाड़ा में भी गणेश उत्सव की धूम दिखाई देने लगी है बप्पा का आगमन धूम धाम से किया जा रहा है. बड़े बड़े पंडाल सजने लगे है जहां अलग अलग झाकियों की झलक दिखाई देने वाली है. लाल बाग में लाल बाग बादशाह जो कि लगभग 48 सालों से आस्था का केंद्र रहा है तो वही गुरैया में छिंदवाड़ा के महाराजा में मां बगलामुखी नलखेड़ा की झलक इस बार भक्तों का मन मोह लेगी. वही इस बार सिविल लाइन के सम्राट में भी महल का दृश्य दिखाई देगा. तैयारी शुरू हो चुकी है कल भगवान गणेश की स्थापन की जाएगी और 10 दिन तक गणेश उत्सव की धूप पूरे शहर में रहेगी. पंडालो में अग्निशामक यंत्र और सीसीटीवी सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए है और प्रशासन के निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है.
0
0
Report

अमेठी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर गंभीर आरोप, धमकी-हमले का मामला

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर गंभीर आरोप रेप के आरोप में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर प्रधान पद प्रत्याशी के पिता को धमकाने का आरोप。 परसावां गांव में गायत्री प्रसाद प्रजापति के भाई हैं ग्राम प्रधान, अब प्रधान पद प्रत्याशी ने पूर्व मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए。 अभिषेक प्रजापति का दावा—जेल से फोन कर पिता को धमकाया गया。 भतीजे अरुण प्रजापति और उनके भाई समेत 3-4 लोगों पर असलहों के साथ घर पहुंचकर जानलेवा हमला करने का आरोप。 आरोप—गाली-गलौज करते हुए हमला किया, किसी तरह जान बचाकर भागे अभिषेक。 दावा—गांव में विकास कार्यों की कमियां उजागर करने से नाराज थे आरोपी。 पीड़ित प्रधान पद प्रत्याशी अभिषेक प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की。 अब सवाल—जेल में बंद पूर्व मंत्री तक फोन की पहुंच कैसे हुई? प्रधान पद की सियासत में धमकी और हमले के आरोपों से मचा हड़कंप。 वहीं पूर्व मंत्री के भतीजे ने सभी आरोपों को बताया, निराधार
0
0
Report
Advertisement

नीरज सिंह बोले- अखिलेश यादव के विधायक की संलिप्तता से कानून-व्यवस्था चरमरा सकती है

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने विशाल यादव हत्याकांड पर कहा, "...विशाल यादव के परिवार के लोगों ने उनके(अखिलेश यादव) विधायक पर सीधा आरोप लगाया है और कहा है कि विधायक की पूरी संलिप्तता है। कानून-व्यवस्था का राज है और कोई भी हो, उसके साथ अन्याय नहीं होगा। कानून अपना काम करेगा। ये कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी का असली चरित्र भी उजागर करता है। उनका केवल और केवल सत्ता पाने का लक्ष्य है। इसके अलावा प्रदेश के लिए उनका कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है। यदि उनकी सत्ता में वापसी हुई तो मान लीजिए कि कानून-व्यवस्था यहां हमेशा के लिए चरमरा जाएगी..." )
0
0
Report

आगरा सिकंदरा: पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, कार से बेसुध मिला

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सिकंदरा में पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान सुनारी चौराहे के पास कार में बेसुध हालत में मिला युवक ब्लेड से दोनों हाथों की नसें काटने की कोशिश का मामला गश्त कर रहे प्राची टावर चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की पड़ी नजर पुलिस ने तत्काल कार का शीशा तोड़कर युवक को बाहर निकाला पुलिस ने प्राथमिक उपचार देकर यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया युवक को गंभीर हालत में ICU में कराया गया भर्ती कार से ब्लेड और ड्रॉअर से सुसाइड नोट हुआ बरामद आधार कार्ड से युवक की पहचान किरावली निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई, चौकी इंचार्ज कपिल कुमार की सूझबूझ से बची युवक की जान
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top