Back
सुल्तानपुरी डकैती के वांछित बदमाश साहिल गिरफ्तार, कई अपराधों का खुलासा
RKRaj Kumar Bhati
Oct 14, 2025 07:32:31
Delhi, Delhi
सुल्तानपुरी डकैती मामले में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की पश्चिमी रेंज-II को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज डकैती के मामले में फरार चल रहे आदतन अपराधी साहिल उर्फ पहलवान (26 वर्ष) पुत्र अंग्रेज निवासी किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली और एनसीआर में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट जैसे 10 से अधिक जघन्य अपराधों में शामिल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2025 को एएसआई श्रीओम को सूचना मिली कि साहिल किराड़ी सुलेमान नगर आने वाला है। निरीक्षक सतीश मलिक की देखरेख और एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रविंदर सिंह व टीम ने रमेश एन्क्लेव इलाके में जाल बिछाकर आरोपी को धर दबोचा।
साहिल सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर संख्या 632/2025 में वांछित था, जिसमें उसने अपने साथियों ऋषभ उर्फ अम्मा और रोहित उर्फ बहादुर के साथ मिलकर दुकान संचालक जान मोहम्मद पर हमला किया था। आरोपियों ने बेसबॉल बैट और डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल किया और ₹12,000 नकद व अन्य सामान लूट लिया था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि साहिल पहले भी राजौरी गार्डन इलाके के हैंगओवर क्लब में हुई गोलीबारी में शामिल था। इस घटना में उसके दो साथी पकड़े गए थे, जबकि वह फरार हो गया था। आरोपी थाना अमन विहार का BC (Bad Character) घोषित अपराधी है और लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बच रहा था।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और घटनाओं की कड़ी जोड़ने में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowOct 14, 2025 10:51:440
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowOct 14, 2025 10:51:32Jashpur Nagar, Chhattisgarh:घर में खड़े छोटा हाथी वाहन में लगी भीषण आग, धु-धुकर जलकर वाहन हुआ खाक, करीब 5 लाख रुपये का वाहन जलकर हुआ खाक, पीड़ित युवक ने अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने की जताई आशंका, पत्थलगांव शिवपुर की घटना。
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 14, 2025 10:51:200
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowOct 14, 2025 10:51:000
Report
RSR.B. Singh
FollowOct 14, 2025 10:50:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 14, 2025 10:50:300
Report
ADAnup Das
FollowOct 14, 2025 10:49:410
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 14, 2025 10:49:290
Report
ADArjun Devda
FollowOct 14, 2025 10:49:180
Report
SKSandeep Kumar
FollowOct 14, 2025 10:49:020
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 14, 2025 10:48:490
Report
0
Report
SASALMAN AMIR
FollowOct 14, 2025 10:48:350
Report
ATAnuj Tomar
FollowOct 14, 2025 10:48:23Noida, Uttar Pradesh:ROHTAK (HARYANA): DEAD BODY OF POLICE OFFICER FOUND UNDER MYSTERIOUS CIRCUMSTANCES
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 14, 2025 10:48:140
Report