110034
आईजीआई एयरपोर्ट पर केन्याई नागरिक से 83.23 लाख रुपये मूल्य का सोना जब्त
Delhi, Delhi:खुफिया जानकारी के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दुबई से आए एक केन्याई नागरिक से 1242 ग्राम सोना जब्त किया है जिसकी कीमत 83.23 लाख रुपये है। यात्री को कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
UCC बिल पर मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल ने Gehlot से मुलाकात, मस्जिदों की सुरक्षा चिंता
Jaipur, Rajasthan:UCC बिल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व CM अशोक गहलोत से मुलाकात की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर स्थित 49, सिविल लाइंस आवास पर विभिन्न जिलों से आए उलेमाओं, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ सामाजिक व राजनीतिक साथियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने UCC बिल को लेकर मुस्लिम समाज की चिंताओं तथा पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एवं अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों, दरगाहों एवं मदरसों को हटाए जाने से जुड़े मामलों को श्री गहलोत जी के समक्ष विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों से जुड़ी समाज की भावनाओं, आशंकाओं एवं मांगों से उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम के संयोजक एवं राजस्थान जमीयत उलमा-ए-हिन्द के प्रदेश महासचिव मौलाना अब्दुल वाहिद खत्री सहित उपस्थित उलेमाओं एवं समाज के प्रतिनिधियों ने UCC बिल से जुड़ी अपनी चिंताओं को भी विस्तार से रखा और संविधान एवं नागरिक अधिकारों के संदर्भ में अपनी बात रखी। गहलोत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना तथा आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर पार्टी स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और समाज की चिंताओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एम.डी. चोपदार, विधायक जाकिर गैसावत विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी सहित 27 जिलों के जिलाध्यक्ष, उलेमा मौजूद रहे0
0
Report
उदयपुर के गोगुन्दे में ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को लिया चपेट, पिता की मौत
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुन्दा से खब्त, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार पिता-पुत्री को लिया चपेट में, हादसे में पिता की हुई मौत बेटी गंभीर घायल, बरोडिया चौकी के पास हुआ हादसा, सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस पहुंची मौके पर, घायल बेटी को पहुंचाया हॉस्पिटल, शव को रखवाया मोर्चरी में, मृतक की नही हो पाई शिनाख्त, घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से हुआ फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच,0
0
Report
पालड़ी स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं से ग्रामीणों ने धरना शुरू किया
Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओ से ग्रामीण परेशान, गुसाईं ग्रामीणों ने धरना शुरू किया एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के पालड़ी गांव के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लम्बे समय से हो रही अव्यवस्थाओं से परेशान ग्रामीणो का आज गुस्सा फुट पड़ा। पालड़ी गांव के गुसाई ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में ना डाक्टर समय पर मिलते हैं और ना ही दवाई मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक चिकित्साधिकारी ओर जिला अधिकारियों को बार बार अवगत करवाने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा था। ग्रामीणों के धरने की सूचना के बाद लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक चिकित्सा कार्यालय से एक टीम मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया लेकिन अस्पताल की अव्यवस्थाओं से नाराज़ ग्रामीणों ने अस्पताल में सुचारू व्यवस्था ओर सुविधा की लिखित मांग पर अंडे हुए हैं। बाइट 1 समन्दर सिंह ग्रामीण पालड़ी लक्ष्मणगढ़ बाइट 2 फूलचंद कुमावत ग्रामीण पालड़ी लक्ष्मणगढ़0
0
Report
Advertisement
टोंक DST ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई; 99 किलोग्राम मादक पदार्थ जप्त
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 99 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ 158 गांजें के पौधे जप्त किये गये। टोंक DST द्वारा नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए सदर टोंक थाना क्षेत्र में सोरन रोड पर देवपुरा के पास अवैध रूप से बोए गए गांजे के पौधे जप्त किये गये। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर टोंक पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और अनुसंधान जारी है। गांजें के पौधे किसके द्वारा उगाए गए तथा भूमि के मालिकाना हक के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। टोंक DST द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।0
0
Report
धरियावद में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस-भाजपा में दावेदारों की कतार
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगरपालिका बनने के बाद पहली बार होने जा रहे चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। शनिवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में टिकट के दावेदारों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी। वार्ड स्तर पर दावेदारों की सक्रियता बढ़ने से शहर का राजनीतिक माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस ब्लॉक कमेटी की बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत, पूर्व उप जिला प्रमुख सागरमल बौहा और पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरने का आह्वान किया। बैठक के दौरान वार्डवार टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन भी लिए गए। वहीं भाजपा के जन संवाद केंद्र स्थित चुनाव कार्यालय पर भी दावेदारी के आवेदन जमा कराने की प्रक्रिया जारी रही। शनिवार दोपहर तक 20 वार्डों से करीब 65 आवेदन प्राप्त होने की जानकारी सामने आई। पार्टी कार्यालय पर पुराने चेहरों के साथ युवा और नए कार्यकर्ताओं ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की। भाजपा चुनाव प्रभारी जसपाल गुर्जर के अनुसार शनिवार शाम तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि अंतिम प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया हाईकमान के निर्देशानुसार आगामी चार से पाँच दिनों में पूरी होने की संभावना है। दोनों प्रमुख दलों में टिकट को लेकर बढ़ी सक्रियता के बीच अब सबसे बड़ी चुनौती मजबूत और जिताऊ चेहरों के चयन की है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं, युवाओं, अनुभवी नेताओं, पूर्व पार्षदों और नए चेहरों के बीच टिकट को लेकर मुकाबला दिखाई दे रहा है। वहीं बाहरी या पैराशूट प्रत्याशियों को मौका दिए जाने की चर्चाओं ने भी स्थानीय दावेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है।0
0
Report
4 साल से कम बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम दवा पर बैन, सरकार का सख्त फैसला
New Delhi, Delhi:4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी-जुकाम की दवा पर बैन, FDC कॉम्बिनेशन पर सरकार का सख्त फैसला यह सही फैसला लिया गया है यह कॉम्बिनेशन मेडिसिन होती है बच्चों के लिए उपयोग नहीं करना चाहिए अगर उनको सर्दी खांसी जुकाम है तो। इसके अपने साइड इफेक्ट होते हैं, बच्चों को इस कॉम्बिनेशन दवा से प्रॉब्लम होती है इसके साइड इफेक्ट होने के ज्यादा चांसेस रहते हैं。0
0
Report
Advertisement
वाराणसी में दोस्त के टुकड़े: सनसनीखेज हत्या का मामला
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में दोस्त के टुकड़े-टुकड़े0
0
Report
Shayan Masood: No option but Akhilesh Yadav to defeat BJP in UP
Saharanpur, Uttar Pradesh:इमरान मसूद पर शयान का बड़ा हमला—बोले, गठबंधन को कमजोर कर बीजेपी को फायदा पहुंचा रहे, भाजपा को हराने के लिए अखिलेश यादव के अलावा कोई रास्ता नहीं समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के दामाद और पूर्व राज्य मंत्री शयान मसूद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने और सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। शयान मसूद ने कहा कि उनका लक्ष्य अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं और सेक्युलर ताकतों को मजबूत करने के साथ सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। इमरान मसूद के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर शयान मसूद ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ बोलना एक बात है, लेकिन गठबंधन में शामिल पार्टियों के खिलाफ लगातार बोलकर गठबंधन को कमजोर करना दूसरी बात है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस समय बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ बोलने से कहीं न कहीं बीजेपी को ही फायदा पहुंचता है। शयान मसूद ने कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो सभी विपक्षी ताकतों को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी व्यक्तिगत एजेंडे के लिए नहीं, बल्कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में रोकने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी में आए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या समाजवादी पार्टी में शामिल होने के पीछे विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई योजना है, तो उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना उनकी प्राथमिकता नहीं है। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा न बने और बीजेपी को चुनाव में हराया जाए।शयान मसूद ने अपने परिवार के समाजवादी पार्टी से पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से ही हुई थी। उनके दादा और वरिष्ठ नेता रशीद मसूद का समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव से लंबे समय तक गहरा संबंध रहा। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों के बीच पुराने और पारिवारिक संबंध भी रहे हैं। शयान मसूद ने कहा कि इन्हीं राजनीतिक और पारिवारिक संबंधों के साथ-साथ अपनी विचारधारा के आधार पर उन्होंने समाजवादी पार्टी में वापसी की है और अब उनका उद्देश्य अखिलेश यादव को मजबूत करना तथा उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बाहर करना है।0
0
Report
शिवसेना के सुभाष देसाई का भास्कर जाधव पर भावनात्मक रिएक्शन, MIDC विवाद
Ratnagiri, Maharashtra:गुहागर - रत्नागिरी.. भास्कर जाधव के बारे में प्रतिक्रिया: शिवसेना नेते सुभाष देसाई (वय ८४, शिवसेनेतील ६० वर्षांचे योगदान) यांनी भास्कर जाधव यांच्याबद्दल व्यक्त केलेल्या भावनेबद्दल त्यांनी आश्चर्य व आनंद (सुखद धक्का) व्यक्त केला.. देसाई यांच्या मार्गदर्शनाखाली जिल्हा परिषद सदस्य, तालुका प्रमुख ते आमदार असा प्रवास केल्यामुळे आणि कामाचे कष्ट पाहिल्यामुळे त्यांनी जाधव हे भविष्यात मुख्यमंत्री व्हावेत अशी इच्छा व्यक्त केली असावी.. गुहागरमधील प्रस्तावित एमआयडीसी/प्रकल्पावर टीका: एमआयडीसीच्या नावाखाली जनतेची फसवणूक केली जात असल्याचा आरोप त्यांनी केला.. पूर्वी आणलेली प्रदूषणमुक्त, केमिकलविरहीत आणि ४ ते ६ हजार महिलांना रोजगार देणारी एमआयडीसी रद्द करण्यात आली.. नवीन कोणताही चांगला उद्योग आणल्यास पाठिंबा असेल, परंतु सध्याच्या घोषणा केवळ थापा आहेत असा दावा त्यांनी केला.. निरामय हॉस्पिटलचा मुद्दा: दिलीप वळसे पाटील आणि बावनकुळे ऊर्जा मंत्री असताना निरामय हॉस्पिटल पुन्हा सुरू करण्याचे काम अंतिम टप्प्यात आले होते.. स्थानिक सत्ताधारी नेत्यांवर मंदबुद्धीचे नेते निशाणा साधत ते चांगल्या कामात अडथळे आणतात आणि नवीन काहीही करत नाहीत, अशी टीका त्यांनी केली.. रामरक्षा महाआरती आणि राजनीतिक विरोधकांवर हल्लाबोल: रामरक्षा महाआרतीचे महत्त्व सांगताना विरोधकांच्या अहंकार आणि मस्तीवर त्यांनी बोट ठेवले.. सोशल मीडियावर तसेच प्रत्यक्ष भाषणांमध्ये ज्येष्ठ नेते, महिला आणि इतरांबद्दल आक्षेपार्ह/घाणेरडी भाषा वापरणाऱ्यांना महाराष्ट्राची संस्कृती शिकवण्याची वेळ आली असून तो प्रयत्न करणार असल्याचे त्यांनी स्पष्ट केले..0
0
Report
Advertisement
UP Muslim Girls Receive ₹25,000 Under CM Mass Wedding Scheme
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में मुस्लिम लड़कियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 हज़ार रुपए मिले उत्तर प्रदेश सरकार गरीब युवतियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाती है इस योजना में प्रति जोड़े दुल्हन के खाते में, ₹25,000 विवाह के जरूरी सामान (कपड़े, बर्तन आदि) के लिए दिये जाते है इस योजना में लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए परिवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और आर्थिक रूप से कमजोर (गरीब) होना चाहिए। आवेदन के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पोर्टल पर जा सकते है लखनऊ में एक मुस्लिम लड़की ने बताया कि वह आर्थिक बहुत से कमजोर थी और जन सेवा केंद्र से फॉर्म भरा जिससे उसे शादी करने के लिए ₹25000 मिले जो उसे शादी के खर्चे के काम आए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की अच्छी योजना है इसमें भेदभाव नहीं किया जा रहा है चाहे हिंदू मुस्लिम सभी कुछ योजना का लाभ मिल रहा है वही मुस्लिम महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी के शादी के लिए इस योजना के तहत आवेदन किया था उसको भी ₹25000 मिले जो शादी के खर्चे में काम है सरकार की अच्छी योजना है जिससे काफी मुस्लिम युवतियों को इसका लाभ मिल रहा है0
0
Report
शक्कर महंगी, चाय की कीमत 5 से 12: आम आदमी की राह मुश्किल
Alirajpur, Madhya Pradesh:शक्कर के दाम बढ़ते ही चाय की चुस्की हुई महंगी, ₹5 की चाय अब 10 से ₹12 में महंगाई ने अब आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। शक्कर के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के कारण शहर में चाय की चुस्की महंगी हो गई है। जिस चाय के लिए लोग पहले ₹5 चुकाते थे, वही चाय अब ₹10 से ₹12 में मिल रही है。 बिक्री पर असर: चाय के दाम दोगुने होने की वजह से दुकानों और टी-स्टॉल्स पर ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दुकानदारों का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया है。 जनता की परेशानी: सुबह की शुरुआत जिस चाय से होती थी, अब उसी चाय को पीना आम आदमी के बजट से बाहर होता जा रहा है。 सरकार से मांग: स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि शक्कर के बढ़ते दामों पर तुरंत नियंत्रण लगाया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।0
0
Report
दुद्धी के किसान धान रोपाई के दौरान विद्युत तार स्पर्श से दम तोड़ गए
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी में खेत में धान की रोपाई कर रहे 38 वर्षीय शोभनाथ यादव पुत्र बेचन यादव विद्युत तार की चपेट आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना महुअरिया-तुर्रीडीह गांव के घर से धारा प्रवाहित तार के स्पर्श से हुई। रोपाई पूरी होने पर जब वे खेत से बाहर निकल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तार से हटाया, पर उनकी जान नहीं बची। सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचे, शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शोभनाथ के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
महीसागर में नकली शराब मामले पर पुलिस ने ड्रोन से चेकिंग शुरू कर दी
Noida, Uttar Pradesh:महीसागर भावनगर के नकली शराब कांड को लेकर महीसागर जिला पुलिस alert. कोठंबा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में डीवाईएसपी कमलेश वसावा तथा पीआई पी.आर. बलात द्वारा जांच अगरवावाला स्थित महीसागर नदी तट पर ड्रोन उड़ाकर शराब के ठीकाने की जांच घोड़ाना मुवाड़ा गांव के जंगल क्षेत्र में भट्ठी देखते ही मौके पर नष्ट कर दी गई ड्रोन द्वारा संपूर्ण जंगल क्षेत्र के अंदर जांच ड्रोन द्वारा संपूर्ण महीसागर नदी तट क्षेत्र पर पुलिस की सघन चेकिंग पुलिस काफिले द्वारा भट्ठी तोड़कर संपूर्ण मुद्दामाल का नाश किया गया महीसागर पुलिस द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन से sघन चेकिंग0
0
Report
झारखंड से खगड़िया तक शराब तस्करी: 250 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Munger, Bihar:250 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त। झारखंड से शराब लेकर खगड़िया में डिलीवरी देने जा रहे थे दोनों आरोपित। मुंगेर:रामनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तेलिया तालाब के समीप वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 250 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में वाहन चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब लदी स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया की तेलिया तालाब के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन की पिछली डिक्की में कई कार्टन रखे हुए थे। कार्टनों की जांच करने पर उनमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब की कुल मात्रा करीब 250 लीटर बताई है। गिरफ्ताऱ आरोपितों की पहचान बांका जिले के मरर कुरेबा गांव निवासी पवन कुमार और झारखंड के जसीडीह निवासी Ajay Kumar के रूप में हुई है। पवन कुमार स्कॉर्पियो चला रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे झारखंड से शराब लेकर आ रहे थे और इसकी खेप खगड़िया जिले में पहुंचानी थी। पुलिस अब शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। रामनगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अमीरगढ़ के पास किडोतरा पटिया में सुबह दर्दनाक दुर्घटना, 12 घायल; चालक फरार
Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા અમીરગઢ પાસે કીડોતર પાટીયા પાસે વહેલી સવારે ભયાનક અકસ્માત સર્જાયો. રમદેવરા દર્શન કરી પરત ફરી રહેલા યાત્રોલોની બોલેરો જીપને મારી ટક્કર. પુરપાટ ઝડપે આવેલા અજાણ્યા વાહનએ વાહનને મારી જોરદાર ટક્કર. અકસ્મતમાં 12 જેટલા લોક ઈજાગ્રસ્ત. અકસ્મત સર્જી અજાણ્ય વાહનચાલક ઘટનાસ્થળેથી ફરાર. સમગ્ર ઘટનાની CCTV કેમેરામાં કેદ. ઈજાગ્રસ્તોને તાત્કાલિક સારવાર માટે હોસ્પિટલ ખસેડાયા. CCTV ફૂટેજના આધારે પોલીસે ફરાર ચાલકની શોધખોળ કરી શરૂ.0
0
Report
Advertisement
