Back
दिल्ली विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक तहखানা अब आम जनता के लिए खुल गया—जानिए क्या है अहमियत
NANasim Ahmad
Nov 04, 2025 07:33:49
Delhi, Delhi
दिल्ली विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक तहखाना जनता के लिए खुला। दिल्ली विश्वविद्यालय में दशकों से बंद पड़ा वह ऐतिहासिक तहखाना, जहां 1929 में असेंबली बम कांड के बाद शहीद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को रखा गया था, अब आम जनता के लिए खोलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब कोई पाबंदी या शुल्क नहीं लगेगा — बस एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत लोग इस ऐतिहासिक स्थान को देख सकेंगे। यह तहखाना भारत के स्वतंत्रता संग्राम का गवाह है। यहीं पर 1929 के असेंबली बम कांड के बाद शहीद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को ब्रिटिश सरकार ने अस्थायी रूप से कैद में रखा था। आज़ादी के दीवानों की वह जगह, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है, अब आम जनता के लिए खुलने जा रही है। इस ऐतिहासिक कदम के पीछे Zee मीडिया और कादीपुर निवासी हरपाल सिंह राणा की भूमिका रही है जिन्होंने लगातार पत्राचार किया। Zee मीडिया ने इसे प्रमुखता से दिखाया था, जिसमें यह सवाल उठाया गया कि आखिर क्यों स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा यह महत्वपूर्ण स्थल आम जनता से दूर रखा गया है। इस रिपोर्ट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन हरकत में आया और अब अभिलेखागार यानी आर्काइव को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कादीपुर निवासी चौधरी हरपाल सिंह राणा द्वारा की गई शिकायत और पत्राचार के बाद विश्वविद्यालय ने जांच की और माना कि यह स्थल जनता के अवलोकन के योग्य है। अब कोई भी इच्छुक व्यक्ति लिखित आवेदन या ईमेल के माध्यम से कुलसचिव के नाम पत्र भेजकर अनुमति प्राप्त कर सकता है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट, या वोटर आईडी की स्वहस्ताक्षरित प्रति देना अनिवार्य होगा। अनुमति मिलने के बाद व्यक्ति विश्वविद्यालय गेट पर गेट पास दिखाकर इस तहखाने या अभिलेखागार को देख सकेगा। अब इस प्रक्रिया में किसी तरह की फीस या पाबंदी नहीं होगा। ये वही तहखाना है, जहां कभी अंग्रेज सरकार ने आज़ादी के दो सपूतों को बंद किया था। आज, लगभग 100 साल बाद, उसी तहखाने को जनता के लिए खोलने का फैसला हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक तहखाना अब जनता के लिए खुल गया है। जहां कभी क्रांतिकारियों ने आज़ादी का सपना देखा था, वहां अब हर देशवासी जाकर उस संघर्ष की गूंज महसूस कर सकेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SPSatya Prakash
FollowNov 04, 2025 12:42:54Raipur, Chhattisgarh:ट्रेन में यात्र कर रहे किसी यात्री ने वीडियो बनाया है, वीडियो में महिलाओं की चीख-पुकार सुनाई दे रही है......
0
Report
AMALI MUKTA
FollowNov 04, 2025 12:42:420
Report
SKSHIV KUMAR
FollowNov 04, 2025 12:42:090
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowNov 04, 2025 12:41:280
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 04, 2025 12:40:200
Report
ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी टक्कर, 6 की मौत; सीएम विष्णु देव साय ने कलेक्टर से वीडियोकॉल पर लिया अपडेट
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 04, 2025 12:37:17Krishnanagar, West Bengal:कृष्णनगर वार्ड 22 में SIR फॉर्म वितरित, BLO ने बताया आजसे शुरू
0
Report
ADAnup Das
FollowNov 04, 2025 12:36:29Krishnanagar, West Bengal:SIR এর ফরম বিলির কাজ শুরু। নদিয়ার ভারত বাংলাদেশ সীমান্তবর্তী নদিয়ার কৃষ্ণগঞ্জ থানার অন্তর্গত শিবনিবাস ১০৩ নম্বর বুথে এনিউমারেশন ফ্রম দেয়া শুরু হল। এই ফর্ম নিয়ে বি এল ওরা পুরো এলাকায় বাড়ি বাড়ি যাত্রা শুরু করে
0
Report
RSRAKESH SINGH
FollowNov 04, 2025 12:35:580
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 04, 2025 12:35:180
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowNov 04, 2025 12:35:080
Report
NANasim Ahmad
FollowNov 04, 2025 12:34:530
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 04, 2025 12:33:570
Report
PKPushpender Kumar
FollowNov 04, 2025 12:33:230
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 04, 2025 12:32:370
Report