icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली में No PUCC No Fuel लागू, सर्दियों में पॉल्यूशन नियंत्रण तेज

New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर 2026 से ही दिल्ली के सभी 500 ANPR कैमरों से लैस पेट्रोल पंपों पर No PUCC, No Fuel अभियान को तेज कर दिया गया है. इससे Non-PUC गाड़ियों को पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा. इसके साथ ही, 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर पंजीकृत Non-BS-VI डीजल और पेट्रोल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी, हालांकि सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को इसमें छूट दी गई है. दरअसल यह फैसला दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आने वाले सर्दी को देखते हुए किया है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अक्टूबर महीने से दिल्ली में सर्दी की शुरुआत हो जाती है और सर्दी के मौसम में दिल्ली में पॉल्यूशन अपने चरम पर होता है जिससे बचाव के लिए दिल्ली सरकार पहले ही सभी जरूरी एहतियात बरत रही है ताकि दिल्ली के लोगों को पॉल्यूशन से बचाया जा सके. वही आज 1 अक्टूबर गुरुवार के दिन से दिल्ली में No PUCC No Fuel का प्रावधान लागू कर दिया गया है इसी करी में दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर जब इंडियन ऑयल के मैनेजर से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के तेल ग्राहकों को देने पर बात की गई तो मैनेजर रामबचन जी बताते हैं कि देखिए सरकार का बहुत अच्छा नियम है क्योंकि अब सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में दिल्ली में पॉल्यूशन बहुत बढ़ जाता है जो पी यू सी सी नो फ्यूल पहले से ही लागू है लेकिन आज 1 अक्टूबर से इस पर फिर से जोड़ दिया गया है हमारे यहां सेंसर कैमरा लगा है जिसके माध्यम से हमें पता चल जा रहा है कि किस गाड़ी का PUCC नहीं है उन्हें हम गाड़ी में तेल नहीं देj रहे हैं. वही गाड़ी में पेट्रोल लेने पहुंचे सुशांत कुमार बताते हैं कि देखिए सरकार का यह बहुत अच्छा नियम है क्योंकि दिल्ली में पॉल्यूशन अब सर्दियों में बढ़ जाएगा उसे उससे पहले ही जो जरूरी नियम है वह लगाया जा रहा है तो हम तो कहेंगे कि अच्छा है. वही गोली ठाकुर बताते हैं कि बहुत अच्छा नियम है पॉल्यूशन सर्टिफिकेट अगर नहीं है तो बिल्कुल भी तेल नहीं मिलना चाहिए पेट्रोल पंप पर इससे पॉल्यूशन से बचाव होगा लेकिन जो सरकारी गाड़ियाँ चल रही है उनकी भी चेकिंग की जानी चाहिए. वहीं युद्ध वीर बताते हैं की बहुत अच्छा नियम है क्योंकि सबसे ज्यादा पॉल्यूशन गाड़ियों से ही होता है ऐसे में अगर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट किसी गाड़ी के पास नहीं है तो उसे सड़क पर चलने का कोई अधिकार नहीं है और जब तक पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फिटनेस ना दिखाई जाए पेट्रोल पंप पर तब तक उन्हें तेल न दिया जाए. रामबचन, सुशांत गोली ठाकुर और युद्धवीर की ( पेट्रोल पंप के मैनेजर और पेट्रोल पंप पर तेल लेने वालों की) वही हम आपको बता दे पेट्रोल पंप संचालकों ने आज से लागू होने वाली इस व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि बिना लिखित आदेश के वाहनों को अचानक रोका गया, तो पंप कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच विवाद और बदसलूकी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बिना पीयूसी वाले वाहन चालकों को कड़ाई से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की आवश्यकता होगी, जिसकी वर्तमान में बड़ी कमी है.
0
0
Report
Advertisement

बेतिया बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश, सांसद संजय जायसवाल के काफिले पर गोबर फेंका

Bettiah, Bihar:Anchor _______ बेतिया से खबर है जहाँ कल बैरिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जो बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश देखने को मिला वह सांसद और विधायकों को डराने वाला है। कल बैरिया में बाढ़ राहत शिविर का मुख्यमंत्री जब जायजा लेकर चले गए तब बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को झेलना पड़ा _______ बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल सपनों में भी यह कभी नहीं सोचे होंगे कि उनके साथ जनता इतना दुर्व्यवहार करेगी _आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सांसद के गाड़ी पर गोबर फेंका उनको घेर लिया कड़ी मशक्कत कर उनको बथना से निकाला गया सुरक्षाकर्मियों सजगता से उनके काफिला को बाहर निकाला गया उनके कार पर गोबर फेंका गया उनको भीड़ ने घेर लिया था उनसे भीड़ पूछ रही थी स्थानीय विधायक कहा है महिलाएं पूछ रही थी मेरा घर डूब गया है कौन जिम्मेदार है भीड़ बोल रही है मोदी के नाम पर जितने वाले सांसद आपने क्या किया है यह तस्वीरें किसी भी विधायक और सांसद को डराने वाली है।
0
0
Report

दिल्ली लालकिला ब्लास्ट: NIA की चार्जशीट पर आरोपी आज कोर्ट में पेश

Noida, Uttar Pradesh: सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज कोर्ट मे पेश किया गया था।आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। पिछ्ली सुनवाई में कोर्ट ने NIA कीओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 10 नवंबर 2025 को हुए दिल्ली लालकिला ब्लास्ट मामले मे NIA ने पिछले महीने 75000 पन्नो की चार्जशीट दाखिल की थी। NIA ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था जो आत्मघाती हमलावर, धमाके में मारा गया उसका नाम भी चार्जशीट मे शामिल है। NIA की चार्जशीट में उमर नबी के अलावा ज़मीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसीर बिलाल वानी (दानिश), डॉ. आदिल अहमद, यासिर अहमद डार, और डॉ. मुजम्मिल शकील,आमिर राशिद अली, अहमद डार, शोएब के नाम शामिल है। इस ब्लास्ट मे 13 लोगों की मौत हुई थी और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
0
0
Report

वेव सिटी में फुटओवर ब्रिज पर युवक की मौत, हत्या की आशंका जताई गई

Ghaziabad, Uttar Pradesh:वेव सिटी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुटओवर ब्रिज पर पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रारम्भिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी भारी वस्तु से पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान के साथ ही वारदात से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। अभी मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। युवक फुटओवर ब्रिज तक कैसे पहुंचा और उसके साथ घटना से पहले कौन-कौन लोग मौजूद थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

कोंडागांव के मोहपाल में सरपंच की संदिग्ध मौत पर सनसनी, हत्या की आशंका

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहपाल में सरपंच की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। सरपंच मंगल सिंह मरकाम की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि देर शाम सरपंच को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद वे गंभीर हालत में मिले परिवार उन्हें फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची| फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक, सरपंच को रास्ते में कुछ स्थानीय युवकों ने रोका और उनके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच की मौत महज मारपीट का नतीजा है या इसके पीछे कोई गहरी रंजिश और साजिश थी। एसडीओपी ने जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि आखिर मोहपाल के सरपंच की मौत की पूरी कहानी क्या है।
0
0
Report

विदेश में नौकरी का झांसा देकर 18.36 लाख की ठगी का आरोप।

DMDileep MishraFollow7m ago
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। गोला थाना इलाके के नाथूपुर गांव में यूके में नौकरी दिलाने के नाम पर 18.36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सर्वेश कुमारी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर बघौड़ा निवासी गुरमेल सिंह, आलोक वर्मा व बलविंदर सिंह खैरा उर्फ काके पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, बेटे विनीत कुमार को विदेश भेजने के नाम पर 7 अक्टूबर 2024 को रकम ली गई, जिसे जुटाने के लिए परिवार ने 11 बीघा जमीन और ट्रैक्टर तक बेच दिया। आरोप है कि बाद में दो बार कथित फर्जी हवाई टिकट दिए गए और रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। पीड़िता ने अभद्रता व जातिसूचक गाली-गलौज के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और 18.36 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद मे किया गया शुभारम्भ,जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने कियाशुभारम्

RavindraRavindraFollow12m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद मे किया गया शुभारम्भ, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद के समूचे क्षेत्र मे चलाया जायेगा अभियान, साफ-सफाई, एँटी लार्वा का छिड़काब सहित रोग नियंत्रण पर होगा कार्य, जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ, रैली निकालकर किया गया लोगो को जागरूक, कार्यक्रम मे सीएमओ हमीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष हमीरपुर सहित सैंकड़ो लोग रहे मौजूद, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला। बाईट - अशोक कुमार, डीएम हमीरपुर
0
0
Report

शाही के पास नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow12m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। शाही क्षेत्र के पास एक नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नदी में तैरते हुए विशाल मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास निगरानी शुरू कर दी। टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह देते हुए नदी के आसपास जाने से बचने को कहा है। खासतौर पर बच्चों को नदी और पानी के नजदीक न जाने देने की अपील की गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों को मवेशियों को भी नदी किनारे ले जाने से रोकने की सलाह दी गई है। मगरमच्छ की मौजूदगी के बाद नदी तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
0
0
Report

प्रयागराज नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भर्ती घोटाला: एचओडी को कारण बताओ नोटिस

Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस, यूनिवर्सिटी की कुलपति ने विभागाध्यक्ष को जारी किया कारण बताओ नोटिस, यूनिवर्सिटी से जुड़े महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने का आरोप, एचओडी को दिए गए लैपटॉप में मिले कथित दस्तावेजों को लेकर भी मांगा गया जवाब, यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की नियुक्तियों में अड़ंगा लगाने का भी आरोप। प्रयागराज के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराने लगा है। यूनिवर्सिटी के गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विधि विभाग के एचओडी डॉ. दीपक शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में एचओडी को दिए गए लैपटॉप से कथित तौर पर मिले दस्तावेजों को लेकर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही उन पर शिक्षकों की नियुक्तियों में अड़ंगा लगाने और यूनिवर्सिटी प्रशासन के कामकाज को भी प्रभावित करने की साजिश के गंभीर आरोप लगे हैं। कारण बताओ नोटिस के साथ संलग्न बताई जा रही फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की जॉइनिंग से जुड़े कुछ ऐसे मसौदे मिले हैं, जिन पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। भर्ती प्रक्रिया में कथित दखल के आरोपों के समर्थन में इन्हीं दस्तावेजों का हवाला भी दिया गया है। आरोप है कि विधि विभाग के एचओडी डॉ. दीपक शर्मा के रिश्तेदार विदित ने सहायक प्राध्यापक (विधि) पद के लिए साक्षात्कार दिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। आरोप है कि इससे नाराज होकर डॉ. दीपक शर्मा ने कुलसचिव और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालने और विश्वविद्यालय प्रशासन के कामकाज में व्यवधान पैदा करने की साजिश रची है। यूनिवर्सिटी के गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने की जांच के लिए गठित समिति को कथित तौर पर मिले दस्तावेजों में एक प्रस्तावित आदेश भी शामिल है। इसे कुलसचिव कार्यालय से जारी होने वाले आदेश के रूप में तैयार किया गया था। मसौदे के अनुसार, आदेश पर कुलसचिव के हस्ताक्षर होने थे और उसका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विधि विभागाध्यक्ष को दी जानी थी। इसमें प्रस्ताव था कि भर्ती की जांच पूरी होने तक नव नियुक्त विधि शिक्षकों को न तो जॉइन करने दिया जाए और न ही कोई काम सौंपा जाए। एक अन्य दस्तावेज में भर्ती से संबंधित अभिलेख जुटाने और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए समिति बनाने का प्रस्ताव बताया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में कुलसचिव को संबोधित एक पत्र का भी उल्लेख किया गया है। यह पत्र विधि के 12 सहायक प्राध्यापकों और सहायक कुलसचिव के चयन से संबंधित बताया गया है, जिसमें कार्यपरिषद की एक बैठक का संदर्भ भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पत्र डॉ. दीपक शर्मा को आवंटित लैपटॉप में “confidential” नाम के फोल्डर में रखा गया था। कारण बताओ नोटिस का मुख्य सवाल यह है कि डॉ. दीपक शर्मा ने ये मसौदे किसके निर्देश पर तैयार किए। उनसे पूछा गया है कि क्या कुलसचिव, कुलपति, कार्यपरिषद या किसी अन्य सक्षम अधिकारी अथवा निकाय ने उन्हें ऐसा करने को कहा था। यदि हां, तो उससे संबंधित निर्देश और पत्राचार प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस बीच, कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का भी दावा किया गया है। आरोप है कि इन रिकॉर्डिंग में डॉ दीपक शर्मा कुलपति को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने और सभी 12 नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की नियुक्तियां रद्द कराने की बात कह रहे हैं। इन कथित रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। कारण बताओ नोटिस में इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के अलावा 12 सहायक प्राध्यापकों की संयुक्त शिकायत का भी जिक्र बताया गया है। शिकायतकर्ताओं ने डॉ दीपक शर्मा पर उत्पीड़न, पद के दुरुपयोग और जॉइनिंग की औपचारताओं में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ. प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आंतरिक गड़बड़ियों को लेकर कुछ शिकायतें हुईं थीं, उन्हीं शिकायतों की जांच में यह बाते सामने आईं हैं। जिसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन की आंतरिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लीक करने के आरोप यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के एचओडी पर लगे हैं। जांच समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में आंतरिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों को लीक करने की बात कही है, इसी आधार पर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के एचओडी को कुलपति की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीआरओ के अनुसार पूरा विवाद नियुक्तियों को लेकर ही शुरु हुआ है, जो अब जांच में भी सामने आ रहा है。
0
0
Report
Advertisement

धनराज नाथवानी को सपा-राजसभा उम्मीदवार: AIMIM ने सवाल उठाए

Prayagraj, Uttar Pradesh:धनराज नाथवानी के सपा से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उठाए सवाल, शौकत अली ने कहा बीजेपी सांसद के बेटे धनराज नाथवानी को सपा राज्यसभा भेज रही है और बीजेपी की बी टीम होने का आरोप ओवैसी पर लगता है, शौकत अली ने समाजवादी पार्टी से पूछा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है, शौकत अली ने कहा कि हमारे वोटों के सौदागरों और लुटेरों तुम्हें जवाब देना पड़ेगा, एनडीए समर्थित राज्यसभा सांसद के बेटे धनराज नाथवानी को राज्यसभा भेजने की सपा की क्या मजबूरी है, शौकत अली ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है, शौकत अली ने कहा है कि ये सपा और बीजेपी का गठबंधन है मुसलमान इसको समझने की कोशिश करे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top