110034
IGI एयरपोर्ट पर दो यात्रियों से 1.87 करोड़ रुपये का सोना जब्त
Delhi, Delhi:दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम्स अधिकारियों ने मुंबई से आए दो भारतीय यात्रियों से 1.87 करोड़ रुपये की कीमत का 2798 ग्राम विदेशी सोना जब्त किया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। दोनों यात्रियों को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बदलापुर में बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, दोस्त घायल
Ambernath, Maharashtra:बदलापुरात बसची दुचाकीला धडक दुचाकीवरील तरुणीचा मृत्यू, तर तरुण गंभीर जखमी बोराडपाडा ते बदलापूर दरम्यान घडली घटना पूर्वा महेश राणे असं या अपघातात मृत्यू झालेल्या १६ वर्षीय मुलीचं नाव असून ती बदलापूर पूर्व भागात राहणारी आहे. पूर्वा ही तिचा मित्र अर्णव संजय मोरे यांच्या दुचाकीवर इतर आठ मित्रमैत्रिणींसोबत गणपती दर्शनाला चालली होती. बोराडपाडा ते बदलापूर दरम्यान पूर्वा आणि अर्णव यांच्या दुचाकीला अचानक आलेल्या बसची जोरदार धडक बसली. या अपघातात गंभीर जखमी झालेल्या पूर्वा आणि अर्णव यांना तातडीने बदलापूरच्या खासगी रुग्णालयात दाखल करण्यात आलं, मात्र पूर्वाचा उपचारांदरम्यान मृत्यू झाला, तर अर्णववर सध्या उपचार सुरू आहेत. या अपघाताप्रकरणी बदलापूर ग्रामीण पोलीस अधिक तपास करत आहेत.0
0
Report
जमशेदपुर: ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 510 पुरिया ड्रग्स के साथ
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के एमजीएम थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले दो तस्कर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के समीप रिपीट कॉलोनी के काली मंदिर के पास गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तार तस्कर के पास से 510 पुरिया ब्राउन शुगर दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. बताया जा रहा है यह ब्राउन शुगर तस्कर अंतर राज्य ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह का सदस्य है. उधर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया एक का नाम सूरज थापा है जो उड़ीसा के बड़बिल का रहने वाला है. जबकि कारण कुमार नामक आरोपी बिरसानगर का रहने वाला है.वैसे दोनों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा पुलिस बहुत जल्द करेगी.0
0
Report
जमुई में छात्रा के साथ बर्बर छेड़खानी पर जहानाबाद कांग्रेस का आक्रोश मार्च
Jehanabad, Bihar:जमुई में छात्रा के साथ हुई बर्बर छेड़खानी की घटना को लेकर जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शहर की सड़कों पर उतरकर जोरदार आक्रोश मार्च निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह आक्रोश मार्च शहर के अरवल मोड़ से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां मार्च एक विरोध सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अपराधियों का राज कायम हो गया है। प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है और राज्य में महिलाएं, बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। प्रतिदिन हत्या, लूट, छिनतई, छेड़खानी और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। नेताओं ने जमुई की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क पर 7-8 अपराधियों ने छात्रा को घेरकर बेरहमी से पीटा और उसे जबरन जंगल में ले जाने का प्रयास किया। पीड़िता हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। नेताओं ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा ने बिहार में सत्ता की बागडोर संभाली है, अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने जहानाबाद की स्थानीय कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि शहर में स्थिति बेहद लचर हो चुकी है, जिसका ताजा प्रमाण वरिष्ठ पत्रकार रामानंदन सिन्हा के भतीजे की निर्मम हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका जाना है। कांग्रेस पार्टी ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि जमुई मामले के सभी दोषियों की अविलंब पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाए और सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए और सूबे में गिरती कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए。0
0
Report
Advertisement
एप्पल बन गया उल्लू: क्या बदला स्वरूप?
Noida, Uttar Pradesh:Apple becomes Owl0
0
Report
मैनपुरी-मधुकरपुर से टोडरपुर मार्ग पर गड्ढों का कहर,बुढवा मंगल के दिन गंदे पानी से होकर गुजरे भक्त ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:किशनी/मैनपुरी किशनी तहसील के अंतर्गत ब्लॉक बेवर की ग्राम पंचायत मधुकरपुर से टोडरपुर मार्ग पर गड्ढों का कहर देखने को मिल रहा है। सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं और उनमें गंदा पानी भरा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि सड़क चाहे गांव की हो या शहर की, साफ-सुथरी और गड्ढा मुक्त हो। योगी सरकार जहां प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा कर रही है,वहीं मैनपुरी के किशनी तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुकरपुर पर हकीकत कुछ और ही है। लेकिन तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर में गहरे गड्ढे होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है,हालात ऐसे हैं कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क,पता ही नहीं चलता। बुढवा मंगल के पावन अवसर पर जब श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे,तो उन्हें इसी गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा,जिससे भक्तों में भारी आक्रोश है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी इस मार्ग से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं और हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।0
0
Report
बस्सी नगरपालिका उपाध्यक्ष चुनाव में एक वोट ने पलटा खेल, भगीरथ पंचोली जीते
Dudu, Rajasthan:बस्सी नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में हुआ चौंकाने वाला खेला. एक दिन पहले बीजेपी ने 22 वोट लेकर बनाया था चेयरमैन, अगले दिन ही हुआ गजब खेल... उपाध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी को मिला सिर्फ खुद का वोट, सियासी गलियारों में बना चर्चा का विषय. बीजेपी से बागी होकर चुनाव लडने वाले भागीरथ पंचोली बने उपाध्यक्ष, भागीरथ पंचोली को 35 में से मिले 20 वोट. कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 14 वोट, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी विष्णु पंचोली को मिला सिर्फ 1 वोट. बीजेपी के उपाध्यक्ष प्रत्याशी ने लगाएं भ्रष्टाचार का आरोप. एक वोट मिलने पर उपाध्यक्ष के प्रत्याशी विष्णु पंचोली की पीड़ा छलकी. हार पर बोले - मुझे 26 वर्ष हो गए बीजेपी की सेवा करते हुए लेकिन सिर्फ एक वोट मिला है. बाइट - विष्णु पंचोली, उपाध्यक्ष प्रत्याशी0
0
Report
Advertisement
पड़िहारा कस्बे के घर के बाहर खड़े टैम्पो में आग, लाखों का नुकसान
Churu, Rajasthan:घर के आगे खड़े टैम्पो में लगी आग, आग लगने से आस पास के क्षेत्र में मची अफरा तफरी, चूरु। जिले पड़िदारा कस्बे में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब घर के बाहर खड़े एक टैम्पो में अचानक आग लग गई। आग की घटना के बाद लोगो ने विभिन्न तरीकों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बा पड़िहारा में काजियों के मोहल्ले में घर के आगे खड़े टैम्पो में मंगलवार को आग लग गई, जिससे टैम्पो को केबिन जल गया। टैम्पो में आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़िहारा काजियों का मोहल्ला वार्ड 13 निवासी रूपेश पुत्र पन्नालाल प्रजापत अपने टैम्पो से बाजार जाकर आया था तथा घर के आगे टैम्पो खड़ा करके स्वयं खेत चला गया। टैम्पो खड़ा होने के करीब 15 मिनट बाद अचानक टैम्पो में आग लग गई। घर के पास दुकान संचालित करने वाले रूपेश के भाई विकास को राहगिरों ने घटना की जानकारी दी। इस दौरान मौके पर लोग एकत्रित हो गए तथा पड़ोसियों की ट्यूबवेल से पानी लेकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक टैम्पो का पूरा केबिन जल चुका था। विकास ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व टैम्पो लिया था तथा उसके गैस किट भी थी। लेकिन उक्त हादसे में टैम्पो जल गया, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। हॉलसेल के काम के लिए उक्त टैम्पो खरीदा था।0
0
Report
पर्ची से जीत: अजमेर में भाजपा ने उपमहापौर पर कब्जा कर लिया
Ajmer, Rajasthan:अजमेर नगर निगम चुनाव में उपमहापौर पद पर जीत दर्ज करने के साथ लगातार 8 वीं बार बोर्ड बनाया है... उपमहापौर पद पर दोनों ही दलों को 40 -40 वोट मिलने के बाद पर्ची से लॉटरी निकाली गई जिस में भाजपा के उम्मीदवार पार्षद हेमंत सांखला ने जीत दर्ज करवाई.. एक ओर खुशी का माहौल तो दूसरी ओर मायूसी छा गई... पर्ची से मिले जनादेश के साथ ही भाजपा के नेता ढोल के साथ निगम कार्यालय पहुंचे और अपने जोश खुशी का जमकर इजहार किया... जीत दर्ज कराने के बाद नवनिर्वाचित उपमहापौर हेमंत सांखला ने निगम कार्यालय में स्थापित गजानंद भगवान के दर्शन किए ..... इस मौके पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, पूर्व उपमहापौर नीरज जैन सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.. उपमहापौर हेमंत सांखला ने बताया की यह कार्यकर्ताओं की जीत हे तो वही चुनाव हारने वाले कांग्रेस प्रत्याशी नौरत गुर्जर ने चुनाव में हार जीत बताते हुए सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया。0
0
Report
पाली नगर निगम चुनाव: हाई प्रोफाइल चुनाव में शानदार मैनेजमेंट की मिसाल
Pali, Rajasthan:पाली में निकाय चुनाव तो हुए खत्म लेकिन, बेहतर चुनाव मैनेजमेंट की बात रह गई अधूरी, नगर निगम के चुनाव में तिकड़ी का रहा गजब मैकेनिज्म, रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्रसिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी विमलेंद्रसिंह एवं विशेषाधिकारी निर्वाचन चौधरी बिरजू गोपाल का रहा सुपर मैनजमेंट, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रविन्द्र गोस्वामी के निर्देशों की निष्ठा से की पालना, तभी तो इतने हाईप्रोफाइल चुनाव में कोई मिस मैनेजमेंट की नही मिली खबर, टीम मॉनिटरिंग को लेकर आपसी समन्वय ने चुनाव को किया Comfortable पूरा, और इसी लिए चुनाव मैनजमेंट की भरपूर हो रही है तारीफ।0
0
Report
Advertisement
मूण्डवा में भाजपा पार्षद के घर हमला: भारी भीड़ और धरना शुरू, स्थिति तनावपूर्ण
Nagaur, Rajasthan:मूण्डवा, नागौर में मूण्डवा में भाजपा पार्षद के घर पर हमला हुआ। भाजपा पार्षद रमाकांत शर्मा, पार्षद आशा शर्मा के घर पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। घर के बाहर असभ्य बयानबाजी की गई और घर पर पत्थर फेंकने का भी मामला सामने आया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मूण्डवा डिप्टी ऑफिस के बाहर भी धरना दिया गया और मूण्डवा, कुचेरा सहित अतिरिक्त पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा।0
0
Report
राजस्थान रोडवेज स्टाफ की ईमानदारी: खोया पर्स लौटाते हीरो बने चालक-परिचालक
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। राजस्थान रोडवेज स्टाफ ने दिखाई ईमानदारी, लौटाया पर्स。 तिजारा डिपो के चालक-परिचालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल。 तिजारा से जयपुर आ रही बस में छूट गया था एक पर्स。 एक महिला यात्री भूलवश अपना पर्स बस में छोड़ उतरी。 चालक गौरव गुर्जर, परिचालक जितेन्द्र सैनी को मिला पर्स。 दोनों ने सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर प्रशासन को दी सूचना。 बाद में महिला यात्री के बेटे को सही सलामत लौटाया गया पर्स。 रोडवेज अधिकारियों ने पुष्टि करने के बाद लौटाया पर्स。0
0
Report
दूदू-फागी में कांग्रेस का दबदबा, उपाध्यक्ष पद तक पहुंची जीत
Dudu, Rajasthan:दूदू और फागी नगरपालिका में चेयरमैन के बाद उपाध्यक्ष में भी बरकरार रहा कांग्रेस दबदबा। दूदू में कांग्रेस के आरिफ शेख और फागी में लीनू जैन बनी उपाध्यक्ष। चेयरमैन और उपाध्यक्ष के नतीजे के बाद पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने दूदू प्रशासन पर लगाये गंभीर आरोप। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने प्रशासन पर चेयरमैन के मतदान में हेराफेरी का आरोप। एक पुलिस अधिकारी पर लगाया कांग्रेस के पार्षद से चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी में वोट दिलाने की कोशिश करने का आरोप। सैकड़ों लोगों के सामने खुलेआम लगाया आरोप, प्रशासन के खिलाफ एजेंट के रूप में काम करने का भी लगाया संगीन आरोप।0
0
Report
Advertisement
सीवान में यूपी युवक की संदिग्ध मौत, नहर से शव बरामद, हत्या की आशंका
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवक का शव उसके ससुराल से कुछ ही दूरी पर नहर से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव की हैं। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले अश्वनी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक अश्वनी विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और तेनुआ गांव में उसका ससुराल था। युवक का शव ससुराल वाले घर से कुछ ही दूरी पर स्थित नहर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मैरवा SDPO भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।0
0
Report
हिंदी में बदमाशी-रोमांचक headline: मुंगेर के वर्चस्व के बीच गोलीबारी, 12 वर्षीय घायल; एक आरोपी गिरफ्तार
Munger, Bihar:वर्चस्व की लड़ाई में चली गोलियां, खेल रहा 12 वर्षीय किशोर हुआ घायल। मुफस्सिल पुलिस ने एक आरोपी को एक पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और 3 खोखे के साथ किया गिरफ्तार मुंगेर: मु Nus मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकदह पुलिया के समीप मंगलवार शाम दो ग्रामीणों के बीच चल रही पुरानी अदावत में हुई गोलीबारी की चपेट में आकर खेल रहा 12 वर्षीय किशोर घायल हो गया। गोली किशोर के बाएं पैर में लगी और आर-पार निकल गई। घायल किशोर को parijanon ने इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल और कोतवाली थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल किशोर से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किशोर के दादा के फर्द बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल किशोर की पहचान लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ निवासी गंगा कुमार सिंह के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोर के दादा पुलिस सिंह ने बताया कि लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ निवासी संजय सिंह और सत्यानंद सिंह के बीच करीब एक वर्ष से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व के एक मामले में सत्यानंद जेल गया था। मंगलवार को जेल से बाहर निकलकर वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान संजय सिंह ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन सत्यानंद किसी तरह बच गया। इसी दौरान वहां दोस्तों के साथ खेल रहा श्रवण कुमार गोली की चपेट में आ गया। पैर में गोली लगते ही किशोर जमीन पर गिर पड़ा। बाइट : पुलिस सिंह दादा बाइट घायल की माँ घायल श्रवण ने बताया कि घर के बाहर अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि संजय सिंह गोली चलते हुए दौड़ रहे थे और उनके आगे सत्यानंद सिंह भाग रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बच्चे भागने लगे। इसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। बाइट: श्रवण कुमार घायल मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गोली लगने से किशोर मामूली रूप से घायल हुआ है। घायल किशोर और उसके बाबा के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से गोली चलाने में प्रयुक्त पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
बोकारो में करम महोत्सव 2026: पारंपरिक मांदर-डाली पूजा के साथ उत्साह
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में करम महोत्सव में गूंजा मांदर, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई करम डाली की पूजा-अर्चना। उपायुक्त ने कहा प्रकृति, लोक संस्कृति और परंपरा के संरक्षण का संदेश देता है करम पर्व। बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान (फुटबॉल ग्राउंड), प्रखंड–बेरमो में मंगलवार को करम महोत्सव 2026 का आयोजन पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, एसडीओ बेरमो मनोज कुमार, बीडीओ बेरमो मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। करम महोत्सव के दौरान झारखंडी लोक संस्कृति एवं परंपरा का जीवंत रंग देखने को मिला। उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईएएस समेत अन्य पदाधिकारियों ने पारंपरिक मांदर बजाकर महोत्सव की उमंग में सहभागिता की। वहीं, ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक लोटा-पानी से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन करने के साथ हुई। इसके उपरांत विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करम (करमी) पेड़ की डाली की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण उत्सवमय बना रहा।0
0
Report
Advertisement
