Back
संत नगर मार्केट में पत्थरबाजी, कारोबारियों ने गिरफ्तारी की मांग की
NANasim Ahmad
Jan 24, 2026 06:34:45
New Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके के संत नगर मेन मार्केट में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई गंभीर घटना पर now सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के समय अतिक्रमणकारियों ने दिल्ली पुलिस और नगर निगम के जेई व पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बावजूद वजीराबाद थाना पुलिस ने न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही सख्त कार्रवाई होती दिखाई दी। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले को ठंडे bस्ते में डाल दिया, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि गली में अवैध अतिक्रमण के कारण उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। इसी को लेकर उन्होंने लगातार पत्राचार कर नगर निगम से शिकायत की थी, जिसके बाद निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। но इस कार्रवाई के दौरान हुई पत्थरबाजी ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। इतनी बड़ी घटना और सबूत सामने होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से संत नगर मार्केट के व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के चलते उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। मामले से नाराज़ व्यापारियों ने अब पंचायत कर लिखित शिकायत नगर निगम के अध्यक्ष और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी है। शिकायत में साफ तौर पर मांग की गई है कि पत्थरबाज़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो संत नगर मार्केट को बंद कर दिल्ली पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर व्यापारियों का गुस्सा सड़कों पर उतरता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:23:530
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 24, 2026 09:23:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 24, 2026 09:23:150
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowJan 24, 2026 09:22:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:22:360
Report
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowJan 24, 2026 09:22:230
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 24, 2026 09:22:020
Report
JPJai Pal
FollowJan 24, 2026 09:21:420
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 09:21:280
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 24, 2026 09:21:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 09:20:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 09:20:41Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के केलनसर गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रु के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया। चाखु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 09:20:340
Report
ASArvind Singh
FollowJan 24, 2026 09:20:210
Report