Back
दिल्ली सोनिया विहार में डम्पर से टक्कर, 9 वर्षीय वैष्णवी की मौत, तीन घायल
RKRakesh Kumar
Feb 25, 2026 07:47:17
New Delhi, Delhi
उत्तर पूर्वी दिल्ली सोनिया विहार रोड पर फिर एक सड़क हादसा हुआ जिसमे एक मासूम बच्ची की जान चली गयी और बच्ची का भाई और चाचा बुरी तरह घायल हुए है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है l वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक फिसलकर डम्पर से टकराई है वहीं परिवार का कहना है कि बेलगाम तेजस्पीड से आ रहे डम्पर ने सामने से टक्कर मारी है फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है l घटना से नाराज परिजनों ने हादसे के बाद रोड पर बैठकर रास्ता जाम किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की l मृतक बच्ची की पहचान वैष्णवी (9) के रूप में हुई है जबकि घायलों में उसका भाई हर्ष (13) और रंगीला (24) शामिल है l बच्ची अपने पिता दीननाथ, मां और अपने भाई हर्ष के साथ सोनिया विहार पहला पुस्ता,गली नंबर -13 में रहती थी और कक्षा तीन की छात्रा थी l मंगलवार की रात वह अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने साढ़े चार पुस्ता पर स्थित एक पंडाल में बारात में शामिल होने गयी थी, जिसके बाद बुधवार देर रात वह अपने चाचा रंगीला और भाई हर्ष के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, थोड़ी दूर चलने के बाद बाइक को सामने से डम्पर ने टक्कर मार दी जिसके बाद तीनों बाइक से डम्पर के सामने गिर पड़े, वही परिवार का रो-रो कर बुरा हालत है और इंसाफ की मांग की जा रही हैलोगों ने बताया कि आए दिन यहां अक्सर इस तरीके से हादसे होते रहते हैं और पुलिस, और प्रशासन की मिली भगत से यहां बड़े-बड़े कंटेनर और ट्रक देर रात तेज रफ्तार से गुजरते हैं। तीन घायलों में से, एक 10 साल की लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायलों का अभी इलाज चल रहा है। PS Sonia Vihar में कानून की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों का जल्द से जल्द पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। On 25.02.2026 at approximately 12:50 AM, information regarding a fatal accident was received at PS Sonia Vihar. Upon reaching the spot at 3rd Pushta, three injured persons were found and immediately shifted to GTB Hospital for medical treatment. Out of the three injured, a 10-year-old girl was declared brought dead by the attending doctors. The other two injured persons are currently undergoing treatment. A case under the relevant sections of law has been registered at PS Sonia Vihar. The forensic team inspected the scene of the crime and collected evidence. The body of the deceased has been sent for post-mortem examination. Police teams have been deployed to trace and apprehend the accused at the earliest.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KYKaniram yadav
FollowFeb 25, 2026 09:08:430
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 25, 2026 09:08:200
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 25, 2026 09:08:080
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 25, 2026 09:07:55Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एयरपोर्ट के वीडियो और बाइट
0
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 25, 2026 09:07:440
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 25, 2026 09:07:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 25, 2026 09:07:220
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 25, 2026 09:06:470
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 25, 2026 09:06:270
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 25, 2026 09:05:290
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 25, 2026 09:04:340
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 25, 2026 09:04:090
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 25, 2026 09:02:290
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 25, 2026 09:02:050
Report