Back
तुगलकाबाद के मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़ जलाभिषेक और पूजा में उमड़ी रौनक
HKHARI KISHOR SAH
Feb 15, 2026 02:16:46
New Delhi, Delhi
आज महाशिवरात्रि है और महाशिवरात्रि के अवसर पर देश भर में भगवान शिव शंकर के भक्त सुबह से ही शिवालय में पहुंच रहे हैं और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ा रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जल Chढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. आज सुबह से ही भक्त भगवान शिव के लिए व्रत रखते हैं और अगले दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने के बाद अपना उपवास तोड़ते हैं. इस बार आज 15 फरवरी रविवार के दिन महाशिवरात्रि है वही महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्त सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान शिव को जलाभिषेक कर रहे हैं वही मंदिर के बाहर भांग,धतूरा,बेलपत्र और पुष्प की दुकानें सजी हुई है जहां से भक्त भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए उनके प्रिय चीजों को खरीद रहे हैं. इसी करी में तुगलकाबाद गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतार सुबह से ही देखने को मिल रहा है जहां भक्त लंबी लाइनों में लगकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण कर रहे हैं. वही तुगलकाबाद गांव के प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी अजय दीक्षित बताते हैं कि आज सुबह 3:00 से ही भक्त भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं और जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. आज के दिन भक्त दूध,दही,शहद से भगवान भोलेनाथ को स्नान करा रहे है उसके बाद जल चढ़ा रहे हैं. वही भक्तों के द्वारा भांग,धतूरा,बेलपत्र और बेर चढ़ाया जा रहा है. आज ही के दिन जब समुद्र मंथन हो रहा था तो विष निकला था जिसे भगवान भोलेनाथ ने अपने गला में धारण किया था जिस विष की वजह से उन्हें जलन हो रहा था तब देवताओं के द्वारा उन पर गले को ठंडक मिले इसलिए जल अर्पण किया गया तब से महाशिवरात्रि के दिन उन्हें जल चढ़ाया जाता है. वही भक्तों ने बताया कि आज के दिन विशेष तौर पर भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है इसलिए हम लोग सुबह शिवालय में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल दूध और बेलपत्र के साथ पूजन कर रहे हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DCDILIP CHOUDHARY
FollowFeb 15, 2026 05:17:420
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 15, 2026 05:17:320
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowFeb 15, 2026 05:17:180
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:17:030
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:16:520
Report
AOAjay Ojha
FollowFeb 15, 2026 05:16:270
Report
KPKomlata Punjabi
FollowFeb 15, 2026 05:16:040
Report
ASAnmol Singh Warring
FollowFeb 15, 2026 05:15:34Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਇਕ ਵਿਆਹ ਸਮਾਗਮ ਤੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਆਏ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ ਵਾਸੀ ਗੋਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਧઢਾਧੜ ਵਾਇਰਲ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।
- ਕਿਤੇ ਇਹ ਸੋਹਣੀਆਂ ਦਸਤਾਰਾਂ ਸਜਾ ਪੰਜਾਬੀ ਪਹਿਰਾਵੇ 'ਚ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।
- ਕਿਤੇ ਇਹ ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਣਿਆਂ ਤੇ ਭੰਗੜਾ ਪਾਉਂਦੇ ਨਜਰ ਆਉਦੇ ਹਨ。
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 15, 2026 05:15:250
Report
VKVishal Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:15:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:03:140
Report
YMYadvendra Munnu
FollowFeb 15, 2026 05:02:540
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 15, 2026 05:02:230
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 15, 2026 05:01:560
Report