Back
नंद नगरी हत्या: परिजनों ने सड़क पर शव रखकर इंसाफ माँगा
RKRakesh Kumar
Feb 18, 2026 12:49:48
New Delhi, Delhi
कल हुई नंद नगरी हत्याकांड में परिजनों ने सड़क पर शव रख कर मांगा इंसाफ।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी में उमरदीन हत्याकांड के विरोध में बुधवार दोपहर इलाके में जोरदार प्रदर्शन हुआ। परिजनों ने मृतक का शव नत्थू चौक फ्लाईओवर से नंद नगरी डीसी ऑफिस जाने वाली सड़क के बीचोंबीच रखकर इंसाफ की गुहार लगाई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और “हमें इंसाफ चाहिए” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रदर्शन के कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
हालात बिगड़ते देख वेलकम, नंद नगरी और जीटीबी एनक्लेव थाने के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत और आश्वासन के बाद परिवार शव लेकर अपने घर की ओर रवाना हुआ, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
मृतक की पत्नी राबिया ने रोते हुए इंसाफ की मांग की। उनका आरोप है कि जिस शख्स ने गोली चलाई, उस पर कई मामले दर्ज हैं। यदि उसे जेल में रखा जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग होने के कारण सुधार गृह से बाहर आ गया था। परिवार में पत्नी राबिया, बेटा तहजीम समेत अन्य सदस्य हैं। तहजीम दसवीं कक्षा का छात्र है और इन दिनों उसकी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार शाम बी-2 ब्लॉक में ट्यूशन से लौट रहे तहजीम का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बीच बचाव करने पहुंचे उसके पिता उमरदीन पर हमलावरों ने पहले हमला किया और फिर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowFeb 18, 2026 14:35:110
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 18, 2026 14:34:520
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 18, 2026 14:34:400
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 14:33:130
Report
IKIsateyak Khan
FollowFeb 18, 2026 14:32:530
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 14:32:360
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 18, 2026 14:32:160
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 18, 2026 14:31:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 14:31:42Noida, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कैसे जानलेवा साबित हो सकती है...इसकी एक तस्वीर शाहजहांपुर से सामने आई यह हादसा सबक है उन लोगों के लिए जो सड़क पार करने के लिए जेबरा क्रॉसिंग का इस्तेमाल नहीं करते
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 18, 2026 14:31:290
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowFeb 18, 2026 14:31:130
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 18, 2026 14:27:510
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 18, 2026 14:27:160
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 18, 2026 14:26:580
Report