Back
जयपुर में सांसद खेल महोत्सव 15 अक्टूबर से: पारंपरिक और आधुनिक खेलों की प्रतियोगिताएं
VSVishnu Sharma
Oct 03, 2025 16:48:11
Jaipur, Rajasthan
सांसद खेल महोत्सव 15 से, क्रिकेट, फुटबॉल के साथ मटका-नींबू दौड़ जैसे पारम्परिक खेल भी होंगे, QR कोड स्कैन कर कोई भी ले सकता है भागनाेट - बाइट 0310ZRJ_JPR_MP_GAME_R जयपुर में 15 अक्टूबर से सांसद खेल महोत्सव शुरू होगा। इस महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी सहित मटका-नींबू दौड़ जैसी पारम्परिक खेलों की भी प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। QR कोड स्कैन कर कोई भी खिलाड़ी और संगठन प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से कहा कि देशभर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सांसद खेल महोत्सव के रूप में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल की गई है। खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं को फिटनेस, खेल और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। महोत्सव में अलग अलग आयु वर्ग के पुरुषों और महिलाओं को पारंपरिक और आधुनिक खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इन खेलों को शामिल किया गया है महोत्सव में ...... सासन मंजू शर्मा ने कहा कि खेल महोत्सव में पारंपरिक खेलों में कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, मटका दौड़, नीबू दौड़, मलखम्भ तथा आधुनिक खेलों में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, शतरंज, वजनिफ्लिंग सहित विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। इसमें महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। महिलाओं के साथ दिव्यागों की भी टीमों का अलग से गठन किया जाएगा। सांसद और विधायक दिव्यांगों से अलग से संवाद कर उनका हौसला अफजाई करेंगे। प्रतियोगिता तीन स्तर मंडल, विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र पर आयोजित की जाएगी। इसमें टीमों का गठन करने के बाद खेल तारीख के आधार पर गेम्स कलेंडर घोषित किया जाएगा। सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया हिट इंडिया' को सार्थक करने के लिए 'खेलो इंडिया' की थीम पर सांसद खेल महोत्सव शुरू किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी की मंशा है कि देशवासियों को खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने और जमीनी स्तर पर जाकर भविष्य की खेल प्रतिभाओं को तलाशा और तराशा जाएं। क्योंकि खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ साथ नेतृत्व, टीम भावना और अनुशासन की भावना को भी विकसित करते हैं। इन स्टेडियमों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं .... जयपुर में विद्याधर नगर स्टेडियम, केएल सैनी स्टेडियम, चौगान स्टेडियम और एसएमएस स्टेडियम में खेलों के आयोजन होंगे। वहीं मंडल स्तर पर उपलब्ध जगह पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार और खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा। खिलाड़ी ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आवेदक Sansadkhelmahotsav.in पर जाकर अपना आवेदन भर सकते है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:250
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowOct 03, 2025 19:00:140
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 03, 2025 18:50:201
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 18:50:110
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 03, 2025 18:49:593
Report
D1Deepak 1
FollowOct 03, 2025 18:49:340
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:160
Report
RKRishikesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:49:060
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 03, 2025 18:48:510
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowOct 03, 2025 18:48:350
Report
PKPankaj Kumar
FollowOct 03, 2025 18:48:250
Report
MSManish Sharma
FollowOct 03, 2025 18:47:550
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 03, 2025 18:47:420
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 03, 2025 18:47:330
Report
NANasim Ahmad
FollowOct 03, 2025 18:47:220
Report