Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल जिले में HPV टीकाकरण अभियान की तैयारी पर बैठक
WMWaqar Manzoor
Feb 28, 2026 06:15:08
A meeting of the District Task Force for Immunization was held under the chairmanship of the Deputy Commissioner (DC) Ganderbal, Jatin Kishore, to review preparedness regarding the launch of the Human Papillomavirus (HPV) vaccination campaign in the district. The meeting was held in backdrop of the scheduled launch of the HPV vaccination drive by the Hon’ble Prime Minister, Narendra Modi across the country. At the outset, the meeting was apprised of the importance of the vaccine. It was noted that cervical cancer is the second most common cancer among women in India, often caused by HPV. DC was briefed about the completion of line-listing, block-wise verification, capacity building, and orientation sessions, as well as the status of vaccine logistics and cold chain management. A total of 11 sites have been selected for the vaccination drive, with District Hospital Ganderbal serving as the primary center. Chief Medical Officer (CMO) informed that the program will run for 90 days. DC directed the Chief Education Officer (CEO) and Programme Officer, ICDS to increase awareness about the benefits among the general population and encourage beneficiaries in the target age group to get vaccinated. The meeting was attended by Chief Planning Officer, Programme Officer ICDS, Chief Medical Officer, Chief Education Officer Ganderbal, Block Medical Officers and other officials from the health department.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RNRajesh Nilshad
Feb 28, 2026 07:21:08
Chittorgarh, Rajasthan:होली से पहले नशे में वाहन चलाने वालों पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस उपायुक्त यातायात विकास कुमार के निर्देश पर रात्रि 10 बजे से 1 बजे तक तीन घंटे का विशेष अभियान चलाया गया.. शहर के तेलीबांधा, भाठागांव, जयस्तंभ, फाफाडीह, खमतराई, टाटीबंध, पचपेड़ीनाका और पंडरी समेत 8 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई.. अभियान में 154 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर वाहन जब्त किए गए.. जब्त वाहनों में 64 कार, 65 बाइक, 8 ट्रक, 12 टाटा एस, 1 बोलेरो, 2 माजदा, 1 ट्रैक्टर और 1 ई-रिक्शा शामिल हैं.. प्रकरण न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जहां प्रति प्रकरण न्यूनतम 10 हजार रुपये जुर्माना हो सकता है.. पुलिस ने नागरिकों से नशे में वाहन न चलाने की अपील की है.
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Feb 28, 2026 07:20:57
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का बयान। सांसद साक्षी महाराज के बयान का बड़े स्तर पर विरोध हुआ, अब सांसद ने सफाई दी है। मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है , मैंने ऐसा नहीं कहा है- साक्षी । UGC मुद्दे पर लोग योगी , नरेंद्र मोदी व भाजपा को गाली दे रहे थे- साक्षी। राम भी अगर भाजपा प्रत्याशी बनकर आ गए तो हम वोट नहीं देंगे- साक्षी। ऐसे में मैंने कहा था कि OBC सोंच लें तो न कोई पीएम बनेगा, न कोई सीएम बनेगा , न कोई MP व MLA नहीं बन सकता है- साक्षी । ये बातें समाप्त करनी चाहिए, सबको पीएम मोदी का साथ देना चाहिए- साक्षी। उन्नाव कैम्प कार्यालय में सांसद साक्षी महाराज ने दिया बयान ।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 28, 2026 07:19:47
:ब्रेकिंग अलीगढ़. एक युवती ने खाया जहर, हुई मौत, परिजनों ने किया दाह संस्कार, लड़की के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किये रात को ही किया अंतिम संस्कार, एक दिन पहले लड़की के भाई ने गाँव के एक लड़के को पीटा था, वीडियो वायरल, बहन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लडके को पीटा, वीडियो वायरल, लड़की-लडके के बीच प्रेम प्रसंग था, पकड़े जाने के बाद युवती ने खाया जहर - गाँव में चर्चा, पिटने वाले लड़के के चाचा ने पुलिस को युवती की मौत और जलाने की दी सूचना, पुलिस के आने से पहले लड़की के भाई, पिता सभी परिजन फरार, उधर, पिटने वाला लड़का और उसके परिजन भी गाँव से फरार, पुलिस ने मृतक लड़की की भाभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, पूरे घटना की पुलिस जाँच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में जुटी, अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना इलाके के गाँव दीपपुर की घटना.
0
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Feb 28, 2026 07:19:30
Payikapuram, Andhra Pradesh: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज फिर क्रिकेट में हाथ आजमाया। मौका था खटीमा के गांधी घाट फुटबॉल मैदान में ओपन जिम के लोकार्पण का। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में अपने दूसरे दिन के प्रवास पर जिम का लोकार्पण किया। गांधी फुटबॉल मैदान में यह जिम टोयटा किर्लोस्कर मोटर के द्वारा बनवाया गया है। सीएम धामी ने इस दौरान जिम में एक्सरसाइज भी की मुख्यमंत्री इस दौरान क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों से भी मिले और उन्होंने बेटिंग करते हुए शॉट भी लगाया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया फिट इंडिया योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड में खेलों का ढांचा घाट विकास किया है जिस कारण राज्य के खिलाड़ी सभी खेलों में परचम लहरा रहे हैं जिस करण देवभूमि अब खेल भूमि बन रही है।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से मिलते हैं और हमेशा उनका उत्साह वर्धन करते हैं।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 28, 2026 07:19:16
Alwar, Rajasthan:“आस्था बनाम अतिक्रमण: थानागाजी में गणेश मंदिर की माफी भूमि पर कब्जे के खिलाफ पुजारी का अनशन” अलवर जिले के थानागाजी उपखंड कार्यालय परिसर में today आस्था और प्रशासनिक उदासीनता आमने-सामने खड़ी नजर आई। गणेश मंदिर की माफी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों और मंदिर शिखर निर्माण में रोड़े अटकने से आहत पुजारी ने अब प्रशासन के दरवाजे पर अनशन का रास्ता चुना है। सवाल ये है कि क्या आस्था की इस पुकार पर सिस्टम जागेगा? अलवर जिले के थानागाजी उपखंड कार्यालय परिसर में गणेश मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश शर्मा गणेश प्रतिमा के साथ अनशन पर बैठ गए। पुजारी लंबे समय से मंदिर माफी की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने और मंदिर शिखर पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि मंदिर की माफी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा है। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर और शिखर क्षेत्र पर भी कब्जा होने के कारण मंदिर का नियोजित शिखर निर्माण तक नहीं हो पा रहा। पुजारी का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की अनदेखी से आहत होकर वे गणेश प्रतिमा के साथ उपखंड कार्यालय परिसर में अनशन पर बैठ गए। पुजारी का साफ कहना है कि जब तक मंदिर की माफी भूमि से अवैध कब्जे नहीं हटाए जाते और मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जाता, तब तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। पंडित दिनेश शर्मा ने बताया “मैंने कई बार अधिकारियों को अवैध कब्जों की जानकारी दी, लेकिन किसी ने कार्रवाई नहीं की। मंदिर की माफी भूमि पर कब्जा हो रहा है, शिखर निर्माण में बाधा डाली जा रही है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, मेरा अनशन जारी रहेगा।” बाइट:पुजारी
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 28, 2026 07:17:27
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर संथाल समाज की ओर से सिदगोड़ा के जाहेरथान में बाहा पर्व का आयोजन किया गया, जिसमें जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। जहाँ विधायक पूर्णिमा दास साहू का शालीनता देखने को मिली, इस बाहा पर्व में झारखंड कला संस्कृति की छवि देखने को मिलती है; जहाँ आदिवासी महिलाएं अपना परंपरिक नृत्य प्रस्तुत करती हैं, साथ ही इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाती है। वहीं विधायक पूर्णिमा दास साहू ने भी आदिवासी महिलाओं के साथ इस पर्व में शामिल हुईं और झारखंड की संस्कृति उनके बीच देखने को मिली; जहाँ विधायक ने आदिवासी महिलाओं के साथ-साथ परंपरिक नृत्य कर पूरी तरह आदिवासी भेष भूषा में नजर आईं, जिसे देख सभी के चेहरे खिल उठे।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 28, 2026 07:17:14
Madhubani, Bihar:मधुबनी में इंजीनियरिंग छात्र आलोक मिश्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका छात्र का शव हुआ बरामद, इलाके में फैली सनसनी। घटना राजनगर थाना के मंगरपट्टी गांव की है। परिजनों ने बताया घर के सभी लोग बाहर गये हुए थे, घर मे अकेले था छात्र। सुबह जब घर के लोग पहुंचे और युवक को गेट खोलने के लिए बोला गया तो घर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से घर के अंदर झांका तो फंदे से लटका दिखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है और घटना के छानबीन में जुट गयी है। छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था और अकेले भाई था। युवक की मौत से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है और गांव में मातम छाया हुआ है।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 28, 2026 07:16:38
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव मंत्रांच्या तालुक्यात कुणाचं सत्र सुरूच गुन्हेगारी मध्ये वाढ जिल्ह्यातील भुसावळ शहरात हत्येच्या घटनेने खळबळ आनंद नगरलगत नेब कॉलनीत तरुणाची मध्यरात्री हत्या किरकोळ कारणावरून वाद झाला. या वादाचे रूपांतर बघता-बघता हाणामारीत अनिल उर्फ पिंटू आत्माराम सावकारे (वय ४२) यांचा मृत्यू किरकोळ वादातून हाणामारी; सिमेंटची कुंडी डोक्यात घालून हल्ला गंभीर जखमी अवस्थेत रुग्णालयात नेले; डॉक्टरांनी मृत घोषित केले डीवायएसपी केदार बारबोले, निरीक्षक राहुल वाघ घटनास्थळी बाजारपेठ पोलीस ठाण्यात गुन्हा नोंद प्रक्रिया सुरू आरोपींच्या शोधासाठी पोलिसांची पथके रवाना परिसरात तणाव; आरोपींना तात्काळ अटक करण्याची मागणी
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Feb 28, 2026 07:15:25
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 28, 2026 07:15:12
Azamgarh, Uttar Pradesh:तहसील मार्टिनगंज के परिसर में शराब पीने का वीडियो वायरल, अधिकारियों तथा कर्मचारियों में मचा हड़कंप, एडीएम ने साजिश की आशंका जताई। यह वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है, जहां पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसडीएम मार्टिनगंज के अनुसार यह वीडियो मार्च 2024 का बताया जा रहा है, जिसमें आईजीआरएस के कंप्यूटर ऑपरेटर इस वीडियो में थे। मामला 4/5 मार्च को जांच कर कार्रवाई की गई थी, अब पुनः उस वीडियो को वायरल किया गया है। यह पूरी घटना पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रतीत हो रही है, मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी। करीब 10 दिन पूर्व 18 फरवरी की शाम को लाइट कट गई थी, जहां तहसील परिसर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुछ आपत्तिजनक सामान रख दिया गया था, जिसमें शराब की खाली बोतलें मिली थी। इस मामले में भी थाने पर शिकायत की गई थी।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top