Back
यमुनापार में तलाक के बहाने पति ने पत्नी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
RKRakesh Kumar
Oct 03, 2025 14:48:45
Delhi, Delhi
पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पति ने पत्नी के शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। यमुनापार इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है; इस बार मामला पति और पत्नी के बीच हुए विवाद और विवाद इतना बढ़ जाता है कि वह खूनी खेल में बदल जाता है। यमुनापार के उत्तर पूर्वी जिला थाना न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में एक पति ने पत्नी को तलाक के कागज साइन कराने के बहाने बुलाकर चाकू से हमला कर दिया; हमले में पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना न्यू उस्मानपुर स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद में एक महिला को चाकू से गोद दिया गया। प्रतिप्रयोगियों का दावा है कि आरोपी ने महिला के पेट, कमर, हाथ और पैर में 17-18 चाकू मारे। घायल पीड़िता अलीशा (21) को पहले जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गुरुतेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि अलीशा का अपने पति फैसल खान से विवाद चल रहा था; वह तलाक चाहिए। शुक्रवार को आरोपी ने तलाक के पेपर साइन कराने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। बाद में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक अलीशा अपनी बुआ के घर गली नंबर-1, ब्रह्मपुरी में रहती है; माता-पिता की तलाक हो चुकी थी; दोनों ने शादी भी कर ली थी; बुआ ने ही अलीशा को पाला था। करीब दो साल पहले अलीशा ने गली-18 के रहने वाले फैसल खान से प्रेम विवाह कर लिया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति ने अलीशा के साथ मारपीट शुरू कर दी थी; अलीशा ने पाँच-छह महीने बाद ही पति को छोड़कर वापस बुआ के घर पर रहना शुरू कर दिया था। अलीशा के बार-बार अनुरोध करने पर भी आरोपी उसे तलाक नहीं दे रहा था; मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर को आरोपी ने अलीशा को कॉल कर गली नंबर-23 में उसकी मां के घर के पास बुलाया; वहां पहुंचते ही आरोपी ने अपनी एक अन्य साथी के साथ मिलकर अलीशा पर चाकू से हमला कर दिया; बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में अलीशा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowOct 03, 2025 16:49:070
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowOct 03, 2025 16:48:570
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 03, 2025 16:48:460
Report
KAKapil Agarwal
FollowOct 03, 2025 16:48:330
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 03, 2025 16:48:210
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 03, 2025 16:48:110
Report
VKVijay1 Kumar
FollowOct 03, 2025 16:47:570
Report
PSPrince Suraj
FollowOct 03, 2025 16:47:470
Report
NKNished Kumar
FollowOct 03, 2025 16:47:360
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 03, 2025 16:47:270
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowOct 03, 2025 16:47:130
Report
ADANIRUDHA DAWALE
FollowOct 03, 2025 16:46:380
Report
UJUmesh Jadhav
FollowOct 03, 2025 16:46:230
Report
KPKAILAS PURI
FollowOct 03, 2025 16:46:000
Report
KPKAILAS PURI
FollowOct 03, 2025 16:45:310
Report