icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झरिया के दंपति ने 70वीं बीपीएससी बनाम क्रमशः BPRO और DSP पद हासिल किया

Dhanbad, Jharkhand:एंकर कहती हैं कि अगर सपने बड़े हों और इरादे मजबूत, तो सफलता एक न एक दिन जरूर कदम चूमती है। झरिया के चौथाई कुल्ही, भालगोड़ा 2 नंबर चानक निवासी विकास कुमार सिंह और उनकी पत्नी कोमल कुमारी सिंह ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है. 70वीं बीपीएससी परीक्षा के परिणाम में दोनों ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विकास कुमार सिंह का चयन प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) के पद पर हुआ है। उन्होंने 1058वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं उनकी पत्नी कोमल कुमारी सिंह ने 489वीं रैंक हासिल कर डीएसपी (DYSP) पद पर चयनित होकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने अपनी शादी के ठीक अगले दिन बीपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा दी थी, जहाँ आमतौर पर नवविवाहित जोड़े शादी के बाद रस्मों और घूमने-फिरने में व्यस्त रहते हैं, वहीं विकास और कोमल अपने सपनों को पूरा करने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। उस समय लिया गया उनका निर्णय आज उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है। बेगूसराय की रहने वाली कोमल कुमारी सिंह पहले राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत थीं। हालांकि उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं। उनकी मेहनत रंग लाई और दूसरे ही प्रयास में उन्होंने डीएसপি बनकर अपना सपना पूरा कर लिया। वही विकास कुमार सिंह अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन को देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई सूरज कुमार सिंह ने हर कठिन परिस्थिति में उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जब भी वे निराश हुए, परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया और लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सीख दी। वही परिवार की सफलता की कहानी यहीं नहीं रुकती। विकास के छोटे भाई राहुल कुमार सिंह ने वर्ष 2019 में रेलवे ग्रुप-डी से अपने करियर की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्हें पदोन्नति मिली और वर्तमान में वे पूर्व रेलवे के रांची मंडल में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। राहुल ने भी अपनी प्रारम्भिक शिक्षा झरिया के IISL स्कूल से प्राप्त की है। परिवार के मुखिया सुधीर कुमार सिंह दूध व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि माता इंदु देवी ने हमेशा अपने बच्चों को शिक्षा, अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया। माता-पिता के संस्कार और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज उनके तीनों बेटे सरकारी सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है. विकास कुमार सिंह का मानना है कि असफलता किसी भी सफलता की पहली सीढ़ी होती है, उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं उनके भाई दीपक सिंह ने कहा कि परिवार ने हमेशा शिक्षा और संघर्ष को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है. झरिया का यह परिवार आज युवाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया है। विकास और कोमल की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और परिवार का साथ मिले, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, समर्पण और सफलता का नया संदेश देती रहेगी.
0
0
Report

पांचना बांध जल विवाद: आज कलेक्ट्रेट में फिर बैठक, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद

Karauli, Rajasthan:पांचना बांध जल विवाद मामले को लेकर आज फिर होगी कलेक्ट्रेट में बैठक, करौली । पांचना बांध विवाद मामले को लेकर आज फिर बैठक का आयोजन होगा। बैठक में बांध से पानी निकासी के विवाद के समाधान पर चर्चा होगी। शाम 4 बजे संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन होगा जिसमें ग्रामीण विकास सचिव कृष्ण कुणाल, बीजू जॉर्ज जोसेफ, संभागीय आयुक्त नलिनी कठौतिया, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा,सवाई माधोपुर कलेक्टर काना राम, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्री, जल संसाधन विभाग एडिशनल चीफ सुरेश कठानिया, एसई रमाशंकर शर्मा, सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, गुड़ला पांचना संघर्ष समिति, कमांड एरिया के किसान प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

सैनिक एक्सप्रेस में पांच साल के बच्चे की जान बचाने वाला यात्री

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर सैनिक एक्सप्रेस में रोते मिले 5 वर्षीय मासूम का बचा जीवन दौसा निवासी आकाश की सूझबूझ से आरोपी युवक पकड़ा गया आरपीएफ की टीम ने झुंझुनूं स्टेशन से बच्चे को सकुशल दस्तयाब किया पूछताछ में युवक ने दिल्ली कैंट स्टेशन से बच्चा उठाकर लाने की बात स्वीकारी आरोपी पर यात्रियों ने ट्रेन में की मारपीट, वीडियो सामने आए बच्चों को दिव्यांग और बेसहारा बताकर सहानुभूति मांगता दिखा युवक एक जागरूक यात्री की सतर्कता और मानवीय संवेदना ने पांच वर्षीय मासूम को उसके परिवार से बिछड़ने से बचा लिया। दिल्ली कैंट से जयपुर के लिए चलने वाली सैनिक एक्सप्रेस में सामने आए इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समय पर किया गया संदेह और जिम्मेदारी भरा कदम किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली कैंट से जयपुर तक चलने वाली सैनिक एक्सप्रेस में एक युवक पांच वर्षीय बच्चे के साथ सवार हुआ था। ट्रेन में चढ़ते ही बच्चा रो रहा था। दौसा निवासी आकाश, जो एक पार्किंग कंपनी में कर्मचारी हैं, ने युवक से बच्चे के बारे में पूछताछ की तो वह खुद को बच्चे का पिता बताकर स्थिति को साफ नहीं कर सका। काफी तलाश के बाद भी कोई महिला सामने नहीं आई, जिससे यात्रियों का शक बढ़ गया। यात्रियों ने जब युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने स्वीकार कर लिया कि वह बच्चे को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से उठाकर लाया था। इसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में आक्रोश फैल गया और आरोपी की मारपीट हो गई। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आरोपी खुद को दिव्यांग बताने की कोशिश करता है। रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लिया और बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब किया। आरपीएफ के एसआई अशोक कुमार यादव ने दिल्ली कैंट जीआरपी को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा दिल्ली कैंट क्षेत्र के आसपास रहने वाले खानाबदोश परिवार से है। फिलहाल बच्चे और आरोपी आरपीएफ की निगरानी में हैं और मां के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई सीकर जीआरपी द्वारा की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से बच्चे को उठाकर लाने की बात स्वीकार की है। उसने दावा किया कि वह बच्चे को अपने पास रखकर बड़ा करना चाहता था ताकि भविष्य में उसकी सेवा कर सके, हालांकि उसकी मानसिक स्थिति और नशे की संभावनाओं सहित अन्य पहलुओं की भी जाँच हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम भूमिका दौसा निवासी आकाश की रही। अगर उन्होंने बच्चे के रोने और युवक के संदिग्ध व्यवहार पर तुरंत संदेह नहीं जताया होता, तो मासूम अपने परिवार से दूर चला गया होता। उनकी सतर्कता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के कारण आज पांच वर्षीय बच्चे का जीवन सुरक्षित है।
0
0
Report

खगड़िया में दबंगों की पिटाई से मछुआरे की हत्या, एक घायल

Khagaria, Bihar:खगड़िया में एक मछुआरे राम बालक सहनी की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है जबकि इस घटना में एक मछुआरा बुरी तरह जख्मी है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी मछुआरे ने बताया कि पहले जब भी मछली मारने के लिए जाते थे तो दबंग लोग फ्री में मछली ले लेते थे। आज जब मछली मारने के लिए जा रहे थे इसी दौरान फिर मछली मांगा गया। जब बोला गया कि मछली अभी नहीं है उसके बाद चला गया फिर कुछ देर के बाद आने के बाद मारपीट करने लगा और इतना पीटा की एक मछुआरे की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना के कोठिया घाट की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई है।
0
0
Report
Advertisement

लगातार बिजली कटौती से मकतपुर के लोग चौक पर जाम

Giridih, Jharkhand: लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास की गली के लोगों ने बुधवार को मकतपुर चौक जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इलाके में बिजली की भारी समस्या है. बार-बार फोर फोट्टी होने के कारण कई घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं. टीवी, फ्रिज, पंखे खराब हो गए. लोगों ने बताया कि कई बार विभाग से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अधिकारी फोन नहीं उठाते. थक-हारकर आज सड़क पर उतरना पड़ा. सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. जाम के कारण मकतपुर-टावर चौक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होगी, जाम नहीं हटेगा. इधर विभाग के द्वारा कार्य शुरू करने की बाद जाम को हटा दिया गया.
0
0
Report

झारखंड में राज्यसभा चुनाव पर JMM बनाम BJP घमासान, 56 से 50 तक बयानबाज़ी

Ranchi, Jharkhand:राज्यसभा चुनाव से पहले JMM  ने  56 नहीं 61 बोला लेकिन नतीजे आने बाद 56 नहीं 50 की बात शुरू,  झारखंड की राजनीति गरमाई  JMM महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है,  राज्यसभा चुनाव के नतीजे पर सुप्रियो  भट्टाचार्य  ने कहा कि झारखंड में 50 विधायकों के नेता हेमंत सोरेन और राहुल गांधी हैं और 28 विधायकों के नेता मोदी शाह और नितिन नवीन,  इस बयान के बाद ये चर्चाओं का बाजार गर्म है क्य़ा 6 विधायकों को महा गठबंधन के लोग गठबंधन का हिस्सा नहीं मान रही है,  अब इस बयान पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कह रही कि विधायक ऐसे ही निकलते रहे तो सरकार अल्पमत में आ जाएगी  हेमंत सोरेन के कद को छोटा करने का काम उनके ही दल के लोग कर रहे हैं। रही बात हमारी तो हम अच्छा काम कर रहे हैं और ہماری संख्या बढ़ेगी। वही भाजपा नेता भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से पहले 56 विधायकों के नेता थे हेमंत सोरेन चुनाव के बाद वह 50 के नेता हो गए अगले साल फिर राज्यसभा का चुनाव होना है फिर वह 44 के हो जाएंगे और अगला चुनाव आते तक वह जीरो जीरो हो जाएंगे। उनके विधायकों का विश्वास सरकार के प्रति हो रहा है वह दिन दूर नहीं जब धीरे-धीरे वह सरकार छोड़कर चले जाएंगे बाइट...आदित्य साहू,बीजेपी अध्यक्ष बाइट....भानु प्रताप शाही,बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के बयान पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि यह बातें राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी को हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से इतना डर लग रहा है कि उन्हें हेमंत फोबिया हो गया है और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। अगर कभी मौका मिले तो फ्लोर टेस्ट करा कर देख ले बीजेपी, उनके भी 11 विधायक चाहे तो एब्सेंट हो जाएंगे या हमारे खेमे में आ जाएंगे।उन्होंने कहा कि थैली शाह के पीछे भागने से क्या कुछ हासिल हुआ विधायकों को यह सवाल झारखंड की जनता कर रही है बाइट.....मनोज पांडेय,जेएमएम भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने भी आड़े हाथों लिया है।कांग्रेस नेता किशोर शाह देव ने कहा कि राज्यसभैंक में 28 मत तो मिल गए लेकिन उन्हें कहिए कि 28 विधायकों का परेड भी करा दीजिए।वहीं प्रवक्ता डॉ तौशिफ ने कहा वहीं यह सच है कि हम 56 थे और जो वोट आना चाहिए वह नहीं आया लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस मुगालते में ना रहे कि वह मजबूत हो गए हैं। बीजेपी का कोई कैंडिडेट ही नहीं था और पशुधन को लाकर कैंडिडेट बनाया गया और अपने सभी विधायकों को उनके हाथों बेच दिया और जीत हासिल कर दी तो फिर कैसे वह क्लेम कर सकती है कि वह मजबूत है। थैली शाह के हाथों खुद को बेचने वाले लोग कैसे कह सकते हैं कि वह मजबूत हैं। बाइट....किशोर शाह देव,कांग्रेस बाइट....डॉक तौशीफ,प्रवक्ता
0
0
Report

रांची के चुटिया में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की ATS की जांच तेज, विदेशी लिंक खंगाल रहा

Ranchi, Jharkhand:रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले की जांच कर रही एटीएस अब गिरफ्तार आरोपियों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों के देश और विदेश के संपर्क किन-किन लोगों से जुड़े थे। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने आरोपियों की यात्रा से जुड़े सभी रिकॉर्ड जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और रेलवे प्रबंधन से भी विस्तृत जानकारी मांगी गयी है। जांच का फोकस इस बात पर है कि आरोपियों ने किन-किन स्थानों की यात्रा की और उनका नेटवर्क कितना व्यापक था। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अमन अंसारी दुबई और अमृतसर की यात्रा कर चुका है। एटीएस यह जानकारी भी जुटा रही है कि उसे विदेश जाने के लिए वीजा किस आधार पर मिला और यात्रा के दौरान उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे। फिलहाल एजेंसियां हर पहलू की गहन जांच कर रही हैं और जल्द ही मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर में मीटर बाईपास से बिजली चोरी के दर्जनों उपभोक्ता पकड़े; चेतावनी के बाद भी चेतावनी

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई! मीटर बाईपास कर एसी चलाने वाले दर्जनों उपभोक्ता पकड़े गए, विभाग की अंतिम चेतावनी भीषण गर्मी में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा शिकंजा अधिक्षासी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में चला सघन चेकिंग अभियान मच्छरहट्टा, रायगंज, बरबहना और प्रकाश टॉकीज क्षेत्र में हुई कार्रवाई मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते दर्जनों उपभोक्ता मौके पर पकड़े गए पहली बार पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया दोबारा चोरी करते मिले तो दर्ज होगा मुकदमा, होगी कड़ी कार्रवाई हाई लाइन लॉस कम करने के लिए लखनऊ स्तर से हो रही निगरानी गाजीपुर में भीषण गर्मी के बीच बढ़ी बिजली की मांग ने विद्युत विभाग को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। हाई लाइन लॉस वाले फीडरों पर बिजली चोरी रोकने के लिए अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मच्छरहट्टा, प्रकाश टॉकीज, बरबहना और रायगंज इलाकों में हुई इस कार्रवाई के दौरान दर्जनों उपभोक्ता मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़े गए। विभाग ने पहली बार पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया, लेकिन साफ कर दिया है कि दोबारा चोरी करते मिले तो सीधे मुकदमा दर्ज होगा। अधिशाषी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ स्तर से हाई लाइन लॉस फीडरों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और बिजली चोरी रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध तरीके से बिजली का उपयोग करें, क्योंकि बिजली चोरी का खामियाजा ईमानदार उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ता है।
0
0
Report

आजमगढ़ के दीदारगंज थानेदार ने युवक को थप्पड़ मारा, वीडियो वायरल

Azamgarh, Uttar Pradesh:जिले आजमगढ़ के दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश पर एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी सड़क किनारे युवक से बातचीत कर रहे थे और उसे थप्पड़ मार दिया गया। पुलिस का कहना है कि ताजिया को निर्धारित स्थान पर रखने के लिए करकट हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन शुभंकर शर्मा द्वारा करकट हटाने से मना किया गया और उच्च अधिकारियों व पुलिस को अपशब्द बोले गए थे। ताजिया जुलूस के दौरान करकट हटाने के लिए कहा गया, पर सहयोग न मिलने पर थाना प्रभारी ने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
0
0
Report

महराजगंज के परसाखुर्द में शराबी ने 11 हजार वोल्ट पोल पर चढ़ा, हादसा टला

Maharajganj, Uttar Pradesh:भिटौली थाना क्षेत्र के परसाखुर्द में नशे में धुत एक व्यक्ति 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ने के बाद वह तार पर लेट गया। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से उसे नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार परसाखुर्द एक युवक शराब के नशे में था। गांव के बाहर खलिहान में स्थित 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र भिटौली को सूचना दे दी। पहले से ही बिजली आपूर्ति बाधित होने से कोई हादसा नहीं हुआ।बताया जाता है कि काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद व्यक्ति पोल से नीचे उतरने को तैयार हुआ। उसके सुरक्षित नीचे उतरने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 40 मिनट तक वह हंगामा चलता रहा। पुलिस ने युवक से पोल पर चढ़ने का कारण पूछा तो वह नहीं बता सका। गांव के लोगों ने बताया कि वह अक्सर इस तरह की हरकतें करता रहता है। भिटौली एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पोल पर चढ़ा व्यक्ति शराब के नशे में था। उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

रींगस में मूसलाधार बारिश से जलभराव, नगर पालिका तैयारी पर सवाल

Sikar, Rajasthan:रींगस में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई इलाकों में जलभराव सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार जारी है। तेज और मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शहर के बीकानेर बस स्टैंड, गौशाला कुआं, मठ मंदिर क्षेत्र तथा नगर पालिका कार्यालय के सामने जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय व्यापारियों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। कई स्थानों पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसाती पानी लंबे समय तक जमा रहा। प्री-मानसून की इस तेज बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम और मानसून तैयारियों के दावों की पोल खोल दी। शहरवासियों का कहना है कि हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में शहर जलमग्न नजर आया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन ने मानसून को लेकर पर्याप्त तैयारी नहीं की, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द जल निकासी व्यवस्था सुधारने और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि आगामी बारिश के दौरान ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो.
0
0
Report

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण-शहरी सेवा शिविर में निस्तारण और सत्यापन तेज करने निर्देश दिए

Kota, Rajasthan:Kota जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर की ली समीक्षा बैठक, बैठक में दिखे जिला कलेक्टर सख्त, अधिकारियों को लंबित मामलों के निस्तारण और सत्यापन कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश, ग्रामीण अंचल में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय स्वीकृतियों की कम प्रगति पर दिखे नाराज, नागरिक सुविधाओ से संबंधित कार्यों के नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश, ADMविनोद मल्होत्रा,वीरेंद्र यादव,CEOकमल मीणा,निगम आयुक्त ओपी मेहरा सहित तमाम अधिकारी रहे मौजूद, ग्रामीण सेवा शिविरों में जन्म प्रमाण पत्र से लेकर आवासीय किस्त तक मिल रहा लाभ,
0
0
Report

कोटा में दिनदहाड़े चोरी: समीर खान उर्फ गोलू गिरफ्तार, जेवरात बरामद

Kota, Rajasthan:कोटा पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाई दिनदहाड़े चोरी करने वाले शातिर गिरफ्तार आरोपी समीर खान उर्फ गोलू को किया अरेस्ट सोने-चांदी के जेवरात बरामद आरोपी पर 2 दर्जन से अधिक मुकदमे कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने की कार्रवाई कोटा कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने दिनदहाड़े मकान में घुसकर चोरी करने वाले शातिर मुजरिम समीर खान उर्फ गोलू उर्फ मॉडल को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। 18 जून 2026 को खेड़ली फाटक निवासी हेमंत शर्मा के घर से चोरों ने लोहे की अलमारी तोड़कर 250 ग्राम चांदी, पायल, अंगूठी, सोने के टॉप्स-कुंडल व अन्य जेवरात चोरी कर लिए थे। SP तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में कुन्हाड़ी थानाधिकारी देवेश भारद्वाज व टीम ने तकनीकी सहायता व CCTV से शातिर को ट्रेस किया। जांच में आरोपी समीर खान उर्फ गोलू उम्र 28 साल, निवासी श्रीपुर टिप्पन के पास निकला। उसके खिलाफ कोतवाली, कुन्हाड़ी, विज्ञान नगर सहित 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 23 जून 2026 को शैलानी बाबा की मजार के पास से गिरफ्तार किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top