शिक्षक दिवस के मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Delhi, Delhi:भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में हर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शिक्षक दिवस के मौक़े पर शिक्षकों को सम्मानित किया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मदन राठौड़ गांधी-वाड्रा परिवार पर फिर निशाना, क्या राजनीति बदलेगी?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार फिर मदन राठौड़ का बयान चर्चाओं में है, लेकिन इस बार राठौड़ के निशाने पर गांधी-वाड्रा परिवार है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान इन दिनों प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मदन राठौड़ ने इस बार गांधी-वाड्रा परिवार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम की ओर से कांग्रेस पार्टी के ‘फेल प्रोडक्ट’ को लॉन्च करने वाले बयान को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम ने जो बात कही, वो अनुभव के आधार पर कही। बार-बार प्रयास करने के बाद भी विपक्ष अपने नेता को लॉन्च करने में सफल नहीं हो पा रहा है। मदन राठौड़ ने कहा, उनको राजनीतिक शिक्षा की आवश्यकता है। राठौड़ के निशाने पर गांधी-वाड्रा परिवार। प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान को लेकर बोले मदन राठौड़। राठौड़ ने कहा- मुझे कहना नहीं चाहिए, फिर आप कहोगे कि विवादित बयान हो गया। रेहान का नाम आप ढूंढोगे तो उनका नाम रेहान राजीव गांधी लिया जा रहा है। कहाँ से कहां नाम लगा रहे हो, क्योंकि उसी परिवार से राजनीतिक रोटियां सेकनी हैं। ऐसा क्यों, पापा कहां गए? नाम कहां से कहां लगा रहे हैं, क्योंकि उसी परिवार से राजनीतिक रोटियां सेकनी हैं। ऐसा कहें या कुछ और। हमारे यहां परंपरा है, मां-बाप के नाम की। गांधी परिवार को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि एक परिवारवाद के नाम पर कितنے दिन राजनीति करोगे। गांधी-वाड्रा परिवार पर निशाना साधते हुए मदन राठौड़ ने कहा, मुझे कहना नहीं चाहिए, फिर कहोगे कि विवादित बयान हो गया। प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान का जिक्र करते हुए कहा कि रेहान का जो नाम दिया जा रहा है, वो नाम आप ढूंढोगे तो रेहान राजीव गांधी लिया जा रहा है। राठौड़ ने पत्रकारों से कहा, अब आप बताओ, वाड्रा-राजीव नाम क्यों? पापा कहां गए? नाम कहां से कहां लगा रहे हैं, क्योंकि उसी परिवार से राजनीतिक रोटियां सेकनी हैं। नाम साथ नहीं रहेगा तो राजनीति में जनता स्थान नहीं देगी। मदन राठौड़ ने कहा, अब इसको विवादित कहो या कुछ और, लेकिन हमारे यहां परंपरा है, मां का नाम होता है, पापा का नाम होता है, दादा का होता है। सब कुछ कहने के बाद मदन राठौड़ ने कहा, मैं इस विषय में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। मदन राठौड़ के बयान के बाद गांधी सरनेम को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।तोते के पिंजरे की तरह जेल में बंद आजम खान को दिखाकर अखिलेश यादव मुसलमानों को कर रहे ब्लैकमेल-मौलाना बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखिलेश यादव की रामपुर यात्रा, फिर जेल में बंद आज़म खान से मिलने के बाद प्रेस को दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
मौलाना ने कहा कि अखिलेश यादव को ग़लत फहमी हो गई है, कि आजम खान का जलवा आज भी कायम है। हां बहुत सालों पहले आज़म खान का जलवा हुआ करता था, मगर अब जलवा नहीं है, और न ही भविष्य के दिनों में जलवा रहने वाला है। इस का उदाहरण खुद रामपुर में देखा जा सकता है । लोकसभा के चुनाव में आज़म खान की मुखालफत के बावजूद मौलाना मोहेब्बुला नकवी जीते, खुद उनका क्षेत्र शहर विधानसभा, और उनके बेटे का क्षेत्र स्वार विधानसभा में वो लोग जीतने में कामयाब हो गए जो आज़म खान के घोर विरोधी है। इसलिए अखिलेश यादव की बातों को सही नहीं कहा जा सकता , वो भ्रमित है।
मौलाना बरेलवी ने कहा कि तोते के पिंजरे की तरह जेल में बंद आज़म खान को दिखाकर अखिलेश यादव मुसलमानों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। ये ब्लैकमेल करना 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव को भारी पड़ेगा।
(जी न्यूज रिपोर्टर राहुल मिश्रा की रिपोर्ट)
