110085
दिल्ली में भारी बारिश के कारण आश्रम ब्रिज पर हुआ जलभराव, यात्री हुए परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली में भारी बारिश के बाद आश्रम ब्रिज के पास पानी भर गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहन के घर भैयादूज को आए भाई की हत्या करने वाला बहन का देवर व उसका साथी पुलिस मुठभेड़ में घाय
Shamli, Uttar Pradesh:शामली... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में भैया दूज के दिन बहन के घर गए मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय अंकुश पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप बहन के देवर व उसके साथियों ने मृतक के जीजा व उसके परिजनों की सह करने का आरोप लगाया था। वीओ:-दरअसल मुजफ्फरनगर निवासी मदनपाल की पुत्री मनीषा की शादी थाना आदर्श मंडी शेत्र के कस्बा बनत में हुई थी। भैया दूज को मनीषा का भाई अंकुश अपनी बहन के घर पर टीका कराने आया हुआ था। आरोप है कि मनीषा के पति अरुण, उसके पिता संजीव कुमार की सह पर कुछ माह पूर्व हुए पति-पत्नी के विवाद का बदला लेने के लिए मनीषा के देवर आकाश व उसके साथी रविकांत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकुश की पीट पीटकर हत्या कर दी थी और सभी फरार हो गए थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति अरुण व उसके पिता संजीव कुमार को कल दिन में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। वहीं पुलिस बाकी बचे हत्यारों की तलाश में जुटी थी। बीती देर रात करीब 1 बजे के आस पास पुलिस चेकिंग अभियान चला कर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान बाईक सवार दो युवकों को पुलिस ने जब रोकने का इशारा किया था, उन्होंने पुलिस पार्टी के ऊपर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोली लगाई, जिससे दोनों युवकों को गोली लगी। घायल दोनों बदमाशो को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल बदमाशो के नाम आकाश व रविकांत है। इन्हीं बदमाशो ने अंकुश की पीट पीटकर हत्या की थी। पुलिस इनके पास से दो तमंचे व कई कारतूस भी बरामद किए है। एएसपी शामली सुमित शुक्ला ने बताया की अंकुश हत्याकांड में कल दिन में ही अंकुश के जीजा व उसकी बहन के ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वही आज पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर हत्यारे आकाश व रविकांत पुलिस की गोली लगने से मुठभेड़ में घायल हुए हैं, इन्होंने कुछ अन्य नाम भी अपने साथी हत्यारों के बताए हैं, जिनको भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाईट...सुमित शुक्ला एएसपी शामली0
0
Report
शामली में एनकांटर के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:भैया दूज के दिन भैया की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी मृतक के जीजा का छोटा भाई और उसका एक दोस्त हैं। पुलिस ने दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जनपद आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनाक में मामला सामने आया। 11 नवंबर के दिन भैया दूज के त्योहार पर मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकुश पुत्र मदन सिंह अपनी बहन मनीषा के पास कस्बा बनत में आया था, जहां आकाश और अंकुश का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आकाश ने अपने दोस्त रविकांत के साथ मिलकर अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, 6 लोगों के नाम दर्ज मुकदमा कराया गया। पुलिस ने मृतक युवक के बहनोई अरुण और उसके पिता संजीव को पहले देर शाम और अब देर रात सटीक सूचना मिलने पर मृतक के जीजा के भाई आकाश और उसके दोस्त रविकांत को एनकाउंटर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
मेरठ में इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): ₹25,000 Reward-Wanted Accused In Attempt To Murder Case Arrested Following Police Encounter During Checking / Visuals / Vinayak Gopal Bhosale (SP City, Meerut) S/B ₹25,000 का इनामी आरोपी, जो हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था, चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आज शाम के समय थाना मेडिकल पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी के दौरान एक बिना नंबर बाइक पर सवार युवक आते हुए दिखा जो संदीप प्रतीत हो रहा था। पुलिस के द्वारा इसको रोकने का इशारा किया गया बट उसने मौके से वहां से फरार हुआ। जब पुलिस ने उसकी घेराबंदी करके इसको पुनश्च पकड़ने का प्रयास किया तब उसने पुलिस के ऊपर जान के मारे के नियत से फायर किया जिसमें पुलिस बाल बाल बची। जवाबी कार्यवाही में यह जो युवक है मुठभेड़ में दाइल हुआ है जिसकी शिनांक हर सियाल नाम से हुई है। यह 25000 का थाना मेडिकल का ही फायरिंग की घटना में इनामी अपराधी है। इसको घायल अवस्था में आज अस्पताल भेजा गया है जिसके उपचार हेतु और साथ ही में इसके ऊपर जो अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे होने प्रकाश में आए हैं। मौके से पुलिस को एक तमाचा 315 बोर का, एक जिंदा कारतूस और एवं एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है और इसमें आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
चीन की बुजुर्ग महिला आउटडोर जिम में एक्सरसाइज और टेबल टेनिस प्रैक्टिस से मल्टीटास्किंग मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:1411ZUP_VRL_EXERCISE_r एक तरफ एक्सरसाइज, दूसरी तरफ टेबल टेनिस की प्रैक्टिस! चीन की ये बुजुर्ग महिला आउटडोर जिम में मशीन पर झूलते हुए भी पैडल से पिंग-पोंग बॉल उछाल रही हैं। शरीर का संतुलन और हाथों का कमाल, दोनों एक साथ! इन्हें देखकर लगता है कि मल्टीटास्किंग में भी इनका कोई मुकाबला नहीं। जिम में एक्सरसाइज के साथ पिंग-पोंग! बुजुर्ग महिला का अनोखा हुनर! एक साथ दो काम, वो भी आसानी से! मल्टीटास्किंग में भी गजब का संतुलन!0
0
Report
झरनों के बीच से गुजरती ट्रेन, मानसून में दूधसागर Falls का अद्भुत दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:कुदरत के इस खूबसूरत नजारे के बीच से गुजरती ट्रेन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं! गोवा-कर्नाटक बॉर्डर पर मौजूद DUDHSAGAR FALLS की चार धाराएं करीब 310 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरती हैं। घने जंगलों के बीच बने पुल से गुजरती ट्रेन के दोनों ओर पानी का शोर और उठती फुहारें... मानसून में प्रकृति का ये नजारा वाकई शानदार है! झरने के बीच से गुजरी ट्रेन! DUDHSAGAR का दिलकश नजारा! झरने के बीच दौड़ती दिखी ट्रेन! चार धाराओं में गिरता दूधिया पानी! मानसून में कुदरत का अद्भुत नजारा!0
0
Report
ऊंचाई पर घंटियाँ बजाने वालों की कठोर मेहनत सामने आई
Noida, Uttar Pradesh:ऊंचाई पर चढ़कर भारी-भरकम घंटियों को बजाना कोई आसान काम नहीं! पत्थर की मीनार पर खड़े ये लोग मोटी रस्सियों को पूरी ताकत से खींचते हैं, ताकि विशाल कांस्य की घंटियां झूल सकें। हर खिंचाव में वजन और गुरुत्वाकर्षण से जंग लड़नी पड़ती है। जोखिम भरा ये काम दिखाता है कि घंटियों की गूंज के पीछे कितनी मेहनत छिपी है! घंटियों की गूंज के पीछे कड़ी मेहनत! भारी घंटियां बजाना नहीं आसान! रस्सियों के सहारे घंटियों को झुलाते लोग! ऊंचाई पर घंटियां बजाने की मशक्कत! हर खिंचाव में ताकत का इम्तिहान!0
0
Report
Advertisement
रोबोट डॉग ने असली डॉगी की सैर कराकर नया ट्रेंड बना दिया
Noida, Uttar Pradesh:कुत्ते को टहलाने की जिम्मेदारी अब रोबोट ने संभाल ली है! SAN FRANCISCO की सड़क पर एक ROBOT DOG, असली प्यारे से डॉगी को पट्टे से बांधकर सैर कराता नजर आया। दोनों के कदम से कदम मिल रहे हैं... लगता है, भविष्य में पेट वॉक के लिए भी रोबोट तैयार हैं! रोबोट डॉग ने कराई असली डॉगी की सैर! अब रोबोट के हाथ में डॉगी की कमान! सड़क पर दिखी रोबोट और डॉगी की जोड़ी! डॉगी को टहलाने निकला रोबोट! भविष्य की सैर, रोबोट के साथ!0
0
Report
पांडा बच्चे सुबह की सैर में मस्ती के कमाल, देखें वीडियो
Noida, Uttar Pradesh:सुबह की सैर पर निकले हैं ये नन्हे पांडा, लेकिन यहाँ वॉक से ज्यादा मस्ती चल रही है! कोई घास की ढलान चढ़ रहा है, तो कोई एक-दूसरे के ऊपर लुढ़क रहा है। और केयरटेकर के पीछे ऐसे भाग रहे हैं, जैसे मस्ती की पूरी टोली साथ निकल पड़ी हो! सुबह की सैर पर निकली पांडा टोली! ढलान पर फिसले नन्हे पांडा! केयरटेकर के पीछे दौड़े पांडा! पांडा के बच्चों की मस्ती का दौर! लुढ़कते-पलटते दिखे नन्हे पांडा!0
0
Report
FRIDAY के मूड में रंगीन तोता: सोफे पर स्वैग से हर दिल जीत लिया
Noida, Uttar Pradesh:इस रंगीन CAIQUE का मूड भी एकदम पार्टी वाला है! कभी उछलता है, कभी घूमता है, तो कभी पूरे स्वैग के साथ सोफे पर टहलता है। कैमरे में देखकर ऐसे पोज देता है, जैसे पूरा शो इसी के नाम हो! FRIDAY के मूड में रंगीन तोता! सोफे पर दिखाया अपना डांसिंग स्वैग! उछलना, घूमना और कैमरे पर नजर! इस तोते का अपना ही अंदाज! सोफे पर छाया रंगीन परिंदे का जलवा!0
0
Report
Advertisement
नन्हे कदमों ने मां को भावुक कर दिया: जिंदगी का पहला कदम
Noida, Uttar Pradesh:घर की सफाई चल रही थी, लेकिन तभी ऐसा पल आया जिसने मां का पूरा ध्यान खींच लिया! पास में खेल रहा नन्हा बच्चा अचानक अपने पैरों पर खड़ा हुआ और लड़खड़ाते हुए पहला कदम बढ़ाने लगा। मां ये देखकर भावुक हो गईं और बाहें फैलाकर उसे हौसला देने लगीं। आखिरकार नन्हे कदम सीधे मां के गले लगकर थम गए!\n\nनन्हे कदमों ने मां को भावुक!\nबच्चे ने उठाया जिंदगी का पहला कदम!\nपहली चाल देख भावुक हुई मां!\nलड़खड़ाते कदमों से मां तक पहुंचा बच्चा!\nमां के लिए यादगार बना ये पल!0
0
Report
घर पर बना MINI RACING ARENA, बजट में रेसिंग का पूरा मजा
Noida, Uttar Pradesh:गेमिंग कंसोल खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो क्या हुआ... अपना रेसिंग ट्रैक खुद बना लिया! देखिए, एक गत्ते के डिब्बे को बना दिया गया है MINI RACING ARENA। कागज की पट्टियों से तैयार ट्रैक पर दौड़ रही हैं HOT WHEELS की छोटी-छोटी कारें। और लग्जरी का तड़का लगाने के लिए BMW का लोगो भी हाथ से घूमता हुआ बनाया गया है। कम बजट में फुल रेसिंग मजा! गत्ते के डिब्बे में बना रेसिंग ट्रैक! घर पर तैयार हुई MINI RACING ARENA! HOT WHEELS कारों की अपनी रेसिंग दुनिया! BMW लोगो के साथ DIY का तड़का! कम बजट में रेसिंग का फुल मजा!0
0
Report
SLICKBACK डांस से दक्षिण कोरिया की छोटी डांसर ने सबको चौंका दिया
Noida, Uttar Pradesh:ऐसा लग रहा है जैसे पैर जमीन पर पड़ ही नहीं रहे! दक्षिण कोरिया की इस छोटी डांसर ने SLICKBACK डांस में ऐसे कमाल के मूव्स दिखाए कि देखने वाले भी हैरान रह गए। तेजी से बदलते कदम और एड़ियों की शानदार लय से वो सड़क पर फिसलती हुई नजर आती है। इसे कहते हैं डांस में ऐसा कमाल, जो आंखों को धोखा दे जाए! हवा में तैरती दिखी छोटी डांसर! SLICKBACK डांस में दिखाया कमाल! कदमों की रफ्तार ने किया हैरान! जमीन पर फिसलती दिखी बच्ची! डांस ऐसा, जैसे पैर जमीन पर नहीं!0
0
Report
Advertisement
धुआँ उठने के बाद कार में आग, चालक सुरक्षित, गाड़ी जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:कार चला रहे सौरभ जैन "...यह गाड़ी मेरे एक दोस्त की है। हमने इसे बालाजी, सालासर और खाटू-जी की तीर्थयात्रा पर जाने के लिए लिया था। वापसी के रास्ते में, कुछ ही दूरी पर हमें धुआं जैसा कुछ दिखाई दिया। हमने गाड़ी को सड़क किनारे रोका, और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हम किसी तरह जल्दी से बाहर निकलकर दूर हो गए। कुल मिलाकर, खाली गाड़ी जलकर खाक हो गई, लेकिन हमें कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा..."0
0
Report
लकड़ी की जाली से बना इल्यूजन: कागज पर दौड़ता घोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:कागज पर बनी तस्वीर को घोड़े की दौड़ में बदलते देखा है? ये शख्स लकड़ी की एक खास जाली को तस्वीर पर सरकाता है? और देखते ही देखते स्थिर लकीरों में दौड़ता घोड़ा और सवार नजर आने लगते हैं। कमाल है? ये ऑप्टिकल इल्यूजन! तस्वीर में दौड़ने लगा घोड़ा! जाली के पीछे छिपा कमाल! लकीरों से बना दौड़ता घोड़ा! स्थिर तस्वीर में दिखी रफ्तार! नजरों को धोखा देता अनोखा इल्यूजन!0
0
Report
बाल दिवस पर पीएम मोदी की सरकार बच्चों के सपनों को साकार बना रही
Noida, Uttar Pradesh:बच्चे, राष्ट्र की आशाएं और भविष्य की सबसे सुंदर संभावनाएं हैं। बाल दिवस पर सभी प्यारे बच्चों को अपार स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान कर रही है। हर बचपन मुस्कुराए, हर प्रतिभा निखरे और हर सपना साकार हो, यही हमारा संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
