icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

इंदौर के आइसक्रीम कारखानों में खाद्य सुरक्षा की कड़ी जाँच, नियमों के उल्लंघन पर नोटिस

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सतत जांच कार्रवाई की जा रही है। इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड पर कार्रवाई की तो साथ ही राजाराम नगर स्थित चैंपियंस आइसक्रीम एंड फ्रोजन फूड का औचक निरीक्षण किया, टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान निर्माण के लिए वैध अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं पाई गई ओर पैकेजिंग मटेरियल पर लेबलिंग संबंधी जानकारी भी अधूरी मिली। मौके पर रॉ मटेरियल का भंडारण अस्वच्छ ओर अव्यवस्थित पाया गया तथा कुछ जंग लगे सांचे भी पाए गए। खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई। फ्रीजर रूम में खाद्य सामग्री व्यवस्थित रूप से पैलेट्स ओर स्टील कंटेनरों में नहीं पाई गई। मौके से वनीला फ्रोजन डेजर्ट, केसर पिस्ता कुल्फी, मावा एवं चॉकलेट पेस्ट के कुल 04 नमूने जांच के लिए लिए गए। वैध निर्माण के लिए वैध कागज मिलने तक निर्माण कार्य को रोक दिया गया। वहीं जांच के दौरान ही रुद्राक्ष आइसक्रीम इकाई का निरीक्षण कृष्णा पार्क कॉलोनी, छोटा बांगड़दा, मSituated रुद्राक्ष आइसक्रीम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न फ्लेवर की आइसक्रीम का निर्माण किया जाना पाया गया। मौके पर अस्वच्छ परिस्थितियों में आइसक्रीम निर्माण होता मिला और निर्माण में उपयुक्त विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स बिना लेबल के पाए गए, जिन पर कोई आवश्यक जानकारी अंकित नहीं थी। खाद्य पदार्थ भंडारण स्थल पर भी अव्यवस्था पाई गई। मौके से आइसक्रीम के 05 एवं टूटी फ्रूटी का 01, इस प्रकार कुल 06 नमूने जांच हेतु लिए गए। बिना लेबल पाए गए फ्लेवर्स को विक्रेता के हाथों से ही मौके पर नष्ट कराया गया। परिसर में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

सीएम का चंडीगढ़ दौरा: সকাল से देर رات तक शेड्यूल

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कई कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे जाएंगे ज्योतिसर तीर्थ इसके बाद सुबह 10 बजे जाएंगे पेहवो के संगमेश्वर महादेव मंदिर जहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल इसके बाद दोपहर 2:00 बजे पहुंचेंगे चंडीगढ़ शाम 3:00 बजे जाएंगे चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी ऑफिस शाम 3:30 हरियाणा सचिवालय में करेंगे एचईपीबी विभाग की बैठक शाम 5:00 बजे पुलिस विभाग की रिव्यू बैठक करेंगे इसके बाद शाम 6:00 बजे सीएम विंडो पोर्टल को लेकर करेंगे मीटिंग रात करीब 09:45 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए होंगे रवाना
0
0
Report

सोहनी गांव में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल; पुलिस जांच जारी

Jaunpur, Uttar Pradesh:महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस जौनपुर केराकत क्षेत्र के सोहनी गांव में महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

सहारनपुर में नशे में देवर ने गर्भवती भाभी की खौफनाक हत्या कर दी

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के नानौता क्षेत्र में रविवार देर शाम एक घर उस वक्त कत्लगाह में बदल गया, जब नशे में धुत एक युवक ने अपनी छह महीने की गर्भवती भाभी की फावड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी का गुस्सा इतना खौफनाक था कि उसने बचाने आए परिजनों और मोहल्ले वालों पर भी हमला करने की कोशिश की। करीब दो घंटे तक घर के भीतर दहशत का माहौल बना रहा। मृतका की पहचान सना नाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले सलमान से लव मैरिज के जरिए हुई थी। परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन रविवार शाम अचानक यह घर मातम में बदल गया। परिजनों के मुताबिक, सलमान का छोटा भाई आमिर नशे की हालत में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी अपनी भाभी सना नाज से कहासुनी हो गई। मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में बेकाबू आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाया और सना नाज पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया गया कि आरोपी ने सना के सिर, पेट और छाती पर कई वार किए। गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही और घर के अंदर चीख-पੁकार मच गई। शोर सुनकर उसका पति सलमान दौड़ता हुआ अंदर पहुंचा, लेकिन आमिर फावड़ा लहराते हुए दरवाजे पर खड़ा हो गया। उसने किसी को भी अंदर नहीं आने दिया। मोहल्ले के लोग भी मौके पर जमा हो गए, लेकिन आरोपी के हाथ में खून से सना फावड़ा देखकर कोई आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं कर सका। इसी बीच सलमान जान बचाकर सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मगर आरोपी ने पुलिस टीम को भी घर में घुसने नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उसने घर में रखा गैस सिलेंडर भी खोल दिया और आग लगाने की धमकी देने लगा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी आमिर को काबू में कर लिया। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया और घर के अंदर पहुंचकर सना नाज का शव कब्जे में लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने खून से सने फर्श, हथियार और अन्य सबूतों के नमूने जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में नशे और घरेलू विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पूरे इलाके में इस वारदात के बाद सनसनी और दहशत का माहौल है।
0
0
Report

हरदोई में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में दर्दनाक हादसा,ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर के दो मासूम बच्चों की बारिश का पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम चिमना स्थित आशीष ईंट भट्ठे पर लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के अमीनगर निवासी इरशाद खान पुत्र अशफाक खान मजदूरी का काम करता है।रविवार को उसके 7 वर्षीय बेटे और 9 वर्षीय बेटी की ईंट भट्ठे पर बारिश का पानी निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें गिर गए। काफी देर तक बच्चे दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो दोनों के शव पानी में उतराते मिले।घटना के बाद भट्ठे पर चीख-पुकार मच गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाही पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

बोकारो सिटी थाने के वायरल वीडियो में आरोपी गिरफ्तार, वीडियो भ्रामक दावा

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सिटी थाना के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कहा आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की जा रही थी और आरोपियों द्वारा वीडियो बनाया जा रहा था। वायरल वीडियो में 'पीड़ित' निकले दोषी, पुलिस ने दो को न्यायिक हिरासत में भेजा। बताते चले कि बोकारो में सोशल मीडिया पर वायरल सिटी थाना का एक वीडियो, जिसमें पुलिस द्वारा फरियादी को जबरन हिरासत में लेने का दावा किया जा रहा था, जांच में पूरी तरह गलत साबित हुआ। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि वीडियो में दिखाए गए 'पीड़ित' ही वास्तव में दोषी थे, जिन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया। घटना 19 अप्रैल 2026 को दुन्दीबाग स्थित केतारी गली में हुई, जहां दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के 7-8 लोग थाने पहुंचे, जिनमें से एक करण कुमार को सिर में हल्की चोट लगी थी। उसे ओपीडी पदाधिकारी सदर अस्पताल भेज रहे थे, तभी सूचना मिली कि इन्हीं लोगों ने दूसरे पक्ष के देव कुमार साव (पिता: ज्ञानचंद्र साव) को चाकू से गला और छाती पर गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। देव कुमार की हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल से बीजीएच अस्पताल, सेक्टर-4 रेफर किया गया。 थाने में मौजूद लोगों को इसकी भनक लगते ही गिरफ्तारी के डर से भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हंगामा मच गया। साथ आई महिलाओं ने भी हिरफ्तारियों को छुड़ाने का प्रयास किया और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मशक्कत के बाद दोषी हरेराम साव और करण साव को वादी ज्ञानचंद्र साव के तहरीर पर केस संख्या-72/2026 दर्ज कर 20 अप्रैल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया。 इन लोगों ने सदर अस्पताल में भी हंगामा किया। थाने में पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार और हंगामे के लिए बीएस सिटी थाना में संहा संख्या-04/2026 (20 अप्रैल 2026) दर्ज की गई है। डीएसपी ने कहा कि वायरल वीडियो भ्रामक है और पुलिस ने पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया।
0
0
Report

गंगोत्री धाम में पितरों के मोक्ष के साथ रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री में पितरों को मिलता मोक्ष,यात्रा पीक पर गंगोत्री में बड़ी संख्या में पहुंच रहे यात्री उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में यात्रा पीक पर है बड़ी संख्या में यात्री गंगोत्री धाम में पहुंच रहे हैं और मां गंगा के दर्शन कर रहे हैं। गंगोत्री में श्रद्धा भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत तस्वीर देखने को मिल रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक 3 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम में पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा को जिला प्रशासन ने पूरी व्यवस्था चाक चौबंद किया है। उत्तरकाशी भैरव घाटी तक गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संकरा होने के बावजूद भी यातायात व्यवस्था को हाईटेक बनाया है जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान तैनात है यात्रियों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है और जिला प्रशासन लगातार चार धाम यात्रा पर निगरानी बनाए हुए है लगातार मौसम खराब होने के बावजूद भी चारधाम यात्रियों की श्रद्धा अडिग है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। गंगोत्री धाम के रावल तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिला प्रशासन का यात्रा में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top