icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अरनोद नगरपालिका चुनाव: भाजपा ने 14 वार्ड जीते, कांग्रेस 4 पर सिमटी

Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : अरनोद हेडर/हेडलाईन : अरनोद में भाजपा का दबदबा, 20 में से 14 वार्ड जीते; कांग्रेस 4 पर सिमटी, 2 निर्दलीयों ने भी मारी बाजी एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगरपालिका के चुनाव परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 14 वार्डों में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को महज 4 वार्डों में जीत मिली, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी। परिणामों के बाद अरनोद नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने की तस्वीर मजबूत नजर आ रही है। हालांकि निर्दलीय पार्षद भी आगे के राजनीतिक समीकरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। चुनाव परिणामों में कई बड़े और चर्चित चेहरों को भी हार का सामना करना पड़ा। वार्ड 7 में भाजपा के ईश्वर चौधरी ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं निवर्तमान उपप्रधान कैलाश भाटी को 93 वोट से शिकस्त दी। कैलाश भाटी चार बार वार्ड पंच रह चुके हैं। उनकी हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वार्ड 2 में मुकाबला बेहद करीबी रहा। निर्दलीय सतीश खराड़ी ने कांग्रेस के नारायण लाल को महज 3 वोट से हराकर जीत दर्ज की। इस वार्ड में भाजपा के बालू कटारा तीसरे स्थान पर रहे। बालू कटारा को नगरपालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों में माना जा रहा था। भाजपा से जुड़े कई चर्चित चेहरों को भी चुनाव में झटका लगा। वार्ड 1 में भाजपा समर्थित पूर्व सरपंच शांति बाई तीसरे स्थान पर रहीं। उनके पति बालू मीणा को भी हार का सामना करना पड़ा, जिन्हें अध्यक्ष पद के दावेदारों में माना गया था। वहीं वार्ड 8 में भाजपा से अलग होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे निवर्तमान सरपंच पति भरत राणा को भाजपा के राहुल मीणा ने 89 वोट से हरा दिया। वार्डवार परिणामों में वार्ड 1 से कांग्रेस की पिंकी मीणा ने जीत दर्ज की। वार्ड 2 में निर्दलीय सतीश खराड़ी विजयी रहे। वार्ड 3 में भाजपा की सपना जैन, वार्ड 4 में निधि चौधरी और वार्ड 5 में कांग्रेस के भेरूलाल मीणा ने जीत हासिल की। वार्ड 6 में भाजपा के अमित जैन, वार्ड 7 में ईश्वर चौधरी और वार्ड 8 में राहुल मीणा विजयी रहे। वार्ड 9 में भाजपा की प्रतिभा जैन, वार्ड 10 में बाबूलाल तेली, वार्ड 11 में मंजु तेली और वार्ड 12 में दीपक प्रजापति ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 में कांग्रेस की नानी बाई विजयी रहीं। वार्ड 14 में भाजपा के आयुष सोनी ने जीत हासिल की। वार्ड 15 में निर्दलीय देवु बाई ने कांग्रेस की कविता मेघवाल को हराकर जीत दर्ज की। वार्ड 16 में भाजपा के शांतिलाल रैदास, वार्ड 17 में आशुतोष कुमावत, वार्ड 18 में राधा कुंवर और वार्ड 19 में तूफान सिंह विजयी रहे। वार्ड 20 में कांग्रेस के दोलतराम गाड़ी लोहार ने जीत दर्ज की। जीत के अंतर की बात करें तो वार्ड 18 में भाजपा की राधा कुंवर ने कांग्रेस की नमिता व्यास को 110 वोट से हराया, जो दिए गए प्रमुख मुकाबलों में सबसे बड़ा अंतर रहा। वार्ड 4 में भाजपा की निधि चौधरी ने 109 वोट से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड 7 में ईश्वर चौधरी की 93 वोट की जीत भी प्रमुख रही। सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 2 में रहा, जहां निर्दलीय सतीश खराड़ी ने सिर्फ 3 वोट से जीत हासिल की। अरनोद नगरपालिका के परिणामों ने अध्यक्ष पद की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर दी है। भाजपा के 14 पार्षद निर्वाचित होने से पार्टी बहुमत के आंकड़े से आगे है। कांग्रेस के 4 और निर्दलीय के 2 पार्षद हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में भाजपा का पलड़ा स्पष्ट रूप से भारी नजर आ रहा है। हालांकि निर्दलीय पार्षदों की भूमिका आगामी राजनीतिक गतिविधियों में चर्चा का विषय बनी रहेगी।
0
0
Report

धामी ने समीक्षा बैठक में हेल्पलाइन 1905 और सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए

Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 से लेकर सड़कों की मरम्मत, चारधाम यात्रा और स्वास्थ्य विभाग तक कई अहम मुद्दों पर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हेल्पलाइन 1905 आम जनता के लिए सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनी शिकायत जिले से लेकर प्रदेश स्तर के अधिकारियों तक पहुंचा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की हालत काफी खराब हो जाती है। उन्होंने PWD और शहरी विकास विभाग को जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने को कहा है। सीएम धामी ने स्वास्थ्य विभाग को फ्लू और मौसमी संक्रमण को देखते हुए सभी अस्पतालों में तैयारी रखने और जिलाधिकारियों को जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल और शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति योजनाओं को समय पर बच्चों तक पहुंचाने को कहा।
0
0
Report

निकाय चुनाव: बीजेपी का मजबूत प्रदर्शन, निर्दलीय बन गए किंगमेकर

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तीन नगर परिषद और चार नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम सामने आए। खास बात यह रही कि जिले के कई निकायों में बीजेपी ने मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कहीं-कहीं कांग्रेस ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी ने भी कई निकायों में बड़ी भूमिका निभाते हुए बोर्ड बनाने की राह में खुद को किंगमेकर के तौर पर खड़ा कर दिया।खैरथल नगर परिषद: कुल 45 वार्डों में बीजेपी 8 सीटें, कांग्रेस 20 सीटें, निर्दलीय 17।भिवाड़ी नगर परिषद: बीजेपी ने 30 वार्डों में जीत दर्ज की, कांग्रेस को 9 सीटें, निर्दलीय को 20 सीटें, बीएसपी को 1 सीट मिली।तिजारा नगर परिषद: कुल 35 वार्डों में बीजेपी 3 सीटें, कांग्रेस 2 सीटें, निर्दलीय प्रत्याशी 31 वार्डों में जीतकर siyasi परिदृश्य बदल दिया।किशनगढ़बास नगरपालिका: 25 वार्ड, बीजेपी 12 सीटें, कांग्रेस 5 सीटें, निर्दलीय 8।मुंडावर नगरपालिका: 25 वार्ड, बीजेपी 14 सीटें, कांग्रेस 6, निर्दलीय 5।कोटकासिम नगरपालिका: 20 वार्ड, बीजेपी 9 सीटें, कांग्रेस 2, निर्दलीय 9।टपूकड़ा नगरपालिका: 20 वार्ड, बीजेपी 9 सीटें, कांग्रेस 3, निर्दलीय 8。
0
0
Report
Advertisement

DUSU टिकट विवाद से NSUI में बगावत, ABVP और ASAP को फायदा?

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के टिकटों के ऐलान के साथ ही कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI में घमासान और बगावत छिड़ गई है। 18 सितंबर 2026 को होने वाले मतदान से ठीक पहले प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से संगठन के भीतर असंतोष है, छात्र संघ चुनावों में टिकट वितरण को लेकर विवाद बना हुआ है। DUSU चुनावो को लेकर NSUI ने जैसे ही अपने केंद्रीय पैनल के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की, संगठन के सबसे प्रमुख चेहरों में शुमार दीपांशु शौकीन और विशेष यादव को सूची से बाहर कर दिया गया। इसके बाद दोनों ही नेताओं ने संगठन के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। वही NSUI के बैनर तले छात्रों की आवाज उठाने वाले समर्थ अब आजाद उम्मीदवार के तौर पर अध्यक्ष पद की ताल ठोक रहे हैं तो बागी हुए दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष और विशेष यादव संयुक्त सचिव के तौर पर आजाद उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया है। बताया जा रहा है कि टिकट की घोषणा के बाद कुछ समर्थकों ने NSUI के संयुक्त सचिव उम्मीदवार गोपाल चौधरी के साथ मारपीट की है! वही सभी बागी हुए सोसल मीडिया पर जमकर इसका प्रचार कर रहे है तो NSUI के टिकट देने पर सवाल खड़े कर रहे है वही कांग्रेस छात्र संघ की तरफ से उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीना को उतारा गया है जो की राजस्थान से, किसान परिवार की पृष्ठभूमि है , वही उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ है जोकि कांग्रेस नेता मनीष चतरथ के बेटे है, इसको लेकर भी दावेदार विरोधी हुए है की पिता के कारण टिकट दिया गया है वही सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव गोपाल चौधरी है। NSUI के अंदर DUSU चुनाव की इस अंदरूनी कलह और बगावत का सीधा फायदा प्रतिद्वंद्वी संगठन ABVP और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP को मिल सकता है। अब देखना होगा कि NSUI इस अंदरूनी लड़ाई से कैसे बाहर निकलेगी。
0
0
Report

NSUI से बगावत कर विशेष यादव आजाद उम्मीदवार बनकर DUSU चुनाव मैदान में

New Delhi, Delhi:स्टोरी दिल्ली विश्वविद्यालय में चल रहे DUSU चुनाव में NSUI से बगावत कर जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे विशेष यादव का कहना है कि उनके साथ NSUI में दोहरा व्यवहार हुआ है । NSUI के लिए उन्होंने काफी समय तक काम किया ।अचानक DUSU चुनाव में नामांकन से पहले NSUI में समीकरण बदल और उन्हें उम्मीदवार के पद से हटाते हुए किसी और को DUSU चुनाव का प्रतिभागी बनाया । जिस बात से नाराज होकर छात्र विशेष यादव ने DUSU चुनाव लड़ने की ठानी उनका । आरोप है कि जिस DUSU पद के लिए वह NSUI में लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उस पद पर किसी ओर उम्मीदवार को चुनाव लड़ने के लिए उतारा गया। अब देखने वाली बात होगी विशेष यादव आखिरकार कैसे इस DUSU चुनावी रण में अपनी जीत हासिल कर पाएंगे। बाईट / विशेष यादव , आजाद उमीदवार , बागी छात्र नेता NSUI
0
0
Report
Advertisement

किसानों का हल्ला बोल: नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पर जोरदार घेराबंदी

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिले में आज किसानों का हल्ला बोल प्रदर्शन रहा, भारतीय किसान यूनियन के जोनल अध्यक्ष ने अलग अलग अथॉरिटी पर मोर्चा संभाला। इस दौरान नोएडा अथॉरिटी ,ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यमुना अथॉरिटी पर प्रदर्शन किया गया, सबसे पहले राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे। इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांग कर रहे हैं लेकिन अब कोई अधिकारी भी मिलने को तैयार नहीं है और किसने की आवाज को तो सुना होगा अगर यह लोग आवाज नहीं सुनेंगे तो किसान प्राधिकरण के काम को रोकेंगे क्योंकि जो किसानों का हक है वह उन्हें मिलना चाहिए और इसी को लेकर आज तीनों प्राधिकरण का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को 10% प्लॉट 64.7 % मुवजा देना ही होगा। वही भारतीय किसान यूनियन के पवन खटाना ने बताया कि पिछले काफी समय से किसानों को 64.7 मुआवजा, आबादी निस्तारण, 10 परसेंट आवासीय प्लॉट ,2013 भूमि अधिग्रहण बिल लागू नहीं किया है जिसकी मांगों को लेकर हमने आज प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आज तीनों प्राधिकरण पर धरने के बाद बैठकर रणनीति बनाई जाएगी और फैसला होगा कि आगे किस तरह से हमें कार्य करना है।
0
0
Report

नीति%C2%A0श कुमार से न्याय मित्रों के मानदेय बढ़ोतरी और स्थायित्व पर चर्चा

MRMD Riyaz11m ago
Patna, Bihar:ग्राम कचहरी न्याय मित्र संघ कैमूर, भभुआ के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की एवं उन्हें अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अपने मांग पत्र में न्याय मित्रों की सेवा को स्थायी करने तथा मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय श्री नीतीश कुमार जी से आग्रह करते हुए कहा कि वर्तमान में मिलने वाला लगभग ₹7,000 मासिक मानदेय महंगाई को देखते हुए पर्याप्त नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साल 2007 में नियुक्ति के बाद से ही न्याय मित्र ग्राम कचहरियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। न्याय मित्रों की भूमिका केवल न्यायिक कार्यों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि समय-समय पर सरकार एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों में भी उन्होंने योगदान दिया है।
0
0
Report

बिहार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का एम्स दिल्ली में निधन

MRMD Riyaz11m ago
Patna, Bihar:वरिष्ठ कांग्रेस नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं 6 बार के विधायक रहे अब्दुल जलील मस्तान का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा दुःख जताया और अपने शोक संदेश में कहा कि बिहार कांग्रेस ने अपने एक समर्पित और जुझारू नेता को खो दिया है। सीमांचल की आवाज़ के रूप में उन्होंने लंबे समय तक जनता की सेवा की। 2015 की महागठबंधन सरकार में उन्होंने उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। उनका निधन कांग्रेस संगठन, सीमांचल और पूरे बिहार के लिए अपूरणीय क्षति है। हम दिवंगत नेता के कृतित्व औरe व्यक्तित्व को नमन करते हैं। उनका योगदान और उनकी स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की ताकत दें। कांग्रेस पार्टी परिजनों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है।
0
0
Report
Advertisement

भारत महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर नीतीश कुमार ने बधाई दी

MRMD Riyaz12m ago
Patna, Bihar:महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं。 नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह शानदार जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय है। टीम की सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है。 उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि से देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी। नीतीश कुमार ने पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय महिला क्रिकेटर आगे भी इसी तरह अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहेंगी।
0
0
Report

पुंछ NHM कर्मचारियों का छह दिन से विरोध, वेतन-रिटायरमेंट-नौकरी सुरक्षा की मांग

Chikri Ban, पुंछ में नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी, कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी एसोसिएशन पुंछ की ओर से अपने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें वेतन में संशोधन, रिटायरमेंट लाभ, नौकरी की सुरक्षा और सेवा से बाहर रह गए कर्मचारियों के लिए लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि एनएचएम कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों का निवारण हो सके।
0
0
Report
Advertisement

जयंत चौधरी: NDA और सहयोगी 403 सीटों पर प्रचार, विकास की गति नहीं रुकेगी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री और RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कहते हैं, "उत्तर प्रदेश में 403 सीटें हैं। उत्तराखंड में भी चुनाव होंगे और हम वहां भी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सभी 403 सीटों पर NDA और उसके सभी सहयोगी दल मिलकर प्रचार करेंगे। हमारी एकजुट लड़ाई और एकमात्र कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि विकास की गति न रुके। किस पार्टी ka चुनाव चिह्न इस्तेमाल होगा, इस बारे में बात करें तो राजनीतिक पार्टियां समय के साथ अपने चुनाव चिह्न बदलती रहती हैं... जब हमारा उनके (समाजवादी पार्टी) साथ गठबंधन था, तब बंद दरवाजों के पीछे हुई हर बात सार्वजनिक नहीं की गई थी। अगर मैं खुलकर उन बातों का खुलासा करूं... वे (अखिलेश यादव) आज बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान को विधानसभा सीटों की संख्या से नहीं मापा या तय किया जा सकता है। भले ही पार्टी को एक भी सीट न मिले, चौधरी चरण सिंह का सम्मान और प्रतिष्ठा कभी कम नहीं होगी।"
0
0
Report

मोहम्मद जमा खान: आपदा पीड़ितों को मुआवजा, युवाओं को अनुशासन के साथ संघर्ष

Khajuria Khurd, Bihar:आपदा पीड़ितों को सहायता और युवाओं को संघर्ष करने की दी सलाह, एनडीए को बताया अनुशासित बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनवर्षा घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार 24 घंटे के भीतर 4-4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ितों के घर तक पहुंचा रही है। मंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जा चुकी है। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर तंज कसते हुए जमा खान ने कहा कि राजनीति में शॉर्टकट से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने युवाओं को संघर्ष करने, अनुशासन में रहकर संवैधानिक दायरे में अपनी मांगें रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद इस पद तक पहुंचे हैं। पार्टी मामलों और विपक्ष पर बोलते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और संजय झा द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और सरकार जनता के कल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है।
0
0
Report

बिहार में UCC पर मंथन, संतोष सुमन बोले विचार के बाद ही फैसला

Patna, Bihar:बिहार में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक के बिहार में UCC लागू नहीं होने के बयान के बाद अब हम सेकुलर के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने अलग रुख सामने रखा है। उन्होंने कहा कि UCC पर विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह ने UCC को लेकर बात कही है, तो उसमें कुछ अच्छी बातें होंगी। इसे लागू करने में क्या दिक्कत है, यह लागू हो ही सकता है। वहीं, 18 सितंबर को होने वाली जदयू की बैठक को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि यह जदयू की अपनी बैठक है और संगठन से जुड़ा मामला है। इसके अलावा बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच जारी विवाद पर उन्होंने दोनों दलों पर निशाना साधा। संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का कोई गठबंधन नहीं है, बल्कि दोनों दल स्वार्थ का गठबंधन करते हैं। उन्होंने इसे दोनों पार्टियों की नूरा-कुश्ती करार दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top