Back
बुराड़ी के फुटपाथ पर खुले नाले, पैदल यात्री बन रहे जोखिम में
NANasim Ahmad
Feb 17, 2026 07:37:39
New Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फुटपाथ पर चलना अब सुरक्षित नहीं रहा। खुले नाले और टूटे हॉलपास राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बनते जा रहे हैं, लेकिन लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन की लापरवाही सवाल खड़े कर रही है।
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फुटपथ अब पैदल चलने वालों की सुविधा नहीं, बल्कि खतरे की वजह बन चुके हैं। यहां कई जगह फुटपाथ पर बने नालों के हॉलपास खुले पड़े हैं, जिन पर न तो ढक्कन हैं और न ही कोई चेतावनी संकेत। ऐसे में राहगीरों को हर कदम फूंक-फूंक कर रखना पड़ रहा है, क्योंकि जरा सी चूक सीधे जानलेवा हादसे में बदल सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की नियमित सफाई नहीं की जाती और न ही उन्हें ढकने की कोई व्यवस्था है। रात के समय या बारिश के दौरान हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब खुले नाले दिखाई तक नहीं देते। बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं खास तौर पर दहशत में रहते हैं कि कहीं पैर फिसला और सीधे नाले में गिर गए तो बचना मुश्किल हो जाएगा। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली में पिछले कुछ समय में खड्डों और खुले नालों में गिरकर मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इन घटनाओं से सबक लेते नजर नहीं आते। हर बड़े हादसे के बाद कुछ दिन सुर्खियां बनती हैं, लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले। नालों को ढकने, फुटपाथ की मरम्मत और सुरक्षा उपायों को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन और दिल्ली सरकार इन हादसों की जिम्मेदारी लेगी या फिर किसी और बड़ी अनहोनी के बाद ही नींद से जागेगी। बुराड़ी के लोग मांग कर रहे हैं कि खुले नालों को तुरंत ढका जाए और फुटपाथ को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि पैदल चलना दोबारा सुरक्षित हो सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MJManoj Jain
FollowFeb 17, 2026 09:16:080
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:15:510
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:15:390
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 17, 2026 09:15:260
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 17, 2026 09:15:170
Report
जौनपुर पुलिस लाइंस में बम होने की सूचना के बाद एलर्ट हुई जौनपुर,एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने क्या
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 17, 2026 09:07:38Patna, Bihar:بنگلورو میں فرانس ریاستا ASں-پریمن Modi मुलाकات، دفاع minister बैठक، AI सम्मेलन پر Bihar रिएक्शन
0
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 17, 2026 09:07:200
Report
RKRishikesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 09:07:030
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 17, 2026 09:06:430
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 17, 2026 09:06:320
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 17, 2026 09:06:170
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 09:06:080
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 17, 2026 09:05:320
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 17, 2026 09:05:230
Report