110034
पैरालंपिक में 29 पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत
Delhi, Delhi:पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों का मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर में UPDIC के विकास पर जोर: रक्षा कॉरिडोर में निवेश-इननोवेशन पर चर्चा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर यानी UPDIC को लेकर अहम मंथन किया गया। ORF की ओर से ‘Strategic Uttar Pradesh’ कार्यक्रम के तहत कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इसमें डिफेंस इंडस्ट्री, MSME, रिसर्च संस्थानों, सरकारी अधिकारियों, सैन्य प्रतिष्ठानों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों समेत विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल रहे। वर्कशॉप में यूपी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग की संभावनाओं, निवेश, इनोवेशन और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा हुई। भारत में पिछले एक दशक में डिफेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में रक्षा उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ रक्षा उत्पादों के एक्सपोर्ट के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को महत्वपूर्ण परियोजना के तौर पर विकसित किया जा रहा है। वर्ष 2018-19 के केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा की गई थी। UPDIC का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को एयरोस्पेस, डिफेंस और सैन्य उपकरणों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाना है। UPDIC के तहत प्रदेश में छह रणनीतिक नोड बनाए गए हैं, जिनमें लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट शामिल हैं। कॉरिडोर के विकास और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी UPEIDA के पास है। इसी दिशा में ORF की ओर से ‘Strategic Uttar Pradesh’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग शहरों में डिफेंस सेक्टर से जुड़े हितधारकों के साथ संवाद किया गया। कानपुर के बाद अक्टूबर में झांसी और दिसंबर में लखनऊ में भी डिफेंस से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कानपुर की वर्कशॉप में स्थानीय उद्योगों और MSME, डिफेंस पब्लिक सेक्टर यूनिट्स, R&D संस्थानों, इंडस्ट्री एसोसिएशन, रक्षा मंत्रालय, स्थानीय प्रशासन, सैन्य अधिकारियों, शिक्षाविदों और थिंक टैंक से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। वर्कशॉप का उद्देश्य UPDIC की विकास यात्रा, निवेश और इनोवेशन की संभावनाओं और डिफेंस इंडस्ट्रियल क्षमता विकसित करने की चुनौतियों पर मंथन करना है।0
0
Report
जाम में फंसी बच्ची की मौत, इलाज न मिल पाने से दुखद हादसा
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- बीमार बच्ची को लेकर 2 से 3 किलोमीटर लम्बे जाम में फंसे, बच्ची की मौत, जाम में फंसने के कारण नहीं मिल सका बच्ची को इलाज, हुई मौत, परिजन जाम में से निकलने की लगाते रहे गुहार, बच्ची की मौत से टूटा परिवार, खैर कस्बा में आयेदिन लग जाता है जाम, उसी जाम में फंसने के कारण हुई मौत, बच्ची को गोद में लेकर बिलखते दिखे परिजन, bmुश्किल खैर सीएचसी में पहुँचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, तेज बुखार में तप रही थी बच्ची, प्लेटलेट्स हो गई थी डाउन, अलीगढ़ के खैर थाना इलाके के कस्बा की घटना.0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO- trustees पर बीजेपी नेता शहनवाज़ हुसैन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI : SHAHNAWAZ HUSSAIN (BJP) ON NEW CEO AND TRUSTEES OF RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST / 'BUDDHI-SHUDDHI' YAGNA TARGETING RAHUL GANDHI / BIHAR MP SPEAKING MARATHI WITH FADNAVIS / CONGRESS ON STOCK MARKET CRASH0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ जीतेंद्र मिश्रा का ताजा पॉडकास्ट चर्चा में
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: GLIMPSES OF RECENT PODCAST WITH SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST CEO JEETENDRA MISHRA0
0
Report
दिल्ली दौरे पर दीपिका पांडेय सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर चर्चा की
Ranchi, Jharkhand:राँची झारखंड की ग्रामीण विकास , ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली दौरे पर है । उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की । इस मौके पर संगठन विस्तार , संगठन की मजबूती , सरकार के काम - काज , जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और वर्तमान राजनीतिक हालात पर सार्थक चर्चा हुई । मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक विषयों से अवगत कराया । SIR प्रक्रिया में जनता के सामने चुनौतियों , मतदान का अधिकार सुरक्षित रखने और बीजेपी के षडयंत्र को मात देने की रणनीति पर भी चर्चा हुई । केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तमाम विषयों पर कांग्रेस की भूमिका के साथ - साथ भविष्य का मार्गदर्शन भी किया गया ।0
0
Report
राम मंदिर ट्रस्ट ने नए CEO, तीन सदस्य नियुक्त, महेश जी को कोषाध्यक्ष
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या में आज राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में नए CEO, तीन सदस्य नियुक्त किए गए; महेश जी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गोविंद गिरी को महासचिव बनाया गया है।0
0
Report
Advertisement
एम्बुलेंस से चोरी: ललितपुर के शातिर चोर गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने एक अनोखे और शातिर चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है , यह चोर गिरोह मरीजों को ले जाने वाली एम्बुलेंस का उपयोग कर बकरियों और जानवरों को चोरी किया करता था । चोरों के गिरोह द्वारा बकरियों को चोरी कर उन्हें एंबुलेंस के सहारे कसाई मंडी में ले जाकर बेच देते थे । पुलिस टीम ने इस शातिर चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी में उपयोग की जाने वाली एक एम्बुलेंस और चोरी किये गये 10 बकरियां को बरामद किया गया है । शातिर चोर गिरोह द्वारा लोगों से बचने के लिये एंबुलेंस का उपयोग किया करते थे , मौके से बकरियों और जानवरों को चुराकर उन्हें एंबुलेंस से लादकर मौके से फरार हो जाते थे । मामला सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नई तहसील के पीछे का है । गिरफ्तार आरोपियों के नाम जुनैद निवासी ललितपुर , रिजवान निवासी झांसी , आकाश निवासी झांसी और जाहिद निवासी ललितपुर बताये गये हैं ।0
0
Report
हिसार में AI-जनरेटेड फोटो वायरल, पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज
Hisar, Haryana:हिसार में सफाईकर्मियों और पुलिस के बीच चल रहे विवाद के दौरान सोशल मीडिया पर एक फर्जी फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पुलिसकर्मी सफाईकर्मी से झड़प करते दिख रहे हैं। हिसार पुलिस ने साफ किया है कि यह फोटो पूरी तरह से AI द्वारा जनरेटेड (Fake) है और भ्रामक अफवाह फैलाने की नीयत से शेयर की गई है। इस पर सख्त संज्ञान लेते हुए हिसार पुलिस ने फोटो बनाने और इसे वायरल करने वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की झूठी फोटो शेयर करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पटना के बैंक ऑफ इंडिया शाखा के नीचे प्लास्टिक गोदाम में आग, दमकल ने बुझाई
Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के जमाल रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के नीचे बने प्लास्टिक गोदाम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोदाम से तेज लपटें और घना धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते गोदाम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों और धुएं को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पूरी बिल्डिंग को खाली कराया गया। बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी धुआं भर गया था। आसपास के लोगों को भी घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि विभाग को बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आग बैंक के नीचे बने प्लास्टिक गोदाम में लगी है। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
प्रशांत किशोर ने 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, अगले 2-4 दिन में नाम घोषित
Muzaffarpur, Bihar:Slug-मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद MLC चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान,बोले 8 सीटों पर लड़ेंगे,अगले 2-4 दिनों होगी प्रत्याशी की घोषणा Anchor - जन सुराज के सूत्रधार व बाँकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पहुंचे मुजफ्फरपुर और आगामी तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की,जिसमे MLC प्रत्याशी को लेकर चर्चाये हुई.इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी MLC चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के संबंध में अपनी राय रखी और सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, मतदाताओं के बीच जन सुराज की पहुंच और चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारियों से संबंधित सुझाव भी साझा किए. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बैठक में आगामी MLC चुनाव को लेकर आपस में विस्तृत चर्चा हुई कि किसे पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाए.उन्होंने कहा कि वो सभी 8 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेंगे. वहीं अगले दो-चार दिनों में जन सुराज के प्रत्याशी की घोषणा भी करेंगे. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ये तो चुनाव में पता चलेगा कि जन सुराज का जनाधार बढ़ रहा है या घट रहा है.उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि पार्टी पूरी ताकत के साथ यह चुनाव लड़े.संगठन में चुनाव को लेकर उत्साह है और सभी लोग बांकीपुर की जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से मैदान में उतरना चाहते हैं.बाइट - प्रशांत किशोर, जनसुराज प्रमुख व विधायक, बाँकीपुर *इनपुट - मणितोष कुमार*0
0
Report
सीवान में विवाद के बाद गोलीबारी, युवक गंभीर रूप से घायल
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है।गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की स्थिति गंभीर बनी है।घायल युवक को गोली मारने का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है।घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गाँव की है।घायल युवक की पहचान राजपुर गांव निवासी अभिमन्यु यादव के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि राजपुर में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की घटना हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने अभिमन्यु यादव को दौड़ाकर गोली मार दी।गोली लगते ही अभिमन्यु यादव घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों पटना रेफर कर दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।0
0
Report
Ayodhya की मछली राजनीति पर मुकदमा: Ajay Rai ने योगी के खिलाफ याचिका दाखिल
Unnao, Uttar Pradesh:सावन में अयोध्या से शुरू हुई मछली की सियासत... अब कानूनी दांव-पेंच तक पहुँच गई है... अजय राय की ओर से मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए याचिका दाखिल की गई.. मामले में पहली सुनवाई 25 सितंबर को होगी.0
0
Report
Advertisement
लोसल निकाय चुनाव: रिटर्निंग अधिकारी ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण; कल मतदाता जागरूकता रैली
Sikar, Rajasthan:खबर सीकर जिले के लोसल से हैं जहां पर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी आशीष शर्मा ने वोटिंग और मतगणना स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं کا سघन निरीक्षण किया। انہوں نے ईवीएम रखरखाव, टेबल व्यवस्था और मतगणना कक्ष से जुड़े प्रबंधों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका ईओ भूपेश शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह और पटवारी मौजूद रहे। वहीं, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार सुबह 7 बजे इसी विद्यालय से 'स्वीप' कार्यक्रम के तहत विशाल मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सभी सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगी। रैली में सीकर जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल होकर आमजन को बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।0
0
Report
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव: 60 वार्ड में 433 नामांकन, 360 वैध, 73 निरस्त
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में 433 नामांकन पत्र दाखिल संवीक्षा के बाद 360 नामांकन पत्र स्वीकार, 73 नामांकन पत्र निरस्त रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह ने दी नामांकन प्रक्रिया की जानकारी 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का मौका अब तक नाम वापसी के लिए 2 आवेदन प्राप्त नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान की अंतिम तस्वीर होगी साफ0
0
Report
गाजियाबाद में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने, दो हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है...कुछ दबंग एक युवक को अगवा करके पीटते नजर आए...मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है... पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि ये वीडियो कब और कहां का है...और इस मारपीट के पीछे की असल वजह क्या थी पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा...0
0
Report
Advertisement
