110086
दो शराब तस्करों को शिवाजी पार्क मैट्रो स्टेशन से गिरफ्तार, पुलिस की तफ्तीश जारी
New Delhi, Delhi:शिवाजी पार्क मैट्रो स्टेशन के पास से दो शराब तस्कर गिरफ्तार। पुलिस ने अवैध विदेशी शराब और एक ऑटो भी बरामद किया। पुलिस की तफ्तीश जारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दरभंगा कोर्ट पहुंचे पप्पू यादव, राम मंदिर चोरी के मसले पर पीएम पर निशाना
Darbhanga, Bihar:11 साल पुराने आचार संहिता मामले में दरभंगा कोर्ट पहुंचे सांसद पप्पू यादव, बाहर निकलकर राम मंदिर चोरी मामले पर पीएम पर साधा निशाना दरभंगा: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को 11 वर्ष पुराने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दरभंगा व्यवहार न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। यह मामला वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दर्ज कांड संख्या 124/15 से जुड़ा है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित समय के बाद हेलीकॉप्टर उतारा गया था और बिना अनुमति चुनावी सभा आयोजित की गई थी। इसी मामले में तत्कालीन जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। न्यायालय के निर्देश पर पप्पू यादव ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मामले की सुनवाई जारी है। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद पप्पू यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के दायरे में प्रधानमंत्री भी आते हैं। साथ ही एसआईटी जांच के बजाय किसी न्यायिक अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।0
0
Report
पटना में FIFA विश्व कप फुटबॉल का उत्साह चरम, एरिना में बच्चों की दीवानगी
Patna, Bihar:पटना में फीफा विश्व कप फुटबॉल मैच का उत्सास चरम पर है, जगह-जगह विश्व कप फुटबॉल के मैचों की चर्चा हो रही है वही मैदानों पर भी इसका जादू दिख रहा है। छोटे-छोटे बच्चे रात को मैच देख रहे हैं और उत्साह से लबरेज मैदान पर उस तेजी और दमखम को उतराने के लिए आतुर दिख रहे हैं, पटना के टर्फ एरिना में बच्चों का फुटबॉल को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है0
0
Report
झारखंड Fiscal Health Index में Achiever, देश के टॉप 3 राज्यों में जगह
Ranchi, Jharkhand:वित्तीय अनुशासन में झारखंड ने मारी बाज़ी नीति आयोग के Fiscal Health Index में ‘Achiever’ राज्य के रूप में उभरा झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 3 राज्यों में अपनी जगह बनाई कुल राजस्व में टैक्स से होने वाली आय का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक बनाए रखते हुए रेवेन्यू मोबिलाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया नीति आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के Fiscal Health Index में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप 3 राज्यों में अपनी जगह बनाई है। राज्य को ‘Achiever’ श्रेणी में शामिल किया गया है, जहां उसने ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों के साथ मजबूती से स्थान हासिल किया है। झारखंड की इस उपलब्धि के पीछे मजबूत वित्तीय अनुशासन, संसाधन जुटाने की क्षमता और संतुलित खर्च प्रबंधन प्रमुख कारण रहे हैं। राज्य ने अपने कुल राजस्व में टैक्स से होने वाली आय का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक बनाए रखते हुए रेवेन्यू मोबिलाइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही नॉन-टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने के प्रयास भी सफल रहे हैं। वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी झारखंड ने समझदारी का परिचय दिया है। राज्य ने अपने फिस्कल डेफिसिट को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के निर्धारित 3 प्रतिशत से नीचे बनाए रखा है, जो वित्तीय अनुशासन का स्पष्ट संकेत है। विकासोन्मुखी खर्च पर ध्यान देते हुए राज्य सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को GSDP के लगभग 4 से 5 प्रतिशत के स्तर पर बनाए रखा है, जिससे आधारभूत संरचना और दीर्घकालिक विकास को मजबूती मिली है। इसके अलावा, झारखंड ने कर्ज प्रबंधन में भी संतुलन बनाए रखा है। राज्य का कुल कर्ज GSDP के 25 प्रतिशत से कम है और ब्याज भुगतान का बोझ भी नियंत्रित रखा गया है, जो वित्तीय स्थिरता का प्रमाण है। विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड का यह प्रदर्शन न केवल राज्य की वित्तीय सुदृढ़ता को दर्शाता है, बल्कि आने वाले वर्षों में विकास की मजबूत नींव भी तैयार करता है।0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़ में तेज बारिश से जलभराव, सड़कें डूबीं
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: शहर में करीब एक घंटे से तेज बारिश जारी है। बारिश के चलते चंडीगढ़ के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। सड़कों पर हुए जलभराव के कारण लोगों के कई वाहन खराब हो गए।0
0
Report
हांसी अस्पताल में लावारिस मरीज के इलाज पर लोगों का भारी आक्रोश
Hansi, Haryana:हांसी में मानवता शर्मसार लावारिस हालत में पड़े एक मरीज का इलाज न किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मरीज को नागरिक अस्पताल लाया गया। आरोप है कि अस्पताल में उसे लावारिस समझकर समय पर इलाज नहीं किया गया और वापस छोड़ दिया गया। बाद में लोगों ने फिर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने की कार्रवाई की। स्थानीय residents में भारी रोष दिखा। नागरिक अस्पताल में चलने-फिरने में असमर्थ एक लावारिस व्यक्ति के इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल प्रशासन से समय पर इलाज की मांग उठी है। डायल 112 पर तैनात जसवंत ने बताया कि वे पहले भी मरीज को अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन डॉक्टर ने भर्ती नहीं किया। दोबारा सूचना मिलने पर फिर पहुंची पुलिस ने अब मरीज को भर्ती करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। senior medical officer राहुल बुद्धिराजा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और सही तरीके से इलाज कराया जाएगा।0
0
Report
आगरा में पति की हत्या: सिकंदरा में शव दफनाकर प्लास्टर करवा दिया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा से बड़ी खबर सिकंदरा क्षेत्र में पति का शव घर के बाथरूम से बरामद, पत्नी पर पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाने का आरोप, शव दफनाने के बाद बाथरूम में प्लास्टर कराया, करीब 45 दिन तक पति के लापता होने का नाटक करती रही पत्नी, मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने बाथरूम खुदवाकर सुरेन्द्र शर्मा का शव निकलवाया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू, महिला को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही गहन पूछताछ, वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच, सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत और लोगों में चर्चा, थाना सिकंदरा के प्राखशी टावर चौकी क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
प्रतिमा बागरी के आरक्षण प्रमाण-पत्र विवाद पर नोटिस और गांव में प्रदर्शन
Satna, Madhya Pradesh:सतना। मध्यप्रदेश की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का तथाकथित अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी कर 6 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे भोपाल के वल्लभ भवन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। समिति ने इस बार अनोखा तरीका अपनाया। सतना कलेक्टर को निर्देश दिए गए कि नोटिस राज्यमंत्री के गांव हरदुआ मझोल (नागौद तहसील) में डुगडुगी और डोंडी पिटवाकर तामील कराया जाए। आज उनके गांव में डुगडुगी बजाई गई और इश्तहार चस्पा किए गए, ताकि स्थानीय लोग उनकी जाति को लेकर कोई भी साक्ष्य या जानकारी समिति के समक्ष रख सकें। मामला क्या है? प्रतिमा बागरी ने अनुसूचित जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर सतना जिले की आरक्षित रेगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जीता और मंत्री पद प्राप्त किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि बागरी जाति अनुसूचित जाति की सूची में शामिल नहीं है। वे वास्तव में राजपूत/ठाकुर समुदाय से हैं। हाईकोर्ट ने राज्य स्तरीय समिति को 30 जून तक जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। अब 6 जुलाई को मंत्री, शिकायतकर्ता और अन्य पक्षकार साक्ष्य व दस्तावेज पेश करेंगे। इस विवाद का फैसला न सिर्फ मंत्री की राजनीतिक भविष्य बल्कि आरक्षण नीति की विश्वसनीयता पर भी असर डालेगा।0
0
Report
दिल्ली में राधाकृष्णन और होसबाले ने 80-वर्ष मीडिया आंदोलन के समारोह में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: C.P. RADHAKRISHNAN (VICE PRESIDENT OF INDIA) AND DATTATREYA HOSABALE (SARKARYAVAH, RASHTRIYA SWAYAMSEVAK SANGH) ATTENDS CELEBRATION OF 80 YEARS OF MEDIA MOVEMENT (1947–2026)0
0
Report
उत्तराखंड: 4 जुलाई से सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : 4 जुलाई को होगा सरकार 'जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का आगाज, लाभार्थीयों को मिलेगा विभिन्न योजनाओं का लाभ उत्तराखंड में 'सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम का दूसरा चरण कल यानी 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर 19 जुलाई तक चलने वाले इस 15 दिवसीय पखवाड़े में ब्लॉक और तहसील स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। प्रदेश में आम जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पिछले साल मिली बड़ी सफलता के बाद अब 'सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के दूसरे चरण का आगाज होने जा रहा है। इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान प्रदेश के ब्लॉक और तहसील स्तर पर बड़े स्तर पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि डोमिसाइल सर्टिफिकेट, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन से लेकर स्वास्थ्य जांच जैसी तमाम जरूरी सुविधाएं लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। वी.ओ : प्रशासन ने इस बार उन लोगों का भी खास ख्याल रखा है जो शिविरों तक आने में असमर्थ हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोई दिव्यांग या बुजुर्ग व्यक्ति कैंप में नहीं आ पाता है, तो संबंधित अधिकारी खुद उनके घर जाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करेंगे। देहरादून जनपद में होने वाले इस मुख्य कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम स्थल पर करीब 15,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मुख्य आयोजन में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री और माननीय राज्यपाल भी शिरकत करेंगे। विकास कार्यों के साथ-साथ इस बार उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों पर स्थानीय गायन, वादन, कला और पारंपरिक खान-पान को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष सांस्कृतिक मंच सजाए जा रहे हैं। तो अब तैयार हो जाइए, अगर आपका भी कोई सरकारी काम अटका है या किसी योजना का लाभ लेना है, तो कल से आपके नजदीकी ब्लॉक या तहसील में शुरू हो रहे इन शिविरों का लाभ जरूर उठाएं。0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर चंदा विवाद पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान: सनातन बोर्ड की मांग उभरी
Mathura, Uttar Pradesh:चोर तो चोर है, चाहे मछली हो या मगरमच्छ': राम मंदिर चंदा विवाद पर देवकीनंदन महाराज का बड़ा बयान, 'सनातन बोर्ड' की मांग मथुरा। राम मंदिर ट्रस्ट पर लगे चंदा चोरी के आरोपों को लेकर प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरे मामले को सनातनियों को ठेस पहुंचाने वाला और 'घृणित कार्य' करार दिया है। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने साफ कहा कि इस कृत्य में शामिल लोगों को कानूनी सजा तो मिलेगी ही, लेकिन वे भगवान के न्याय (दैवीय सजा) से भी नहीं बच पाएंगे।0
0
Report
पंडरिया में युवा मोर्चा के लिए आम महोत्सव, विधायक भावना बोहरा ने उत्साह बढ़ाया
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा, स्लग-महोत्सव युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए पंडरिया में 'आम महोत्सव' का आयोजन, विधायक भावना बोहरा ने बढ़ाया उत्साह कार्यकर्ताओं को लगातार राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यस्तता, शारीरिक-मानसिक थकान और तनाव से राहत दिलाने तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर पंडरिया में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के लिए अनूठे आम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहारों के साथ विभिन्न किस्मों के आमों से सजी टोकरी भी भेंट की गई। महोत्सव के दौरान नृत्य और संगीत का भी विशेष आयोजन हुआ, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जमकर नाचते-गाते और उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। इस दौरान विधायक भावना बोहरा भी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं और पूरे आयोजन में सहज व आनंदमय माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के आमों की सुंदर सजावट आकर्षण का केंद्र रही। रंग-बिरंगे और स्वादिष्ट आमों से सजी टोकरियों ने महोत्सव की रौनक बढ़ा दी। आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना को मजबूत करना रहा।0
0
Report
गुजरात ATS ने आठ आतंकियों की गिरफ्तारी; हाई कोर्ट असिस्टेंट पब्लिक प्रोसेक्यूटर ने बयान दिया
Noida, Uttar Pradesh:MEHSANA (GUJARAT): B.H. PRAJAPATI (ASSITT. PUBLIC PROSECUTOR, HIGH COURT) ON EIGHT TERRORISTS ARRESTED BY GUJARAT ATS0
0
Report
Advertisement
बांदा: 6 घंटे में 4 गिरफ्तारी, अवैध तमंचा-कारतूस समेत गिरोह पकड़ा गया
Banda, Uttar Pradesh:जानकारी के अनुसार बदौसा थाना पुलिस ने भैंस/पड़वा चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सूचना मिलते ही छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। घटना निजामी नगर अंश दुबरिया निवासी बोडाराम यादव के घर के बाहर बंधी दो भैंस और एक पड़वा चोरी होने की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुई। अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर हड़हा माफी रोड से—भुसासी गाँव की ओर जाने वाले मार्ग से इन्हें गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी में अफसर कुरैशी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर) और दो जिंदा कारतूस (315 बोर) मिले, साथ ही घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन व एक डीसीएम वाहन भी बरामद हुए। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर पूर्व से विभिन्न स्थानों से पशु चोरी कर उन्हें अन्य जिलों में बेचते हैं। पुलिस अब इनके अन्य स्थानों से संबंधित मामलों और आपराधिक इतिहास की गहन छानबीन कर रही है, ताकि उनके द्वारा किए गए अन्य चोरी के मामलों का भी पता चल सके। आगे की कार्रवाई और स्पेशल टीमों की जांच जारी है।0
0
Report
सीतापुर में विवाहिता टॉवर पर चढ़ी, प्रेमी संग हंगामा मचा दिया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक विवाहित महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमी के साथ रहने की कर रही थी जिद। टावर पर चढ़ी विवाहिता ने जमकर काटा हंगामा। महिला का आरोप की 13 दिन पहले थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और ना ही कोई कार्रवाई की समझाने बुझाने के बाद महिला टावर से उतरी। कमलापुर थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
अशोकनगर में महिला ब्लैकमेलिंग मामले में मोहित मांझी गिरफ्तार
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर - सिटी कोतवाली मैं महिला पर ब्लैकमेलिंग का मामला हुआ दर्ज, - मोहित मांझी को ब्लैकमेल कर मांग रही थी एक करोड़ रुपए, - वीडियो वायरल करने और बलात्कार का मामला दर्ज कराने के नाम पर मांग रही थी एक करोड़ रुपए, - हाउस कीपिंग का काम करती थी महिला, मोहित मांझी और महिला के बीच लंबे समय से थे प्रेम संबंध, - पी एच ई विभाग मैं कर्मचारी है मोहित मांझी, - गुपचुप तरीके से हिडन कैमरे से बनाया था महिला ने वीडियो उसी को दिखाकर कर रही थी ब्लैकमेल, करीब तीन लाख रूपए पहले महिला ले चुकी है मोहित मांझी से, - मामला दर्ज कर पुलिस किया महिला को गिरफ्तार, - सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला,0
0
Report
Advertisement
