icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जेडीयू ने विधायकों के लिए दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया; नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:आज जेडीयू की ओर से पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगा। इसका उद्देश्य विधानसभा और विधान परिषद में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की विधायी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इस दौरान प्रश्नोत्तर के लिए अलग सत्र भी आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों की मौजूदगी रहेगी। सुबह 10:00 से सभी विधायक और विधान परिषदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा तो वही 11:00 बजे इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी । ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च संस्था के विशेषज्ञ जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यप्रणाली, विधायी जिम्मेदारियों, नीति और कानून निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे साथ ही राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक और तथ्यपरक चर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।
0
0
Report

सागौन लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में दो युवक घायल, परमिट‑दस्तावेज जांच तेज

Balrampur, Uttar Pradesh:सागौन लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में दो युवक घायल, कटान और परमिट को लेकर उठे सवाल बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर कोड़री के पास गुरुवार देर रात सागौन की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में शामिल ट्रैक्टर स्वराज UP43 AD 3392 बताया जा रहा है。 मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना करने वाले बताए जा रहे स्वराज ट्रैक्टर के पीछे सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक अन्य स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली भी लगी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और वे सागौन की लकड़ी से लदी थीं। इस पूरे मामले की पुष्टि तथा वाहनों के दस्तावेजों की जांच संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाना आवश्यक है。 हादसे में घायल दोनों युवकों की पहचान हेमंत चौहान पुत्र नान बाबू तथा कधाई चौहान पुत्र उदायचंद, निवासी ग्राम प्रतापपुर थाना ललिया, के रूप में हुई है। दोनों अपने भाई के ससुराल ग्राम गणेशपुर कोड़री में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सूचना पर डायल-112 तथा कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बताए जा रहे स्वराज UP43 AD 3392 को कब्जे में लिया। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लकड़ी ठेकेदार ननकू तिवारी निवासी इडियट ने बताया कि उनके नाम से कुल 92 पेड़ों का परमिट बना हुआ है। अब यह जांच का विषय है कि मौके पर काटे और परिवहन किए जा रहे पेड़ उक्त परमिट के अंतर्गत थे या नहीं तथा सभी वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज थे या नहीं。 स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय सागौन की लकड़ी की कटान और ढुलाई का कार्य किया जा रहा था। मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची थी। ऐसे में कटान की अनुमति, 92 पेड़ों के परमिट, लकड़ी की वास्तविक मात्रा, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों तथा मौके पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। वन विभाग एवं पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौके पर लकड़ी का परिवहन वैध था या नियमों का उल्लंघन हुआ था।
0
0
Report
Advertisement

MG Windsor EV में बिना चालक के लॉक होकर चलने से लुधियाना में हड़कंप

Noida, Uttar Pradesh:टेक्नोलॉजी बनी आफत! लुधियाना में MG Windsor EV ने चालक को बेबस, अपने आप लॉक होकर बिना ड्राइवर के चल पड़ी कार। चालक ने शोर मचाया और लोगों से पीछे हटने को कहा। कार कुछ दूरी तक चलते हुए फ्रूट ईकार्ट के पास टकराई और पेड़ के साथ रुकी। फ्रूट कार्ड वाले का नुकसान हुआ। मालिक ने कहा उन्होंने कंपनी को जानकारी दी लेकिन संतुष्ट जवाब नहीं मिला, कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। मालिक और ड्राइवर ने पूरी कहानी बताई। साइट पर ग्राहक खड़े थे, उसने देखा गाड़ी उसकी तरफ आई लेकिन रोकने की कोशिश की, फिर गाड़ी फ्रूट के पास टकराई। गाड़ी के टायर तेज घूमे और डोर खोलने के बाद इमरजेंसी बटन से बंद की घटना। स्थानीय लोग डर गए। फ्रूट कार्ड वाले ने भी कहा कि उस समय ग्राहक खड़े थे और गाड़ी उनकी ओर आई। जितनी ज्यादा टेक्नोलॉजी, उतनी ज्यादा आफत... MG Windsor EV मामले सामने आया। कार अपने आप लॉक होकर बिना चालक के चल पड़ी; चालक नियंत्रण खो बैठा। वीडियो बनाकर लोगों को बताया गया। कार नारियल पानी के लिए गाड़ी लॉक कर उतर गया, फिर गाड़ी अपने आप चली। लगभग 100 मीटर तक चली। फ्रूट के किनारे टकराई और वृक्ष से टकराई; गाड़ी के डोर खोलने के बाद इमरजेंसी बटन से बंद की घटना। मलिक ने बताया टेक्नीशियन आएंगे, कंपनी ने कहा संतुष्ट जवाब नहीं मिला, आगे मीटिंग होगी, नहीं मानने पर कोर्ट जाएंगे। फिलहाल, कंपनी की आधिकारिक स्पष्टीकरण बाकी है।
0
0
Report

सतीश गौतम को MP-MLA कोर्ट में व्यक्तिगत हाजिरी की नोटिस, आरोप-गुंडे भेजने का मामला

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग भाजपा सांसद सतीश गौतम को एमपी एमएलए कोर्ट का नोटिस, आज यानी 18 तारीख को कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थित होने के दिए निर्देश, एमपी एमएलए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पोस्को कोर्ट ने सांसद सतीश गौतम को अदालत में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है, राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव द्वारा दर्ज कराया गया है वाद, पंडित केशव देव गौतम ने मुकदमे के अनुसार आरोप लगाया है की सांसद सतीश गौतम ने तीन चार अक्टूबर को प्रार्थी को डराने धमकाने के लिए गुंडे को भेजे थे , इसी मामले को लेकर कोर्ट के द्वारा सांसद सतीश गौतम को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं,
0
0
Report

शामली के समा अस्पताल में नवजात मौत पर परिजन हंगामा, जांच शुरू

Shamli, Uttar Pradesh:शामली के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला के बाईपास मार्ग स्थित समा अस्पताल में उपचार के दौरान तीन दिन के नवजात की मौत हो गई. नवजात की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए अस्पताल संचालक व चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह कहा गया कि निजी हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते एक और मासूम की मौत हो गई. परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया. कस्बे की नई बस्ती निवासी वसीम और उसकी पत्नी बुसरा ने बताया कि उन्होंने तीन दिन के नवजात को उपचार के लिए भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में नवजात को करीब तीन दिन तक भर्ती रखा गया. इस दौरान जब परिजनों ने नवजात को देखने का प्रयास किया तो उन्हें उसे देखने नहीं दिया गया. गुरुवार देर शाम को अस्पताल की ओर से नवजात की मौत की जानकारी दी गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की. हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल का स्टाफ वहां से चला गया. इसके बाद पीड़ित परिवार ने कांधला थाने पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

महाकाल की भस्म आरती में नितिन नबीन की शिवभakti, देश के लिए प्रार्थना

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की भस्म आरती में शिवभक्ति में लीन दिखे नितिन नबीन, देश और पीएम मोदी के लिए की प्रार्थना नंदी हॉल में हाथ जोड़कर बैठे रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरती के बाद बोले- बाबा महाकाल पूरे विश्व का ध्यान रखते हैं उज्जैन में आज शुक्रवार तड़के बाबा महाकाल की भस्म आरती में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए। भस्म आरती के दौरान नितिन नबीन पूरी तरह शिवभक्ति में डूबे नजर आए। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने हाथ जोड़कर बाबा महाकाल का ध्यान किया और आरती के दौरान श्रद्धालुओं के साथ तालियां बजाकर भक्ति में सहभागिता की। भस्म आरती का माहौल जैसे-जैसे भक्तिमय होता गया, नितिन नबीन भी महाकाल के जाप में लीन नजर आए। उन्होंने पूरे समय श्रद्धा के साथ आरती में हिस्सा लिया। आरती के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने उज्जैन आने और बाबा महाकाल के दर्शन करने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि यह बाबा महाकाल की पवित्र नगरी है और पहली बार यहां आकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल पूरे विश्व का ध्यान रखते हैं। नितिन नबीन ने बताया कि उन्होंने बाबा महाकाल से देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रार्थना की है। बाइट -नितिन नबीन अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

हाड़ौती की चार नगरपालिकाओं में चेयरमैन पद के लिए 21 सितंबर को मतदान

Kota, Rajasthan:हाड़ौती की 4 नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद की स्थिति साफ, 21 को मतदान रामगंजमंडी, सांगोद और सुल्तानपुर में भाजपा मजबूत; इटावा में निर्दलीय तय करेंगे चेयरमैन जिले की चार नगरपालिकाओं (रामगंजमंडी, सांगोद, सुल्तानपुर और इटावा) में नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चेयरमैन पद के प्रत्याशी की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। बोर्ड गठन की तेज होती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच अब 21 सितम्बर को मतदान कराया जाएगा। रामगंजमंडी, सांगोद और सुल्तानपुर में भाजपा मजबूत स्थिति में दिख रही है। 40 वार्डों वाली रामगंजमंडी में 24 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत वाली भाजपा से नरेंद्र काला और कांग्रेस से पवन बाबेल मैदान में हैं। सांगोद में 20 सीटें जीतने वाली भाजपा को 4 निर्दलीयों का भी समर्थन मिल चुका है, जहां मुकाबला चंद्रप्रकाश सोनी (भाजपा) और बृजमोहन रायगढ़ (कांग्रेस) के बीच है। सुल्तानपुर में 13 सीटों वाली भाजपा की अनिता कुमारी का सामना कांग्रेस के मुकेश उदयराज से होगा। दूसरी ओर, 35 वार्डों वाली इটावा नगरपालिका में मुकाबला सबसे रोमांचक बना हुआ है। यहां कांग्रेस को 16 और भाजपा को 14 सीटें मिली हैं। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलने के कारण 5 निर्दलीय पार्षद ही बोर्ड की चाबी तय करेंगे। इटावा में भाजपा की निर्मला नागर और कांग्रेस की निकिता पारेता आमने-सामने हैं।
0
0
Report

कानपुर में बुजुर्ग महिला हत्या: चोर ने पीट-पीट कर मौत दी, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर चोर ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मार डाला पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम मौत के बाद FIR और आरोपी गिरफ्तार कानपुर चौबेपुर के शांतिनगर मोहल्ले में चोरी की नीयत से घुसे बदमाश ने बुजुर्ग महिला को पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद चौबेपुर थाने की पुलिस हरकत में आई और मामले में रिपोर्ट दर्ज लिया। इसके साथ ही गुरुवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों ने बताया कि शातिर पड़ोसी युवक ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। 65 साल की बुजुर्ग को मरणासन्न करने के बाद आलमारी में रखा जेवरात और कैश भरा बैग लेकर भाग निकला।
0
0
Report
Advertisement

बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow11m ago
Gonda, Uttar Pradesh:बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पदक व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित गोंडा। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रघुकुल विद्यापीठ ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के 38 खिलाड़ी सफल रहे। खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंडल व दीपक जलाकर स्वच्छता एकता देश सेवा का संकल्प लिया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शुक्ला ने सफल खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डा.प्रत्यूष राज ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला निरंतर प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसी मेहनत और प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप गोंडा के खिलाड़ी प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को नियमित एवं अनुशासित प्रशिक्षण के साथ कठोर मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास करने की सीख दी, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समारोह में सभी सफल खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सफल होने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में खुशी मिश्रा, आरोही कश्यप,तेजस्विनी मौर्य, अलशिफा, दिलावर वर्मा, हरीश गौतम, शुभंकर श्रीवास्तव, पार्थ अग्रवाल, सात्विक श्रीवास्तव, आर्यन मल, आयूष वर्मा,कार्तिक सिंह, शुभांश श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, रुद्रांश जोशी, अभिनंदन सिंह, अपर्णा पांडेय एवं दक्ष चौधरी सफल रहे। ग्रीन बेल्ट में अक्षांश सिंह, विशेष प्रताप सिंह, दर्श श्रीवास्तव, रियांशी सिंह, अथर्व सिंह, स्वास्तिक अवस्थी, रुद्र सिंह, आराध्या सिंह , ऋषिता घोष एवं विधि सिंह सफल रहे। ब्लू बेल्ट में आदित्य आनंद आर्य, अभय आनंद आर्य, सारांश, अक्षित मिश्रा, अक्षिता मिश्रा, जाह्नवी मिश्रा एवं विवान सिंह सफल रहे। रेड बेल्ट में ऐश्वर्या शुक्ला व अदम्य शुक्ला सफल रहे । रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुमित भूषण, निशांत श्रीवास्तव,अनूप जायसवानी ने सभी सफल खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
0
Report

कोटा नगर निगम: भाजपा 57 सीटों के साथ मेयर चुनाव के करीब

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम: पुनर्मतदान के नतीजे घोषित, भाजपा 57 सीटों के साथ मजबूत; 25 सितंबर को मिलेगा नया मेयर प्रहलाद गुंजल के वार्ड में हारी कांग्रेस, अनंत चतुर्दशी के दिन होगा महापौर का चुनाव, उपमहापौर को लेकर अटकलें तेज कोटा। नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम खराबी के बाद हुए पुनर्मतदान के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। दो वार्डों में भाजपा और एक में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। वार्ड 11 से कांग्रेस की कमलेश कुमारी (537 वोट), वार्ड 44 से भाजपा के प्रेम सिंह गौड़ (71 वोट) और कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के वार्ड 87 से भाजपा की पुष्पा चौधरी (305 वोट) विजयी रहीं। इसके साथ ही 100 वार्डों वाले बोर्ड में अब भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और 4 निर्दलीय पार्षद हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है: 18 सितंबर: लोक सूचना जारी। 19 सितंबर: दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल। 21-22 सितंबर: जांच, नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन। 25 सितंबर: सुबह 10 से 2 बजे तक मतदान और फिर नतीजे (इसी दिन अनंत चतुर्दशी भी है)। 26 सितंबर: उपमहापौर पद का चुनाव और परिणाम। उपमहापौर के लिए पार्षद विवेक राजवंशी सबसे बड़े दावेदार स्पष्ट बहुमत के बाद भाजपा में उपमहापौर पद को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राजवंशी द्वारा बनाए गए सुपर 57 बीजेपी एनएनके व्हाट्सएप ग्रुप के बाद से सियासी कयासबाजी तेज हो गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top