icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110032
Rajkumar BhatiRajkumar BhatiFollow6 Sept 2024, 10:14 am

क्राइम ब्रांच ने मोबाइल फोन चोरी कर प्राप्त करनेवालों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Delhi, Delhi:

क्राइम ब्रांच ने चोरी के मोबाइल फोन प्राप्त करने वालों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। झारखंड के चोरों और दिल्ली-पंजाब के रिसीवरों सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 99 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 2 सिम, 2 नेपाल बोर्डिंग पास बरामद किए गए। कई पुलिस थानों में मोबाइल चोरी के 30 मामले सुलझाए गए जो 55 गुमशुदगी की रिपोर्ट से जुड़े हैं। अंतरराज्यीय सेल क्राइम ब्रांच चाणक्यपुरी टीम ने झारखंड और दिल्ली-पंजाब के चोरों-रिसीवरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया जो नेपाल में आकर्षक दामों पर फोन का बेचते थे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलीगढ़ में दंगे की बरसी पर पोस्टर, अखिलेश सरकार पर सवाल उठे

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर यूपी के अलीगढ़ में लगे पोस्टर पोस्टर पर लिखा- 'न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे' आईटीआई रोड पर लगे पोस्टर अलीगढ़ समेत कई शहरों में लगे पोस्टर 7 सितंबर 2013 को शुरू हुए थे मुजफ्फरनगर दंगे 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान, 50 हजार से अधिक हुए थे विस्थापित मुजफ्फरनगर दंगों के बीच अखिलेश पर लगे थे सैफई महोत्सव देखने के आरोप दंगों को काबू करने के लिए लेनी पड़ी थी सेना की मदद मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर अखिलेश सरकार पर उठे थे गंभीर सवाल अखिलेश सरकार पर लगे दंगों से निपटने में नाकामी के आरोप सपा सरकार पर लगे थे दंगाइयों को सत्ता का संरक्षण देने के आरोप थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर लगे थे पोस्टर
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने बूथ स्तर पर कड़े निर्देश देकर समय से मतदान केंद्र पहुंचने की हिदायत

Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से राजनीतिक खबर चुनाव प्रचार थमने से पहले कांग्रेस ने बुलाई हाई लेवल बैठक पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और अभिमन्यु भदौरिया समेत कई दिग्गज रहे मौजूद बैठक में कांग्रेस के तमाम प्रत्याशियों को बुलाकर दी गई मतदान को लेकर अहम दिशा-निर्देश प्रत्याशियों को मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचने और चुनावी व्यवस्थाओं पर नजर रखने की हिदायत बीडीडी कल्ला बोले- घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने पर फोकस,मतदान से दो घंटे पहले प्रत्याशी और कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर अपनी व्यवस्था संभाल लें शाम 6 बजे के बाद माइक का इस्तेमाल नहीं करने और आचार संहिता का जिम्मेदारी से पालन करने की हिदायत मतदान केंद्र, बूथ नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां मतदाताओं तक पहुंचाने के दिए निर्देश मदन गोपाल मेघवाल बोले- चुनाव से पहले, मतदान के दिन और चुनाव के बाद बरती जाने वाली सावधानियों की दी गई जानकारी कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को लेकर कंट्रोल लिस्ट और बूथ स्तर पर अलग-अलग कन्वीनर्स की व्यवस्था की बैठक में प्रत्याशियों को हर स्तर पर समन्वय बनाकर चुनावी तैयारी पूरी रखने के निर्देश
0
0
Report
Advertisement

आरा के पीपारपाती में गंगा कटाव तेज, एक दर्जन से अधिक घर डूबे

Patna, Bihar:गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच आरा के पीपारपाती गांव में भीषण कटाव जारी है। बरहरा विधानसभा क्षेत्र के इस गांव में अब तक एक दर्जन से ज्यादा घर गंगा में समा चुके हैं, जबकि 50 से अधिक घरों को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है। कटाव का जायजा लेने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पीपारपाती पहुंचे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर साल बाढ़ और कटाव की स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर से हवाई दौरा कर रही है, लेकिन नदियों से गाद निकालने और कटाव रोकने की दिशा में काम नहीं हो रहा। उन्होंने फरक्का मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले को पहले भी मजबूती से उठाया गया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया।
0
0
Report
Advertisement

18वें पाटोत्सव और गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा का स्वागत

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर 18 वां पाटोत्सव और गणेश महोत्सव शुरू भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत,पंच दशनाम जूना अखाड़ा टीडी नाथ आश्रम में 18वें पाटोत्सव,विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र,आश्रम से मुख्य बाजार से निकली कलशयात्रा शहर में पंच दशनाम जूना अखाड़ा टीडी नाथ आश्रम में 18वें पाटोत्सव एवं श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। आठ दिवसीय आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलश यात्रा के बाद व्यास पीठ की पूजा कर मानस महात्म्य कथा का शुभारंभ किया गया। महंत नागा बाबा नरेश गिरी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री श्रीरामकथा का वाचन करेंगे। महोत्सव में 8 सितंबर को गणेशजी का विशेष अभिषेक, 13 सितंबर को भव्य श्रृंगार और 14 सितंबर को हवन-पूर्णाहुति होगी। इसके बाद भंडारा प्रसादी व मेले का आयोजन किया जाएगा।
0
0
Report

रanchi के लोअर बाजार थाना ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने चोर गिरोह का किया खुलासा बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल 7अपराधियों को किया गया गिरफ्तार गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 4 बाइक हुआ बरामद चोरी की बाइक को मात्र एक हजार रुपया में बेच दिया जाता है रांची के ग्रामीण इलाकों में सक्रिय बाइक चोर को शहर से चोरी की गई बाइक बेची जाती थी रांची,बोकारो सहित कई इलाकों में दी गई थी चोरी की घटनाओं को अंजाम रांची के रिम्स,नामकुम,सदर हॉस्पिटल, सहित डोरंडा इलाकों दी गई थी कई बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम गिरोह का सरगना बेडो इलाका का रहने वाला शातिर चोर
0
0
Report

भागलपुर गंगा कहर: TMBU प्रशासनिक परिसर डूबा, नावों से पढ़ाई जारी

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का कहर अब शहर की रफ्तार और शिक्षा व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के साथ गंगा नदी का पानी ग्रामीण और निचले इलाकों से आगे बढ़ते हुए अब शहर के प्रमुख संस्थानों तक पहुंच गया है। हालात इतने भयावह हैं कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय यानी TMBU का मुख्य प्रशासनिक परिसर पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। विश्वविद्यालय का मुख्य प्रशासनिक भवन चारों ओर से पानी से घिर चुका है। भवन तक पहुंचने वाले रास्ते में चार से पांच फीट तक गंगा नदी का पानी बह रहा है। मुख्य प्रशासनिक भवन, सिंडिकेट हॉल, सीनेट हॉल, छात्र केंद्र समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों का निचला हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। तस्वीरें हैरान करने वाली हैं, जिस विश्वविद्यालय परिसर में कभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की चहल-पहल रहती थी, वहां आज नावें चल रही हैं। अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं जान हथेली पर रखकर नाव और डेंगी के सहारे विश्वविद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।
0
0
Report
Advertisement

हाथों के बल बाबा बैद्यनाथ दर्शन के लिए सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे राजकुमार महतो

Deoghar, Jharkhand:देवघर बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था और भक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले राजकुमार महतो हाथों के बल चलकर सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा पर निकले हैं। हाथों के बल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों को बिच्छू बम कहा जाता है। राजकुमार महतो इस तरह की यात्रा दूसरी बार कर रहे हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बावजूद उनके चेहरे पर उत्साह और मन में बाबा बैद्यनाथ के प्रति गहरी आस्था नजर आ रही है। राजकुमार महतो इससे पहले भी देश के कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं और अब बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे रहे हैं। राजकुमार महतो के मुताबिक, वह अब तक करीब 30 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा, लगभग 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा और करीब 1500 किलोमीटर रनिंग के जरिए सफर कर चुके हैं। उनकी यह अनोखी यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पेशे से राजकुमार महतो कराटे मास्टर हैं। उनका कहना है कि कराटे के अभ्यास और आत्मअनुशासन ने उन्हें कठिन यात्राएं पूरी करने की ताकत दी है। उनका संकल्प और बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला तेज, कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप

Dehradun, Uttarakhand:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण का मामला उत्तराखंड में शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी और BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर मामले के बाद SC/ST धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं, कांग्रेस पूरे देश में इसे जहां मुद्दा बना रही है, वहीं उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इसे वोट बैंक के नजरिये से देख रही है, इसी को देखते हुए कांग्रेस ने सोमवार प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच भी किया है, लेकिन इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया है, देहरादून के गांधी पार्क में बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना में पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, गणेश जोशी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संघ से जुड़े हुए है, जिसमें संघ की कार्यशाला या बैठकों में कभी जाती नहीं पूछी जाती है साथ ही कांग्रेस दलितों के नाम पर 60 सालों तक वोट बैंक की सियासत करती रही और यही कुछ अब कांग्रेस को फिर से नजर आ रहा है। हल्द्वानी की रामलीला ग्राउंड में जो शुद्धिकरण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद हुआ उसे बीजेपी का कोई लेना-देना दूर-दूर तक नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top